HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 8 गति
Haryana State Board HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 8 गति Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 9th Class Science Solutions Chapter 8 गति
HBSE 9th Class Science गति Intext Questions and Answers
(पृष्ठ संख्या – 110)
प्रश्न 1.
एक वस्तु के द्वारा कुछ दूरी तय की गई। क्या इसका विस्थापन शून्य हो सकता है? अगर हाँ, तो अपने उत्तर को उदाहरण के द्वारा समझाएँ।
उत्तर:
हाँ, किसी वस्तु द्वारा कुछ दूरी तय करने पर विस्थापन शून्य हो सकता है; जैसे माना कोई व्यक्ति चित्र में दिखाए अनुसार मूल बिंदु O से चलकर एक सरल रेखा के साथ बिंदु A तक 55 कि०मी० दूरी तय करता है तथा वापिस A से फिर O तक 55 कि०मी० दूरी तय करता है तो इस अवस्था में

व्यक्ति द्वारा तय की गई दूरी = 55 कि०मी० + 55 कि०मी०
= 110 कि०मी०
विस्थापन = शून्य
प्रश्न 2.
एक किसान 10 मीटर की भुजा वाले एक वर्गाकार खेत की सीमा पर 40 सेकंड में चक्कर लगाता है। 2 मिनट 20 सेकंड के बाद किसान के विस्थापन का परिमाण क्या होगा?
हल:

वर्गाकार खेत ABCD की भुजा = 10 मीटर
वर्गाकार खेत ABCD का परिमाप = 4 x भुजा
= 4 x 10 = 40 मीटर
सीमा का एक चक्कर लगाने में लिया गया समय = 40 सेकंड
कुल समय = 2 मिनट 20 सेकंड = (2 x 60 + 20) सेकंड = 140 सेकंड
अब 40 सेकंड में किसान द्वारा तय दूरी = 40 मीटर
1 सेकंड में किसान द्वारा तय दूरी = \(\frac { 40 }{ 40 } \) मीटर = 1 मीटर
140 सेकंड में किसान द्वारा तय दूरी = 1 x 140 = 140 मीटर
यदि किसान मूल बिंदु A से चलना शुरू करता है तो वह 140 मीटर की दूरी तय करने के बाद बिंदु C पर होगा। इस प्रकार व्यक्ति का विस्थापन AC (वर्ग का विकर्ण होगा) अतः
∴ AC = \(\sqrt{(\mathrm{AB})^2+(\mathrm{BC})^2}\)
= \(\sqrt{(10)^2+(10)^2}\)
= \(\sqrt{100+100}\)
= \(\sqrt{200}\)
= \(\sqrt{2 \times 100}\)
= 10\(\sqrt{2}\) m
= 10 × 1.414 = 14.14 मी० उत्तर
प्रश्न 3.
विस्थापन के लिए निम्न में कौन सही है?
- यह शून्य नहीं हो सकता है।
- इसका परिमाण वस्तु के द्वारा तय की गई दूरी से अधिक होता है।
उत्तर:
विस्थापन के लिए
- और
- दोनों गलत हैं।
![]()
(पृष्ठ संख्या – 112)
प्रश्न 1.
चाल एवं वेग में अंतर बताइए। उत्तर-चाल तथा वेग में अंतर निम्नलिखित हैं
| चाल | वेग |
| 1. यह किसी भी दिशा में किसी वस्तु द्वारा एकांक समय | 1. यह एक निश्चित दिशा में किसी वस्तु द्वारा एकांक समय अंतराल में तय की गई दूरी है। अंतराल में तय की गई दूरी है। |
| 2. यह एक अदिश राशि है जिसमें केवल परिमाण होता है। | 2. यह एक सदिश राशि है जिसमें परिमाण एवं दिशा दोनों होते हैं। |
| 3. यह सदा धनात्मक होती है। | 3. इसकी दिशा धनात्मक तथा ऋणात्मक दोनों होती है। |
प्रश्न 2.
किस अवस्था में किसी वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी औसत चाल के बराबर होगा?
उत्तर:
यदि कोई वस्तु एक निश्चित दिशा में समान गति से गतिमान हो तो उस वस्तु के औसत वेग का परिमाण उसकी चाल के बराबर होगा।
प्रश्न 3.
एक गाड़ी का ओडोमीटर क्या मापता है?
उत्तर:
गाड़ी का ओडोमीटर गाड़ी द्वारा चली गई दूरी को मापता है।
![]()
प्रश्न 4.
जब वस्तु एकसमान गति में होती है तब इसका मार्ग कैसा दिखाई पड़ता है?
उत्तर:
जब कोई वस्तु एकसमान गति में होती है तो उसका मार्ग एक सरल रेखीय दिखाई देता है।

प्रश्न 5.
एक प्रयोग के दौरान, अंतरिक्षयान से एक सिग्नल को पृथ्वी पर पहुँचने में 5 मिनट का समय लगता है। पृथ्वी पर स्थित स्टेशन से उस अंतरिक्षयान की दूरी क्या है? (सिग्नल की चाल = प्रकाश की चाल = 3 x 108 ms-1)
हल:
अंतरिक्षयान से पृथ्वी तक सिग्नल पहुँचने में लगा समय = 5 मिनट
= 5 x 60 = 300 सेकंड
सिग्नल की चाल = 3 x 108 ms-1
अंतरिक्षयान की पृथ्वी से दूरी = चाल x समय
= 3 x 108 x 300 m
= 9 x 1010m उत्तर
(पृष्ठ संख्या – 114)
प्रश्न 1.
आप किसी वस्तु के बारे में कब कहेंगे कि,
- वह एकसमान त्वरण से गति में है?
- वह असमान त्वरण से गति में है?
उत्तर:
- एकसमान त्वरण-यदि बराबर समयांतराल में किसी वस्तु के वेग में बराबर परिवर्तन हो तो वस्तु एकसमान त्वरण से गतिशील कहलाती है।
- असमान त्वरण-यदि किसी वस्तु का वेग असमान रूप से बदलता हो, तो उसे असमान त्वरण से गतिशील कहते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
एक बस की गति (चाल) 5s में 80 kmh-1 से घटकर 60 kmh-1 रह जाती है। बस का त्वरण ज्ञात कीजिए।
हल:
बस की प्रारंभिक चाल (u) = 80 kmh-1
= = \(\frac{80 \times 1000}{3600}\)ms-1 = \(\frac{200}{9}\)ms-1
बस की अंतिम चाल (v) = 60 kmh-1
= \(\frac{60 \times 1000}{3600}\)ms-1
= \(\frac{50}{3}\)ms-1
समय (t) = 5s
बस का त्वरण (a) = \(\frac{v-u}{t}\) = \(\frac{\left(\frac{50}{3}-\frac{200}{9}\right) \mathrm{ms}^{-1}}{5 \mathrm{~s}}\) = \(\frac{150-200}{9 \times 5}\)ms-2
\(\frac{-50}{45}=\frac{-10}{9}\)ms-2
= -1.1 ms-2 उत्तर
प्रश्न 3.
एक रेलगाड़ी स्टेशन से चलना प्रारंभ करती है और एकसमान त्वरण के साथ चलते हुए 10 मिनट में 40 kmh-1 की चाल प्राप्त करती है। इसका त्वरण ज्ञात कीजिए।
हल
रेलगाड़ी की प्रारंभिक चाल (u) = O
रेलगाड़ी की अंतिम चाल (v) = 40 kmh-1
= \(\frac{40 \times 1000}{3600}\)
= \(\frac{40 \times 1000}{3600}\)ms-1
समय (t) = 10
मिनट = 10 x 60s = 600s
∴ त्वरण (a) = \(\frac{v-u}{t}\) = \(\frac{\frac{100}{9}-0}{600}\)ms-1
= \(\frac{100}{9 \times 600}=\frac{1}{54}\) ~ 0.02 ms-2
(पृष्ठ संख्या -118)
प्रश्न 1.
किसी वस्तु के एकसमान व असमान गति के लिए समय-दूरी ग्राफ की प्रकृति क्या होती है?
उत्तर:
एकसमान गति के लिए समय के साथ तय की गई दूरी का ग्राफ एक सरल रेखा होती है। ग्राफ में OB भाग यह दर्शाता है कि दूरी, एकसमान दर से बढ़ रही है।

असमान गति के लिए समय के साथ तय की गई दूरी का ग्राफ आरेखीय परिवर्तन दर्शाता है जैसे कि संलग्न चित्र में ग्राफ समय-दूरी की असमान गति दर्शाता है।

![]()
प्रश्न 2.
किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका समय-दूरी ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है?
उत्तर:
यदि किसी वस्तु का समय-दूरी ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा हो तो वस्तु की गति स्थिर होती है।

प्रश्न 3.
किसी वस्तु की गति के विषय में आप क्या कह सकते हैं, जिसका चाल-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा है?
उत्तर:
यदि किसी वस्तु का चाल-समय ग्राफ समय अक्ष के समानांतर एक सरल रेखा हो तो वह वस्तु एकसमान चाल से गतिमान होगी।

प्रश्न 4.
वेग-समय ग्राफ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई राशि क्या होती है?
उत्तर:
वेग-समय ग्राफ के नीचे के क्षेत्र से मापी गई राशि वस्तु द्वारा तय दूरी दर्शाती है।
(पृष्ठ संख्या-121)
प्रश्न 1.
कोई बस विरामावस्था से चलना प्रारंभ करती है तथा 2 मिनट तक 0.1 ms-2 के एकसमान त्वरण से चलती है। परिकलन कीजिए-(a) प्राप्त की गई चाल तथा (b) तय की गई दूरी।
हल:
यहाँ पर
बस की प्रारंभिक चाल (u) = 0
बस की अंतिम चाल (v) = ?
त्वरण (a) = 0.1 ms-2
समय (t) = 2 मिनट = 2 x 60 s = 120 s
(a) बस की अंतिम चाल (v) = u + at
= 0 + 0.1 (120)
= 12 ms-1 उत्तर
(b) बस द्वारा तय की गई दूरी (s) = ut + \(\frac { 1 }{ 2 } \) at2
= 0 (120) + \(\frac { 1 }{ 2 } \) (0.1) (120)2
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x \(\frac { 1 }{ 10 } \) x 120 x 120 m
= 720 m उत्तर
![]()
प्रश्न 2.
कोई रेलगाड़ी 90 kmh-1 की चाल से चल रही है। ब्रेक लगाए जाने पर वह – 0.5 ms-2 का एकसमान त्वरण उत्पन्न करती है। रेलगाड़ी विरामावस्था में आने से पहले कितनी दूरी तय करेगी?
हल:
यहाँ पर
रेलगाड़ी की प्रारंभिक चाल (u) = 90 kmh-1
= \(\frac{90 \times 1000}{3600}\) ms-1
= 25 ms-1
रेलगाड़ी की अंतिम चाल (v) = 0
त्वरण (a) = – 0.5 ms-2
दूरी (s) = ?
हम जानते हैं कि
v2 – u2 = 2as
s = \(\frac{\mathrm{v}^2-\mathrm{u}^2}{2 \mathrm{a}}\)
= \(\frac{(0)^2-(25)^2}{2(-0.5)}\) = \(\frac{-625}{-1.0}\)
= 625 m उत्तर
अतः रेलगाड़ी विरामावस्था में आने से पहले 625 m की दूरी तय करेगी।
प्रश्न 3.
एक ट्रॉली एक आनत तल पर 2 ms-2 के त्वरण से नीचे जा रही है। गति प्रारंभ करने के 3s के पश्चात् उसका वेग क्या होगा?
हल:
यहाँ पर
ट्रॉली की प्रारंभिक चाल (u) = 0
ट्रॉली की अंतिम चाल (v) = ?
त्वरण (a) = 2 ms-2
समय (t) = 3s
हम जानते हैं कि
v = u+ at
= 0 + 2 (3)
= 6 ms-1 उत्तर
अतः 3s के पश्चात् ट्रॉली का वेग 6 ms-1 होगा।
![]()
प्रश्न 4.
एक रेसिंग कार का एकसमान त्वरण 4 ms-2 है। गति प्रारंभ करने के 10s के पश्चात् वह कितनी दूरी तय करेगी?
हल:
यहाँ पर
कार की प्रारंभिक चाल (u) = 0
त्वरण (a) = 4 ms-2
समय (t) = 10s
दूरी (s) = ?
हम जानते हैं कि
s = ut + \(\frac { 1 }{ 2 } \)at2
= 0 x (10) + \(\frac { 1 }{ 2 } \) (4) (10)2
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x 4 x 100 = 200 m उत्तर
अतः तय दूरी 200 m होगी।
प्रश्न 5.
किसी पत्थर को ऊर्ध्वाधर ऊपर की ओर 5 ms-1 के वेग से फेंका जाता है। यदि गति के दौरान पत्थर का नीचे की ओर दिष्ट त्वरण 10 ms-2 है, तो पत्थर के द्वारा कितनी ऊँचाई प्राप्त की गई तथा उसे वहाँ पहुँचने में कितना समय लगा?
हल:
यहाँ पर
पत्थर का प्रारंभिक वेग (u) = 5 m/s
पत्थर का अंतिम वेग (v) = 0
त्वरण (a) = -10 m/s2
अधिकतम ऊँचाई (s) = ?
अधिकतम ऊँचाई तक पहुँचने में पत्थर द्वारा लिया गया समय (t) = ?
हम जानते हैं कि v2 – u2 = 2as
s = \(\frac{\mathrm{v}^2-\mathrm{u}^2}{2 \mathrm{a}}\) = \(\frac{(0)^2-(5)^2}{2(-10)}\)
= \(\frac{-25}{-20}\) = 1.25 m
v = u + at
t = \(\frac { v – u }{ a } \) = \(\frac { 0 – 5 }{ -10 } \) = 0.5 सेकंड उत्तर
HBSE 9th Class Science गति Textbook Questions and Answers
प्रश्न 1.
एक एथलीट वृत्तीय रास्ते पर, जिसका व्यास 200m है का एक चक्कर 40s में लगाता है। 2 मिनट 20 सेकंड के बाद वह कितनी दूरी तय करेगा और उसका विस्थापन क्या होगा?
हल:

यहाँ पर
वृत्तीय रास्ते का व्यास = 200 m
वृत्तीय रास्ते की त्रिज्या (r) = \(\frac { 200 }{ 2 } \) = 100 m
वृत्तीय रास्ते की परिधि = 2πr
= 2 x \(\frac { 22 }{ 7 } \) x 100m
= \(\frac { 4400 }{ 7 } \) m
कुल समय = 2 मिनट 20 सेकंड
= (2 x 60 + 20) s = (120 + 20)s = 140s
अतः एथलीट द्वारा 40s में तय दूरी = \(\frac { 4400 }{ 7 } \) m
एथलीट द्वारा 1s में तय दूरी = \(\frac { 4400 }{ 7 x 40 } \)
एथलीट द्वारा 140s में तय दूरी = \(\frac { 4400 }{ 7 x 40 } \) x 140m
= 2200 m उत्तर
यहाँ पर कुल समय 140s है इसमें एथलीट 3 पूर्ण चक्कर व एक आधा चक्कर पूरा करेगा यदि वह परिधि के एक बिंदु A से चलता है तो B बिंदु पर पहुंचेगा।
इस प्रकार विस्थापन (AB) = वृत्तीय रास्ते का व्यास
= 200 m उत्तर
प्रश्न 2.
300 m सीधे रास्ते पर जोसेफ जॉगिंग करता हुआ 2 min 50 s में एक सिरे A से दूसरे सिरे B पर पहुँचता है और घूमकर 1 min में 100 m पीछे बिंदु C पर पहुँचता है। जोसेफ की औसत चाल व औसत वेग क्या होंगे?
(a) सिरे A से सिरे B तक तथा
(b) सिरे A से सिरे C तक
हल-
(a) बिंदु A से B तक तय की गई कुल दूरी = 300 m
बिंदु A से B तक लिया गया कुल समय = 2 मिनट (min) 50 सेकंड (s)
= (2 x 60 + 50) सेकंड = 170 सेकंड
बिंदु A से B तक कुल विस्थापन = 300 – 0 = 300 m

![]()
= \(\frac { 300 }{ 170 } \) = 1.76 मिनट/सेकंड उत्तर
कुल विस्थापन – 300 मिनट
लिया गया कुल समय 170 सेकंड

(b) बिंदु A से C तक तय की गई कुल दूरी = AB + BC
= (300 + 100) m = 400 m
बिंदु A से C तक लिया गया कुल समय = 2 मिनट 30 सेकंड + 1 मिनट
= (2 x 60 + 30)s + 60s
= (150 + 60)s = 210s
बिंदु A से C तक कुल विस्थापन = 300 – 100 = 200 m
![]()
= \(\frac { 400m }{ 210s } \) = 1.90ms-1उत्तर

= \(\frac { 200m }{ 210s } \) = 0.952ms-1उत्तर
![]()
प्रश्न 3.
अब्दुल गाड़ी से स्कूल जाने के क्रम में औसत चाल को 20 kmh-1 पाता है। उसी रास्ते से लौटने के समय वहाँ भीड़ कम है और औसत चाल 40 kmh-1 है। अब्दुल की इस पूरी यात्रा में औसत चाल क्या है?
हल
माना घर से स्कूल की दूरी = x km
स्कूल जाते समय औसत चाल = 20 kmh-1
स्कूल से आते समय औसत चाल = 40 kmh-1
स्कूल जाने में लगा समय =
= \(\frac { x }{ 20 } \)h
स्कूल से आने में लगा समय =
= \(\frac { x }{ 40 } \)h
जाने व आने से तय कुल दूरी = x + x = 2x km
जाने व आने में लगा कुल समय = \(\left(\frac{x}{20}+\frac{x}{40}\right)\)h
= \(\frac { 3x }{ 40 } \)h

= \(\frac{\frac{2 x}{3 x}}{40}\) = \(\frac{2 x \times 40}{3}\) = \(\frac { 80 }{ 3 } \)
= 26.67 km/h उत्तर
![]()
प्रश्न 4.
कोई मोटरबोट झील में विरामावस्था से सरल रेखीय पथ पर 3.0 ms-2 के नियत त्वरण से 8.0 s तक चलती है। इस समय अंतराल में मोटरबोट कितनी दूरी तय करती है?
हल:
यहाँ पर मोटरबोट की झील में प्रारंभिक चाल (u) = 0
त्वरण (a) = 3.0 ms-2
समय (t) = 8.0 s
दूरी (s) = ?
हम जानते हैं कि
s = ut + \(\frac { 1 }{ 2 } \)at2
= 0(8) + \(\frac { 1 }{ 2 } \) (3) (8)2
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x 3 x 64 = 96m
अतः मोटरबोट झील में 96 m की दूरी तय कर लेगी। उत्तर
प्रश्न 5.
किसी गाड़ी का चालक 52 kmh-1 की गति से चल रही कार में ब्रेक लगाता है तथा कार विपरीत दिशा में एकसमान दर से त्वरित होती है। कार 5s में रुक जाती है। दूसरा चालक 30 kmh-1 की गति से चलती हुई दूसरी कार पर धीमे-धीमे ब्रेक लगाता है तथा 10s में रुक जाता है। एक ही ग्राफ पेपर पर दोनों कारों के लिए चाल-समय ग्राफ आलेखित करें। ब्रेक लगाने के पश्चात् दोनों में से कौन-सी कार अधिक दूरी तक जाएगी?
हल:
दोनों चालकों का चाल-समय ग्राफ चित्र में दिखाया गया है।
माना कि पहला चालक बिंदु A से तथा दूसरा चालक बिंदु B से चलना प्रारंभ करता है।
विराम की अवस्था से पहले पहली कार द्वारा चली गई दूरी,
= ∆AOC का क्षेत्रफल
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x आधार x ऊँचाई
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x 5s x 52km/h
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x \(\frac{5}{3600}\) x 52km
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x \(\frac{5}{3600}\) x 52 x 1000km
= 36.11m

इसी प्रकार विरामावस्था में आने से पहले दूसरी कार द्वारा
चली गई दूरी = ∆BOD का क्षेत्रफल
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x आधार x ऊँचाई
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x 10s x 30 km/h
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x \(\frac{10}{3600}\) x 30km
= \(\frac { 1 }{ 2 } \) x \(\frac{10}{3600}\) x 30 x 1000km/h
= 41.67 m
अतः उपर्युक्त हल से स्पष्ट है कि ब्रेक लगाने के बाद दूसरी कार अधिक दूरी तय करती है। उत्तर
प्रश्न 6.
चित्र में तीन वस्तुओं A, B तथा C के लिए दूरी-समय ग्राफ प्रदर्शित हैं। ग्राफ का अध्ययन करके निम्नलिखित
प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(a) तीनों में से कौन सबसे तीव्र गति से गतिमान है?
(b) क्या ये तीनों किसी भी समय सड़क के एक ही बिंदु पर | होंगे?
(c) जिस समय B, A से गुज़रती है उस समय तक C कितनी दूरी तय कर लेती है?
(d) जिस समय B, C से गुज़रती है उस समय तक यह कितनी दूरी तय कर लेती है?
उत्तर:

(a) B सबसे तीव्र गति से गतिमान है, क्योंकि इसके समय-दूरी ग्राफ का ढाल A तथा C की अपेक्षा अधिक है।
(b) तीनों सड़क पर एक स्थान पर तभी मिल सकते हैं यदि उनको दर्शाने वाले समय-दूरी के ग्राफ एक बिंदु पर मिलें, परंतु ऐसा नहीं है। तीनों ग्राफ किसी एक बिंदु पर नहीं मिलते।
(c) जिस समय B, A से गुज़रती है उस समय C, 9 km की दूरी | तय कर लेती है।
(d) जब B, C से गुजरती है तो उस समय B, 6 km दूरी तय कर लेती है।
प्रश्न 7.
20 मीटर की ऊँचाई से एक गेंद को गिराया जाता है। यदि उसका वेग 10 ms-2 की एकसमान त्वरण की दर से बढ़ता है तो यह किस वेग से धरातल से टकराएगी? कितने समय पश्चात् वह धरातल से टकराएगी?
हल:
यहाँ पर
गेंद का प्रारंभिक वेग (u) = 0
ऊंचाई (s) = 20 m
त्वरण (a) = 10 ms-2
गेंद का अंतिम वेग (v) = ?
समय (t) = ?
हम जानते हैं कि
v2 – u2 = 2as
v2 = u2 + 2as
= (0)2 + 2(10) (20) = 400
1400 = 20 m/s
या v = \(\sqrt{400}\) = 20m/s
अब a = \(\frac { v – u }{ t } \)
या t = \(\frac { v – u }{ a } \) = \(\frac { 20 – 0 }{ 10 } \)
= 2s
अतः धरातल पर टकराने से पहले गेंद का वेग 20 m/s होगा तथा वह 2s में धरातल से टकराएगी। उत्तर
![]()
प्रश्न 8.
किसी कार का चाल-समय ग्राफ चित्र में दर्शाया गया है

(a) पहले 4s में कार कितनी दूरी तय करती है? इस अवधि में कार द्वारा तय की गई दूरी को ग्राफ में छायांकित क्षेत्र द्वारा दर्शाइए।
(b) ग्राफ का कौन-सा भाग कार की एकसमान गति को दर्शाता है?
उत्तर:
(a) पहले 4s में कार द्वारा तय दूरी का क्षेत्र OAB है। जो कि लगभग एक समकोण त्रिभुज है इसलिए पहले 4s में कार द्वारा तय दूरी = \(\frac { 1 }{ 2 } \) x OA x AB = \(\frac { 1 }{ 2 } \) x 4 x 6 = 12 m कार द्वारा तय दूरी चित्र में OAB छायांकित है।
(b) ग्राफ में 6s के बाद की चाल कार की एकसमान गति को दर्शाती है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्थाएँ संभव हैं और प्रत्येक के लिए एक उदाहरण दें
(a) कोई वस्तु जिसका त्वरण नियत हो, परंतु वेग शून्य हो।
(b) कोई वस्तु किसी निश्चित दिशा में गति कर रही हो तथा त्वरण उसके लंबवत् हो।
उत्तर:
(a) हाँ, यह स्थिति संभव है। जब किसी वस्तु को पृथ्वी तल से ऊपर की ओर फेंका जाता है तो अधिकतम ऊँचाई पर वस्तु का वेग शून्य होता है परंतु त्वरण (पृथ्वी का गुरुत्वीय त्वरण) स्थिर रहता है।
(b) हाँ, यह स्थिति भी संभव है। वृत्तीय पथ पर एकसमान वेग से चल रही वस्तु इसका एक उदाहरण है।

प्रश्न 10.
एक कृत्रिम उपग्रह 42250 km त्रिज्या की वृत्ताकार कक्षा में घूम रहा है। यदि वह 24 घंटे में पृथ्वी की परिक्रमा करता है तो उसकी चाल का परिकलन कीजिए।
हल:
यहाँ पर
कृत्रिम उपग्रह की वृत्ताकार कक्षा की त्रिज्या (r) = 42250 km
पृथ्वी की परिक्रमा करने में उपग्रह द्वारा लिया गया समय (t) = 24 घंटे
= 24 x 3600 s
= 86400s
कृत्रिम उपग्रह की चाल = \(\frac { 2πr }{ t } \)
= \(\frac{2 \times 3.14 \times 42250}{86400}\) km/s
= 3.07 km/s उत्तर