Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के घातक
HBSE 6th Class Science भोजन के घातक InText Questions and Answers
बूझो/पहेली
प्रश्न 1.
पहेली यह जानने के लिए उत्सुक है कि क्या जन्तुओं के भोजन में भी ये सभी अवयव (पाठ्यपुस्तक की तालिका 2.2 की भाँति) होते हैं और क्या उन्हें भी संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
1, हाँ, जन्तुओं के भोजन में भी ये सभी अवयव होते हैं।
2. जन्तुओं को भी संतुलित भोजन की आवश्यकता होती है क्योंकि अन्दर से उनका शरीर भी मानव के शरीर जैसा ही है। उन्हें भी जरूरी सारे पोषक तत्व शरीर की वृद्धि के लिए आवश्यक होते हैं।
HBSE 6th Class Science भोजन के घातक Textbook Questions and Answers
प्रश्न 1.
हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्व हैंकार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और खनिज। इनके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे और जल भी होता है।
प्रश्न 2.
निम्नलिखित के नाम लिखिए
(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर:
(क) कार्बोहाइड्रेट और वसा।
(ख) प्रोटीन और खनिज।
(ग) विटामिन-ए।
(घ) कैल्सियम।
प्रश्न 3.
दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं
(क) वसा, (ख) मंड, (ग) आहारी रेशे, (घ) प्रोटीन।
उत्तर:
(क) वसा – मक्खन, घी, तेल।
(ख) मंड – इडली, आलू, रोटी।।
(ग) आहारी रेशे – ताजे फल, दलिया, साबुत अन्न।
(घ) प्रोटीन – दालें, अंडे, मछली।
प्रश्न 4.
इनमें सही (1) और गलत (x) को अंकित कीजिए-
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है।
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए।
(घ) शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है।
उत्तर:
(क) ४ (ख) । (ग) । (घ) |
प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) …………. विटामिन D के अभाव से होता है।
(ख) …… की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है।
(ग) विटामिन C के अभाव से ……….. नामक रोग होता है।
(घ) हमारे भोजन में ………. के अभाव से रतौंधी होती है।
उत्तर:
(क) रिकेट्स, (ख) विटामिन-B, (ग) स्कर्वी, (घ) विटामिन-AI
प्रस्तावित परियोजनाएँ एवं क्रियाकलाप
प्रश्न 1.
एक बारह वर्ष के बच्चे का एक संतुलित आहार चार्ट तैयार कीजिए। आहार चार्ट में उन खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करें जो खर्चीले न हों तथा आपके क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध हों।
उत्तर:
आहार चार्ट-
- दूध
- फल
- चावल
- गेहूँ
- मक्खन
- घी
- सूखे मेवे।
नोट-प्रश्न 2 व 3 को छात्र स्वयं करें।
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
1. मण्ड पर आयोडीन की क्रिया होने पर रंग आता है
(क) लाल या पीला
(ख) नारंगी या हरा
(ग) नीला या काला
(घ) कोई रंग नहीं
उत्तर:
(ग) नीला या काला
2. ऊर्जा प्रदान करने वाला खाद्य पदार्थ है
(क) अनाज
(ख) दाल
(ग) हरी सब्जी
(घ) मसाले
उत्तर:
(क) अनाज
3. विटामिन-C का स्रोत है-
(क) आलू
(ख) दूध
(ग) नींबू
(घ) मछली
उत्तर:
(ग) नींबू
4. वह खाद्य पदार्थ जिसमें लगभग सभी पोषक उपलब्ध होते हैं
(क) अण्डा
(ख) ब्रेड
(ग) दालें
(घ) दूध
उत्तर:
(घ) दूध
II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों को भरिए
1. हमारे भोजन में पाए जाने वाले मुख्य कार्बोहाइड्रेट, ………………. तथा ………… के रूप में होते हैं।
2. ………….. की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है।
3. ……………. हमारी त्वचा तथा आँखों को स्वस्थ रखता है।
4. वे रोग जो लम्बी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होते हैं, उन्हें …………….. कहते हैं।
उत्तर:
1. मण्ड, शर्करा
2. प्रोटीन
3. विटामिन-A
4. अभावजन्य रोग।
III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ (विटामिन) तथा कॉलम ‘B’ (स्रोतों) के शब्दों का मिलान कीजिए-
कॉलम A | कॉलम B |
1. विटामिन-A | (i) मछली |
2. विटामिन-B | (ii) आँवला |
3. विटामिन-C | (iii) चावल |
4. विटामिन-D | (iv) पपीता |
उत्तर:
कॉलम A | कॉलम B |
1. विटामिन-A | (iv) पपीता |
2. विटामिन-B | (iii) चावल |
3. विटामिन-C | (ii) आँवला |
4. विटामिन-D | (i) मछली |
IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छोटिए
(i) विटामिन-C बहुत से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है।
(ii) विटामिन-A, B तथा C को सामूहिक रूप से विटामिन B- कॉम्पलैक्स कहते हैं।
(iii) चावल कार्बोहाइड्रेट समृद्ध भोजन है।
(iv) अदरक, पालक, समुद्री भोजन आयोडीन के अच्छे स्रोत हैं।
उत्तर:
(i) सत्य,
(ii) असत्य,
(iii) सत्य,
(iv) सत्य।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पूरे दिन में हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर:
आहार कहते हैं।
प्रश्न 2.
उस आहार को हम क्या कहते हैं, जिसमें हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व तथा पर्याप्त रुक्षांश और जल उचित मात्रा में उपस्थित रहते हैं ?
उत्तर:
संतुलित आहार।।
प्रश्न 3.
उस रोग का नाम बताएँ, जिसमें गर्दन की ग्रन्थि फूल जाती है।
उत्तर:
घेघा (गॉयटर)।
प्रश्न 4.
घंधा रोग भोजन में किस तत्व की कमी से होता है?
उत्तर:
आयोडीन की कमी से।।
प्रश्न 5.
विटामिन डी की कमी से होने वाले एक रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
रिकेट्स।
प्रश्न 6.
सूर्य के प्रकाश से हमें कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है?
उत्तर:
विटामिन-डी।
प्रश्न 7.
शरीर वर्धक पोषक तत्व का नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रोटीन।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
कॉलम I में दिए गए शब्दों का सम्बन्ध कॉलम II के शब्दों से स्थापित कीजिए-
कॉलम I | कॉलम II |
विटामिन/खनिज | अभावजन्य रोग/विकार |
1. आयोडीन | (i) स्की |
2. कैल्सियम | (ii) अरक्तता |
3. विटामिन | (iii) अस्थियाँ और दंत क्षय |
4, लोहा | (iv) क्षीणता, दृष्टिहीनता |
5. विटामिन-C | (v) रिकेट्स |
6. विटामिन-A | (vi) घेघा |
7. विटामिन-D | (vii) बेरी-बेरी |
उत्तर:
कॉलम I | कॉलम II |
विटामिन/खनिज | अभावजन्य रोग/विकार |
1. आयोडीन | (iv) क्षीणता, दृष्टिहीनता |
2. कैल्सियम | (iii) अस्थियाँ और दंत क्षय |
3. विटामिन | (vii) बेरी-बेरी |
4, लोहा | (ii) अरक्तता |
5. विटामिन-C | (i) स्की |
6. विटामिन-A | (vi) घेघा |
7. विटामिन-D | (v) रिकेट्स |
प्रश्न 2.
ऐसे दो-दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए, जिनमें निम्नलिखित पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं
(क) विटामिन-C
(ख) लोहा
(ग) कैल्सियम
(घ) कार्बोहाइड्रेट।
उत्तर:
(क) विटामिन-C – नीबू, टमाटर।
(ख) लोहा – पालक, सेब।
(ग) कैल्सियम – दूध, अण्डा।
(घ) कार्बोहाइड्रेट – आलू, केला।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित पदार्थों से हमें क्या प्राप्त होता है
(i) रोटी
(ii) दाल
(iii) दूध
(iv) सब्जियाँ।
उत्तर:
रोटी – कार्बोहाइड्रेट।
दाल – प्रोटीन।
दूध – प्रोटीन व वसा।
सब्जियाँ – विटामिन्स एवं लवण।
प्रश्न 4.
खाद्य पदार्थ में मण्ड की उपस्थिति का परीक्षण कैसे किया जाता है?
उत्तर:
खाद्य पदार्थ (आलू) में मण्ड का परीक्षणआलू के छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें थोड़ा कुचल लेते हैं। अब इन टुकड़ों के ऊपर आयोडीन विलयन की दो-तीन बूंदें डालते हैं। यदि खाद्य पदार्थ में मण्ड है तो इसका रंग नीला-काला हो जाता है, इससे मण्ड की उपस्थिति पता चलती है।
प्रश्न 5.
रसीले, कम रसीले तथा शुष्क फलों का उदाहरण दीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
टमाटर या नीबू जैसे फलों को काटने पर इनसे रस निकलता है, जिससे हाथ गीले हो जाते हैं। ऐसे फलों में जल की मात्रा अधिक होती है।
कुछ फल जैसे बैंगन, सेब, अमरूद आदि में जल की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। बीजों में जल की मात्रा अत्यन्त कम होती है।
प्रश्न 6.
कार्बोहाइड्रेट के स्रोतों के चित्र बनाकर उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रश्न 7.
वसा के प्रमुख स्रोतों का चित्रात्मक प्रदर्शन कीजिए।
उत्तर:
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
हमें प्रोटीन की प्राप्ति किन पदार्थों से होती है? हमें प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
प्रोटीन के स्रोत – हमें प्रोटीन दूध, मांस, मछली, अण्डा, पनीर आदि जन्तु उत्पादों से प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार की दालें जैसे….मूंग, उड़द, मटर, अरहर आदि पादप उत्पादों से भी प्रोटीन प्राप्त होता है। मशरूम भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।
प्रोटीन की आवश्यकता – हमें प्रोटीन की आवश्यकता शरीर की वृद्धि तथा स्वस्थ रहने के लिए होती है। इसके अतिरिक्त शरीर में टूट-फूट की मरम्मत के लिए भी प्रोटीन आवश्यक होता है। प्रोटीनयुक्त भोजन को प्राय: शरीरवर्धक भोजन कहते हैं।
प्रश्न 2.
कुछ क्षेत्रों/राज्यों में खाए जाने वाले अन्न के व्यंजनों, दाल के व्यंजनों, मांस के व्यंजनों तथा अन्य व्यंजनों के नाम सारणीबद्ध करके लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी-विभिन्न क्षेत्रों/राज्यों के कुछ सामान्य भोजन
प्रश्न 3.
निम्नलिखित के दो-दो स्रोतों के नाम लिखिए
(i) विटामिन C
(ii) विटामिन D
(iii) फास्फोरस
(iv) लौह
(v) कैल्शियम
(vi) आयोडीन।
उत्तर:
(i) विटामिन C – नींबू, आँवला
(ii) विटामिन D – मछली, अण्डा
(iii) फास्फोरस – केला, चावल
(iv) लौह – सेब, पालक
(v) कैल्शियम – अण्डा, दूध
(vi) आयोडीन – अदरक, पालक।
प्रश्न 4.
संतुलित आहार क्या होता है? संतुलित आहार के कुछ उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
संतुलित आहार-सामान्यतः पूरे दिन में जो कुछ भी हम खाते हैं, उसे आहार कहते हैं। हमारे शरीर की | वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे आहार में वे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में होने चाहिए जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता है। कोई भी पोषक तत्व अत्यधिक हो और न बहुत कम। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में रुक्षांश और जल भी होना चाहिए। इस प्रकार के आहार को संतुलित आहार कहते हैं।
दालें, मूंगफली, सोयाबीन, अंकुरित बीज, किण्वित भोजन, आटे का मिश्रण, केला, पालक, सत्तू, गुड़, सब्जियाँ, दूध आदि संतुलित आहार के घटक हैं।
प्रश्न 5.
अभावजन्य रोग क्या होते हैं? कछ विटामिन और खनिज लवणों के अभाव में होने वाले रोग एवं इनके लक्षण लिखिए।
उत्तर-हमारे शरीर को विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों की पूर्ति आहार द्वारा होती है। यदि आहार में किसी विशेष पोषक तत्व की लम्बे समय तक अनुपस्थिति रहती है तो इससे शरीर में विकार उत्पन्न हो जाता है। इसे अभावजन्य रोग कहते हैं।
विटामिन और खनिज लवणों के अभाव में होने वाले कुछ रोग/विकार एवं इनके लक्षण
विटामिन/खनिज लवण | अभावजन्य रोग/विकार | लक्षण |
विटामिन A | क्षीण दृष्ट | कमजोर दृष्टि, अंधरे में कम दिखाई देना, कभी-कभी पूरी तरह से दिखाई न देना। |
विटामिन B | बेरी-बेरी | दुर्बल पेशियाँ और काम करने की ऊर्जा में कमी। |
विटामिन C | स्कर्वी | मसूड़ों से खून निकलना, घाव भरने में अधिक समय लगना। |
विटामिन D | रिकेट्स | अस्थियों का मुलायम होकर मुड़ जाना। |
कैल्सियम | अस्थियों एवं दाँतों का क्षय | कमजोर अस्थियाँ, दंतक्षय। |
आयोडीन | घेंचा (गौयटर) | गर्दन की ग्रन्थि का फूल जाना, बच्चों में मानसिक विकलांगता। |
लौह | अरक्तता | कमजोरी। |
प्रश्न 6.
रुक्षांश किसे कहते हैं?
उत्तर:
रुक्षांश-विभिन्न पोषकों के अलावा हमारे शरीर को आहारी रेशों तथा जल की भी आवश्यकता होती है। आहारी रेशे रुक्षांश के नाम से भी जाने जाते हैं। हमारे भोजन में रुक्षांश की पूर्ति मुख्यतः पादप उत्पादों से होती है। रुक्षांश के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न, दाल, आलू, ताजे फल और सब्जियाँ हैं। रुक्षांश हमारे शरीर को कोई पोषक तत्व प्रदान नहीं करते हैं, फिर भी यह हमारे भोजन का आवश्यक अवयव है और इसका आयतन बढ़ा देते है। रुक्षांश बिना पचे भोजन को बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है।
प्रश्न 7.
किसी खाद्य पदार्थ में प्रोटीन का परीक्षण कैसे करते हैं?
उत्तर:
प्रोटीन के लिए परीक्षण:
प्रोटीन परीक्षण के लिए उस खाद्य पदार्थ की थोड़ी-सी मात्रा लेते हैं जिसका परीक्षण करना है। यदि पदार्थ ठोस है तो पहले उसका पेस्ट या चूर्ण बना लेते हैं। अब इस पदार्थ की थोड़ी मात्रा को एक परखनली में डालते हैं और दस बूंदें जल की डालकर हिलाते हैं। अब डॉपर की सहायता से परखनली में दो बूंद कॉपर सल्फेट का विलयन तथा दस बूँद कास्टिक सोडा का विलयन डालते हैं तथा अच्छी तरह हिलाकर कुछ मिनट के लिए परखनली को रख देते हैं।
हम देखते हैं कि परखनली का पदार्थ बैंगनी हो गया है। बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाता है।
प्रश्न 8.
निम्नलिखित खाद्य पदार्थों में मंड, प्रोटीन या वसा की उपस्थिति को हाँ द्वारा सारणी बद्ध कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी-खाद्य पदार्थों में उपस्थित पोषक
खाद्य पदार्थ | मंड (उपस्थित) | प्रोटीन (उपस्थित) | वसा (उपस्थित) |
1. कच्चा आलू | हाँ | – | – |
2. दूध | – | हाँ | हाँ |
3. मूंगफली | – | – | हाँ |
4. बिना पका चावल (पूर्ण) | हाँ | – | – |
5. पका हुआ चावल | हाँ | – | – |
6. सूखा नारियल | – | – | हाँ |
7. बिना पकी अरहर की दाल (चूर्ण) | – | हाँ | – |
8. पकी हुई दाल | – | हाँ | – |
9. किसी सब्जी का एक | हाँ | – | – |
10. किसी फल का एक | हाँ | – | – |
11. उबला अंडा (सफेद भाग) | – | हाँ | – |
12. माँस | – | हाँ | – |
13. दही | – | हाँ | हाँ |
14. बादाम | – | हाँ | हाँ |
15. अंकुरित दाल | – | हाँ | – |
16. इडली | हाँ | – | – |
भोजन के घातक Class 6 HBSE Notes in Hindi
→ हमारा भोजन विभिन्न खाद्य पदार्थों से बन’ होता है। जैसेअन्न, दालें, फल, सब्जियाँ, मांस, दही, दूध, मक्खन आदि।
→ हमारे भोजन के विभिन्न खाद्य पदार्थ हमें पादप या जन्तुओं से प्राप्त होते हैं।
→ हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण हैं। इनके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे तथा जल भी होता है।
→ कार्बोहाइड्रेट तथा वसा हमारे शरीर को मुख्य रूप से ऊर्जा प्रदान करते हैं।
→ प्रोटीन तथा खनिज लवण की आवश्यकता हमारे शरीर की वृद्धि तथा अनुरक्षण के लिए होती है।
→ विटामिन हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करने में सहायता करते हैं।
→ संतुलित आहार में हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व, पर्याप्त रुक्षांश और जल उचित मात्रा में उपस्थित रहते हैं।
→ हमारे आहार में लम्बी अवधि तक एक अथवा अधिक पोषक तत्वों की न्यूनता से विशिष्ट रोग अथवा विकार उत्पन्न हो सकते हैं।
→ वे रोग जो लंबी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होते हैं, अभावजन्य रोग कहलाते हैं।
→ पोषक – हमारे शरीर के लिए आवश्यक घटक हैं, जो भोजन में होते हैं।
→ कार्बोहाइड्रेट – ऊर्जा देने वाला पोषक पदार्थ होता है।
→ मंड – कार्बोहाइड्रेट का वह रूप जो शरीर के लिए ऊर्जा प्रदान करता है और मुख्यत: आलू, चावल आदि में पाया जाता है।
→ प्रोटीन – एक पोषक पदार्थ जो शरीर की वृद्धि तथा स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
→ वसा – ऊर्जा प्रदान करने वाला पोषक पदार्थ, जो तैलीय पदार्थों से प्राप्त होता है।
→ ऊर्जा – कार्य करने की शक्ति को ऊर्जा कहते हैं।
→ विटामिन – ऐसे रासायनिक पदार्थ, जो हमारे शरीर की रोगों से रक्षा करते हैं।
→ खनिज – प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो शरीर के उचित विकास एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होते हैं।
→ बेरी-बेरी – यह एक रोग है जो विटामिन ‘B’ की कमी से होता है।
→ रुक्षांश – आहार में उपस्थित रेशों को रुक्षांश कहते हैं।
→ स्कर्वी – विटामिन C के अभाव में होने वाली एक बीमारी।
→ संतुलित आहार – वह आहार, जिसमें हमारे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व उपस्थित होते हैं, संतुलित आहार कहलाता है।