HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

HBSE 6th Class Science तंतु से वस्त्र तक InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो ने यहाँ दिखाई गई कुछ वस्तुओं को संग्रहालयों में देखा है। इन्हें योद्धा पहनते थे। वह यह जानना चाहता है कि क्या ये भी किसी प्रकार के तन्तुओं से बने हैं?
उत्तर:
वे वस्तुएँ जिन्हें योद्धा पहनते थे, उस तागे से बनी हैं जो पादप या जन्तुओं से प्राप्त होती हैं।

प्रश्न 2.
पहेली यह जानना चाहती है कि क्या आपने नारियल के बाहरी खोल के तन्तुओं से बने किसी वस्त्र को देखा है? इन तन्तुओं का सामान्यतः किन कार्यों में उपयोग होता है?
उत्तर:
नारियल के बाहरी खोल के तन्तुओं से रस्सी, चटाइयाँ बनाई जाती हैं। इनका प्रयोग सोफे के गद्दों में भरने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 3.
बूझो जानता है कि रुई के तागों के जलने पर निकली गंध कागजों के जलने की गंध जैसी होती है। वह यह जानना चाहता है कि क्या वह यह मान सकता है कि कागज भी पादपों से बना है?
उत्तर:
रुई के तागे और कागज दोनों पादप उत्पाद हैं। दोनों ही समान पदार्थ से बनते हैं अत: जलने पर निकली गंध दोनों में एक-सी ही होगी।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

HBSE 6th Class Science तंतु से वस्त्र तक Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित तन्तुओं को प्राकृतिक तथा संश्लिष्ट में वर्गीकृत कीजिए
नायलॉन, ऊन, रुई, रेशम, पॉलिएस्टर, पटसन
उत्तर:
प्राकृतिक:

  • ऊन
  • रुई
  • रेशम
  • पटसन

संश्लिष्ट:

  • नायलॉन
  • पॉलिएस्टर

प्रश्न 2.
नीचे दिये गये कथन सत्य हैं अथवा असत्य, उल्लेख कीजिए
(क) तन्तुओं से तागा बनता है।
(ख) कताई वस्त्र निर्माण की एक प्रक्रिया है।
(ग) जूट नारियल का बाहरी आवरण होता है।
(घ) रुई से बिनौले (बीज) हटाने की प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
(ङ) तागों की बुनाई से वस्त्र का एक टुकड़ा बनता है।
(च) रेशम तन्तु किसी पादप के तने से प्राप्त होता है।
(छ) पॉलिएस्टर एक प्राकृतिक तन्तु है।
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) सत्य
(ङ) सत्य
(च) असत्य
(छ) असत्य

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) ………… और …………. से पादप तन्तु प्राप्त किये जाते हैं।
(ख) ………… और ………… जांतव तन्तु हैं।
उत्तर:
(क) रुई, पटसन
(ख) रेशम, ऊन।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 4.
रुई तथा जूट (पटसन) पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
1. ई-कपास पादप के फल से प्रप्त किया जाता है।
2. जूट-जूट पादप के तने से प्राप्त किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
नारियल तन्तु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

1.रस्सी
2. थैला।

प्रश्न 6.
तन्तुओं से तागा निर्मित करने की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज से रेशों को खींच कर ऐंठते हैं। ऐसा करने से रेशे गुँथ जाते हैं और तागा बन जाता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रस्तावित परियोजनाएँ एवं क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
किसी निकटवर्ती हथकरघा अथवा बिजली करघा इकाई का भ्रमण कीजिए तथा तन्तुओं की बुनाई अथवा बधाई का प्रेक्षण कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 2.
पता लगाइए कि क्या आपके क्षेत्र में कहीं तन्तु प्राप्त करने के लिए कोई फसल उगाई जाती है? यदि हाँ.तो इसका उपयोग किसलिए किया जाता है?
उत्तर:
1. हाँ, हमारे क्षेत्र में कपास खेतों में उगाई जाती है। कपास पादप के डोडे (फल) के अन्दर बीजों की सतह से प्राप्त रेशों से रुई प्राप्त होती है। रुई से सूती कपड़े बनाए जाते हैं।
2. रुई से सूती धागा और धागे से सूती वस्त्र बनाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
भारत रुई तथा सूती वस्त्रों का प्रमुख उत्पादक रहा है। भारत बहुत-से अन्य देशों को सूती वस्त्रों तथा वस्तुओं की आपूर्ति करता है। पता लगाइए कि यह हमारी सहायता किस प्रकार करता है?
उत्तर:
जब हम बहुत से अन्य देशों को सूती वस्त्रों तथा अन्य वस्तुओं का निर्यात करते हैं तो इससे हमें विदेशी मुद्रा प्राप्त होती है और हमारी अर्थव्यवस्था उन्नति करती है। परिणामस्वरूप हमारा देश प्रगति करता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 4.
क्या आप जानते है कि सूफी संत तथा कवि कबीर, एक बुनकर थे। उनके जीवन चरित्र तथा शिक्षाओं का पता लगाइए।
उत्तर:
अध्यापक महोदय की मदद से विद्यार्थी इस प्रश्न को स्वयं करें।

HBSE 6th Class Science तंतु से वस्त्र तक Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. पादप तंतु है-
(क) जूट
(ख) रेशम
(ग) ऊन
(घ) नायलॉन
उत्तर:
(क) जूट

2. जान्तव तंतु है
(क) नायलॉन
(ख) ऊन
(ग) कपास
(घ) पोलिएस्टर
उत्तर:
(ख) ऊन

3. एक्रिलिक है
(क) प्राकृतिक तंतु
(ख) जान्तव तंतु
(ग) संश्लिष्ट तंतु
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) संश्लिष्ट तंतु

4. रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं
(क) कंकतन
(ख) ओटना
(ग) कताई
(घ) बुनाई
उत्तर:
(ग) कताई

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. कपास से बीजों को ……….द्वारा पृथक किया जाता है।
2. भारत में पटसन की खेती …………….में की जाती है।
3. तागे से वस्त्र बनाने की दो प्रमुख विधियाँ …………तथा
4. वस्त्रों की बुनाई ……………पर की जाती है।
उत्तर:
1. कंकतन
2. वर्षा ऋतु
3. बुनाई, बंधाई
4. करघों।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. रुई (i) भेड़
2. ऊन (ii) संश्लिष्ट
3. पॉलिएस्टर (iii) पटसन
4. जूट (iv) कपास

उत्तर:

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. रुई (iv) कपास
2. ऊन (i) भेड़
3. पॉलिएस्टर (ii) संश्लिष्ट
4. जूट (iii) पटसन

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छोटिए|

1. जूट के फलों से तंतु प्राप्त किए जाते हैं।
2. जूट कपास से बिनोले अलग करना कपास का ओटना कहलाता है।
3. वस्त्र बुनने की प्रक्रिया वीविंग कहलाती है।
4. नायलॉन एक प्राकृतिक रेशा है।
उत्तर:
1. असत्य
2. सत्य
3. सत्य
4. असत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राचीन काल में लोग अपना शरीर कैसे हँकते थे?
उत्तर:
प्राचीन काल के लोग शरीर हकने के लिए वृक्षों की छाल, बड़ी-बड़ी पत्तियाँ तथा जानवरों की खाल एवं समूर का प्रयोग करते थे।

प्रश्न 2.
विभिन्न प्रकार के कपड़ों की पहचान आप किस प्रकार करोगे? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
कपड़े में से धागा निकालकर उसके तंतुओं की । पहचान करके।

प्रश्न 3.
कपड़े किस प्रकार बनते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
तन्तुओं से धागा बनाया जाता है तथा धागों की बुनाई से कपड़े बनते हैं।

प्रश्न 4.
तागे (धागे) से कपड़े बनाए जाते हैं, ये तागे कैसे बनते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
विभिन्न तन्तुओं को ऐंठकर तागे बनाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
कपास एवं जूट के अतिरिक्त रेशे प्रदान करने वाले पौधों के नाम लिखिए।
उत्तर:
पटसन, नारियल।

प्रश्न 6.
ऊन प्रदान करने वाले दो जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
भेड़, ऊँट।

प्रश्न 7.
तंतु किसे कहते हैं? ये कहाँ से प्राप्त होते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
धागे की अत्यंत पतली लड़ियां तंतु कहलाती हैं। तन्तु पौधों और जन्तुओं से प्राप्त होते हैं। इन्हें कृत्रिम रूप से भी बनाया जा सकता है।

प्रश्न 8.
प्राकृतिक तन्तु किसे कहते हैं?
उत्तर:
कुछ वस्त्रों, जैसे-सूती, जूट, रेशमी तथा ऊन के तन्तु पादपों तथा जन्तुओं से प्राप्त होते हैं, इन्हें प्राकृतिक तन्तु कहते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 9.
संश्लिष्ट तन्तु किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसे तन्तु जिनका निर्माण अनेक रासायनिक पदार्थों से किया जाता है, संश्लिष्ट तन्तु कहलाते हैं।

प्रश्न 10.
कताई किसे कहते हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं।

प्रश्न 11.
दो संश्लिष्ट तन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
पॉलिएस्टर, नायलॉन।

प्रश्न 12.
करघे कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
करघे दो प्रकार के होते हैं

  • हस्त चालित
  • विद्युत चालित।

प्रश्न 13.
बंधाई किसे कहते हैं?
उत्तर:
बंधाई में किसी एकल तागे का उपयोग वस्त्र के एक टुकड़े को बनाने में किया जाता है।

प्रश्न 14.
दो ऐसे जन्तुओं के नाम लिखिए, जिनसे प्राकृतिक तन्तु प्राप्त किया जाता है।
उत्तर:

  • भेड़
  • ऊँट।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सूची I तथा सूची II का सही मिलान कीजिए-

सूची I सूची II
1. धागे से बनी पहनावे की सामग्री (i) ऊन
2. जन्तु से प्राप्त होने वाला तन्तु (ii) रुई
3. पादप से प्राप्त होने वाला तन्तु (iii) कपास गोलक (डोडा)
4. संश्लिष्ट तन्तु (iv) वस्त्र
5. कपास पादप के फल (v) नायलॉन

उत्तर:

सूची I सूची II
1. धागे से बनी पहनावे की सामग्री (iv) वस्त्र
2. जन्तु से प्राप्त होने वाला तन्तु (i) ऊन
3. पादप से प्राप्त होने वाला तन्तु (ii) रुई
4. संश्लिष्ट तन्तु (v) नायलॉन
5. कपास पादप के फल (iii) कपास गोलक (डोडा)

प्रश्न 2.
कपड़े किस प्रकार ब ते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक या कृत्रिम २ से तैयार किये गये तन्तुओं से पहले तागा तैयार किया जाता है। रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। अब तागों से हस्तचालित या विद्युत प्रचालित करघों से कपड़ा तैयार किया जाता है। इन कपड़ों से दर्जी हमारी इच्छानुसार वस्त्र तैयार करते हैं।

प्रश्न 3.
कताई किसे कहते हैं? इस प्रक्रिया में तागा कैसे बनाया जाता है?
उत्तर:
रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया को कताई कहते हैं। इस प्रक्रिया में रुई के एक पुंज से रेशों को खींचकर ऐंठते हैं। यह कार्य चरखे द्वारा किया जाता है। ऐंठने से रेशे पास-पास आ जाते हैं और तागा बनता जाता है।

प्रश्न 4.
ओटना किसे कहते हैं? इस प्रक्रिया का चित्र बनाइए।
उत्तर:
कपास के गोलों से कपास को हस्त-चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसके पश्चात् कपास से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक् किया जाता है। इस प्रक्रिया को कपास ओटना कहते हैं।
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक -1
चित्र : कपास ओटना

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

प्रश्न 5.
कुछ जन्तुओं एवं पौधों के नाम बताइए, जिनसे रेशे प्राप्त किये जाते हैं।
उत्तर:
जन्तु- (i) भेड़, (ii) ऊँट, (iii) याक, (iv) खरगोश।
पौधे- (i) पटसन, (i) कपास, (iii) जूट, (iv) नारियल।

प्रश्न 6.
ऊनी एवं सूती तन्तुओं से बनाई जाने वाली सामग्रियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ऊन से बनाई जाने वाली सामग्री:

  • शॉल
  • स्वेटर
  • मफलर
  • दस्ताने।

सूती तन्तुओं से बनाई जाने वाली सामग्री:

  • कमीज,
  • धोती,
  • तौलिया,
  • टोपी।

प्रश्न 7.
कपड़े की बुनाई किस प्रकार होती है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
धागों से करघे द्वारा कपड़े की बुनाई की जाती है। करघे दो प्रकार के होते हैं-हस्तचालित करघा तथा यंत्र चालित करघा। करघे में आड़े तथा लम्बे धागों को एक के बीच दूसरा फंसाकर कपड़े बुने जाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वस्त्र-सामग्री के इतिहास का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
प्रारम्भ में मानव वृक्षों की छाल, बड़ी-बड़ी पत्तियों अथवा जन्तुओं की चर्म और समूर से अपने शरीर को टैंकते थे। कृषि समुदाय में बसना आरम्भ करने के बाद लोगों ने पतली टहनियों तथा घास को बुनकर चटाइयाँ तथा टोकरियाँ बनाना सीखा। लताओं, जन्तुओं की ऊन अथवा बालों को आपस में ऐंठन देकर लम्बी लड़ियां बनाई। इनको बुनकर वस्त्र तैयार किये। पूर्व में भारतवासी रुई से बने वस्त्र पहनते थे। फ्लैक्स भी एक पादप होता है जिससे तन्तु प्राप्त होता है। प्राचीन मिस्र में वस्त्रों को बनाने के लिए रुई तथा फ्लैक्स की खेती की जाने लगी।

उन दिनों लोगों को सिलाई का ज्ञान नहीं था। अत: वे कपड़ों को लपेट लेते थे। बाद में सुई का आविष्कार हो जाने पर लोगों ने सिले वस्त्रों को पहनना प्रारम्भ किया। इसके पश्चात् विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के वस्त्रों का प्रचलन हो गया। आधुनिक समय में अनेक प्रकार के प्राकृतिक तन्तु तथा कृत्रिम तन्तुओं से बने वस्त्रों का प्रयोग होता है।

प्रश्न 2.
कपास एवं पटसन की खेती तथा इनसे प्राप्त तन्तुओं का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
कपास का पौधा 3-5 फीट ऊँचा तथा अत्यधिक शाखित होता है। साधारणतया कपास के पौधे वहाँ उगाए जाते हैं जहाँ की मृदा काली तथा जलवायु उष्ण होती है। कपास पौधे के फल (कपास गोलक) लगभग नीबू का माप के होते हैं। पूर्ण परिपक्व होने पर फल फट जाते हैं तथा कपास तन्तुओं से हँके बिनौले (कपास के बीजों) को देखा जा सकता है। कंकतन द्वारा इन बीजों से तन्तुओं को अलग कर लिया जाता है।

पटसन तन्तु को पटसन पादप के तने से प्राप्त किया जाता है। भारत में इसको खेती वर्षा ऋतु में की जाती है। सामान्यत: पटसन पादप को पुष्पन अवस्था में काटते हैं। फसल कटाई के पश्चात् इनके तनों को कुछ दिनों तक जल में डुबोकर रखते हैं। ऐसा करने पर तने गल जाते हैं और उनके ऊपर से पटसन के तन्तुओं को पृथक् कर लिया जाता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 3 तंतु से वस्त्र तक

तंतु से वस्त्र तक Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ हम जो वस्त्र पहनते हैं, वे विभिन्न प्रकार के धागों से बनते हैं और ये धागे विभिन्न तन्तुओं से बनाए जाते हैं। ये धागे सूती, रेशमी, ऊनी या कृत्रिम हो सकते हैं।
→ कुछ वस्त्रों जैसे-सूती, जूट, रेशमी तथा ऊनी के तन्तु पादपों तथा जन्तुओं से प्राप्त होते हैं, इन्हें प्राकृतिक तन्तु, कहते हैं।
→ जिन तन्तुओं का निर्माण रासायनिक पदार्थों द्वारा किया जाता है इन्हें संश्लिष्ट तन्तु कहते हैं। पॉलिएस्टर, नायलॉन और एक्रिलिक संश्लिष्ट तन्तु के उदाहरण हैं।
→ रुई कपास पादप के फल से प्राप्त की जाती है। इन कपास के गोलों से कपास को हस्त-चयन द्वारा प्राप्त किया जाता है। इसके पश्चात् कपास से बीजों को कंकतन द्वारा पृथक किया जाता है। इस प्रक्रिया को ओटना कहते हैं।
→ जूट के तन्तु जूट के पौधे के सतही रेशे होते हैं।
→ रेशों से धागा बनाने की क्रिया को कताई कहते हैं।
→ धार्गों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं। धागों की बुनाई और बंधाई से वस्त्र बनते हैं।
→ संश्लिष्ट – कृत्रिम रूप से बनाया गया।
→ तन्तु – धागे या तागे पतली लड़ियों से मिलकर बनते हैं, जिन्हें तन्तु कहते हैं।
→ रुई – कपास के डोडे के अन्दर बीज की सतह से प्राप्त श्वेत धागे।
→ कंकतन – कपास को बीजों से अलग करने की युक्ति।
→ ओटना – कंकतन द्वारा कपास पृथक् करना। कताई रेशों से तागा बनाने की प्रक्रिया।
→ बंधाई – बंधाई में किसी एकल धागे का उपयोग करके वस्त्र बनाए जाते हैं।
→ तागा – बंधाई में किसी एकल धागे का उपयोग करके वस्त्र बनाए जाते हैं।
→ बुनाई – तागों के दो सेटों को आपस में व्यवस्थित करके वस्त्र बनाने की प्रक्रिया को बुनाई कहते हैं।
→ वस्त्र – शरीर को ढकने के लिए कपड़े।
→ हथकरघा – हाथ से चलाया जाने वाला वस्त्र बुनने का करना।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *