HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है? Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

HBSE 6th Class Science भोजन: यह कहाँ से आता है? InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
पहेली जानना चाहती है कि हमारे भोजन का पौधे और जन्तु के अलावा भी कोई अन्य स्रोत है?
उत्तर:
नहीं, खाद्य पदार्थ जैसे-मक्खन, क्रीम, घी, पनीर, दही, फल, शहद, मछली, मांस, सब्जियाँ, अण्डा, मुर्गा आदि का स्रोत केवल पौधे एवं जन्तु हैं।

प्रश्न 2.
पहेली जानना चाहती है कि सारणी 1.6 को भरते समय मनुष्य को आप किस वर्ग में रखेंगे ?
उत्तर:
हम मनुष्य को सर्वाहारी वर्ग में रखेंगे क्योंकि यह पौधों एवं जन्तुओं दोनों से भोजन प्राप्त करता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

HBSE 6th Class Science भोजन: यह कहाँ से आता है? Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
(i) नहीं, सभी जीवों को एक ही प्रकार के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है।
(ii) पौधे अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण द्वारा बनाते हैं।
(iii) कुछ जन्तु केवल पादप खाते हैं, इन्हें शाकाहारी कहते हैं।
(iv) कुछ जन्तु केवल मांस खाते हैं, इन्हें मां गहारी कहते हैं।
(v) कुछ जन्तु पौधे एवं मांस दोनों खाते हैं, इन्हें सर्वाहारी कहते है।

प्रश्न 2.
पाँच पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए इनका कौन-सा भाग खाद्य पदार्थों के रूप में उपयोग होता है ?
उत्तर:

पौधा पौधे का भाग
1. गन्ने का पौधा तने में उपस्थित रस
2. आम का पौधा फल
3. गोभी का पौधा फूल
4. केले का पौधा फूल
5. गेहूँ का पौधा बीज

प्रश्न 3.
कॉलम-1 में दिये गये खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम-2 से कीजिए-

कॉलम – 1 कॉलम – 2
1. दूध, दही, पनीर, घी (i) दूसरे जन्तुओं को खाते हैं।
2. पालक, फूलगोभी, गाजर (ii) पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं।
3. शेर एवं बाघ (iii) सब्जियाँ हैं।
4. शाकाहारी (iv) सभी जन्तु उत्पाद हैं।

उत्तर:

कॉलम – 1 कॉलम – 2
1. दूध, दही, पनीर, घी (iv) सभी जन्तु उत्पाद हैं।
2. पालक, फूलगोभी, गाजर (iii) सब्जियाँ हैं।
3. शेर एवं बाघ (i) दूसरे जन्तुओं को खाते हैं।
4. शाकाहारी (ii) पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं।

प्रश्न 4.
दिये गये शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
शाकाहारी, पादप, दूध, गन्ना, मांसाहारी
(क) बाघ एक ………….. है क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरन केवल पादप उत्पाद खाता है और इसलिए इसे ………… कहते हैं।
(ग) तोता केवल ………. उत्पाद खाता है।
(घ) जो ……….. हम पीते हैं वह प्राय: गाय, भैंस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जन्तु उत्पाद है।
(ङ) हमें चीनी …………. से मिलती है।
उत्तर:
(क) मांसाहारी जन्तु
(ख) शाकाहारी
(ग) पादप
(घ) दूध
(ङ) गन्ना।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

प्रस्तावित परियोजनाएँ एवं क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
आपने अपने घर के आस-पास गिरगिट को अवश्य ही देखा होगा। अगली बार जब आप इसे देखें तो इसका ध्यानपूर्वक अवलोकन करें तथा पता लगाएं कि यह क्या खाता है? क्या इसका भोजन छिपकली से भिन्न है?
उत्तर:
गिरगिट कीड़े-मकोड़े खाता है। यही भोजन छिपकली का भी होता है। वह घरों में कीड़े-मकोड़े, मक्खी-मच्छर खाती है।

प्रश्न 2.
भारत के विभिन्न प्रदेशों में खाए जाने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों की एक सूची बनाएँ (चित्र सहित, यदि सम्भव हो), इन्हें भारत के बड़े मानचित्र पर अंकित कर अपनी कक्षा में प्रदर्शन हेतु लगाएं।
उत्तर:
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन यह कहाँ से आता है -1

प्रश्न 3.
उन जलीय पौधों के नाम लिखिए जिनके उत्पाद खाद्य के रूप में उपयोग किये जाते हैं।
उत्तर:
1. सिंघाड़ा
2. कमल ककड़ी।

सोचने के लिए बातें
(क) क्या आपके आस-पास के सभी व्यक्तियों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध है? यदि नहीं तो क्यों?
उत्तर:
नहीं, हमारे आस-पास के सभी व्यक्तियों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं है। भारतवर्ष में अधिकांश लोग गरीब हैं। उनके पास इतना धन नहीं है कि वे दो वक्त का भोजन प्राप्त कर पाएँ। बढ़ती जनसंख्या, रोजगार की कमी, शिक्षा की कमी, ये तीन प्रमुख कारण हैं, जिनकी वजह से हमारे देश के कई भागों में भुखमरी फैली हुई है।

(ख) हम भोजन की बर्बादी किन उपायों से रोक सकते हैं?
उत्तर:
(i) हमें आवश्यकता के अनुसार ही भोजन पकाना चाहिए।
(ii) भोज्य पदार्थों का भण्डारण सुरक्षित होना चाहिए।
(iii) भोजन की आवश्यकता के अनुसार ही उसमें पानी डालना चाहिए।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

HBSE 6th Class Science भोजन: यह कहाँ से आता है? Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. हमें चपाती बनाने के लिए आटा प्राप्त होता है
(क) गेहूँ के बीजों से
(ख) मक्का के बीजों से
(ग) बाजरा के बीजों से
(घ) इन सभी से

2. निम्न में से जन्तु उत्पाद नहीं है-
(क) झींगा
(ख) बनस्पति घी
(ग) अंडा
(घ) दूध

3. आलू का खाने योग्य भाग है
(क) जड़
(ख) कन्द
(ग) पत्तियां
(घ) फल

4. पौधे के प्ररोह तंत्र का भाग नहीं है
(क) द्वितीयक मूल
(ख) पत्ती
(ग) फली
(घ) कली
उत्तर:

1. (घ), 2. (ख), 3. (ख), 4. (क)।

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. खाद्य पदार्थ तैयार करने में हमें विभिन्न ………..की आवश्यकता होती है।
2. मुर्गी से हमें ………..और …………प्राप्त होता है।
3. कुछ पौधों के दो या दो से अधिक भाग ………होते हैं।
4. मधुमक्खी से हमें ………..और ……….प्राप्त होता है।
उत्तर:
1. संघटकों
2. अण्डा, मांस
3. खाने योग्य
4. शहद, मोम

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. गाय (i) मांस
2. मछली (ii) चावल
3. धान (iii) सब्जी
4. गोभी (iv) दूध

उत्तर:

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. गाय (iv) दूध
2. मछली (i) मांस
3. धान (ii) चावल
4. गोभी (iii) सब्जी

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

1. मधुमक्खियाँ फूलों से पराग एवं मकरन्द एकत्र करती हैं।
2. कबूतर, छिपकली, चिड़िया छोटे-छोटे कीट खाना पसंद करती हैं।
3. गाय और बकरी मांसाहारी जन्तु हैं।
4. कुत्ता और बिल्ली सर्वाहारी हैं।
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जो पौधों के भूमिगत भागों से प्राप्त होते हैं।
उत्तर:
गाजर, आलू, जिमीकंद, शकरकन्द, मूली।

प्रश्न 2.
मधुमक्खियाँ शहद कहाँ से लाती हैं?
उत्तर:
फूलों के मकरन्द से तैयार करती हैं।

प्रश्न 3.
जब हम दाल (मुंग, चना, मोंठ) को पानी में गलाते हैं तो एक-दो दिन बाद आप इनमें क्या परिवर्तन देखते हैं?
उत्तर:
दाले पानी सोखकर फूल जाती हैं। उनसे एक सफेद रचना निकलती है इसे अंकुर कहते हैं। ऐसी दालों को अंकुरित दाल कहते हैं।

प्रश्न 4.
चार सब्जियों के नाम लिखिए, जो पत्तियों से प्राप्त होती हैं।
उत्तर:

  1. पत्ता गोभी
  2. पालक
  3. मैथी,
  4. बथुआ।

प्रश्न 5.
हमारे द्वारा खाए जाने वाले अनाज व दालें पौधे का कौन-सा भाग हैं?
उत्तर:
बीज।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित हमें कहाँ से प्राप्त होते हैं-
गेहूँ, चावल, दूध, अण्डा, मांस
उत्तर:
1. गेहूँ एवं चावल पौधों से प्राप्त उत्पाद हैं। ये पौधों के बीज होते हैं।
2. दूध की प्राप्ति हमें गाय, भैंस एवं बकरी से होती है।
3. अण्डा हमें मुगी से प्राप्त होता है।
4. मांस की प्राप्ति मछली, सुअर, बकरी, मुर्गा आदि से होती है।

प्रश्न 2.
विभिन्न पौधों के चार ऐसे भागों के नाम लिखिए जिन्हें हम खाने के रूप में प्रयोग करते हैं। इनके उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
1. फल काशीफल, बैंगन, टमाटर, सेव आदि।
2. पत्तियाँ-पालक, पत्ता गोभी, मैथी, धनियाँ।
3. जड़-गाजर, मूली, शकरकन्द, चुकन्दर।
4. बीज-गेहूँ, बाजरा, चावल, मटर।।

प्रश्न 3.
ऐसे पौधों के दो उदाहरण तथा नाम लिखिए जिनके कम से कम दो या अधिक भाग खाने के काम आते हैं।
उत्तर:
1. सरसों के बीज से खाद्य तेल प्राप्त होता है तथा इसकी पत्तियों का प्रयोग साग बनाने में किया जाता है।
2. चने की पत्तियों का प्रयोग साग बनाने में किया जाता है तथा इसके बीजों से बेसन बनाया जाता है।

प्रश्न 4.
मधुमक्खी से हमें क्या उत्पाद प्राप्त होते हैं? इन उत्पादों का एक-एक कार्य लिखिए।
उत्तर:
1. शहद – यह बहुत पौष्टिक पदार्थ है। इसका प्रयोग औषधि बनाने में किया जाता है।
2. मोम – इस उत्पाद के औषधि बनाने के साथ-साथ विभिन्न उपयोग हैं।

प्रश्न 5.
चार शाकाहारी जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. बकरी
  2. गाय
  3. गिलहरी
  4. मधुमक्खी ।

प्रश्न 6,
चार माँसाहारी जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. चीता
  2. शेर
  3. छिपकली
  4. गिरगिट।

प्रश्न 7.
चार सर्वाहारी जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. मनुष्य
  2. कुत्ता
  3. बिल्ली
  4. कौआ।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
नामांकित चित्र बनाकर पौधे के विभिन्न भाग दर्शाइए।
उत्तर:
पौधे के निम्नलिखित भाग होते हैं
1. जड़ यह भूमि के अन्दर कली पाया जाने वाला भाग है। यह पौधे को साधने तथा जल सोखने का कार्य करता है।
2. तना-यह भूमि के ऊपर का भाग है। यह पत्ती, पुष्प एवं फल धारण करता है।
3. पत्ती ये तने पर लगी चपटी आकृति की संरचनाएँ हैं। ये सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में भोजन बनाती हैं। ..
4. पुष्य यह पौधे का आकर्षक भाग है। इससे फल बनता है।
5. फल यह पुष्प से बनता है और बीज धारण करता है।

प्रश्न 2.
अपने कुछ सहपाठियों या मित्रों द्वारा एक दिन में खाए गए खाद्य पदार्थों के नाम तालिकाबद्ध करके लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

विद्यार्थी/दोस्त का नाम पूरे दिन में खाए गए खाद्य पदार्थ
1. अमित कुमार रोटी, चावल, राजमा, दूध, केला, पेठा, शक्कर।
2. आशी परांठा, सब्जी, दूध, सेब, हलवा, मिठाई, पुलाव।
3. गौरव चावल, दाल, अंडा, सब्जी, गाजर का हलवा, लड्डू।
4. सौरभ चावल, पनीर, राजमा, मछली, सब्जी, बरफी, दही।
5. हरीओम रोटी, सब्जी, मक्खन, ब्रेड, मांस, चाय, पनीर।
6. पूजाँ कॉरॉनफ्लैक्स, रोटी, सब्जी, ब्रेड, घी, दाल, कस्टर्ड, सलाद।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित खाद्य पदार्थों के लिए कच्वी सामग्री की सूची बनाए।
रोटी/चपाती, दाल, चावल/पुलाव, सलाद, कस्टर्ड, सब्जी, बफ्फों, ब्रेड। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
खाद्य व्यंजन और उनकी कच्वी सामग्रियाँ

खाद्य पदार्थ कच्वी सामग्रियाँ
रोटी/चपाती गेहूँ का आटा, मक्के का आटा, बेसन एवं पानी।
दाल कच्ची दाल, पानी, नमक, तेल/घी, मसाले।
चावल/पुलाव कच्चे चावल, पानी, नमक, मटर।
सलाद गाजर, खीरा, मूली, प्याज, टमाटर।
कस्टर्ड दूध, कस्टर्ड पाउडर, फल, चीनी।
सब्जी विभिन्न सब्जियाँ, मसाले, तेल, नमक।
बफ्फों दूध, चीनी।
ब्रेड आटा, पानी, चीनी, अण्डा।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित खाद्य मदों के लिए सामग्री एवं उनके स्रोत बताइए।
1. इडली, 2. चिकन करी, 3. खीर, 4. दाल। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
खाद्य व्यंजन : संघटक जिससे वे बने हैं तथा उनके स्रोत

खाद्य सामग्री स्रोत
1. इडली चावल पौधा (पादप)
उड़द की दाल पौधा (पादप)
नमक समुद्री जल
जल नल या हैंडपंप
2. चिकन करी चिकन जन्तु
मसाला पौभ्रा (पादप)
तेल/घी पौध्रा/जन्तु
जल नल या हैड़पंप
3. खीर चावल पौधा (पादप)
दूध जन्तु
चीनी पौधा (पादप)
4. दाल कच्ची दाल पौध्रा (पादप)
तेल/घी पौधा/जन्तु
मसाले पौध्र

प्रश्न 5.
निम्नलिखित खाद्य पदार्थों के संघटक बताइए तथा यह भी बताइए कि ये पौधे के कौन से भाग से प्राप्त होते हैं? (क्रियाकलाप)
1. बैंगन का भरता, 2. ढोकला, 3. राजमा-चावल, 4. मिश्रित सब्जी।
उत्तर:
भोजन के रूप में पौधे के भाग

खाद्य पदार्थ के मुख्य स्रोत की तरह पौधा संघटक/स्रोत पौधे का भाग जो हमें संघटक देता है
1. बैंगन का भरता बैंगन

मिर्च-मसाले के रूप में, तेल, मूँगफली, सरसों,

सोयाबीन या अंन्य पौधे

फल

फल

बीज

2. ढोकला बेसन

मसाले

नारियल

तेल

बीज

फल

बीज

बीज

3. राजमा-चावल राजमा कच्ची दाल

मसाले

नमक

तेल/घी

चावल

जल

बीज

फल

सोयाबीन, सरसों

बीज

4. मिश्रित सब्जी आलू

मटर

गोभी

टमाटर

गाजर

कमल ककड़ी

अदरक तेल

मसाले

कन्द

बीज

फुल

फल

जड़

तना

बीज

फल

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

प्रश्न 6.
आपके आस-पास पाये जाने वाले कुछ जन्तुओं तथा उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन के नाम लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
जन्तु और उनका भोजन

जीव का नाम खाया जाने वाला भोजन
भैंस घास, खली, भूसा, अनाज, पत्ती
बिल्ली छोटे जन्तु, पक्षी, दूध्र
चूह्र चने, बीज, रोटी
शेर मांस, जन्तु
बाघ मांस, छोटे जन्तु
मकड़ी कीट-पतंगे
छिपकली कीड़े-मकोड़े
गाय घास, अनाज, भुसा, खली, पत्ती
मनुष्य अनाज, सज्जी, फल, मांस, दूध, अण्डे
तितली फूलों का रस
कौआ कीड़े-मकोड़े, मांस, रोटी
अन्य :
बकरी घास, पत्तियाँ
हाथी गन्ना, केला, फल, झाड़ियाँ
गिलहरी दाने, फल
चिड़िया दाने, कीड़े-मकोड़े

प्रश्न 7.
आहार के आधार पर जन्तुओं को विभेदित कीजिए।
उत्तर:
आहार के आधार पर जन्तुओं को निम्नांकित तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है
1. शाकाहारी जन्तु-ऐसे जन्तु जो पूर्ण रूप से पौधों को खाकर अपना जीवन निर्वाह करते हैं, शाकाहारी जन्तु कहलाते हैं। जैसे—हिरन, गिलहरी, कबूतर आदि।
2. मांसाहारी जन्तु ऐसे जन्तु जो अन्य जन्तुओं को खाते हैं, मांसाहारी जन्तु कहलाते हैं। जैसे—शेर, भेड़िया, सांप, बाज आदि।
3. सर्वाहारी जन्तु ऐसे जन्तु जो पेड़-पौधों के उत्पाद एवं जन्तुओं का मांस दोनों खा लेते हैं, सर्वाहारी जन्तु कहलाते हैं। जैसे-कुत्ता, बिल्ली आदि।

प्रश्न 8.
शाकाहारी, मांसाहारी तथा सर्वाहारी जन्तुओं के कुछ उदाहरण लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी

शाकाहारी जन्तु माँसाहारी जन्तु सर्वाहारी जन्तु
भैस
चूहा
गाय
तितली
बकरी
हाथी
गिलहरी
शर
बाघ
मकड़ी
छिपकली
बिल्ली
मनुष्य
कौआ
चिड़िया

प्रश्न 9.
मधुमक्खी मधु कैसे एकत्र करती है ?
उत्तर:
मधुमक्खी छत्ता बनाकर रहती है। कुछ मधुमक्खियाँ फूलों की खोज करती हैं। इसके बाद ये मक्खियाँ फूलों पर पहुँचकर उनसे मकरन्द (मीठा रस) एकत्र करती हैं। साथ में ही ये अपने पैरों में परागकण उलझाकर ले आती हैं। मधुमक्खियाँ मकरन्द को छत्ते में बनाए गये छोटे-छोटे कोष्ठकों में भर लेती हैं, एकत्रित मकरन्द ही शहद होता है। परागकणों से ये मोम तैयार करती है जो छत्ता बनाने में काम आता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 1 भोजन: यह कहाँ से आता है?

भोजन: यह कहाँ से आता है? Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ प्रत्येक जीवधारी को जीवित रहने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।
→ भोजन से हमें ऊर्जा प्राप्त होती है जिससे शरीर की सभी क्रियाएँ संचालित होती हैं। हम सब अलग-अलग समय पर विभिन्न प्रकार का भोजन लेते हैं। खाद्य पदार्थ विभिन्न पदार्थों से बनते हैं;
→ जैसे- अनाज, सब्जियाँ, तेल आदि।
→ हमें भोजन दो स्रोतों से प्राप्त होता है- जन्तुओं एवं पौधों से।
→ जन्तुओं से हमें दूध, मांस, अण्डे एवं कुछ तेल प्राप्त होते हैं।
→ पौधों से हमें अनाज, सब्जियाँ, फल, मसाले एवं तेल प्राप्त होते हैं।
→ मधुमक्खियों से हमें अत्यन्त पौष्टिक पदार्थ शहद प्राप्त होता है।
→ वे जन्तु जो केवल पादप एवं उनके उत्पाद खाते हैं, शाकाहारी जन्तु कहलाते हैं।
→ वे जन्तु जो जन्तुओं को खाते हैं, मांसाहारी जन्तु कहलाते हैं।
→ वे जन्तु जो पादप एव जन्तु दानों को खाद्य पदार्थ के रूप में प्रयोग करते हैं, सर्वाहारी जन्तु कहलाते हैं।
→ खाद्य – खाने योग्य पदार्थ खाद्य कहलाते हैं।
→ खाद्य संघटक – वे पदार्थ हैं जिनकी भोजन तैयार करने के लिए आवश्यकता होती है।
→ अंकुरित दाने – गीले दानों से जब एक धागे जैसी सफेद रचना बाहर निकलती है, तो ऐसे दाने अंकुरित दाने कहलाते हैं।
→ मकरन्द – फूलों का मीठा रस जिसे मधुमक्खियाँ शहद में बदल देती हैं।
→ शाकाहारी – वे जन्तु जो भोजन के लिए पौधों को खाते हैं।
→ मांसाहारी – वे जन्तु जो दूसरे जन्तुओं का मांस खाते हैं।
→ सर्वांहारी – वे जन्तु जो पौधे एवं मांस दोनों को खाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *