Class 11

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

HBSE 11th Class Geography प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

1. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में बाढ़ अधिक आती है?
(A) बिहार
(B) पश्चिमी बंगाल
(C) असम
(D) उत्तर प्रदेश
उत्तर:
(A) बिहार

2. उत्तरांचल अब उत्तराखण्ड के किस जिले में मालपा भूस्खलन आपदा घटित हुई थी?
(A) बागेश्वर
(B) चंपावत
(C) अल्मोड़ा
(D) पिथौरागढ़
उत्तर:
(D) पिथौरागढ़

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

3. निम्नलिखित में से कौन-से राज्य में सर्दी के महीनों में बाढ़ आती है?
(A) असम
(B) पश्चिमी बंगाल
(C) केरल
(D) तमिलनाडु
उत्तर:
(D) तमिलनाडु

4. इनमें से किस नदी में मजौली नदीय द्वीप स्थित है?
(A) गंगा
(B) बह्मपुत्र
(C) गोदावरी
(D) सिंधु
उत्तर:
(B) बह्मपुत्र

5. बर्फानी तूफान किस प्रकार की प्राकृतिक आपदा है?
(A) वायुमंडलीय
(B) जलीय
(C) भौमिकी
(D) जीवमंडलीय
उत्तर:
(A) वायुमंडलीय

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
संकट किस दशा में आपदा बन जाता है?
उत्तर:
संकट से हमारा तात्पर्य उन प्राकृतिक तत्त्वों से है जिनमें जान-माल को क्षति पहुँचाने की सम्भाव्यता होती है जैसे नदी के तट पर बसे लोगों के लिए नदी एक संकट है क्योंकि नदी में कभी भी बाढ़ आ सकती है। संकट उस समय आपदा बन जाता है, जब वह अचानक उत्पन्न हो और उससे निपटने के लिए पूर्ण तैयारी भी न हो।

प्रश्न 2.
हिमालय और भारत के उत्तर:पूर्वी क्षेत्रों में अधिक भूकम्प क्यों आते हैं?
उत्तर:
इसका कारण यह है कि इण्डियन प्लेट उत्तर और उत्तर:पूर्व दिशा में 1 सें०मी० खिसक रही है और यूरेशियन प्लेट से टकराकर ऊर्जा निर्मुक्त करती है जिससे इस क्षेत्र में भूकम्प आते हैं।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

प्रश्न 3.
उष्ण कटिबन्धीय तूफान की उत्पत्ति के लिए कौन-सी परिस्थितियाँ अनुकूल हैं?
उत्तर:
उष्ण कटिबन्धीय तूफान की उत्पत्ति के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निम्नलिखित हैं-

  1. महासागरीय तल का तापमान 27°C से अधिक हो ताकि तूफान को अधिक मात्रा में आर्द्रता मिल सके जिससे बहुत बड़ी मात्रा में गुप्त ऊष्मा निर्मुक्त हो।
  2. तीव्र कॉरियालिस बल जो केन्द्र के निम्न वायुदाब को भरने न दे।
  3. क्षोभमंडल में अस्थिरता जिससे स्थानीय स्तर पर निम्न वायुदाब क्षेत्र बनते जाते हैं।

प्रश्न 4.
पूर्वी भारत की बाढ़, पश्चिमी भारत की बाढ़ से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर:
पूर्वी भारत की नदियों में बाढ़ बार-बार आती है जिसका कारण है वहाँ मानसून की तीव्रता, जबकि पश्चिमी भारत में बाढ़ कभी-कभी आती है। इसके अतिरिक्त पूर्वी भारत में बाढ़ अधिक विनाशकारी होती है जबकि पश्चिमी भारत की बातें कम विनाशकारी होती हैं।

प्रश्न 5.
पश्चिमी और मध्य भारत में सूखे ज्यादा क्यों पड़ते हैं?
उत्तर:
पश्चिमी और मध्य भारत में वर्षा बहुत कम होती है जिसके कारण भूतल पर जल की कमी हो जाती है। पश्चिमी भाग मरुस्थलीय और मध्यवर्ती भाग पठारी लेने के कारण भी सूखे के स्थिति पैदा होती है। अतः कम वर्षा, अत्यधिक वाष्पीकरण और जलाशयों तथा भूमिगत जल के अत्यधिक प्रयोग से सूखे की स्थिति पैदा होती है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
भारत में भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें और इस आपदा से निवारण के कुछ उपाय बताएँ।
उत्तर:
भारत में भू-स्खलन प्रभावित क्षेत्रों को निम्नलिखित भागों में बाँटा गया है-
1. अत्यधिक सुभेद्यता वाले क्षेत्र-अस्थिर हिमालय की युवा पर्वत श्रृंखलाएँ, अण्डमान और निकोबार, पश्चिमी घाट और अधिक वर्षा वाले क्षेत्र, उत्तर:पूर्वी क्षेत्र, भूकम्प प्रभावी क्षेत्र और अत्यधिक मानव गतिविधियों वाले क्षेत्र अत्यधिक सुभेद्यता क्षेत्र के अन्तर्गत रखे गए हैं।

2. अधिक सुभेद्यता वाले क्षेत्र इस क्षेत्र में हिमालय क्षेत्र के सारे राज्य और उत्तर:पूर्वी भाग (असम को छोड़कर) शामिल किए गए हैं।

3. मध्यम और कम सुभेद्यता वाले क्षेत्र-इसके अन्तर्गत ट्रांस हिमालय के कम वृष्टि वाले क्षेत्र, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कम वर्षा वाले क्षेत्र, पश्चिमी व पूर्वी घाट के व दक्कन पठार के वृष्टि छाया क्षेत्र शामिल हैं। जहाँ कभी-कभी भू-स्खलन होता है।

4. अन्य क्षेत्र अन्य क्षेत्रों में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर) असम और दक्षिण प्रान्तों के तटीय क्षेत्र भी भू-स्खलन युक्त हैं।

भू-स्खलन निवारण के उपाय-भू-स्खलन निवारण के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग उपाय होने चाहिएँ, जो निम्नलिखित हैं-

  • अधिक भू-स्खलन वाले क्षेत्रों में सड़क और बाँध निर्माण कार्य पर प्रतिबन्ध होना चाहिए।
  • स्थानान्तरी कृषि वाले क्षेत्रों में (उत्तर:पूर्वी भाग) सीढ़ीनुमा खेत बनाकर कृषि की जानी चाहिए।
  • पर्वतीय क्षेत्रों में वनीकरण को बढ़ावा देना चाहिए।
  • जल-बहाव को कम करने के लिए बाँधों का निर्माण किया जाना चाहिए।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

प्रश्न 2.
सुभेद्यता क्या है? सूखे के आधार पर भारत को प्राकृतिक आपदा भेद्यता क्षेत्रों में विभाजित करें और इसके निवारण के उपाय बताएँ।
उत्तर:
सुभेद्यता का अर्थ सुभेद्यता किसी व्यक्ति, जन-समूह या क्षेत्र में हानि पहुँचाने का भय है जिससे वह व्यक्ति, जन-समूह या क्षेत्र प्रभावित होता है।

भारत के प्राकृतिक आपदा भेद्यता क्षेत्रों का विभाजन-भारत को सूखे के आधार पर निम्नलिखित प्राकृतिक आपदा वाले भेद्यता क्षेत्रों में बाँटा गया है-
(1) अत्यधिक सूखा प्रभावित क्षेत्र-राजस्थान का अधिकांश भाग विशेषकर अरावली के पश्चिम में स्थित मरुस्थली और गुजरात का कच्छ क्षेत्र अत्यधिक सूखा प्रभावित क्षेत्र है। यहाँ 90 मि०मी० से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है।

(2) अधिक सूखा प्रभावित क्षेत्र-इसमें राजस्थान का पूर्वी भाग, मध्य प्रदेश के अधिकांश भाग, महाराष्ट्र के पूर्वी भाग, आन्ध्र प्रदेश के अन्दरूनी भाग, कर्नाटक का पठार, तमिलनाडु के उत्तरी भाग, झारखण्ड के दक्षिणी भाग और ओ आते हैं।

(3) मध्यम सूखा प्रभावित क्षेत्र इस वर्ग में राजस्थान के पूर्वी भाग, हरियाणा, उत्तर:प्रदेश के दक्षिणी जिले, कोंकण को छोड़कर महाराष्ट्र, झारखण्ड, तमिलनाडु में कोयम्बटूर पठार और आन्तरिक कर्नाटक शामिल हैं।

भारत के शेष भाग में बहुत कम या न के बराबर सूखा पड़ता है।
सूखा निवारण के उपाय-

  • सूखा निवारण के लिए सरकार द्वारा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक योजनाएँ चलानी चाहिए।
  • भूजल के भंडारों की खोज के लिए सुदूर संवेदन, उपग्रह मानचित्रण तथा भौगोलिक सूचना तंत्र जैसी विविध युक्तियों का उपयोग किया जाना चाहिए।
  • लोगों के सक्रिय सहयोग से वर्षा के जल संग्रहण के समन्वित कार्यक्रम भी अपनाए जाने चाहिए।
  • जल संग्रह के लिए छोटे बाँधों का निर्माण, वन रोपण तथा सूखारोधी फसलें उगानी चाहिए।

प्रश्न 3.
किस स्थिति में विकास कार्य आपदा का कारण बन सकता है?
उत्तर:
विकास कार्य निम्नलिखित परिस्थितियों में संकट का कारण बन सकते हैं-

  1. मानव द्वारा ऊँचे बाँधों का निर्माण गम्भीर संकट पैदा कर सकता है। यदि इस प्रकार का बाँध टूट जाए तो निकटवर्ती क्षेत्र डूब सकता है।
  2. पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य भू-स्खलन का प्रमुख कारण बन सकता है।
  3. बड़े स्तर पर पेड़ों की कटाई से कई प्रकार के संकट पैदा होते हैं। इससे अपरदन क्रिया तेज होती है तथा पारिस्थितिक सन्तुलन बिगड़ सकता है।
  4. नगरीकरण तथा औद्योगीकरण की बढ़ती प्रवृत्तियाँ सारे वायुमंडल को प्रदूषित कर रही हैं। उद्योगों से CO2 गैस और CFC का विसर्जन गम्भीर संकट पैदा कर सकता है।
  5. उद्योगों से अर्थव्यवस्था का विकास होता है लेकिन औद्योगिक दुर्घटना कई बार आपदा का रूप ले लेता है; जैसे भोपाल गैस कांड में काफी लोग मारे गए थे।

प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ HBSE 11th Class Geography Notes

→ आपदा (Disaster) जल, स्थल अथवा वायुमंडल में उत्पन्न होने वाली ऐसी घटना या बदलाव जिसके कुप्रभाव से विस्तृत क्षेत्र में जान-माल की हानि और पर्यावरण का अवक्रमण होता है, आपदा कहलाती है।

→ संकट (Hazards) वह वस्तु या हालात जिससे आपदा आ सकती है, संकट कहलाती है।

→ भूकम्प (Earthquake)-पृथ्वी की भीतरी हलचलों के कारण जब धरातल का कोई भाग अकस्मात काँप उठता है तो उसे भूकम्प कहते हैं।

→ सुनामी (Tsunami) बंदरगाह पर आने वाली ऊँची लहरें अथवा भूकम्पीय लहरें।

→ भूस्खलन (Landslide)-पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभावाधीन पर्वतीय क्षेत्रों में छोटी शिलाओं से लेकर काफी बढ़े भू-भाग के ढलान के नीचे की तरफ सरकने या खिसकने की क्रिया को भूस्खलन कहा जाता है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ Read More »

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 6 मृदाएँ

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 6 मृदाएँ Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 6 मृदाएँ

HBSE 11th Class Geography मृदाएँ Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

1. मृदा का सर्वाधिक व्यापक और सर्वाधिक उपजाऊ प्रकार कौन-सा है?
(A) जलोढ़ मृदा
(B) काली मृदा
(C) लैटेराइट मृदा
(D) वन मृदा
उत्तर:
(A) जलोढ़ मृदा

2. रेगर मृदा का दूसरा नाम है।
(A) लवण मृदा
(B) शुष्क मृदा
(C) काली मृदा
(D) लैटेराइट मृदा
उत्तर:
(C) काली मृदा

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 6 मृदाएँ

3. भारत में मृदा के ऊपरी पर्त हास का मुख्य कारण है।
(A) वायु अपरदन
(B) अत्यधिक निक्षालन
(C) जल अपरदन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(C) जल अपरदन

4. भारत के सिंचित क्षेत्रों में कृषि निम्नलिखित में से किस कारण से लवणीय हो रही है?
(A) जिप्सम की बढ़ोतरी
(B) अति सिंचाई
(C) अति चारण
(D) रासायनिक खादों का उपयोग
उत्तर:
(B) अति सिंचाई

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
मृदा क्या है?
उत्तर:
अमेरिकी मिट्टी विशेषज्ञ डॉ० बैनेट के अनुसार, “मिट्टी भू-पृष्ठ पर मिलने वाले असंगठित पदार्थों की वह ऊपरी परत है जो मूल चट्टानों अथवा वनस्पति के योग (ह्यूमस) से बनती है।” सरल शब्दों में, भू-पृष्ठ की सबसे ऊपरी परत, जो पौधों को उगने व बढ़ने के लिए जीवांश और खनिजांश प्रदान करती है, मृदा या मिट्टी कहलाती है।

अतः कहा जा सकता है कि मिट्टी ठोस, तरल व गैसीय पदार्थों का मिश्रण है जो चट्टानों के अपक्षय, जलवायु, पौधों व अनन्त जीवाणुओं के बीच होने वाली अन्तःक्रिया (Interaction) का परिणाम है।

प्रश्न 2.
मृदा-निर्माण के प्रमुख उत्तरदायी कारक कौन-से हैं?
उत्तर:
मृदा-निर्माण विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। इनके संयोग से मृदा आवरण में विभिन्नता उत्पन्न होती है। मृदा निर्माण के मुख्य उत्तरदायी कारक निम्नलिखित हैं-

  • मूल पदार्थ।
  • उच्चावच।
  • जलवायु।
  • प्राकृतिक वनस्पति।

प्रश्न 3.
मृदा परिच्छेदिका के तीन संस्तरों के नामों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
मृदा परिच्छेदिका के तीन संस्तर निम्नलिखित प्रकार के हैं-

  • ‘क’ संस्तर यह मिट्टी की सबसे ऊपरी परत है जिसे Top Soil कहा जाता है। इस भाग में पौधों की वृद्धि के लिए जैव पदार्थ, खनिज पदार्थ तथा पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।
  • ‘ख’ संस्तर-यह बीच का संस्तर होता है जिसमें नीचे व ऊपर दोनों के पदार्थ प्राप्त होते हैं। इसमें कुछ जैव पदार्थ तथा खनिज पदार्थों का अपक्षय पाया जाता है।
  • ‘ग’ संस्तर-यह मिट्टी के बनने की पहली अवस्था को प्रदर्शित करता है जिसमें अपक्षय द्वारा निर्मित मूल चट्टानी पदार्थ होता है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 6 मृदाएँ

प्रश्न 4.
मृदा अवकर्षण क्या होता है?
उत्तर:
मृदा की उर्वरता के ह्रास को मृदा अवकर्षण (Soil Degradation) कहते हैं। भारत में मृदा संसाधनों के क्षय का मुख्य कारक मृदा अवकर्षण है। इससे मृदा का पोषण स्तर गिर जाता है और मृदा की गहराई कम हो जाती है।

प्रश्न 5.
खादर और बांगर में क्या अंतर है?
उत्तर:
खादर और बांगर में निम्नलिखित अंतर है-

खादरबांगर
1. वह क्षेत्र जहाँ नवीन जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है, खादर कहलाता है।1. वह क्षेत्र जहाँ प्राचीन जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है, बांगर कहलाता है।
2. खादर क्षेत्र में प्रतिवर्ष बाढ़ आती है तथा नई जलोढ़ मिट्टी का निर्माण होता है।2. बांगर क्षेत्र में वर्तमान में बाढ़ नहीं आती। निरंतर जलोढ़ के जमाव के कारण वहाँ चबूतरा-सा बन जाता है, जो बाढ़ के मैदान से ऊँचा होता है।
3. खादर क्षेत्र बांगर की अपेक्षा अधिक उपजाऊ होता है।3. बांगर क्षेत्र कम उपजाऊ होता है। इसमें प्रतिवर्ष नई उपजाऊ मिट्टी नहीं आती।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
काली मृदाएँ किन्हें कहते हैं? इनके निर्माण तथा विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
काली मृदा या मिट्टी (Black Soil)-यह मिट्टी या मृदा काले रंग के बारीक कणों वाली होती है। इसमें महीन कण वाली मृत्तिका अधिक होती है। इस मिट्टी को ‘रेगर’ और कपास वाली काली मिट्टी भी कहा जाता है। काली मृदाएँ मृण्मय, गहरी व अपारगम्य होती हैं। इस प्रकार की मृदाओं का निर्माण ज्वालामुखी के लावा, लौहमय नीस और शिष्ट चट्टानों से होता है।

काली मृदा या मिट्टी की विशेषताएँ (Features of Black Soil) काली मृदा की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • यह मिट्टी कपास के लिए उपयुक्त होती है।
  • इसमें नमी ग्रहण करने की क्षमता अधिक होती है।
  • इसमें सूखने पर दरारें पड़ जाती हैं।
  • इसमें अधिक जुताई करने की आवश्यकता नहीं होती।
  • इसमें चूना, पोटाश, मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है।
  • गीली होने पर यह फूल जाती है तथा सूखने पर सिकुड़ जाती है।
  • इनमें मृदा के कण इकट्ठे हो सकते हैं।
  • इस मृदा का रंग गाढ़े काले और स्लेटी रंग के बीच की विभिन्न आभाओं का होता है।

प्रश्न 2.
मृदा संरक्षण क्या होता है? मृदा संरक्षण के कुछ उपाय सुझाइए।
उत्तर:
मिट्टी का संरक्षण (Preservation of Soil) भू-संरक्षण के अन्तर्गत भूमि-कटाव पर रोक या बचाव कृषि वैज्ञानिकों के लिए मुख्य समस्या बनती जा रही है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में मिट्टियों की उचित व्यवस्था बहुत महत्त्वपूर्ण है, इसलिए भारत में मिट्टियों को अपरदित होने से रोकने के लिए वैज्ञानिक यान्त्रिक व जैवीय पद्धति अपना रहे हैं। भारत में केन्द्रीय मरुस्थल शोध संस्थान’ (Central Aridzone Research Institute, Jodhpur (Rajasthan) के अन्तर्गत वैज्ञानिक मृदा अपरदन को रोकने के प्रयास में कार्य कर रहे हैं।

मृदा संरक्षण के उपाय (Measures of Preservation of Soil)-मृदा संरक्षण के उपाय निम्नलिखित हैं-
1. यान्त्रिक पद्धति (Instrumental Method) इस पद्धति के अन्तर्गत निम्नलिखित तरीकों से भूमि कटाव को रोका जा सकता है-
(1) समोच्च बन्द (Contour Bonding)-विभिन्न ऊँचाई वाली समोच्च रेखाओं के आधार पर ढालों के सहारे दीवारें बाँध दी जाती हैं, जिससे मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। इसमें दीवार बनाकर अन्दर का भाग मिट्टी से भर दिया जाता है। ढलानी भागों पर इस विधि को अपनाकर मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।

(2) बाँध बनाना (Construction of Dam)-वर्षा के पानी को रोकने के लिए बाँध बना देते हैं, जिसके कारण मृदा अपरदन कम होने के साथ-साथ पानी का बहु-उपयोग भी होता है। इस विधि से जल के वेग में कमी आती है और मृदा अपरदन रुक जाता है। पहाड़ी भागों पर नदियों के सहारे कुछ नदियों पर बाँध बना देने चाहिएँ, जिससे पानी की गति अवरुद्ध हो जाती है तथा मृदा अपरदन कम होता है।

(3) प्रवाह नलियाँ (Drainage Channels)-बाँधों के अतिरिक्त पानी प्रवाह पर नियन्त्रित करके मिट्टी का अपरदन होने से बचाया जा सकता है। इन बाँधों द्वारा रोका हुआ पानी नहरों के द्वारा छोड़ा जाता है।

2. जैवीय पद्धति (Biological Method) इस पद्धति के अन्तर्गत जैवीय प्रक्रियाओं को नियमित करके मिट्टियों के कटाव को रोका जा सकता है। मिट्टी की भौतिक संरचना जैवीय प्रक्रियाओं का परिश्रम होती है। इन प्रक्रियाओं में विपरीत परिवर्तन मिट्टी का विघटन करता है, इसलिए ऐसी प्रक्रियाओं को रोककर मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।

(1) वृक्षारोपण (Tree Planting)-इसके अन्तर्गत नए क्षेत्रों में वृक्षों को लगाना चाहिए। नए सिरे से वनस्पति का विकास कर जलवायु की अनुकूलता पैदा की जा सकती है। जिन प्रदेशों में मृदा अपरदन की समस्या गम्भीर हो गई है, वहाँ पर नए पेड़ लगाने चाहिएँ। हमें वनों के अन्धा-धुन्ध कटाव को रोकना चाहिए। वनों से मिट्टियों का जल संगठन बढ़ जाता है और नई वनस्पति के विकास में सहायक है। अतः वृक्षारोपण द्वारा मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। वन विकास के अन्तर्गत जंगलों का आरक्षण किया जाता है। वनों को आग से बचाना चाहिए। वृक्षों को गिरने से बचाना चाहिए। उजड़े वनों के क्षेत्रों में पुनः वन लगाने चाहिएँ।

(2) पशुचारण पर प्रतिबन्ध (Restriction on Grazing)-पशुचारण के लिए खेतों से अलग चरागाहों की व्यवस्था होनी चाहिए, क्योंकि खाली खेतों में पशु अपने खुरों से मिट्टी को ढीला कर देते हैं। विस्तृत ढाल के मैदान में भी पशुचारण सीमित करना चाहिए।

(3) मिट्टी को बाँधने वाले पौधे (Soil Binders)-मिट्टी को बाँधने के लिए कुछ विशेष प्रकार की झाड़ियाँ; जैसे मुर्या (Murya), सनडोन (Sundon), सेकरम (Sacharum) तथा स्पान्टेनियम (Spontenium) होती हैं, जिनके लगाने से मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।

(4) विन्ड ब्रेकर रक्षक पेटी (Wind Breakers) हवा की गति को कम करने की विधि को विन्ड ब्रेकर (Wind Breaker) कहते हैं। हवा के मार्ग में ऐसे अवरोधक खड़े किए जाएँ, जिससे हवा की गति कम हो जाए। इसके लिए दीवार के रूप में कुछ रक्षक-क्षेत्र तैयार किए जाते हैं। इस विधि को अपनाकर मृदा अपरदन रोका जा सकता है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 6 मृदाएँ

प्रश्न 3.
आप यह कैसे जानेंगे कि कोई मृदा उर्वर है या नहीं? प्राकृतिक रूप से निर्धारित उर्वरता और मानवकृत उर्वरता में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उर्वरता मृदा का विशेष गुण है। ऐसी मृदा जिसमें नमी और जीवांश उपलब्ध होते हैं, उर्वर होती है। महीन कणों वाली लाल और पीली मृदाएँ सामान्यतः उर्वर होती हैं। उर्वर मृदा का पता मृदा में खेती की पैदावार से चलता है। जिस मृदा में प्राकृतिक रूप से उपलब्ध तत्त्वों के होते हुए बिना किसी मानवीय प्रयास के अच्छी खेती या कृषि पैदा होती है, उस मृदा को उर्वर मृदा माना जाता है। इसके विपरीत मोटे कणों वाली उच्च मृदाओं को अनुर्वर मृदाएँ कहते हैं अर्थात् जिस मृदा में पैदावार नहीं होती, वह अनुर्वर मृदा कहलाती है। इसमें सामान्यतः नाइट्रोजन, फॉस्फोरस की कमी होती है।

प्राकृतिक रूप से निर्धारित उर्वरता और मानवकृत उर्वरता में अंतर

प्राकृतिक रूप से निर्धारित उर्वरतामानवकृत उर्वरता
1. प्राकृतिक रूप से मृदा की उर्वरता पोषक तत्त्चों की उपस्थिति पर निर्भर करती है।1. मानवकृत उर्वरता में मृदा में पोषक तत्त्वों की कमी को मानव निर्मित रसायनों की सहायता से दूर किया जाता है।
2. इसमें मृदा की उत्पादकता विभिन्न प्राकृतिक एवं भौतिक गुणों पर निर्भर करती है। इसमें बिना किसी रासायनिक उपचार के अच्छी कृषि पैदावार प्राप्त की जाती है।2. इसमें मृदा की उत्पादकता मानव निर्मित रसायनों; नाइट्रोजन, गंधक, पोटाश और श्रम पर निर्भर करती है। इसमें रासायनिक उपचार के माध्यम से कृषि पैदावार प्राप्त की जाती है।
3. इसमें मृदा की उर्वरता बनाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाया जाता है।3. इसमें वैज्ञानिक तरीकों का अधिक प्रयोग किया जाता है।
4. इसमें रासायनिक खांद या कम्पोस्ट खाद डालने की आवश्यकता नहीं होती।4. इसमें रासायनिक खाद या कम्पोस्ट खाद डालने की आवश्यकता होती है।
5. प्राकृतिक रूप से निर्धारित उर्वरता स्थायी होती है।5. मानवकृत उर्वरता अस्थायी होती है। इसमें बदलाव होता रहता है।

मृदाएँ HBSE 11th Class Geography Notes

→ मृदा (Soil) भू-पृष्ठ की सबसे ऊपरी परत, जो पौधों को उगने व बढ़ने के लिए जीवांश, खनिजांश व नमी प्रदान करती है, मृदा या मिट्टी कहलाती है।

→ मृदा परिच्छेदिका (Soil Profile)-मृदा संस्तरों को दिखाने वाला चित्र मृदा परिच्छेदिका कहलाता है।

→ मृदा अवक्रमण (Soil Degradation) मृदा अवक्रमण का अभिप्राय मृदा की उर्वरता से है।

→ मृदा अपरदन (Soil Erosion)-जल तथा वायु के प्रभाव से मृदा की ऊपरी परत का बह जाना या उड़ जाना, मृदा अपरदन कहलाता है।

→ ह्यूमस (Humus) मृदा में पाए जाने वाले जीव-जन्तुओं व वनस्पति का सड़ा-गला अंश जो मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है।

→ मृदा-जनन (Pedogenesis)-मिट्टी के निर्माण की प्रक्रिया मृदा-जनन है।

→ pH मूल्य (pH Value) यह मृदा की अम्लीयता और क्षारीयता के निर्धारण का एक माप होता है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 6 मृदाएँ Read More »

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति

HBSE 11th Class Geography प्राकृतिक वनस्पति Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

1. चंदन वन किस तरह के वन के उदाहरण हैं?
(A) सदाबहार वन
(B) डेल्टाई वन
(C) पर्णपाती वन
(D) काँटेदार वन
उत्तर:
(C) पर्णपाती वन

2. प्रोजेक्ट टाइगर निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से शुरू किया गया है?
(A) बाघ मारने के लिए
(B) बाघ को शिकार से बचाने के लिए
(C) बाघ को चिड़ियाघर में डालने के लिए
(D) बाघ पर फिल्म बनाने के लिए
उत्तर:
(B) बाघ को शिकार से बचाने के लिए

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति

3. नंदा देवी जीव मंडल निचय निम्नलिखित में से किस प्रांत में स्थित है?
(A) बिहार
(B) उत्तराखण्ड
(C) उत्तर प्रदेश
(D) ओडिशा
उत्तर:
(B) उत्तराखण्ड

4. निम्नलिखित में से भारत के कितने जीव मंडल निचय यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त हैं?
(A) एक
(B) दस
(C) दो
(D) चार
उत्तर:
(D) चार

5. वन नीति के अनुसार वर्तमान में निम्नलिखित में से कितना प्रतिशत क्षेत्र, वनों के अधीन होना चाहिए?
(A) 33%
(B) 55%
(C) 44%
(D) 22%
उत्तर:
(A) 33%

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
प्राकृतिक वनस्पति क्या है? जलवायु की किन परिस्थितियों में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन उगते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक वनस्पति-किसी स्थान पर मनुष्य के हस्तक्षेप के बिना अपने-आप प्राकृतिक रूप से उगने वाली वनस्पति; जैसे घास, झाड़ियाँ, वृक्ष आदि को प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं। सदाबहार वन उष्ण कटिबन्धीय जलवायु में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सें०मी० से अधिक होती है तथा औसत वार्षिक तापमान 22° सेल्सियस से अधिक रहता है।

प्रश्न 2.
जलवायु की कौन-सी परिस्थितियाँ सदाबहार वन उगने के लिए अनुकूल हैं?
उत्तर:
सदाबहार वन उन प्रदेशों में पाए जाते हैं जहाँ उष्ण आर्द्र जलवायु पाई जाती है। सदाबहार वनों के लिए औसत वार्षिक वर्षा 200 सें०मी० से अधिक तथा वार्षिक तापमान 22°C होना चाहिए।

प्रश्न 3.
सामाजिक वानिकी से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
सामाजिक वानिकी पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्ध और सुरक्षा तथा ऊसर भूमि पर वनारोपण करना सामाजिक वानिकी कहलाता है। राष्ट्रीय कृषि उद्योग ने सामाजिक वानिकी को तीन वर्गों में बाँटा है-

  • शहरी वानिकी
  • ग्रामीण वानिकी और
  • फार्म वानिकी।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति

प्रश्न 4.
जीव मण्डल निचय को परिभाषित करें। वन क्षेत्र और वन आवरण में क्या अंतर है?
उत्तर:
जीव मण्डल निचय या आरक्षित क्षेत्र एक विशेष प्रकार के भौमिक और पारिस्थितिक तन्त्र हैं जिन्हें यूनेस्को के मानव और जीव मण्डल प्रोग्राम के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त है। इसमें पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ पौधों का भी संरक्षण किया जाता है। वन क्षेत्र और वन आवरण में अन्तर-वन क्षेत्र वह क्षेत्र होता है जो वन भूमि के लिए निश्चित है तथा वन आवरण वास्तव में वह क्षेत्र होता है जो वनों से ढका हुआ है।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दें

प्रश्न 1.
वन संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
उत्तर:
भारत में वनों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय वन नीति बनाई गई है जिसके अन्तर्गत निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं-

  • देश के 33 प्रतिशत भू-भाग पर वन लगाना जो राष्ट्रीय स्तर से 6 प्रतिशत अधिक है।
  • पर्यावरण सन्तुलन बनाए रखना तथा पारिस्थितिक असन्तुलित क्षेत्रों में वन लगाना।
  • देश की प्राकृतिक धरोहर, जैव-विविधता तथा आनुवंशिक मूल का संरक्षण।
  • मृदा अपरदन तथा मरुस्थलीकरण को रोकना तथा बाढ़ व सूखे आदि पर नियन्त्रण रखना।
  • निम्नीकृत भूमि पर सामाजिक वानिकी एवं वन-रोपण द्वारा वन आवरण का विस्तार करना।
  • पेड़ लगाने को बढ़ावा देना, पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए जन-आन्दोलन चलाना।

प्रश्न 2.
वन और वन्य जीवन संरक्षण में लोगों की भागीदारी कैसे महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
मनुष्य का वन और वन्य प्राणियों से बड़ा गहरा सम्बन्ध रहा है। वन और वन्य जीवन हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक व सामाजिक लाभ पहुंचाते हैं। वन और वन्य जीवन के संरक्षण के लिए मनुष्य की भागीदारी बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। औद्योगिक और तकनीकी विकास के कारण ही वन और वन्य जीवों की संख्या में कमी आ रही है। बहुत से वन्य प्राणियों की प्रजातियाँ विलुप्त हो रही हैं। अतः यह आवश्यक है कि मनुष्य ऐसा विकास करे जिससे वन और वन्य प्राणियों का संरक्षण हो सके। वनों के हित के लिए आन्दोलन चलाए जाएँ तथा जन-जागरूकता लाई जाए। इसी प्रकार वन्य जीवन की सुरक्षा के लिए भी संकटापन्न जातियों को संरक्षण प्रदान किया जाए। इस दिशा में मनुष्य की सहभागिता निम्नलिखित प्रकार से प्रभावी हो सकती है

  • वनों को कम-से-कम साफ किया जाना चाहिए, ताकि वन्य जीवों के आवास नष्ट न हों।
  • चारे, ईंधन और इमारती लकड़ी के लिए वनों से पेड़ नहीं काटने चाहिएँ।
  • व्यापारिक महत्त्व के लिए जंगली जानवरों का शिकार नहीं किया जाना चाहिए।

प्राकृतिक वनस्पति HBSE 11th Class Geography Notes

→ प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation) प्राकृतिक वनस्पति उन पेड़-पौधों को कहते हैं जो लम्बे समय तक बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के उगते हैं।

→ हरा सोना (Green Gold) वृक्षों को हरा सोना कहते हैं।

→ सामाजिक वानिकी (Social Forestry) पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्ध और सुरक्षा तथा ऊसर भूमि पर वृक्षारोपण करना सामाजिक वानिकी कहलाता है।

→ वन्य जीवन (Wild Life)-प्राकृतिक आवास में रहने वाले सभी जीव सामूहिक रूप से वन्य जीवन कहलाते हैं।

→ जीवमण्डल निचय (Biosphere Reserves) यह एक विशेष प्रकार का भौमिक और तटीय पारिस्थितिक तंत्र है।

→ जीवमण्डल संरक्षित क्षेत्र ऐसा क्षेत्र जिसमें पौधों व प्राणियों को उनका प्राकृतिक आवास प्रदान किया जाता है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति Read More »

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 4 जलवायु

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 4 जलवायु Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 4 जलवायु

HBSE 11th Class Geography जलवायु Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

1. जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है?
(A) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून
(B) उत्तर:पूर्वी मानसून
(C) शीतोष्ण-कटिबंधीय चक्रवात
(D) स्थानीय वायु परिसंचरण
उत्तर:
(B) उत्तर-पूर्वी मानसून

2. भारत के कितने भू-भाग पर 75 सेंटीमीटर से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है?
(A) आधा
(B) दो-तिहाई
(C) एक-तिहाई
(D) तीन-चौथाई
उत्तर:
(C) एक-तिहाई

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 4 जलवायु

3. दक्षिण भारत के संदर्भ में कौन-सा तथ्य ठीक नहीं है?
(A) यहाँ दैनिक तापांतर कम होता है
(B) यहाँ वार्षिक तापांतर कम होता है
(C) यहाँ तापमान सारा वर्ष ऊँचा रहता है
(D) यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है
उत्तर:
(D) यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है

4. जब सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर सीधा चमकता है, तब निम्नलिखित में से क्या होता है?
(A) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है
(B) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ने के कारण निम्न वायुदाब विकसित हो जाता है
(C) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान और वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं आता
(D) उत्तरी-पश्चिमी भारत में झुलसा देने वाली तेज लू चलती है
उत्तर:
(A) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है

5. कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार भारत में ‘As’ प्रकार की जलवायु कहाँ पाई जाती है?
(A) केरल और तटीय कर्नाटक में
(B) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में
(C) कोरोमंडल तट पर
(D) असम व अरुणाचल प्रदेश में B-60
उत्तर:
(C) कोरोमंडल तट पर

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
भारतीय मौसम तंत्र को प्रभावित करने वाले तीन महत्त्वपूर्ण कारक कौन-से हैं?
उत्तर:
भारतीय मौसम तंत्र को निम्नलिखित तीन महत्त्वपूर्ण कारक प्रभावित करते हैं-

  • वायुदाब तथा पवनों के धरातलीय वितरण इसके महत्त्वपूर्ण कारक मानसून पवनें, कम वा क्षेत्र हैं।
  • ऊपरी वायु परिसंचरण-इसमें महत्त्वपूर्ण तत्त्व विभिन्न वायुराशियाँ और जेट स्ट्रीम का अंतर्वाह है।
  • विभिन्न वायु विक्षोभ-इसमें उष्ण कटिबन्धीय और पश्चिमी चक्रवातों के प्रभाव से वर्षा होती है।

प्रश्न 2.
अंतःउष्ण कटिबन्धीय अभिसरण क्षेत्र क्या है?
उत्तर:
अंतःउष्ण कटिबन्धीय अभिसरण क्षेत्र निम्न वायुदाब क्षेत्र होता है जो सभी दिशाओं से पवनों के अन्तर्वहन को प्रोत्साहित करता है। यह भूमध्य-रेखीय क्षेत्र में स्थित होता है। इसकी स्थिति सूर्य की स्थिति के अनुसार उष्ण कटिबन्ध के मध्य बदलती रहती है। ग्रीष्मकाल में यह उत्तर की ओर तथा शीतकाल में यह दक्षिण की ओर सरक जाता है। इसे भूमध्यरेखीय द्रोणी भी कहते हैं।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 4 जलवायु

प्रश्न 3.
मानसून प्रस्फोट से आपका क्या अभिप्राय है? भारत में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाले स्थान का नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में ग्रीष्म ऋतु के पश्चात् वर्षा ऋतु आरम्भ होती है। इस समय भारत में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पवनें प्रवेश करती हैं तथा भारत की 80% वर्षा इन्हीं पवनों से होती है। मानसून पवनों की वर्षा के अकस्मात आरम्भ होने को ‘मानसून प्रस्फोट’ कहते हैं। इसमें वर्षा की तेज बौछारें पड़ती हैं। भारत में सबसे अधिक वर्षा मॉसिनराम में होती है।

प्रश्न 4.
जलवायु प्रदेश क्या होता है? कोपोन की पद्धति के प्रमुख आधार कौन-से हैं?
उत्तर:
जलवायु प्रदेश-जलवायु प्रदेश एक ऐसा क्षेत्र होता है जिसमें विभिन्न जलवायविक तत्त्व अपने संयुक्त प्रभाव से एकरूपी जलवायविक दशाओं का निर्माण करते हैं। स्थानीय तौर पर मौसम के तत्त्व; जैसे तापमान, वर्षा इत्यादि मिलकर जलवायु में अनेक क्षेत्रीय विभिन्नताएँ उत्पन्न कर देते हैं। इन विभिन्नताओं को हम जलवायु के उप-प्रकार मानते हैं। इसी आधार पर जलवायु प्रदेश पहचाने जाते हैं। कोपेन ने अपने जलवायु वर्गीकरण का आधार तापमान तथा वर्षण के मासिक मानों को रखा है।

प्रश्न 5.
उत्तर-पश्चिम भारत में रबी की फसलें बोने वाले किसानों को किस प्रकार के चक्रवातों से वर्षा प्राप्त होती है? वे चक्रवात कहाँ उत्पन्न होते हैं?
उत्तर:
उत्तर-पश्चिम भारत में रबी की फसलें बोने वाले किसानों को अत्यन्त लाभदायक शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात प्राप्त होते हैं, जिन्हें पश्चिमी विक्षोभ भी कहा जाता है। ये चक्रवात पूर्वी भूमध्य सागर पर उत्पन्न होते हैं और पूर्व की ओर यात्रा करते हुए भारत पहुँचते हैं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
जलवायु में एक प्रकार का ऐक्य होते हुए भी, भारत की जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। उपयुक्त उदाहरण देकर इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत की जलवायु मानसूनी है जो कदाचित् देश की एकता का प्रतीक है, लेकिन जलवायु में प्रादेशिक विभिन्नता दृष्टिगोचर होती है। ये प्रादेशिक विभिन्नताएँ देश के तापक्रम, वर्षा, आर्द्रता, समुद्र तल से ऊँचाई, पर्वतों की दिशा तथा उच्चावच में देखने को मिलती हैं। इन विभिन्नताओं के निम्नलिखित कारण हैं-
1. अक्षांशीय विस्तार-भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर है जो लगभग 30° है। इतने अधिक विस्तार के कारण उत्तरी भारत तथा दक्षिणी भारत की जलवायु में अन्तर पाया जाना स्वाभाविक ही है। दक्षिणी भाग (प्रायद्वीपीय भाग) में भूमध्य रेखा तथा हिन्द महासागर के निकट होने के कारण वर्ष भर तापक्रम ऊँचा रहता है। कोंकण तटीय मैदान में तथा गोवा में रहने वाले लोगों को तापमान की विषमता एवं ऋतु परिवर्तनों का अहसास कम ही होता है।

दिसम्बर, जनवरी में कारगिल में तापक्रम जहाँ -40°C तक गिर जाता है, वहीं गोवा एवं चेन्नई में तापमान 20°-25°C के मध्य रहता है। राजस्थान में गंगानगर का जून का तापक्रम 50°C तक पहुँच जाता है, जबकि गुलमर्ग में 20°C के आसपास रहता है। भूमध्य रेखा से दूर होने के कारण तापक्रम की विभिन्नताएँ दृष्टिगोचर होती हैं।

2. उत्तर में विशाल हिमालय की स्थिति देश की उत्तरी सीमा पर हिमालय पर्वत श्रृंखलाएँ पूर्व से पश्चिम में दीवार की भाँति फैली हुई हैं जो देश की जलवायु को अत्यधिक प्रभावित करती हैं। हिमालय पर्वत अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली वाष्प भरी हवाओं को रोकने का कार्य करता है, जिससे सम्पूर्ण भारत में वर्षा होती है, दूसरी ओर हिमालय उत्तर से आने वाली शीत लहरों को भारत में आने से रोकता है, जिससे शीत ऋतु का तापमान अधिक नीचे नहीं गिर पाता। यदि उत्तर में हिमालय न होता तो सम्भवतः भारत एक मरुस्थली देश होता।

3. जल व स्थल का वितरण-भारत के उत्तर में विशाल स्थलीय भाग एशिया महाद्वीप तथा दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है। स्थल तथा जल में तापमान ग्रहण करने की क्षमता अलग-अलग होती है। स्थलीय भाग शीघ्र गर्म तथा शीघ्र ठण्डे होते हैं। इसके विपरीत जलीय भाग देर से गर्म तथा देर से ठण्डे होते हैं, इसलिए ग्रीष्म ऋतु में जलीय भाग में वायुदाब अधिक तथा उत्तर:पश्चिम भारत में वायुदाब कम होता है और पवनें सागरीय भागों से स्थलीय भाग की ओर चलती हैं। हवाएँ वाष्प-युक्त होती हैं, इसलिए उत्तरी भारत में वर्षा करती हैं।

भारत की जलवायु मानसूनी है। मानसून शब्द अरब भाषा के शब्द ‘मौसिम’ से बना है अर्थात् देश की जलवायु में मानसूनी पवनों का विशेष योगदान है, जो मौसमानुसार देश में चलती हैं। मानसूनी पवनें छह महीने सागर से स्थल की ओर तथा छह महीने स्थल से सागर की ओर चलती हैं, लेकिन देश में पूर्व से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण की जलवायु दशाओं में अत्यधिक अन्तर या विभिन्नता देखने को मिलती है। इस विभिन्नता के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-
(1) तापमान की विभिन्नता राजस्थान में बाड़मेर में जहाँ ग्रीष्मकालीन तापमान 50°C तक पहुँच जाता है, वहीं दूसरी ओर पहलगाम में तापमान 22°C के आसपास रहता है। शीतकाल में कारगिल में
तापमान –40°C तथा त्रिवेन्द्रम में तापमान 20°C के आसपास रहता है।

(2) वर्षा की विभिन्नता भारत के उत्तर:पूर्व में मॉसिनराम (मेघालय राज्य में चेरापूँजी के निकट स्थित) में औसत वार्षिक वर्षा 1140 सें०मी० है, जबकि जैसलमेर (राजस्थान) में केवल 12 सें०मी० है। गारो की पहाड़ियों तुरा (Tura) में एक ही दिन में इतनी वर्षा होती है, जितनी जैसलमेर में 10 वर्षों में भी नहीं होती।

(3) ऋतओं में विभिन्नता-

  • दिसम्बर-जनवरी के महीनों में उत्तरी भारत विशेषकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब एवं हरियाणा में जहाँ शीत लहर चल रही होती है, वहीं दक्षिण भारत में केरल तथा तमिलनाडु में 22°C के आसपास तापमान रहता है।
  • मुम्बई तथा कोंकण तटीय प्रदेश के लोगों को ऋतु परिवर्तन का अनुभव नहीं होता। ये सारे वर्ष एक ही तरह के वस्त्र पहनते हैं।
  • केरल में वर्षा मई के माह में आरम्भ हो जाती है, जबकि चण्डीगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर में जुलाई के महीने में मानसून का आगमन होता है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 4 जलवायु

प्रश्न 2.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भारत में कितने स्पष्ट मौसम पाए जाते हैं? किसी एक मौसम की दशाओं की सविस्तार व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
भारतीय जलवायु में प्रादेशिक विभिन्नता के साथ-साथ मौसमी विभिन्नताएँ भी देखने को मिलती हैं। भारत में प्रायः निम्नलिखित चार ऋतुएँ मानी जाती हैं-

  • शीत ऋतु (Winter Season)
  • ग्रीष्म ऋतु (Summer Season)
  • वर्षा ऋतु (Rainy Season)
  • मानसून के प्रत्यावर्तन या लौटने की ऋतु (Season of Retreating Monsoon)।

इनमें से ग्रीष्म ऋतु का वर्णन इस प्रकार है-
ग्रीष्म ऋतु-मार्च के महीने के बाद सूर्य उत्तर की ओर स्थानान्तरित होने लगता है और उत्तरी भारत, पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में तापक्रम बढ़ने लगता है और धरातलीय एवं उच्च-स्तरीय वायु का परिसंचरण (Circulation) विपरीत दिशा में होने लगता है अर्थात् समुद्री भागों से हवाएँ स्थलीय भाग की ओर चलने लगती हैं। जून का तापक्रम उत्तरी-पश्चिमी भारत में 40° सेल्सियस से अधिक तापमान के कारण न्यून वायुदाब का केन्द्र बन जाता है, जिससे भूमध्य रेखीय द्रोणी वायु को विभिन्न दिशाओं से अपनी ओर आकर्षित करती है। दक्षिण से आने वाली वायु की दिशा भूमध्य रेखा को पार करने के बाद दक्षिण-पश्चिम हो जाती है, जिसे दक्षिण-पश्चिमी मानसून कहते हैं। इन दक्षिण-पश्चिमी वाष्प भरी पवनों की दो शाखाएँ अग्रलिखित हैं

  • अरब सागर का मानसून
  • बंगाल की खाड़ी का मानसून।

वायुदाब-शीत ऋतु में उत्तरी भारत में तापक्रम कम होने के कारण हवाएँ ठण्डी एवं भारी होती हैं, इसलिए वायुदाब अधिक होता है, जबकि दक्षिणी भाग में अपेक्षाकृत कम वायुदाब होता है। उत्तरी-पश्चिमी भाग में वायुदाब 1018 से 1020 मिलीबार की समदाब रेखाएँ देखी जाती हैं, जबकि दक्षिणी भारत विशेषकर बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर के आसपास 1012 से 1014 मिलीबार वायुदाब अंकित किया जाता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पवनों की दिशा में भी विक्षोभ आ जाता है। ये विक्षोभ भूमध्य सागर से उत्पन्न होकर ईरान, इराक, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान से होता हुआ उत्तरी-पश्चिमी भारत में प्रवेश करता है। इन विक्षोभों को भारत में लाने में जेट-प्रवाह (Jet-flow) का महत्त्वपूर्ण योगदान है। इस प्रकार का प्रवाह उत्तरी भारत में दिसम्बर से फरवरी तक सक्रिय रहता है।

तापमान कर्क रेखा भारत के बीचो-बीच गुजरती है और जून में सूर्य कर्क रेखा पर लम्बवत् चमकता है, जिससे तापमान उत्तरी-पश्चिमी भारत में कई स्थानों पर 45° सेल्सियस तक पहुँच जाता है। मई-जून में अधिक तापमान के कारण गर्म हवाएँ, जिन्हें ‘लू’ कहते हैं, उत्तरी भारत में चलती हैं। दक्षिणी भारत में तापक्रम 30°-35° सेल्सियस के बीच रहता है तथा तटीय भागों में कहीं-कहीं इससे भी कम रहता है अर्थात् समुद्र का प्रभाव रहता है।

वर्षा उत्तरी भारत में इस ऋतु में धूल-भरी आँधियों के साथ कभी-कभी छुट-पुट वर्षा होती है। दिल्ली, राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा में 1 सें०मी० से 3 सें०मी० तक वर्षा होती है, जबकि हिमालय एवं प्रायद्वीपीय भारत में 10 सें०मी० से 15 सें०मी० तक वर्षा होती है।

वायुदाब-ग्रीष्म ऋतु में तापक्रम की अधिकता के कारण उत्तरी भारत में वायुदाब कम होता है। वायुदाब वितरण मानचित्र को देखने से स्पष्ट होता है कि उत्तरी-पश्चिमी भारत में 997 मिलीबार रेखा राजस्थान तथा पाकिस्तान की सीमा के पास होती है, जबकि दक्षिणी भारत में अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी में वायुदाब अपेक्षाकृत अधिक 1008 से 1010 मिलीबार के मध्य अंकित किया गया है।

जलवायु HBSE 11th Class Geography Notes

→ एल-निनो (AI-Nino)-यह एक जटिल मौसम तंत्र है, जो हर पाँच या दस साल बाद प्रकट होता रहता है। इसके कारण संसार के विभिन्न भागों में सूखा, बाढ़ और मौसम की चरम अवस्थाएँ आती है।

→ लू (Loo)-उत्तरी मैदान में पंजाब से बिहार तक चलने वाली ये शुष्क, गर्म व पीड़ादायक पवनें हैं।

→ काल बैसाखी (Norwesters)-असम और पश्चिम बंगाल में बैसाख के महीने में शाम को चलने वाली ये भयंकर व विनाशकारी वर्षायुक्त पवनें हैं।

→ मानसून प्रस्फोट (Monsoon Boost)-मानसून पवनों द्वारा अकस्मात मूसलाधार वर्षा करना।

→ भूमध्यरेखीय द्रोणी (Equatorial Trough) यह अंतउष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र का दूसरा नाम है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 4 जलवायु Read More »

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 3 अपवाह तंत्र

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 3 अपवाह तंत्र Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 3 अपवाह तंत्र

HBSE 11th Class Geography अपवाह तंत्र Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

1. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ‘बंगाल का शोक’ के नाम से जानी जाती थी?
(A) गंडक
(B) कोसी
(C) सोन
(D) दामोदर
उत्तर:
(D) दामोदर

2. निम्नलिखित में से किस नदी की द्रोणी भारत में सबसे बड़ी है?
(A) सिंधु
(B) बह्मपुत्र
(C) गंगा
(D) कृष्णा
उत्तर:
(C) गंगा

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 3 अपवाह तंत्र

3. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी पंचनद में शामिल नहीं है?
(A) रावी
(B) सिंधु
(C) चेनाब
(D) झेलम
उत्तर:
(B) सिंधु

4. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी में बहती है?
(A) सोन
(B) यमुना
(C) नर्मदा
(D) लूनी
उत्तर:
(C) नर्मदा

5. निम्नलिखित में से कौन-सा अलकनंदा व भागीरथी का संगम स्थल है?
(A) विष्णु प्रयाग
(B) रूद्र प्रयाग
(C) कर्ण प्रयाग
(D) देव प्रयाग
उत्तर:
(D) देव प्रयाग

अंतर स्पष्ट करें-
(i) नदी द्रोणी और जल-संभर
(ii) वृक्षाकार और जालीनुमा अपवाह प्रारूप
(iii) अपकेंद्रीय और अभिकेंद्रीय अपवाह प्रारूप
(iv) डेल्टा और ज्वारनदमुख।
उत्तर:
(i) नदी द्रोणी और जल-संभर

नदी द्रोणीजल संभर
1. बड़ी नदियों के जल-ग्रहण क्षेत्र को नदी द्रोणी संभर (River Basin) कहते हैं।1. छोटी नदियों या नालों द्वारा अप्रवाहित क्षेत्र को जल (Water shed) कहते हैं।
2. इसका आकार विशाल होता है।2. इसका आकार नदी द्रोणी से छोटा होता है।

(ii) वृक्षाकार और जालीनुमा अपवाह प्रारूप

वृक्षाकार अपवाह प्रारूपजालीनुमा अपवाह प्रारूप
1. जब किसी अपवाह की आकृति वृक्ष के समान हो तो ऐसे अपवाह के प्रतिरूप को वृक्षाकार अपवाह प्रारूप कहते हैं।1. जब मुख्य नदियाँ एक-दूसरे के समानांतर प्रवाहित होती हो और सहायक नदियाँ उनसे समकोण पर मिलती हो तो अपवाह के ऐसे प्रारूप को जालीनुमा अपवाह प्रारूप कहते हैं।
2. इसमें एक मुख्य नदी धारा से विभिन्न शाखाओं में उपधाराएँ प्रवाहित होती हैं।2. इसमें प्राथमिक सहायक नदियाँ समांतर और गैण शाखाएँ या नदियाँ समकोण पर काटती हुई प्रवाहित होती हैं।

(iii) अपकेंद्रीय और अभिकेंद्रीय अपवाह प्रारूप

अपरैद्रीय अपवाह प्रारूपअभिकेंद्रीय अपवाह प्रारूप
1. जब नदियाँ किसी उच्च भाग या पर्वत से निकलकर सभी दिशाओं में प्रवाहित होती हैं तो उसे अपकेंद्रीय अपवाह प्रारूप कहते हैं। इसको अरीय अपवाह प्रतिरूप भी कहते हैं।1. जब नदियाँ सभी दिशाओं में बहकर किसी झील या दलदल में मिल जाती हैं तो उसे अभिकेंद्रीय अपवाह प्रारूप कहते हैं।
2. ऐसे प्रारूप किसी ज्वालामुखी पर्वत, गुम्बद या उसे टीलों पर विकसित होते हैं।2. रेगिस्तानी या मरुस्थलीय क्षेत्रों में जहाँ अंतःस्थानीय प्रवाह मिलता है, ऐसी अपवाह प्रणाली देखने को मिलती है अर्थात् मरुस्थलीय भागों में बहने वाली नदियाँ इस प्रकार के प्रारूप बनाती हैं।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 3 अपवाह तंत्र

(iv) डेल्टा और ज्वारनद्मुख

डेल्टाज्वारनदमुख
1. जब नदियों द्वारा समुद्री मुहाने पर मिट्टी एवं बालू के महीन कणों से त्रिभुजाकार अवसाद बनते हैं, जिन्हें डेल्टा (Delta) कहते हैं।1. जब नदियाँ अपने साथ लाए हुए अवसाद को अपने मुहाने पर जमा नहीं करती, बल्कि इनको समुद्र में बहा देती. हैं। इससे नदियाँ डेल्टाओं का निर्माण नहीं कर पातीं। ऐसी नदियों के मुहाने ज्यारनदमुख कहलाते हैं।
2. इसका आकार त्रिभुजाकार, पंखाकार व पंजाकार होता है।2. इसका कोई भी स्वरूप या आकार नहीं बनता।
3. नदी के मुहाने पर मलबा जमा रहता है, क्योंकि नदी मंद गति से प्रवाहित होती है।3. नदी के मुहाने साफ रहते हैं, क्योंकि नदी तेज गति से प्रवाहित होती है।

निम्नलिखित प्रश्नों के लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
भारत में नदियों को आपस में जोड़ने के सामाजिक-आर्थिक लाभ क्या है?
उत्तर:
भारत में अनेक नदियाँ बहती हैं। इनमें से कुछ नदियों में साल-भर पानी बहता है और कुछ में साल-भर पानी नहीं बहता। ये नदियाँ प्रतिवर्ष जल की विशाल मात्रा वहन करती हैं परन्तु देश में जल का प्रवाह समान नहीं है। यह अंतर समय और स्थान की दृष्टि से है।

वर्षा ऋतु के समय अधिकांश जल बाढ़ में व्यर्थ हो जाता है और समुद्र में बह जाता है। ग्रीष्म ऋतु में देश के कुछ क्षेत्र सूखाग्रस्त हो जाते हैं। इस प्रकार देश : छ भाग में बाढ़ जाती है तो कुछ सूखाग्रस्त हो जाता है। यदि सभी नदियों को आपस में जोड़ दिया जाए तो इससे निम्नलिखित सामाजिक-आर्थिक लाभ होंगे-

  • बाढ़ और सूखे की समस्या से राहत मिलेगी।
  • पीने के पानी की समस्या हल होगी।
  • फसलों की पैदावार में वृद्धि होगी और किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
  • जल की व्यवस्था करने में खर्च होने वाले करोड़ों रुपए की बचत होगी।

प्रश्न 2.
प्रायद्वीपीय नदी के तीन लक्षण लिखें।
उत्तर:
प्रायद्वीपीय नदी के लक्षण निम्नलिखित हैं-

  • प्रायद्वीपीय नदी/नदियाँ मुख्यतः वर्षा से जल प्राप्त करती हैं। ये बारहमासी न होकर मौसमी होती हैं।
  • इनकी जलग्रहण क्षमता हिमालय अपवाह तंत्र की नदियों से कम है।
  • ये टेढ़ी-मेढ़ी नहीं बहतीं और विसर्प नहीं बनातीं।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
उत्तर भारतीय नदियों की महत्त्वपूर्ण विशेषताएँ क्या हैं? ये प्रायद्वीपीय नदियों से किस प्रकार भिन्न हैं?
उत्तर:
उत्तर भारतीय नदियों को हिमालयी-प्रवाह तंत्र के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि अधिकांश उत्तर भारत की नदियाँ हिमालय से निकलती हैं। इसी कारण ये नित्यवाही एवं शुष्ककाल में भी जल प्रदान करती रहती हैं। उत्तर भारतीय नदियों की विशेषताएँ और प्रायद्वीप नदियों से भिन्नता अग्रलिखित प्रकार से हैं-

उत्तर भारतीय नदियाँप्रायद्धीपीय नदियाँ
1. उत्तर भारत की अधिकांश नदियाँ बारहमासी हैं अर्थात् इनमें साल-भर पानी बहता है, क्योंकि ये हिमालय से निकलती हैं।1. प्रायद्दीपीय नटियाँ मौसरी हैं अर्थात् से मौसम या वर्घा से जल ग्रहण करती हैं। कुछ नदियों पटारी भागों से भी जस्ष ग्रहण करती है जिनका जल गर्मी में सूल जाता है।
2. अधिकांश उत्तर भारतीय नदियों मैदानी भागों में बहती हैं और इनसे अनेक छोटी-छोटी नदियों, नहरें एवं नाले निकलते हैं।2. ये नदियों न तो समतल भागों में बहती हैं और न ही इनसे नहरें, नाले निकाले जा सकते है।
3. इन नदियों की उत्पत्ति हिमानियों से हुई है।3. इन नदियों की उत्पत्ति मध्ययत्ती उध्य भूमि खा पठारों से हुई है।
4. ये नदियाँ सिंचाई के लिए अधिक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी हैं।4. ये नदियाँ विद्युत उत्पादन की दृष्टि से अधिक उप्योगी है।
5. इन नदियों का अपयाह क्षेत्र अधिक विशाल है और इनकी जल-ग्रहण क्षमता भी अधिक है। इसमें सम्मिलित मुख्य नदियाँ हैं- गंगा, यमुना, कोसी, सिंधु, सतलुज, रावी, झेलम, घाघरा, चिनाब, व्यास, रामगंगा, सोन, ब्रह्मपुत्र, गंडक, दिवांग आदि।5. इन नदियों का अपवाह क्षेत्र अधिक घोटा है और इनकी जल-ग्रहण क्षमता भी कम है। इसमें सम्मिलित मुख्य नदियों हैं-ताप्ती, गोदाबरी, कृष्गा, कावेरी, दामोदर, हुगली, स्वर्णरेखा, पैनार, ज्ञावती आदि।
6. ये नदियों विशाल डेल्टाओं का निर्माण करती हैं।6. ये नदियाँ मुख्यतः ज्वारनदमुख बनाती हैं।
7. इन नदियों में धार्मिक केंद्र और संगम अधिक पाए जाते हैं।7. इन नदियों में घाट और प्रफात “अधिक पाए जाते हैं।
8. इन नदियों को जल की प्राप्ति मुख्यतः बर्फ के पिघलने से होती है।8. इन नदियों को जल्त की प्राप्ति मुख्यतः वर्षा से होती है।
9. इन नदियों को सिन्धु, गंगा और ब्रह्यपुत्र नदी क्रम के रूप में विभाजित किया गया है।9. इन नदियों को बंगाल की खाड़ी और अरव सागर में गिरने बाल्ती नदियों के रूप में विभाजित किया गया है।
10. ये नदियाँ गहरी घाटियों एवं गॉर्ज से होकर गुजरती हैं।10. ये नदियां कम गहरी घाटियों से होकर गुज़ती है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 3 अपवाह तंत्र

प्रश्न 2.
मान लीजिए आप हिमालय के गिरिपद के साथ-साथ हरिद्वार से सिलीगुड़ी तक यात्रा कर रहे हैं। इस मार्ग में आने वाली मुख्य नदियों के नाम बताएँ। इनमें से किसी एक नदी की विशेषताओं का भी वर्णन करें।
उत्तर:
यदि हम हिमालय के गिरिपद के साथ-साथ हरिद्वार से सिलीगुड़ी तक यात्रा कर रहे हैं तो हमें उत्तर भारत की अधिकांश नदियों और बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों को पार करना होगा। इस मार्ग में आने वाली मुख्य नदियाँ इस प्रकार होंगी-

  • गंगा
  • यमुना
  • रामगंगा
  • गोमती
  • सरयू
  • शारदा
  • गंडक
  • कमला
  • कोसी
  • महानदी आदि।

गंगा नदी की विशेषताएँ-गंगा नदी की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • गंगा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गोमुख के निकट गंगोत्री हिमनद से निकलती है।
  • इसकी लम्बाई लगभग 2525 कि०मी० है।
  • यह हरिद्वार के समीप मैदान में प्रवेश करती है।
  • भारतीय संस्कृति के अनुसार गंगा नदी को एक पवित्र नदी माना जाता है और इसको ‘राष्ट्रीय नदी’ का दर्जा प्राप्त है।
  • उत्तर-भारत की लगभग 85 प्रतिशत कृषि व्यवस्था इस नदी पर निर्भर करती है। इसी कारण यह भारत की जीवन रेखा कहलाती है।
  • इस नदी की मुख्य सहायक नदियाँ हैं यमुना, सोन, घाघरा, गोमती, गंडक, कोसी आदि।
  • गंगा अपनी द्रोणी और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्त्व की दृष्टि से भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी है।

अपवाह तंत्र HBSE 11th Class Geography Notes

→ अपवाह-तंत्र (Drainage System)-स्थान विशेष में एक निश्चित क्रम में प्रवाहित होने वाली नदियों एवं उनकी शाखाओं के सम्मिलित अध्ययन को अपवाह-तंत्र कहते हैं। शीर्ष-कटाव (Headward Erosion) नदी का पीछे की ओर कटाव जिससे वह अपनी घाटी को ऊर्ध्वप्रवाह की ओर लंबा करती है तथा उसका उद्गम स्थान पीछे की ओर हटता जाता है।

→ सरिता हरण (River Capture)-शीर्ष-कटाव करती नदी का उद्गम स्थान जब पीछे को हटता है तो कभी-कभी वह किसी अन्य नदी को अपने में मिला लेती है। इसे नदी अपहरण या सरिता हरण कहते हैं।

→ अनुवर्ती नदियां (Consequent Rivers)-ऐसी नदियां जो जल-विभाजक के समानांतर या भूमि के मूल ढाल के अनुरूप बहती हों।

→ पूर्ववर्ती नदियां (Antecedent Rivers)-वे नदियां जो स्थल-खंड के उत्थान से पहले भी बहती थीं तथा स्थल-खंड के उत्थान के बाद उसे काटकर अपने मार्ग को यथावत बनाए रखती हैं।

→ ज्वारनदमुख (Estuary)-नदी का ज्वार (Tide) में मिलने वाला हिस्सा (मुंह) जिसमें ताजा व लवण-युक्त पानी आपस में मिलते हैं।

→ लंबवत अपरदन (Vertical Erosion)-नदी द्वारा किनारों की अपेक्षा तली में किया गया ज्यादा अपरदन, जिसमें घाटी गहरी होती है।

→ पाश्विक अपरदन (Lateral Erosion)-तली की अपेक्षा नदी द्वारा किनारों पर किया गया अधिक अपरदन जिसमें घाटी चौड़ी होती है।

→ डेल्टा (Delta)-जलोढ़ भूमि का लगभग त्रिकोणीय भू-भाग जो नदी के मुहाने पर निर्मित होता है। गंगा-ब्रह्मपुत्र, महानदी, कृष्णा तथा कावेरी डेल्टा भारत के प्रसिद्ध डेल्टा हैं।

→ महाखड्ड (Gorge)-खड़े पावों वाली एक गहरी एवं संकीर्ण चट्टानी नदी घाटी।

→ सुंदरवन (Sundarbans)-गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा को ही सुंदरवन डेल्टा कहते हैं। यहां सुंदरी नामक वृक्ष बहुत मात्रा में पाए जाते हैं।

→ नदी-प्रवृत्ति (River Regime) नदी में जल के मौसमी बहाव को नदी प्रवृत्ति कहा जाता है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 3 अपवाह तंत्र Read More »

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान

HBSE 11th Class Geography संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

1. करेवा भू-आकृति कहाँ पाई जाती है?
(A) उत्तरी-पूर्वी हिमालय
(B) पूर्वी हिमालय
(C) हिमाचल-उत्तराखण्ड हिमालय
(D) कश्मीर हिमालय
उत्तर:
(D) कश्मीर हिमालय

2. निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘लोकताक’ झील स्थित है?
(A) केरल
(B) मणिपुर
(C) उत्तराखण्ड
(D) राजस्थान
उत्तर:
(B) मणिपुर

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान

3. अंडमान और निकोबार को कौन-सा जल क्षेत्र अलग करता है?
(A) 11° चैनल
(B) 10° चैनल
(C) मन्नार की खाड़ी
(D) अंडमान सागर
उत्तर:
(B) 10° चैनल

4. डोडाबेटा चोटी निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ी श्रृंखला में स्थित है?
(A) नीलगिरि
(B) कार्डामम
(C) अनामलाई
(D) नल्लामाला
उत्तर:
(A) नीलगिरि

निम्नलिखित प्रश्नों के लगभग 30 शब्दों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
यदि एक व्यक्ति को लक्षद्वीप जाना हो तो वह कौन-से तटीय मैदान से होकर जाएगा और क्यों?
उत्तर:
लक्षद्वीप अरब सागर में स्थित है। यह केरल तट से 280 से 480 कि०मी० की दूरी पर स्थित है। केरल तट मालाबार तट का ही भाग है। इनके बीच की दूरी 280 कि०मी० है। यदि किसी व्यक्ति को लक्षद्वीप जाना हो तो उसे मालाबार तट के मैदानी भाग से होकर जाना होगा, क्योंकि यही उसके लिए निकटतम दूरी वाला रास्ता होगा।

प्रश्न 2.
भारत में ठंडा मरुस्थल कहाँ स्थित है? इस क्षेत्र की मुख्य श्रेणियों के नाम बताएँ।
उत्तर:
भारत में ठंडा मरुस्थल कश्मीर हिमालय के उत्तरी-पूर्वी भाग में लद्दाख श्रेणी में स्थित है जो वृहत हिमालय और कराकोरम श्रेणियों के बीच स्थित है। वर्ष-भर तापमान निम्न रहने के कारण यह संपूर्ण क्षेत्र हिमाच्छादित रहता है। इसलिए यह क्षेत्र ठंडा मरुस्थल कहलाता है। इस क्षेत्र की मुख्य श्रेणियों के नाम हैं-कराकोरम श्रेणी, जास्कर श्रेणी, लद्दाख श्रेणी, पीरपंजाल श्रेणी आदि।

प्रश्न 3.
पश्चिमी तटीय मैदान पर कोई डेल्टा क्यों नहीं है?
उत्तर:
पश्चिमी तट पर बहने वाली मुख्य नदियाँ नर्मदा एवं ताप्ती हैं जो अरब सागर में गिरती हैं। ये नदियाँ डेल्टा न बनाकर ज्वारनदमुख बनाती हैं। इसलिए पश्चिमी तटीय मैदान पर कोई भी डेल्टा नहीं है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं-

  • इन नदियों का अधिक तेजी से बहना।
  • इन नदियों के मार्ग की जल प्रवणता अधिक होना।
  • इन नदियों का एक भाग में बहना।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों का तुलनात्मक विवरण प्रस्तुत करें।
उत्तर:
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूहों का तुलनात्मक विवरण इस प्रकार है-

अरब सागर में स्थित द्वीप समूहबंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह
1. अरब सागर में स्थित प्रमुख द्वीप समूह हैं-लक्षद्वीप और मिनिकॉय।1. बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह हैं-उत्तर में अंडमान और दक्षिण में निकोबार।
2. अरब सागर में लगभग 36 द्वीप हैं।2. बंगाल की खाड़ी में लगभग 572 द्वीप हैं।
3. अरब सागर में स्थित द्वीप समूह 80° 12° उत्तर और 71° पूर्व से 74° पूर्व के बीच स्थित हैं।3. बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह 6° उत्तर से 14° उत्तर और 92° पूर्व से 94° पूर्व के बीच स्थित हैं।
4. अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप और मिनिकॉय का निर्माण प्रवाल निक्षेप से हुआ है।4. बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह में जमग्न पर्वतों का हिस्सा है।
5. अरब सागर में स्थित द्वीप समूह पर तूफान निर्मित पुलिन हैं जिन पर अबद्ध गुटिकाएँ, शिंगिल गोलशिमकाएँ तथा गोलाश्म पूर्वी समुद्र तट पाए जाते हैं।5. ये द्वीप असंगठित, कंकड़, पत्थरों व गोलाश्मों से बने हैं।
6. 9 डिग्री चैनल लक्षद्वीप कवरत्ती को मिनिकॉय से अलग करती है और 8 डिग्री चैनल मिनिकॉय द्वीप को मालद्वीप से अलग करती है।6. 10 डिग्री चैनल लिटिल अण्डमान एवं कार निकोबार के बीच है। यह अण्डमान को निकोबार से अलग करती है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान

प्रश्न 2.
नदी घाटी मैदान में पाए जाने वाली महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ कौन-सी हैं? इनका विवरण दें।
उत्तर:
नदी जब पर्वतीय भाग से उतरकर मैदानी भागों में बहती है तो कई प्रकार की स्थलाकृतियों का निर्माण करती है। अतः नदी घाटी मैदान में पाए जाने वाली महत्त्वपूर्ण स्थलाकृतियाँ इस प्रकार हैं-
1. जलोढ़ पंख तथा जलोढ़ शंकु (Alluvial Fans and Alluvial Cones) जब नदी पर्वतीय प्रदेश को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है तो एकदम मन्द हो जाता है जिससे जल की गति भी मन्द हो जाती है। इससे नदी की भार ढोने की शक्ति कम हो जाती है और उच्च पर्वतीय प्रदेशों से लाया हुआ तलछट वहीं पर जलोढ़ पंख जमा हो जाता है। परिणामस्वरूप नदी अपने नद-भार को पर्वतीय कंदरा के बाहर एक अर्धचन्द्राकार अथवा अर्ध वृत्ताकार रूप में फैला देती है जिसे जलोढ़ पंख कहते हैं।
HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान 1

जलोढ़ पंख की चोटी (Apex) कन्दरा के मुख पर होती है। यहाँ पर नदी अपने आपको कई शाखाओं में बाँट लेती है। जलोढ़ पंखों के अनेक उदाहरण हिमालय, एण्डीज तथा आल्पस पर्वतों के गिरिपदीय क्षेत्रों में मिलते हैं। कई बार जलोढ़ पंखों पर नद-भार अधिक मात्रा में जमा हो जाता है जिससे इसका ढाल तीव्र हो जाता है। इस प्रकार की आकृति को जलोढ़ शंकु कहते हैं। जलोढ़ शंकु प्रायः अर्ध-शुष्क प्रदेशों में पाए जाते हैं।
HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान 2

2. गुंफित नदी (Braided River)-नदी के निचले भाग में नदी की भार वहन क्षमता बहुत कम हो जाती है जिसके कारण नदी अपने तल पर ही निक्षेपण करने लगती है और उसकी धारा अवरुद्ध होने लगती है। इस प्रकार नदी की धारा अनेक शाखाओं में विभक्त होने लग जाती है तथा इन धाराओं का एक जाल-सा बन बिजलोट को जाता है जिसे गुंफित नदी कहा जाता है।

3. नदी विसर्प तथा गोखुर झील (River Meanders and Oxbow Lake)-जब नदी समतल मैदान में बहती है तो उसकी गति मंद हो जाती है। ऐसी स्थिति में यदि उसके रास्ते में थोड़ी-सी भी रुकावट पड़ जाए तो उसमें मोड़ पड़ जाता है। इन मोड़ों के अवतल किनारे पर नदी का वेग अधिक होता है जबकि उत्तल किनारे पर नदी अवतल किनारे पर अपरदन करती है तथा उत्तल किनारे पर निक्षेपण करती है। अतः एक बार मोड़ पड़ जाने पर उसमें वृद्धि होती रहती है। जब नदी में कई मोड़ पड़ जाते हैं तो वह साँप की भाँति बल खाती जाती है। इसलिए इसे नदी विसर्प कहा जाता है।
HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान 3
गोखुर झील कालान्तर में विसर्प अधिक बड़े तथा घुमावदार हो जाते हैं और दो मोड़ों के बीच चित्र : नदी-विसर्प तथा गोखर पतली-सी ग्रीवा रह जाती है। जब पतली ग्रीवा कट जाती है तो छोड़े हुए भाग के मुख अवसादी झीलों का विकास निक्षेपण से बन्द हो जाते हैं। ऐसा छोड़ा हुआ भाग अपनी आकृति के कारण गोखुर झील कहलाता है। गंगा के मार्ग में कई गोखुर झीलें देखने को मिलती हैं।

4. प्राकृतिक तटबन्ध तथा बाढ़ का मैदान (Natural Levees and Flood Plains)-नदी का वेग किनारों पर कम तथा मध्य में अधिक होता है। अतः मैदानी भागों में नदी अपने तलछट का बहुत-सा भाग किनारों पर जमा करती है। किनारों पर निरन्तर तलछट के जमाव से वे ऊँचे हो जाते हैं और उनकी आकृति बाँधों जैसी हो जाती है। प्रकृति द्वारा बनाए गए नदी के उन बाँधों के आकार के किनारों को प्राकृतिक तटबन्ध (Natural Levees) कहते हैं। चीन की ह्वांग-हो नदी तथा संयुक्त राज्य अमेरिका की मिसीसिपी नदी के प्राकृतिक तटबन्ध विश्वविख्यात हैं।
HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान 4
जब कभी वर्षा ऋतु में नदी में बाढ़ आती है तो नदी का जल प्राकृतिक तटबन्धों को पार करके या तोड़कर दूर-दूर तक फैल जाता है और अपने साथ लाई हुई सामग्री को बिछा देता है। इस प्रकार एक विस्तृत उपजाऊ मैदान का निर्माण होता है जिसे बाढ़ का मैदान (Flood Plains) कहते हैं; जैसे भारत में गंगा का मैदान तथा चीन में हांग-हो का मैदान।

5. डेल्टा (Delta)-नदी अपने मुहाने पर अपने साथ लाई हुई मिट्टी, कंकड़, पत्थर आदि जमा करती है। धीरे-धीरे उसके मुहाने पर मिट्टी की परत के ऊपर परत जमती चली जाती है और मुहाना चीरकर नई दलदली भूमि समुद्र में से बाहर निकल आती है जो डेल्टा कहलाती है।

प्रश्न 3.
यदि आप बद्रीनाथ से सुंदरवन डेल्टा तक गंगा नदी के साथ-साथ चलते हैं तो आपके रास्ते में कौन-सी मुख्य स्थलाकृतियाँ आएँगी?
उत्तर:
बद्रीनाथ उत्तराखण्ड के चमोली जिले की फूलों की घाटी के समीप है। यदि हम बद्रीनाथ से गंगा नदी के साथ-साथ सुंदरवन डेल्टा के लिए चलें तो हमें अनेक प्रकार की भू-आकृतियों से होकर जाना पड़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित ऊँची-ऊँची चोटियों, गहरी घाटियों और 4 तीव्र ढाल वाले रास्तों या क्षेत्रों को पार करना पड़ेगा। रास्ते में आने वाली स्थलाकृतियाँ इस प्रकार होंगी

  • जब गंगा नदी हिमाचल पर्वत पर बहती है तो ‘V’ आकार की घाटी का निर्माण करती है।
  • जब यह नदी ‘V’ आकार की घाटी को गहरा करती है तो महाखड्ड का निर्माण करती है। इसके अतिरिक्त हिमालय पर्वत पर जल प्रपात और क्षिप्रिकाओं का भी निर्माण होता है।
  • जब गंगा नदी हिमाचल पर्वत से हरिद्वार के पास मैदानी भाग में उतरती है तो अनेक छोटे-छोटे कंकड़-पत्थर जमा करती है जिनसे जलोढ़ पंख का निर्माण होता है।
  • जैसे-जैसे यह नदी आगे बढ़ती है अपने दोनों किनारों पर अवसादों को जमा करती है जिनसे तटबंध का निर्माण होता है।
  • जब इसका बहाव कम हो जाता है तो यह टेढ़ी-मेढ़ी बहने लगती है जिससे विसर्प का निर्माण होता है। इसके अलावा रोधिका, गोखुर झीलों और गुंफित नदियों का भी निर्माण करती है।
  • जब गंगा नदी अपने मुहाने पर पहुँचती है तो विभिन्न शाखाओं में विभक्त होकर डेल्टा का निर्माण करती है।

इस प्रकार बद्रीनाथ से सुंदरवन डेल्टा तक हमें गंगा नदी द्वारा बनाई गई उपर्युक्त स्थलाकृतियाँ मिलेंगी। हरिद्वार के पास हमारा पर्वतीय मार्ग समाप्त हो जाएगा और मैदानी मार्ग आरंभ हो जाएगा। अंत में हम गंगा नदी निर्मित स्थलाकृतियों को पार कर सुंदरवन डेल्टा पहुँचेंगे।

संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान HBSE 11th Class Geography Notes

→ अनुदैर्घ्य घाटी (Longitudinal Valley)-किसी पर्वत श्रृंखला के समानांतर एक घाटी जो शैल-स्तर के नतिलंब (Strike) के समानांतर पाई जाती है।

→ द्रोणी घाटी (Rift Valley)-भ्रंशन के उपरांत धरती के धंसाव या निकटवर्ती खंडों के उत्थान से बनी नदी घाटी।

→ उत्खंड (Horst)-पृथ्वी पर ऊपर उठा प्रखंड जो पठार के रूप में भ्रंशों के बीच से ऊपर उठता है।

→ भू-अभिनति (Syncline)-जल के उथले लंबे भाग जिसमें तलछटों का जमाव होता है।

→ वलन (Fold)-भू-पर्पटी के संपीडन बलों द्वारा उत्पन्न शैल-स्तर में एक मोड़।

→ संपीडन (Compression)-शैल-स्तरों पर विपरीत दिशाओं में पड़ने वाले बलों से उत्पन्न संकुचन।

→ भ्रंशन (Faulting)-पृथ्वी की आंतरिक हलचलों से शैलों में पड़ने वाली दरार।

→ निमज्जन (Subsidence)-भू-खंड का आन्तरिक हलचलों के कारण धंसाव।

→ विभंजन (Fracture)-तनाव या खिंचाव के कारण शैलों की परतों क टूटना।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 2 संरचना तथा भू-आकृति विज्ञान Read More »

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति

HBSE 11th Class Geography भारत-स्थिति Textbook Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-

1. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के संदर्भ में प्रासंगिक है?
(A) 8°41′ उ० से 35°17′ उ०
(B) 8°4′ उ० से 35°6′ उ०
(C) 8°4′ उ० से 37°6′ उ०
(D) 6°45′ उ० से 37°6′ उ०
उत्तर:
(C) 8°4′ उ० से 37°6′ उ०

2. निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?
(A) बांग्लादेश
(B) पाकिस्तान
(C) चीन
(D) म्यांमार
उत्तर:
(A) बांग्लादेश

3. निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?
(A) चीन
(B) फ्रांस
(C) मिस्र
(D) ईरान
उत्तर:
(A) चीन

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति

4. निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?
(A) 69°30′ पूर्व
(B) 75°30′ पूर्व
(C) 82°30′ पूर्व
(D) 90°30′ पूर्व
उत्तर:
(C) 82°30′ पूर्व

5. अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे?
(A) यमुना
(B) सिंधु
(C) ब्रह्मपुत्र
(D) गंगा
उत्तर:
(B) सिंधु

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
उत्तर:
हाँ, भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है, क्योंकि देशांतर रेखाओं के मानों से स्पष्ट होता है कि इनमें लगभग 30 डिग्री का अंतर होता है। हमारे देश के सबसे पूर्वी और सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटे का अंतर है। विश्व में अनेक देश ऐसे हैं जिनमें अधिक पूर्व-पश्चिम विस्तार के कारण एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं; जैसे अमेरिका में लगभग 7 समय मानक या कटिबंध पाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं?
उत्तर:
भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है। भारत की तटीय रेखा द्वीपों सहित 7516.6 कि०मी० है। इतनी लंबी तटीय रेखा के कारण भारत विश्व में मछली उत्पादन में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके अतिरिक्त समुद्री संसाधनों से खनिज तेल, नमक, मोती आदि की भी प्राप्ति होती है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के रूप में देश की तटरेखा समुद्री यातायात और पर्यावरणीय दृष्टि से लाभदायक है। तटीय रेखाओं पर स्थित समुद्री मार्गों या बंदरगाहों के माध्यम से भारत विदेशों से वस्तुओं का आयात-निर्यात करता है। इनके कारण अंतर्राष्ट्रीय व्यापार अधिक होता है।

प्रश्न 3.
भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?
उत्तर:
भारत 68°07′ पूर्वी देशांतर से 97°5′ पूर्वी देशांतर के बीच फैला हुआ है। इसका देशांतरीय विस्तार या फैलाव 28°55′ है। इतने कम देशांतरीय फैलाव के कारण ही भारत की एक ही मानक समय रेखा अर्थात् 80°30′ पूर्व है। यह रेखा देश के बीचो-बीच से गुजरती है, इसी कारण इसको देश का मानक समय माना जाता है। आधुनिक संदर्भ में वर्तमान देशांतरीय फैलाव मानक समय की दृष्टि से लाभप्रद है।

प्रश्न 4.
जबकि पूर्व में, उदाहरणतः नागालैंड में, सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती हैं?
उत्तर:
यह बात सत्य है कि देश के पूर्वी भाग में सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, लेकिन देश के अन्य भागों में सूर्योदय और सूर्यास्त बाद में होता है। परन्तु दोनों स्थान पर समय एक ही होता है अर्थात् घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं। इसका मुख्य कारण 80°30′ पूर्व याम्योत्तर को देश की मानक याम्योत्तर चुना गया है जो देश के बीचो-बीच से गुजरती है। देश में घड़ियों के समय का निर्धारण इसी के द्वारा होता है। इसलिए देश के विभिन्न भागों में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में अंतर होने के बावजूद घड़ी के समय में अंतर नहीं होता। यही कारण है कि कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं।

परिशिष्ट-I पर आधारित क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
एक ग्राफ पेपर पर मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मेघालय, गोवा, केरल तथा हरियाणा के जिलों की संख्या को आलेखित कीजिए। क्या ज़िलों की संख्या का राज्यों के क्षेत्रफल में कोई संबंध है?
उत्तर:

राज्यज़िलों की संख्याराज्यों का क्षेत्रफल (वर्ग कि०मी०)
मध्य प्रदेश553,08,000
कर्नाटक311,91,791
मेघालय1122,429
गोवा023,702
केरल1438,863
हरियाणा2244,212

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति 3
हाँ, ज़िलों की संख्या का राज्यों के क्षेत्रफल से संबंध है; जैसाकि रेखाचित्र या ग्राफ से दर्शाया गया है। ग्राफ़ से पता चल रहा है कि जिस राज्य का क्षेत्रफल अधिक है उसमें जिलों की संख्या अधिक है और जिस राज्य का क्षेत्रफल कम है उसमें जिलों की संख्या भी कम है। गोवा और मध्य प्रदेश इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

प्रश्न 2.
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा, राजस्थान तथा जम्मू और कश्मीर में से कौन-सा राज्य सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला और कौन-सा एक न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है?
उत्तर:

2001 की जनगणना के अनुसार2011 की जनगणना के अनुसार
राज्यजनसंख्या घनत्व (वर्ग कि०मी०)राज्यजनसंख्या घनत्व (वर्ग कि०मी०)
उत्तर प्रदेश690उत्तर प्रदेश829
पशिचम बंगाल903पशिचम बंगाल1,029
गुजरात258गुजरात308
अरुणाचल प्रदेश13अरुणाचल प्रदेश17
तमिलनाडु480तमिलनाडु555
त्रिपुरा305त्रिपुरा350
राजस्थान165राजस्थान201
जम्मू और कशमीर99जम्मू और कश्मीर124

2001 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य पश्चिम बंगाल (903 वर्ग कि०मी०) और न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (13 वर्ग कि०मी०) है। 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य पश्चिम बंगाल (1029 वर्ग कि०मी०) और न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश. (17 वर्ग कि०मी०) है।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति

प्रश्न 3.
राज्य के क्षेत्रफल व जिलों की संख्या के बीच संबंध को ढूंढिए।
उत्तर:
राज्य के क्षेत्रफल व जिलों की संख्या के बीच धनात्मक संबंध पाया जाता है। यदि किसी राज्य का क्षेत्रफल अधिक है, तो उस राज्य के जिलों की संख्या भी अधिक होती है और यदि किसी राज्य का क्षेत्रफल कम है तो उसके जिलों की संख्या भी कम होती है।

प्रश्न 4.
तटीय सीमाओं से संलग्न राज्यों की पहचान कीजिए।
उत्तर:
भारत की तटीय सीमा की कुल लंबाई 7,516.6 कि०मी० है। इतनी लंबी तटीय सीमा को देश के 9 राज्यों की सीमाएँ स्पर्श करती हैं। सबसे लम्बी सीमा गुजरात की और सबसे छोटी सीमा गोवा की है। भारत के तटीय सीमा से लगने वाले राज्य निम्नलिखित हैं

तटीय सीमाओं से संलग्न राज्य अरब सागर की ओर से-

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • गोवा
  • कर्नाटक
  • केरल।

बंगाल की खाड़ी की ओर से-

  • तमिलनाडु
  • आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा
  • पश्चिम बंगाल।

प्रश्न 5.
पश्चिम से पूर्व की ओर स्थलीय सीमा वाले राज्यों का क्रम तैयार कीजिए।
उत्तर:
पश्चिम से पूर्व की ओर स्थलीय सीमा वाले राज्य निम्नलिखित हैं-

  • जम्मू और कश्मीर (अब जम्मू और कश्मीर केंद्र-शासित प्रदेश बन गया है। इसको जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख दो भागों में ट दिया गया है।)
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल और
  • अरुणाचल प्रदेश।

परिशिष्ट-II पर आधारित क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
उन केंद्र-शासित क्षेत्रों की सूची बनाइए जिनकी स्थिति तटवर्ती है।
उत्तर:

  1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
  2. पदुच्चेरी
  3. लक्षद्वीप
  4. दमन व दीव
  5. दादर व नगर हवेली।

प्रश्न 2.
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अंतर की व्याख्या आप किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली तथा अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के क्षेत्रफल और जनसंख्या में अंतर है-

वर्गराष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्लीअंडमान व निकोबार द्वीप समूह
क्षेत्रफल (वर्ग कि०मी०)1,4838,249
जनसंख्या1,67,53,2353,79,944
जनसंख्या घनत्व (प्रति वर्ग कि०मी०)11,29746

(i) 2011 की जनगणना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की जनसंख्या अंडमान व निकोबार द्वीप समूह से अधिक है।

(ii) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का क्षेत्रफल अंडमान व निकोबार द्वीप समूह से कम है।

प्रश्न 3.
एक ग्राफ पेपर पर दंड आरेख द्वारा केंद्र शासित क्षेत्रों के क्षेत्रफल व जनसंख्या को आलेखित कीजिए।
उत्तर:
2011 की जनगणना के अनुसार-

केंद्र शासित प्रदेशक्षेत्रफल (वर्ग कि०मी०)जनसंख्या
1. दिल्ली1,4831,67,53,235
2. चण्डीगढ़11410,54,686
3. लक्षद्वीप3264,429
4. पुद्दुच्चेरी49012,44,464
5. दमन व दीव1112,42,911
6. दादर व नगर हवेली4913,42,853
7. अंडमान व निकोबार द्वीप समूह8,2493,79,944

Note-विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से ग्राफ स्वयं बनाने का प्रयास करें।

भारत-स्थिति HBSE 11th Class Geography Notes

→ अंतःक्रिया (Interaction)-दो या अधिक तत्त्वों का एक-दूसरे पर पड़ने वाला आपसी प्रभाव।

→ स्थानीय समय (Local Time)-किसी स्थान पर सूर्य की अधिकतम ऊंचाई का समय।

→ प्रामाणिक समय (Standard Time) किसी देशांतर विशेष पर सूर्य की अधिकतम ऊंचाई का समय जो उस संपूर्ण क्षेत्र में लागू किया जाए।

→ प्रायद्वीप (Peninsula)-ऐसा स्थलखंड जो तीन ओर से समुद्रों से घिरा हो।

→ सापेक्षिक स्थिति (Relative Position)निकटवर्ती स्थानों के संदर्भ में किसी क्षेत्र की स्थिति।

→ जलडमरुमध्य (Strait)-दो स्थलखंडों को अलग करता पानी का हिस्सा।

→ खाड़ी (Gulf)-विस्तृत घुमाव वाले सागरीय तट से घिरा हुआ समुद्र का एक भाग जिसका नाम निकटवर्ती क्षेत्र के आधार पर होता है; जैसे बंगाल की खाड़ी, मैक्सिको की खाड़ी इत्यादि।

→ भारत की स्थिति (Location of India)-भारत एशिया महाद्वीप का एक ऐसा देश है जो एशिया के दक्षिणी भाग में हिन्द महासागर के शीर्ष पर तीन ओर समुद्र से घिरा हुआ है। संपूर्ण भारत उत्तरी गोलार्द्ध में है।

→ राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश (States and Union Territories)-वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित। प्रदेश हैं।

→ विस्तार (Expansion)-भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक और देशांतर विस्तार 68°7′ पूर्वी देशांतर से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक है।

→ आकार (Size) भारत त्रिकोणीय आकार का देश है। इसकी उत्तर से दक्षिण तक लम्बाई 3214 कि०मी० और पूर्व से पश्चिम तक लम्बाई 2933 कि०मी० है।

→ क्षेत्रफल एवं जनसंख्या (Area and Population)-क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में भारत का सातवाँ स्थान है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि०मी० है। जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का दूसरा स्थान है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या लगभग 121.2 करोड़ है।

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य – राजस्थान
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य – गोवा
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य – उत्तर प्रदेश
  • जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य – सिक्किम

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति

अन्तिम सीमा बिन्दु (Last Boundary Points)-भारत के अन्तिम सीमा बिंदु हैं-

  • उत्तरी बिंदु – इंदिरा कॉल (जम्मू-कश्मीर)
  • दक्षिणी बिंदु – इंदिरा प्वाइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
  • पूर्वी बिंदु – किबिथू (अरुणाचल प्रदेश)
  • पश्चिमी बिंदु – राजहर कीक (गुजरात)
  • मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा – कन्याकुमारी (तमिलनाडु)

भारत: राज्य, राजधानी, क्षेत्रफल, जनसंख्या और जनसंख्या घनत्व-2011
HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति 1
भारत : केंद्र-शासित प्रदेश, राजधानियाँ, क्षेत्रफल और 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या एवं जनसंख्या घनत्व

राज्यराजधानीक्षेत्रफलजनसंख्याजनसंख्या घनत्व
1. अंडमान व निकोबार द्वीप-समूहपोर्ट ब्लेयर8,2493,79,94446
2. चण्डीगढ़चण्डीगढ़11410,54,6869,252
3. दादर व नगर हवेलीसिलवासा4913,42,853698
4. दमन व दीवदमन1112,42,9112,169
5. लक्षद्वीपकवरत्ती3264,4292,013
6. पुद्दुच्चेरीपुद्धु्चेरी49012,44,4642,598
7. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्लीनई दिल्ली1,4831,67,53,23511,297

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति 2
नोट – जून, 2014 में तेलगांना भारत का नवगठित राज्य बना। इसकी राजधानी हैदराबाद को बनाया गया।

HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 1 भारत-स्थिति Read More »

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण Important Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

भाग-I : सही विकल्प का चयन करें

1. जैव-विविधता में शामिल हैं
(A) पेड़-पौधे
(B) अति सूक्ष्म जीवाणु
(C) जीव-जंतु
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(D) उपर्युक्त सभी

2. भारत में लगभग कितनी पादप प्रजातियाँ पाई जाती हैं?
(A) लगभग 25,000
(B) लगभग 30,000
(C) लगभग 45,000
(D) लगभग 50,000
उत्तर:
(C) लगभग 45,000

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

3. भारत में कितनी जीव प्रजातियाँ पाई जाती हैं?
(A) लगभग 75,261
(B) लगभग 81,251
(C) लगभग 85,271
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(B) लगभग 81,251

4. समान भौतिक लक्षणों वाले जीवों के समूह को क्या कहते हैं?
(A) समाज
(B) प्रजाति
(C) जीन
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(B) प्रजाति

5. भारत में पाई जाने वाली कुल पक्षी प्रजातियों में से कितने % स्थानिक हैं?
(A) 12%
(B) 14%
(C) 18%
(D) 25%
उत्तर:
(B) 14%

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

6. ‘World Wild Life Fund’ की स्थापना कब की गई?
(A) 1950
(B) 1952
(C) 1955
(D) 1962
उत्तर:
(B) 1952

7. ‘World Wild Life Fund’ -WWF का मुख्यालय है-
(A) न्यूयार्क
(B) लंदन
(C) पेरिस
(D) स्विट्ज़रलैंड
उत्तर:
(D) स्विट्ज़रलैंड

8. 1992 में ब्राजील के रियो-डी-जेनेरो में जैव-विविधता के पृथ्वी शिखर सम्मेलन में कितने देशों ने हस्ताक्षर किए?
(A) 152
(B) 154
(C) 156
(D) 158
उत्तर:
(C) 156

9. भारत में कितने जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र स्थापित किए गए हैं?
(A) 12
(B) 14
(C) 16
(D) 18
उत्तर:
(B) 14

भाग-II : एक शब्द या वाक्य में उत्तर दें

प्रश्न 1.
जैव-विविधता का संरक्षण किसके लिए महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
सभी जीवधारियों के लिए।

प्रश्न 2.
समान. भौतिक लक्षणों वाले जीवों के समूह को क्या कहते हैं?
उत्तर:
प्रजाति।

प्रश्न 3.
‘World Wild Life Fund’ की स्थापना कब की गई?
उत्तर:
सन् 1962 में।

प्रश्न 4.
‘World Wild Life Fund’ (WWF) का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर:
स्विट्ज़रलैंड में।

प्रश्न 5.
जीवन-निर्माण के लिए एक मूलभूत इकाई बताएँ।
उत्तर:
जीवन-निर्माण के लिए जीन (Gene) एक मूलभूत इकाई है।

प्रश्न 6.
भारत में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम कब पास हुआ?
उत्तर:
भारत में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम सन् 1972 में पास हुआ।

प्रश्न 7.
पंजाब में स्थित एक तराई क्षेत्र का नाम बताएँ।
उत्तर:
हरिके तराई क्षेत्र (Wetland)।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

प्रश्न 8.
जैव-विविधता विश्व सम्मेलन कब और कहाँ हआ?
उत्तर:
यह 1922 ई० में रियो डी जेनेरो में हुआ।

प्रश्न 9.
जैव-विविधता के संरक्षण का एक उपाय बताएँ।
उत्तर:
जैव-विविधता संरक्षण का एक उपाय कृत्रिम संरक्षण है।

प्रश्न 10.
मानव आनुवांशिक रूप से किस प्रजाति से संबंधित है?
उत्तर:
मानव आनुवांशिक रूप से होमोसेपियन प्रजाति से संबंधित है।

प्रश्न 11.
भारत में तट-रेखा की लम्बाई बताएँ।
उत्तर:
भारत की तट-रेखा लगभग 7500 किलोमीटर लम्बी है।

प्रश्न 12.
किन्हीं दो संकटापन्न प्रजातियों के नाम लिखें।
उत्तर:

  1. रेड पांडा
  2. बाघ

अति-लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
टैक्सोनोमी क्या है?
उत्तर:
जीवों के वर्गीकरण के विज्ञान को टैक्सोनोमी कहते हैं।

प्रश्न 2.
तप्त स्थल क्या है?
उत्तर:
संसार के जिन क्षेत्रों में प्रजातीय विविधता पाई जाती है, उन्हें विविधता के ‘तप्त स्थल’ कहा जाता है।

प्रश्न 3.
आनुवंशिकी क्या है?
उत्तर:
आनुवंशिक लक्षणों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी संचरण की विधियों और कारणों के अध्ययन को आनुवंशिकी कहते हैं।

प्रश्न 4.
आनुवंशिकता क्या है?
उत्तर:
जीवधारियों की एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में विभिन्न लक्षणों के प्रेक्षण या संचरण को आनुवंशिकता कहते हैं।

प्रश्न 5.
प्रजाति का विलुप्त होना क्या है?
उत्तर:
प्रजाति के विलुप्त होने का अभिप्राय है कि उस प्रजाति का अन्तिम सदस्य भी मर गया है।

प्रश्न 6.
भारत के प्राचीनतम राष्ट्रीय उद्यान (National Park) का नाम लिखें। इसकी स्थापना कब की गई थी?
उत्तर:
भारत का प्राचीनतम राष्ट्रीय उद्यान कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान (Corbet National Park) है। इसकी स्थापना सन् 1936 में की गई थी।

प्रश्न 7.
जैव-विविधता के विभिन्न स्तर क्या हैं?
उत्तर:
जैव-विविधता को निम्नलिखित तीन स्तरों पर समझा जाता है-

  1. आनुवांशिक जैव-विविधता
  2. प्रजातीय जैव-विविधता
  3. पारितन्त्रीय जैव-विविधता।

प्रश्न 8.
जैव-विविधता संरक्षण के मुख्य उद्देश्य बताएँ।
उत्तर:

  1. जैव-विविधता का संरक्षण तथा संवर्द्धन।
  2. पारिस्थितिकीय प्रक्रियाओं और जैव भू-रसायन चक्रों को बनाए रखना।
  3. पारितन्त्रों की उत्पादकता एवं प्रजातियों के स्थायी उपयोग को निश्चित करना।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘मानव अस्तित्व के लिए जैव-विविधता अति आवश्यक है।’ अपने तर्क देकर स्पष्ट करें।
अथवा
जैव विविधता का संक्षिप्त महत्त्व लिखिए।
उत्तर:
मानव पर्यावरण एक प्रमुख घटक है। जैव-मण्डल में वह एक उपभोक्ता की भूमिका भी निभाता है। वस्तुतः मानव का अस्तित्व जैव-विविधता पर ही आधारित है, क्योंकि जीवन की सारी आवश्यकताओं की पूर्ति जैव-विविधता से ही होती है; जैसे खाद्य सामग्री, प्राणदायिनी ऑक्सीजन, ईंधन, जीवन रक्षक दवाइयाँ और जीवनोपयोगी अन्य समान भी उसे वनस्पति और जीव-जन्तुओं से ही प्राप्त होता है।

प्रश्न 2.
मनुष्य को जैव-विविधता से खाद्य पदार्थ किस प्रकार प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
विभिन्न पारितन्त्रों में रहने वाले मानवों की खाद्य आदतें (Food Habits) काफी हद तक उस पारितन्त्र में मिलने वाले खाद्य पदार्थ से बनती हैं। उदाहरण के लिए समुद्रों के समीप रहने वाले लोग समुद्री जीवों (मछली आदि) का भक्षण करते हैं। इसी प्रकार मैदानों में रहने वाले लोग वहाँ पैदा होने वाले अनाजों से अपना भोजन ग्रहण करते हैं। इसी प्रकार वनों में रहने वाले लोग वनों में उपलब्ध फलों तथा पशु-पक्षियों को खाकर अपना पेट भरते हैं। संक्षेप में, कहा जाए तो सभी प्रकार के अनाज, फल, सब्जियाँ, माँस, मसाले, तेल, चाय, कॉफी व अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति जीवों व वनस्पतियों से ही होती है।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

प्रश्न 3.
‘प्राणदायिनी ऑक्सीजन का आधार भी जैव-विविधता ही है।’ उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
मनुष्य भोजन व पानी के बगैर तो कुछ समय तक जीवित रह सकता है, परन्तु ऑक्सीजन के बिना तो वह कुछ मिनट भी नहीं जी सकता। वस्तुतः मानव सहित सभी जीवों का अस्तित्व प्राणदायिनी ऑक्सीजन पर निर्भर है। यह प्राणदायिनी ऑक्सीजन हमें वृक्षों से प्राप्त होती है। वृक्षों से जीवों को ऑक्सीजन प्राप्त होती है तथा वृक्ष पर्यावरण से कार्बन-डाइऑक्साइड ग्रहण करते हैं। यदि हम वृक्षों की अन्धाधुन्ध कटाई करते हैं तो इसका अवसर पर्यावरण में उपस्थित ऑक्सीजन व अन्य गैसों पर भी पड़ेगा, जिसका असर मानव स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

प्रश्न 4.
“जैव-विविधता औषधियों के लिए खजाना है।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जैव-विविधता से हमें अनेक प्रकार की औषधियाँ प्राप्त होती हैं। मनुष्य प्रागैतिहासिक काल से ही जड़ी-बूटियों तथा जीवों का औषधियों के लिए प्रयोग करता रहा है। कहते हैं कि सर्वप्रथम चीन में वनस्पतियों का औषधियों के लिए प्रयोग किया गया। हमारे ऋग्वेद व अन्य वेदों में सैकड़ों जड़ी-बूटियों का उल्लेख है, जो हमें वनस्पतियों से मिलती थीं। चरक संहिता में वनस्पतियों की औषधियों से गम्भीर रोगों के निदान के फार्मूले दिए गए हैं। आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों से विभिन्न औषधियों द्वारा रोगों का निदान किया जाता रहा है। आज भारत और विश्व में अनेक रोगों से सम्बन्धित औषधियाँ वनस्पति जीवों से प्राप्त की जा रही हैं।

प्रश्न 5.
जैव-विविधता के संरक्षण की आवश्यकता क्यों है?
अथवा
जैव-विविधता के संरक्षण के उद्देश्य बताइए।
उत्तर:
मानव सहित पृथ्वी का भविष्य जैव-विविधता पर निर्भर है परन्तु पिछली तीन शताब्दियों से प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया गया है, इससे जैव-विविधता को खतरा उत्पन्न हो गया है। अतः जैव-विविधता का संरक्षण पर्यावरण और मानव के लिए अत्यधिक जरूरी है। जैव-विविधता के संरक्षण के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं–

  • जैव-विविधता का संरक्षण तथा संवर्द्धन।
  • पारिस्थितिकीय प्रक्रियाओं और जैव भू-रसायन चक्रों को बनाए रखना।
  • पारितन्त्रों की उत्पादकता एवं प्रजातियों के स्थायी उपयोग को निश्चित करना।

प्रश्न 6.
खतरे में पड़ चुके जैव-विविधता क्षेत्र का क्या अर्थ है?
उत्तर:
विश्व की जैव-विविधता विशेष भौगोलिक परिस्थितियों तथा जलवायु के कारण विशेष प्रकार के इकोलोजिकल क्षेत्रों में विभाजित है। परन्तु मानवीय गतिविधियों खासतौर पर औद्योगिक क्रान्ति के बाद जैव-विविधता के अन्धाधुन्ध दोहन से ऐसे क्षेत्र खतरे में पड़ चुके हैं। उदाहरण के लिए भारतीय पश्चिमी घाट, उत्तर-पूर्व क्षेत्र तथा अण्डमान-निकोबार खतरे में पड़ चुके क्षेत्र हैं।

प्रश्न 7.
‘सभी भौतिक तत्त्व सजीवों (Living Organism) को प्रभावित करते हैं। बताइए कैसे?
उत्तर:
पारिस्थितिक तन्त्र क्रियाशील रहता है अर्थात पारितन्त्र के घटकों में आपस में अन्तक्रिया सदैव चलती रहती है। पारितन्त्र की इस क्रियाशीलता में ऊर्जा प्रवाह (Energy Flow), पोषक तत्त्वों का चक्र, जीवों की अन्तक्रिया तथा पर्यावरण नियन्त्रण शामिल होता है जो सामूहिक रूप से इस तन्त्र को चलाते हैं। यह सारी क्रिया एक चक्र के रूप में चलती रहती है, जिसे जैव भू-रासायनिक चक्र (Biogeochemical Cycle) के नाम से जाना जाता है। जैव भू-रासायनिक चक्र में सूर्य ऊर्जा का प्रमुख स्रोत होता है, जो जलवायु व्यवस्था के अनुसार ऊर्जा प्रदान करता है। इन भौतिक तत्त्वों से ही सजीव तत्त्व अपना भोजन बनाते हैं या प्राप्त करते हैं। वस्तुतः प्रकृति के भौतिक तत्त्व सजीवों को जीवन का आधार प्रदान करते हैं।

प्रश्न 8.
आवासों की क्षति का जैव-विविधता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
प्रकृति का वह स्थान जहाँ जीव वास एवं अपना विकास करते हैं, आवास स्थान कहलाता है। कृषि क्षेत्र के विस्तार, औद्योगीकरण तथा अनेक विकास योजनाओं के परिणामस्वरूप आज तेजी से जीवों के आवास स्थल नष्ट हो रहे हैं। जंगल नष्ट होने से हाथी, शेर व अन्य छोटे-मोटे सभी जानवरों की प्रजातियाँ खतरे में पड़ गई हैं। इसी प्रकार जल-प्रदूषण व विकास योजनाओं के कारण नदी, झील व समुद्र के आवास भी नष्ट होते जा रहे हैं। पानी के जीवों की दुनिया भी उजड़ रही है।

प्रश्न 9.
‘प्रदूषण जैव-विविधता के लिए खतरनाक है।’ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पर्यावरण प्रदूषण जैव-विविधता के लिए प्रमुख खतरा बन गया है। इससे प्राकृतिक आवासों में बदलाव आने से इकोसिस्टम की कार्य-प्रणाली प्रभावित होती है। नदियों के प्रदूषित होने से नदियों तथा डेल्टा के प्राणियों का अत्यधिक नुकसान हुआ है। इसी प्रकार झीलों, तालाबों, समुद्रों इत्यादि के पानी में भी पीड़क, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन और तेल से जलीय जीव खतरे में पड़ रहे हैं। पर्यावरण प्रदूषण से मौसम में परिवर्तन, तापमान में वृद्धि, ओजोन परत में छेद सभी जैव-विविधता के लिए खतरे का कारण बनते जा रहे हैं।

प्रश्न 10.
प्रकृति में सन्तुलन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
लाखों-करोड़ों वर्षों के अन्तराल में पृथ्वी पर प्राकृतिक व्यवस्था कायम हुई तथा इसमें सन्तुलन बनता चला गया। धरातलीय परिवर्तन, मौसम में परिवर्तन, जीवों की पुरानी प्रजातियाँ विलुप्त हुईं तथा नई प्रजातियाँ आईं। ये सभी घटनाएँ प्राकृतिक थीं-चाहे वे विपदाएँ हों या विकास की घटनाएँ या मौसम में परिवर्तन या प्रजातियों का लुप्त होना या उनका विकास इत्यादि। ये घटनाएँ एक लम्बे अन्तराल में हुआ करती थीं। इसलिए उन्हें पुनः परस्पर सन्तुलित होने, आपसी समन्वय और समायोजन का जैव-विविधता एवं संरक्षण अवसर मिल जाया करता था। एक प्रजाति विलुप्त होती थी तो उसकी जगह नई प्रजाति स्वयं ही पैदा हो जाती थी। इस प्रकार जैव-विविधता व परस्पर उनकी निर्भरता बनी रहती थी। हम कह सकते हैं कि प्राकृतिक कारणों से प्रकृति मूलतः नष्ट नहीं हुआ करती। उसका स्वरूप बदल जाया करता है। मसलन अपने विकास के बाद धरती पर जंगल कभी नष्ट नहीं हुए, हाँ उनका स्वरूप जरूर बदल गया।

निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जैव-विविधता की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जैव-विविधता-जैव-विविधता से तात्पर्य पृथ्वी पर (जैवमण्डल में) जीवन की सम्पूर्ण विविधता से है अर्थात् स्थल व जल में सभी प्रकार के सूक्ष्मजीवों (Micro Organisms), वनस्पति जगत (Plants) व जानवरों का जोड़ ही जैव-विविधता है। विश्व संसाधन संस्थान (World Resources Institute) द्वारा जैव-विविधता की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया है कि जैव-विविधता विश्व में जीवों की विविधता है, जिसमें आनुवंशिक विविधता (Genetic Diversity) तथा उनके द्वारा बनाया गया समुच्चय शामिल होता है।

यह प्राकृतिक जैव सम्पदा का पर्याय है, जो मानव जीवन व उसके कल्याण में सहायक है। इस अवधारणा में आनुवंशिक प्रजातियों व पारितन्त्रों के बीच पारस्परिक अन्तर्सम्बन्धता झलकती है। उल्लेखनीय है कि गुणसूत्र (Genes) प्रजातियों के घटक होते हैं तथा प्रजातियाँ पारितन्त्रों की घटक होती हैं। अतः इनमें से किसी भी स्तर में कोई भी परिवर्तन दूसरे को बदल देता है। वस्तुतः प्रजातियाँ जैव-विविधता की अवधारणा का केन्द्र बिन्दु हैं।

रियो डी जेनेरो (1992 ई०) ने जैव-विविधता के विश्व सम्मेलन (Global Convention on Biological Diversity) में जैव-विविधता को निम्नलिखित प्रकार से परिभाषित किया है-“Biological diversity is the variability among living organisms from all sources including inter alia, terrestrial, marine and other aquatic. Eco-systems and the ecological complexes of which they are a part, this includes diversity with in species and eco-system.”

‘जैव-विविधता’ अपेक्षाकृत नया शब्द है। यह जैविक विविधता (Biological Diversity) का संक्षिप्त रूप है। ‘जैविक विविधता’ शब्द का प्रयोग 1980 ई० के आसपास एक क्षेत्र में उपस्थित प्रजातियों के सन्दर्भ में ई.ओ. विल्सन (E.O. Wilson) द्वारा किया गया। जबकि ‘जैव-विविधता’ की परिकल्पना में बहुत-सी बातें शामिल हैं। विशेष रूप से प्रजातियाँ व आवासों की हानि, जैविक संस्थाओं का उपयोग, महत्त्व तथा प्रबन्धन विषय इसके अन्तर्गत आते हैं। जैव-विविधता में इसके संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई को भी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। वस्तुतः रियो पृथ्वी सम्मेलन में जैव-विविधता की अवधारणा ने जन-साधारण का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

प्रश्न 2.
‘मानव हस्तक्षेप ने प्राकृतिक सन्तुलन में गड़बड़ी पैदा कर दी है।’ कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
आज प्रकृति में मानव के हस्तक्षेप के कारण प्राकृतिक सन्तुलन में गड़बड़ी पैदा हो चुकी है। उसके विभिन्न अंगों, घटकों को जोड़ने वाली कड़ियाँ टूट चुकी हैं। निरन्तर जटिल प्रक्रियाओं वाली प्रकृति से कई प्रक्रियाएँ लुप्त हो चुकी हैं। पर्यावरण में बड़ी तेजी से हानिकारक एवं जहरीले पदार्थ फैलते जा रहे हैं, जो प्राकृतिक नहीं बल्कि कृत्रिम प्रक्रियाओं की देन है।

जो प्राकृतिक विनाश पहले लाखों-करोड़ों वर्षों से होता था, अब वह केवल कुछ ही सदियों, यहाँ तक कि मात्र कुछ दशकों में ही हो रहा है। विनाश की अवधि कम हो रही है, उसकी तीव्रता एवं व्यापकता बढ़ती जा रही है। बड़े पैमाने पर प्रकृति का विनाश मूलतः औद्योगिक क्रान्ति से आरम्भ हुआ। जनसंख्या में वृद्धि एवं प्रकृति-दोहन की नित-नई तकनीक ने इस विनाश को असाधारण रूप से बढ़ा दिया है।

इस प्रकार आज मानव-जनित प्रदूषण तथा प्रकृति विनाश कोई स्वाभाविक-प्राकृतिक प्रक्रिया न होकर कृत्रिम सामाजिक प्रक्रिया है। यह विनाश एवं प्रदूषण अब ऐसे बिन्दु पर बड़ी तेजी से पहुँचता जा रहा है, जहाँ से वापस लौटना असम्भव-सा होगा, कुछ अर्थों और क्षेत्रों में वह बिन्दु पहुँच भी चुका है। इसलिए आज जब हम प्रकृति के विनाश और प्रदूषण की बात कर रहे हैं तो मानव-जनित प्रक्रिया की बात कर रहे हैं। प्रकृति एवं पर्यावरण में फैलता प्रदूषण हर प्रकार से जीवों के लिए खतरा बन चुका है। प्राणियों एवं वनस्पतियों की समाप्ति का खतरा पैदा हो गया है।

प्रश्न 3.
जैव-विविधता पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने में किस प्रकार सहायक है?
उत्तर:
जैसा कि हम जानते हैं कि पर्यावरण में मुख्यतः तीन घटक हैं-(1) भौतिक घटक, (2) जैविक घटक व (3) ऊर्जा । भूमि, जल, वायु, मुद्रा, तापमान, वर्षा, आर्द्रता आदि पर्यावरण के भौतिक घटक हैं जबकि पृथ्वी पर उपस्थित पादप व जीव जैव घटक का निर्माण करते हैं। सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा से यह पर्यावरण चलायमान होता है। वस्तुतः ये तीनों घटक आपस में अन्तः सम्बन्धित और परस्पर निर्भर होते हैं। यदि जैविक पयाँवरण (घटक) में कुछ असामान्यता आती है तो उसका प्रतिकूल प्रभाव निश्चित। रूप से पर्यावरण के भौतिक घटकों पर भी पड़ता है। उदाहरण के लिए, वनों की अन्धाधुन्ध कटाई से, जल-चक्र, ऑक्सीजन की मात्रा, मृदा के उपजाऊपन आदि पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

इसी तरह वनों की कटाई से पृथ्वी के तापमान, वर्षा आदि भी प्रभावित होते हैं। वनों की कटाई से जीवों के आवास नष्ट होते हैं तथा प्रजातियाँ समाप्त होती हैं। पर्यावरण में कार्बन की मात्रा बढ़ जाती हैं। इससे वायुमण्डल, जलमण्डल बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। इसका मानव स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। यह भी उल्लेखनीय है कि मानव सहित सभी जीवों को ऊर्जा पादपों के माध्यम से ही प्राप्त होती है। संक्षेप में, वनस्पति व जीव जगत पर्यावरण का अभिन्न अंग है एवं उसे स्वस्थ बनाए रखने में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। वस्तुतः इसी पर मानव का अस्तित्व भी निर्भर है।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

प्रश्न 4.
‘जैव-विविधता असीमित नहीं है।’ टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
जैव-विविधता मानव के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण संसाधन है। मानव को भोजन, ऑक्सीजन व जीवन के लिए अन्य उपयोगी सामान जैव-विविधता से ही प्राप्त होता है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि मानव का अस्तित्व और उसकी समृद्धि पूरी तरह से जैव-विविधता पर निर्भर है। वनस्पति से एक ओर, जहाँ जीवनोपयोगी उपज प्राप्त होती है तो दूसरी ओर, समस्त जैविक व मानवीय विकास के लिए पादप, कल्याणकारी पर्यावरण की रचना करते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से मानवीय हस्तक्षेप के कारण आज. जैव-विविधता संकट में है, क्योंकि मानव ने इसे असीमित समझकर इसका अन्धाधुन्ध उपयोग करना शुरू कर दिया है।

इससे कई प्रजातियाँ आज विश्व-परिदृश्य से लुप्त हो चुकी हैं तथा कुछ लुप्त होने के कगार पर हैं। दूसरे शब्दों में, यदि कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि लाखों करोड़ों वर्षों में पृथ्वी पर पैदा हुआ ‘जीवन’ मौत के कगार पर है। विश्व पर्यावरण आयोग के अनुसार प्राचीनकाल में पृथ्वी पर पौधों व जीवों की कोई पाँच अरब प्रजातियाँ थीं, जो घटते-बढ़ते वर्तमान में कुछ लाख ही रह गई हैं। विश्व संसाधन संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार यदि उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र वनों की कटाई इस प्रकार निर्बाध रूप से जारी रही तो जल्द ही भूमण्डल के 5 से 10 प्रतिशत तक पादप व वन्य जीव विलुप्त हो जाएँगे।

1. वनस्पति प्रजातियों का कम होना-वनों के बड़े पैमाने पर काटे जाने के कारण कुछ वनस्पतियाँ और वृक्ष प्रजातियाँ आज विलुप्त होने के कगार पर हैं। एक अनुमान के मुताबिक वृक्षों की कम-से-कम 20 प्रजातियाँ आज विलोपन के खतरे से जूझ रही हैं।

2. जीवों का कम होना-वनों की कटाई से वन्य जीवों के आवास स्थान नष्ट होते जा रहे हैं। साथ ही प्राणियों के अवैध शिकार व पारितन्त्रों में प्रदूषण के कारण वन्य तथा जलीय जीवों की संख्या कम होती जा रही है। भारत में भी अनेक प्रजातियाँ लुप्त हो चुकी हैं या लुप्त होने के कगार पर हैं। उदाहरण के लिए कश्मीरी हिरण, एशियाई शेर, भारतीय गोरखर, सोन चिड़ियाँ, चीता, हिमाचली बटेर, गलाबी सिर वाली बत्तख आदि पश-पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं। प्राकृतिक संग्रहालय, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित पुस्तिका “वर्ल्ड ऑफ मैमल्स” के आँकड़ों के अनुसार लगभग 44 वन्य जीवों को संकटग्रस्त जीवों की सूची में रखा गया है, जिससे उपरोक्त पशु-पक्षियों के अलावा गगीय डॉल्फिन, लाल पाण्डा, जंगली भैंसा, एशियाई हाथी, सफेद सारस, चिंकारा, अजगर, गेंडा, हिम तेन्दुआ, बाघ, भूरा बारहसिंघा, भूरी बिल्ली आदि मुख्य हैं। इनके अतिरिक्त सुनहरी बिल्ली, जंगली गधा, ओरंग ऊटान, चिम्पैंजी बबून आदि भी शामिल हैं।

प्रश्न 5.
विभिन्न प्रजातियाँ एक-दूसरे पर किस प्रकार अन्तःनिर्भर हैं? अथवा भोजन शृंखला व खाद्य जाल का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जैसा कि हम जानते हैं कि करोड़ों वर्षों के जैविक विकास के दौरान धरती पर विभिन्न पारितन्त्रों का विकास हुआ है। यह पारितन्त्र जीवों की विविधता व ऊर्जा प्रवाह के कारण स्वयं सन्तुलित और गतिमान है। इनमें एक जीव प्रजाति दूसरी प्रजाति पर निर्भर है। यह निर्भरता मुख्यतः उनकी भोजन की जरूरत से विकसित हुई है। सूर्य की ऊर्जा से पौधे अपना भोजन स्वयं बनाते हैं। पौधों से जीव प्रजातियाँ अपना भोजन प्राप्त करती हैं। फिर जीव दूसरे जीवों को खाकर अपना पेट भरते हैं। इस प्रकार यह भोजन श्रृंखला सभी प्रजातियों को एक-दूसरे से जोड़ती है एवं अन्तः निर्भरता का निर्माण करती है। प्रजातियों में इस अन्तः निर्भरता को हम अग्रलिखित आहार श्रृंखलाओं व आहार जाल से भली-भाँति समझ सकते हैं-
1. भोजन शृंखला (Food Chain) जीवों में ऊर्जा का प्रवाह भोजन शृंखला के माध्यम से होता है। जीवों द्वारा ऊर्जायुक्त पदार्थ या भोजन ग्रहण करने की अपनी आदतें एवं आवश्यकताएँ होती हैं। इससे जीवों में पोषण-स्तर का निर्माण होता है। ऊर्जा का भोजन के माध्यम से एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में प्रवेश प्रकृति के नियमों के अनुसार होता है। इससे भोजन श्रृंखला का निर्माण होता है।

यह तो सब जानते हैं कि छोटी मछली को बड़ी मछली खाती है और बड़ी मछली को उससे बड़ी मछली खा जाती है, सार रूप में यही भोजन श्रृंखला है। दूसरे शब्दों में “किसी पारिस्थिति तन्त्र में एक जीवधारी से दूसरे जीवधारी में खाद्य ऊर्जा का प्रवाह ही भोजन श्रृंखला है।” हरे पौधे जमीन पोषित तत्त्वों (Nutrients) तथा सूर्य से प्रकाश प्राप्त कर प्रकाश-संश्लेषण द्वारा भोजन तैयार करते हैं। यह उनका अपना भोजन होता है। इस रूप में पौधे प्रथम पोषी तथा जैविक जगत् में उत्पादक कहे जाते हैं।

पौधे से ऊर्जा भोजन के माध्यम से आगे बढ़ती है। पौधों पर शाकाहारी जीव निर्भर हैं। इस प्रकार पौधों से ऊर्जा शाकाहारी जीवों में पहुँचती है। शाकाहारी जीवों से ऊर्जा शाकाहारी जीवों को खाने वाले माँसाहारी जीवों में पहुँचती है। अन्त में ऊर्जा सर्वाहारी जीवों में पहुँचती है। सर्वाहारी जीवों से अभिप्राय है, जो पेड़-पौधों से भी भोजन प्राप्त करते हैं तथा साथ ही शाकाहारी तथा माँसाहारी जीवों को भी ग्रहण करते हैं। एक पारिस्थितिक तन्त्र में भोजन शृंखला ऊर्जा के एकल मार्गीय प्रवाह मार्ग को दर्शाती है। कुछ भोजन शृंखलाओं के उदाहरण निम्नलिखित प्रकार से दर्शाए जा सकते हैं-
पौधे → शाकाहारी → माँसाहारी → सर्वाहारी
पादप → हिरण → शेर
घास → हिरण → मेंढक → सर्प → बाज

2. खाद्य जाल (Food Webs) भोजन श्रृंखला एक जटिल प्रक्रिया है, जो जीवों की खाद्य आदतों के अनुसार चलती है। प्रकृति में यह बहुत ही कम होता है कि खाद्य शृंखलाएँ सीधी ही चलें। एक जीव कई प्रकार से भोजन ग्रहण कर सकता है। यहाँ तक कि एक जीव को अनेक जीवों द्वारा भोजन के रूप में खाया जा सकता है। संक्षेप में, एक पारितन्त्र में भोजन शृंखलाएँ आपस में गुंथी होती हैं, जिससे इन भोजन श्रृंखलाओं का एक जाल बन जाता है। इस प्रकार खाद्य जाल का निर्माण होता है। स्पष्ट है कि भोजन श्रृंखला तथा खाद्य जाल से सभी जीव एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं।

प्रश्न 6.
जैव-विविधता के संरक्षण में ‘प्राकृतिक संरक्षण’ का तरीका कितना कारगर है? वर्णन कीजिए। अथवा प्राकृतिक संरक्षण के लाभ व दोषों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्राकृतिक संरक्षण (In-Situ Conservation) की प्रणाली के द्वारा प्रजातियों का संरक्षण उनके प्राकृतिक वातावरण में ही किया जाता है। इस प्रणाली में वातावरण में मौजूद उन कारकों को समाप्त करने का प्रयास किया जाता है, जिसके कारण जीवों को संकट पैदा होता है, बाकी सम्पूर्ण व्यवस्था प्राकृतिक ही होती है। इस विधि के तहत राष्ट्रीय पार्क (National Park), वन्य जीव अभ्यारण्य (Wild Life Sanctuary) एवं जैवमण्डल संरक्षित क्षेत्र (Biosphere Reserves) का निर्माण कर प्रजातियों को संरक्षण प्रदान किया जाता है। इस विधि से तराई क्षेत्रों (Wetland), मेंग्रोवस (Mangroves) तथा समुद्रों में प्रवाल भित्ति (Coral Reefs) की पहचान कर संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्राकृतिक संरक्षण के लाभ/महत्त्व/उपयोगिता-प्राकृतिक संरक्षण के लाभ निम्नलिखित हैं-

  • यह संरक्षण प्रणाली सरल एवं सस्ती है। इसमें मानव एक सहायक के रूप में कार्य करता है।
  • इस प्रणाली से एक साथ अनेक जीव-जन्तुओं की प्रजातियों का संरक्षण किया जा सकता है।
  • इस प्रकार संरक्षण से प्राणी न केवल जीवित रहते हैं, अपितु नए प्रकार के जीवों की उत्पत्ति की प्रक्रिया भी जारी रहती है।

प्राकृतिक संरक्षण के दोष-प्राकृतिक संरक्षण के दोष निम्नलिखित हैं-

  • स्वस्थाने या प्राकृतिक संरक्षण में बड़े भू-खण्ड की आवश्यकता होती है।
  • पारितन्त्र की विशाल जैव-विविधता के कारण संरक्षण के पैमानों को निश्चित करने में कठिनाई होती है।
  • इस प्रकार के संरक्षण से वन में रहने वाले मानव समुदाय को स्थानान्तरित करना पड़ता है।
  • ऐसे संरक्षित क्षेत्रों में चोरी छिपे मानव हस्तक्षेप की सम्भावनाएँ बनी रहती हैं जिससे संकटापन्न प्रजातियों को खतरा बना रहता है।फिर भी यह स्वीकार किया जा सकता है कि प्राकृतिक संरक्षण प्रजातियों के संरक्षण का आदर्श तरीका है।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण

प्रश्न 7.
जैव-विविधता के संरक्षण के किसी एक तरीके का वर्णन कीजिए।
अथवा
जैव विविधता संरक्षण के उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कृत्रिम संरक्षण के लाभ व दोषों को समझाइए।
अथवा
कृत्रिम संरक्षण क्या है? इसके लाभ व दोषों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
जैव-विविधता पर मानव सहित सभी जीव-जन्तुओं, वनस्पति तथा अन्ततः हमारी पृथ्वी का भविष्य निर्भर है, परन्तु पिछली दो तीन शताब्दियों से (विशेष तौर पर औद्योगिक क्रान्ति के बाद) प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन किया गया है। इससे सभी प्राकृतिक संसाधनों, जिसमें वनस्पति और जीव-जन्तु भी शामिल हैं, को संकटापन्न की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। पृथ्वी से अनेक जीव विलुप्त हो चुके हैं तथा विलोपन की प्रक्रिया अत्यधिक तीव्र हो गई है। ऐसी स्थिति में विश्व में जैव-विविधता को बचाने तथा बनाए रखने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

जैव-विविधता संरक्षण के उद्देश्य-

  • जैव-विविधता का संरक्षण तथा संवर्द्धन।
  • पारिस्थितिकीय प्रक्रियाओं और जैव भू-रसायन चक्रों को बनाए रखना।
  • पारितन्त्रों की उत्पादकता एवं प्रजातियों के स्थायी उपयोग को निश्चित करना।

जैव-विविधता के संरक्षण के तरीके (Methods of Conservation of Biodiversity) वर्तमान में जैव-विविधता को संरक्षित करने के दो तरीके अपनाए जाते हैं

  • कृत्रिम संरक्षण (Ex-Situ Conservation)
  • स्वस्थाने या प्राकृतिक संरक्षण (In-Situ Conservation)।

इनमें से कृत्रिम संरक्षण का संक्षेप में विवरण निम्नलिखित प्रकार से दिया जा सकता है-
कृत्रिम संरक्षण (Ex-Situ Conservation)-इस विधि से विलुप्त हो सकने वाली प्रजातियों (वनस्पति एवं जीव-जन्तु) को नियन्त्रित दशाओं; जैसे बगीचे, नर्सरी, चिड़ियाघर या प्रयोगशाला आदि में रखकर संरक्षण प्रदान किया जाता है अर्थात् विलुप्त होने के खतरे से बचाने के लिए प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास स्थान से हटाकर नियन्त्रित आवास स्थान पर रखा जाता है।

कृत्रिम संरक्षण प्रणाली में चिड़ियाघरों की स्थापना, वनस्पति, बगीचों की स्थापना या ऐक्वेरियम आदि की स्थापना की जाती है। चिड़ियाघरों में स्तनपायी जानवरों, पक्षियों, सरीसृपों आदि को रखा जाता है। वर्तमान में विश्व में चिड़ियाघरों में लगभग 5,00,000 इस प्रकार के विलुप्त हो सकने वाले प्राणियों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है।

कृत्रिम संरक्षण के लाभ (Merits of Ex-Situ Conservation) कृत्रिम संरक्षण के लाभ निम्नलिखित हैं-

  • संरक्षण स्थल पर जीवों की संख्या कम होने के कारण सभी जीवों का समान रूप से ध्यान रखा जा सकता है तथा उनका संरक्षण सुरक्षित ढंग से किया जा सकता है।
  • इस विधि में भोजन, धन व अन्य संसाधनों का सुनिश्चित तथा उचित उपयोग किया जा सकता है।
  • कभी-कभी संरक्षण प्रक्रिया के बाद जीवों को उनके प्राकृतिक आवासों में छोड़ना सफलतापूर्ण होता है।

कृत्रिम संरक्षण के दोष (Demerits of Ex-Situ Conservation)-प्राकृतिक वातावरण से दूर होने के कारण इस संरक्षण प्रणाली में जीवों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संरक्षण प्रणाली के मुख्य दोष निम्नलिखित हैं

  • इस प्रणाली से विलुप्त होने का खतरा झेल रही बहुत कम प्रजातियों को ही संरक्षण प्रदान किया जा सकता है।
  • संरक्षित किए गए प्राणियों की क्षमता में परिवर्तन हो जाता है। वे प्राकृतिक आवासों में रहने की योग्यता खो देते हैं। उदाहरण के लिए शिकारी जीव की शिकार करने की क्षमता में कमी आ जाती है।
  • इस विधि को सुचारु रूप से चलाने के लिए अत्यधिक संसाधनों तथा धन की आवश्यकता होती है।
  • कभी-कभी संरक्षण स्थल पर त्रासदी (आग लगने, भूकम्प, बाढ़ आदि) होने पर बड़े पैमाने पर जानवरों की मृत्यु हो जाती है।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 16 जैव-विविधता एवं संरक्षण Read More »

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन Important Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

भाग-I : सही विकल्प का चयन करें

1. पृथ्वी पर कितने परिमंडल हैं?
(A) 2
(B) 3
(C) 4
(D) 5
उत्तर:
(C) 4

2. तटीय मरुस्थलों में प्रायः तापमान रहता है
(A) 21° – 38°C
(B) 2° – 25°C
(C) 15° – 35°C
(D) 29° – 37°C
उत्तर:
(C) 15° – 35°C

3. निम्नलिखित में से उच्च प्रदेशीय जीवोम कहाँ पाया जाता है?
(A) एंडीज
(B) स्टैपी
(C) प्रवालभित्ति
(D) रूब-एल-खाली
उत्तर:
(A) एंडीज

4. वायुमंडल में जीवमंडल का विस्तार कितनी ऊँचाई तक है?
(A) 2000 मी०
(B) 3000 मी०
(C) 4000 मी०
(D) 5000 मी०
उत्तर:
(D) 5000 मी०

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

5. वनस्पति जगत और प्राणी जगत किसके वर्ग हैं?
(A) स्थलमंडल
(B) वायुमंडल
(C) जलमंडल
(D) जैवमंडल
उत्तर:
(D) जैवमंडल

6. कौन-सी गैस ‘हरित गृह प्रभाव’ उत्पन्न करती है?
(A) कार्बन-डाइऑक्साइड
(B) ओजोन
(C) हाइड्रोजन
(D) क्लोरो-फ्लोरो कार्बन
उत्तर:
(A) कार्बन-डाइऑक्साइड

7. Ecology’ शब्द यूनानी शब्दों Oikos तथा logos से मिलकर बना है। इनमें ‘आइकोस’ शब्द का क्या अर्थ है?
(A) जीव के प्रजनन का स्थान
(B) वनस्पति
(C) पर्यावरण
(D) रहने का स्थान
उत्तर:
(D) रहने का स्थान

8. ‘Ecology’ शब्द जर्मनी भाषा के किस शब्द से बना है?
(A) Oekology
(B) Oekologie
(C) Ekology
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(B) Oekologie

9. Ecosystem’ (पारिस्थितिक तंत्र) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस विद्वान ने किया था?
(A) ए०जी०टांसली
(B) लिंडमैन
(C) मोंकहाऊस
(D) सेंट हिलेयर आइसोडॉट ज्योफ्री
उत्तर:
(A) ए०जी०टांसली

10. जैवमंडल की सर्वप्रथम संकल्पना किसने प्रस्तुत की?
(A) ए०जी०टांसली
(B) लिंडमैन
(C) मोंकहाऊस
(D) एडवर्ड सुवेस
उत्तर:
(D) एडवर्ड सुवेस

11. निम्नलिखित में से अपघटक वर्ग में किसको रखा जा सकता है?
(A) पेड़-पौधे
(B) बकरी
(C) बैक्टीरिया
(D) सौर विकिरण
उत्तर:
(C) बैक्टीरिया

12. निम्नलिखित में से जैवमंडल का सदस्य नहीं है-
(A) शैवाल
(B) कवक
(C) जल
(D) पादप
उत्तर:
(C) जल

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

13. निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण स्वपोषित घटक का है?
(A) घास
(B) मनुष्य
(C) हिरण
(D) गिद्ध
उत्तर:
(A) घास

14. पारिस्थितिक तंत्र में उपभोक्ता उन्हें कहा जाता है जो-
(A) अपना आहार स्वयं बनाते हैं।
(B) स्वपोषित प्राथमिक उत्पादक (पौधों) से भोजन प्राप्त करते हैं
(C) मृत जंतुओं और पौधों को गलाते-सड़ाते हैं
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(B) स्वपोषित प्राथमिक उत्पादक (पौधों) से भोजन प्राप्त करते हैं

15. निम्नलिखित में से किसको सर्वाहारी वर्ग में रखा जा सकता है?
(A) कीट, चूहे
(B) गाय, भैंस
(C) मनुष्य
(D) उल्लू, शेर, चीता
उत्तर:
(C) मनुष्य

16. जमीन पर कोई भी शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वाहारी नहीं बचेगा, यदि-
(A) सारे पौधे हटा दिए जाएँ
(B) सारे खरगोश और हिरण हटा दिए जाएँ
(C) सारे शेर हटा दिए जाएँ
(D) सारे सूक्ष्म जीव व जीवाणु हटा दिए जाएँ
उत्तर:
(A) सारे पौधे हटा दिए जाएँ

17. निम्नलिखित में से मानव निर्मित पारिस्थितिक तंत्र का हिस्सा नहीं है-
(A) जनजातीय पारिस्थितिक तंत्र
(B) वनीय पारिस्थितिक तंत्र
(C) कृषि पारिस्थितिक तंत्र
(D) ग्रामीण पारिस्थितिक तंत्र
उत्तर:
(B) वनीय पारिस्थितिक तंत्र

18. खाद्य शृंखला के बारे में कौन-सा कथन असत्य है?
(A) आद्य श्रृंखला में एक प्राणी दूसरे को खाकर ऊर्जा का स्थानान्तरण करता है
(B) इसमें केवल 50% ऊर्जा अगले पोषण तल को प्राप्त होती है
(C) इसके तीसरे स्तर पर मांसाहारी जानवर आ जाते हैं
(D) अधिकतर खाद्य शृंखलाएँ चार या पाँच स्तरों तक ही सीमित हो जाती हैं
उत्तर:
(B) इसमें केवल 50% ऊर्जा अगले पोषण तल को प्राप्त होती है

19. गिद्ध इसलिए समाप्त हो चुके हैं क्योंकि-
(A) वर्तमान जलवायु उनके अनुकूल नहीं रही
(B) भोजन व पानी की कमी ने उनका सफाया कर दिया
(C) पोषण तल के उच्चतम स्तर पर होने के कारण उनमें घातक रसायन एकत्रित हो गए
(D) गिद्ध को अन्य मांसाहारी जीव खा गए
उत्तर:
(C) पोषण तल के उच्चतम स्तर पर होने के कारण उनमें घातक रसायन एकत्रित हो गए

भाग-II : एक शब्द या वाक्य में उत्तर दें-

प्रश्न 1.
खाद्य श्रृंखला का एक उदाहरण दें।
उत्तर:
घास।

प्रश्न 2.
उष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
सवाना।

प्रश्न 3.
शैलों में उपस्थित लोहांश से ऑक्सीजन की रासायनिक प्रतिक्रिया होने पर क्या बनता है?
उत्तर:
आयरन ऑक्साइड।

प्रश्न 4.
वनस्पति जगत और प्राणी जगत किसके वर्ग हैं?
उत्तर:
जैवमंडल के।

प्रश्न 5.
कौन-सी गैस ‘हरित गृह प्रभाव उत्पन्न करती है?
उत्तर:
कार्बन-डाइऑक्साइड।

प्रश्न 6.
‘Ecosystem’ (पारिस्थितिक तंत्र) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किस विद्वान ने किया था?
उत्तर:
ए०जी० टांसली ने।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

प्रश्न 7.
जैवमंडल की सर्वप्रथम संकल्पना किसने प्रस्तुत की?
उत्तर:
एडवर्ड सुवेस ने।

प्रश्न 8.
जैवमण्डल के दो वर्ग कौन-से हैं?
उत्तर:

  1. वनस्पति जगत और
  2. प्राणी जगत।

प्रश्न 9.
होमोसेपियन्स (Homo Sapiens) क्या है?
उत्तर:
एक प्रजाति के रूप में आधुनिक मानव।

प्रश्न 10.
पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत क्या है?
उत्तर:
सूर्यातप।

प्रश्न 11.
पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem) के घटकों के दो वर्ग कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  1. जैव
  2. अजैव।

प्रश्न 12.
सभी प्राकृतिक चक्रों को ऊर्जा प्रदान करने वाला प्रमुख स्रोत कौन-सा है?
उत्तर:
सौर विकिरण।

प्रश्न 13.
एक प्रमुख पारितंत्र का उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वन एक प्रमुख पारितंत्र है।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पृथ्वी के परिमण्डलों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. स्थलमण्डल
  2. वायुमण्डल
  3. जलमण्डल और
  4. जैवमण्डल।

प्रश्न 2.
उपभोक्ताओं के तीन मुख्य वर्ग बताइए। अथवा जीवों के मुख्य वर्ग कौन-से हैं?
उत्तर:

  1. शाकाहारी (Herbivores)
  2. मांसाहारी (Carnivores)
  3. सर्वाहारी (Omnivores)।

प्रश्न 3.
अपघटक (Decomposers) क्या होते हैं?
उत्तर:
अपघटक वे सूक्ष्म जीव व जीवाणु होते हैं जो खाद्य श्रृंखला के सभी स्तरों से गले-सड़े जैव पदार्थ को अपना भोजन बनाते हैं।

प्रश्न 4.
पारिस्थितिक तन्त्र से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
किसी भी क्षेत्र या प्रदेश के भौतिक वातावरण तथा जीवों के पारस्परिक सम्बन्धों के व्यवस्थित अध्ययन को पारिस्थितिक तन्त्र कहते हैं। यह एक जटिल तन्त्र है, जिसमें दोनों के आपसी सम्बन्धों का वैज्ञानिक अध्ययन सम्मिलित है। पारिस्थितिक तन्त्र में जैविक तथा अजैविक जगत की पारस्परिक प्रक्रियाओं तथा सम्बन्धों का विश्लेषण किया जाता है।

प्रश्न 5.
पारितन्त्र क्या है?
उत्तर:
पारितन्त्र पर्यावरण के सभी जैव तथा अजैव घटकों के एकीकरण का परिणाम है। दूसरे शब्दों में, जीव तथा उसके पर्यावरण के बीच की स्वतन्त्र इकाई को पारितन्त्र (Ecosystem) कहा जाता है।

प्रश्न 6.
जैवमण्डल किसे कहते हैं?
उत्तर:
जैवमण्डल से अभिप्राय पृथ्वी के उस अंग से है, जहाँ जीवन सम्भव है। सभी जीवित प्राणी जीव-जन्तु तथा पेड़-पौधे इसी मण्डल में पनपते हैं।

प्रश्न 7.
पारितंत्रीय विविधता क्या है?
उत्तर:
पारितंत्रीय विविधता पारितंत्र के प्रकारों की व्यापक भिन्नता, पर्यावासों की विविधता और प्रत्येक पारितंत्र में घटित हो. रही पारिस्थितिकीय प्रक्रियाओं से नजर आती है। पारितंत्रीय सीमाओं का निर्धारण न केवल जटिल है, बल्कि कठिन भी है।

प्रश्न 8.
शाकाहारी और माँसाहारी में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:
शाकाहारी और माँसाहारी में निम्नलिखित अन्तर हैं-

शाकाहारीमाँसाहारी
1. शाकाहारी जीव अपने भोजन के लिए पौधों पर निर्भर करते हैं।1. माँसाहारी जीव अपना भोजन शाकाहारी जीवों के माँस से प्राप्त करते हैं।
2. ये पहले स्तर पर प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं।2. ये गौण उपभोक्ता कहलाते हैं।
3. कीट, चूहे, बकरियाँ, गाय, भैंस आदि इनके प्रमुख उदाहरण हैं।3. शेर, चीता, उल्लू, गिद्ध आदि इनके प्रमुख उदाहरण हैं।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

प्रश्न 9.
खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में क्या अन्तर है?
उत्तर:
खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में निम्नलिखित अन्तर हैं-

खाद्य शृंखलाखाद्य जाल
1. किसी पारिस्थितिक तन्त्र में एक स्रोत से दूसरे स्रोत में ऊर्जा स्थानान्तरण की प्रक्रिया को खाद्य शृंखला कहते हैं।1. जब बहुत-सी खाद्य शृंखलाएँ एक-दूसरे से घुल-मिलकर एक जटिल स्प धारण करती हैं, तो उसे खाद्य जाल कहते हैं।
2. खाद्य शृंखला ऊर्जा का प्रवाह चक्र है।2. खाद्य जाल अनेक स्रोतों से ऊर्जा के अन्तरण की एक जटिल प्रक्रिया है।

लातुरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जैवमण्डल का पर्यावरण में क्या स्थान है?
उत्तर:
जैवमण्डल प्राकृतिक पर्यावरण का एक विशिष्ट अंग है। इस मण्डल में सभी जीवित प्राणियों, मानव तथा जीव जन्तुओं की क्रियाएँ सम्मिलित हैं। जैवमण्डल के कारण भू-तल पर जीवन है। पर्यावरण के अन्य सभी अंग जैवमण्डल के प्राणियों को उत्पन्न करने तथा उनके क्रियाशील रहने में सहायक हैं। जैवमण्डल वायुमण्डल की ऊपरी परतों से महासागरों की गहराइयों तक विस्तृत रूप से फैला हुआ है। मनुष्य इस जैवमण्डल में पर्यावरण की समग्रता लाने में क्रियाशील है। मनुष्य भू-तल की सम्पदाओं का बुद्धिमत्ता से उपयोग करके इसका संरक्षण कर सकता है, इसलिए जैवमण्डल को प्राकृतिक पर्यावरण का सबसे महत्त्वपूर्ण तथा विशिष्ट मण्डल कहा जाता है।

प्रश्न 2.
उत्पादक तथा उपभोक्ता में क्या अन्तर है?
उत्तर:
उत्पादक तथा उपभोक्ता में निम्नलिखित अन्तर हैं-

उत्पादकउपभोक्ता
1. उत्पादक सौर ऊर्जा का प्रयोग करके अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं।1. उपभोक्ता अपना भोजन स्वयं उत्पन्न करने में असमर्थ होते हैं। ये अन्य जीवों से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।
2. ये प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा कार्बोहाइड्रेट उत्पन्न करते हैं तथा खाद्य शृंखला के दूसरे उपभोक्ताओं को भोजन प्रदान करते हैं।2. उपभोक्ता प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया द्वारा भोजन बनाने में अमसर्थ हैं, इन्हें शाकाहारी, माँसाहारी तथा सर्वाहारी इन वर्गों में बाँटा जाता है ।
3. पेड़-पौधे, नीली-हरी शैवाल तथा कुछ जीवाणु इनके प्रमुख उदाहरण हैं।3. भेड़, बकरियाँ, उल्लू, मनुष्य आदि इनके प्रमुख उदाहरण हैं।

प्रश्न 3.
जैवमण्डल हमारे लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जैवमण्डल से अभिप्राय पृथ्वी के उस अंग से है, जहाँ सभी प्रकार का जीवन पाया जाता है। स्थलमण्डल, जलमण्डल तथा वायुमण्डल जहाँ मिलते हैं, वहीं जैवमण्डल स्थित है। इस मण्डल में सभी प्रकार का जीवन सम्भव है। सभी जीवित प्राणी जीव-जन्तु तथा पेड़-पौधे इसी मण्डल में पनपते हैं, इसलिए जैवमण्डल हमारे लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 4.
जैवमण्डल का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जैवमण्डल क्षैतिज रूप से सारे भूमण्डल पर और लम्बवत् रूप से सागरों की गहराई से वायुमण्डल की ऊँचाई तक, जहाँ-जहाँ जीवन सम्भव है, तक फैला हुआ है। वैज्ञानिकों के अनुसार, जैवमण्डल का विस्तार महासागरों में 9,000 मीटर की गहराई तक, स्थल के नीचे 300 मीटर की गहराई तक तथा वायुमण्डल में 5,000 मीटर की ऊँचाई तक है। जैवमण्डल की परत पतली किन्तु अत्यन्त जटिल है और किसी भी प्रकार का जीवन इसी परत में सम्भव है।

प्रश्न 5.
ऊर्जा प्रवाह में 10 प्रतिशत ऊर्जा स्थानान्तरण के नियम की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
जीवविज्ञानी किन्डलमान (Kindlemann) ने सन् 1942 में एक सामान्यीकरण (Generalisation) प्रस्तुत किया जिसके अनुसार खाद्य श्रृंखला में एक पोषण तल के निकटतम उच्च पोषण तल (Trophic Level) में जब ऊर्जा का स्थानान्तरण होता है तो ऊर्जा का अधिकांश भाग (90%) विभिन्न शारीरिक क्रियाओं में ताप के रूप में नष्ट हो जाता है। केवल 10 प्रतिशत ऊर्जा अगले पोषण तल को प्राप्त होती है। स्पष्ट है कि जैसे-जैसे हम खाद्य के प्राथमिक स्रोत से दूर होते जाते हैं वैसे-वैसे जन्तुओं द्वारा प्राप्त ऊर्जा की मात्रा न्यून होती चली जाती है। इसका अभिप्राय यह हुआ कि ज्यों-ज्यों हम खाद्य श्रृंखला में ऊपर की ओर जाते हैं तो जन्तुओं की संख्या और उनकी विविधता कम होती जाती है। उदाहरणतः एक जंगल में हज़ारों पेड़-पौधे हो सकते हैं जिनमें सौ हिरण हो सकते हैं, दो चार लक्कड़बग्घे परन्तु शेर एक ही रह सकता है।

प्रश्न 6.
पारिस्थितिक सन्तुलन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
किसी भी पारिस्थितिक तन्त्र की प्राकृतिक अवस्था में विविध चक्रों और ऊर्जा प्रवाहों में पूरा सामंजस्य होता है, जिससे एक गतिशील सन्तुलन स्थापित हो जाता है। इसे पारिस्थितिक सन्तुलन कहते हैं। सन्तुलन की इस दशा में विभिन्न प्रकार के उपभोक्ताओं (जीव-जन्तुओं) की सापेक्षिक संख्या इस प्रकार निश्चित होती है कि किसी भी जीव के लिए खाद्य पदार्थ की कमी नहीं है।

छोटे और कमज़ोर जीवों अर्थात् प्राथमिक उपभोक्ताओं की कम जरूरत के कारण उनकी संख्या अधिक तथा उनकी प्रजनन दर भी तीव्र होती है। बड़े अर्थात् द्वितीय तथा तृतीय स्तर के उपभोक्ता संख्या में कम होते हैं और उनकी प्रजनन दर भी कम होती है। जब कभी किसी पारिस्थितिक तन्त्र में विभिन्न प्रकार के प्राणियों की सापेक्ष संख्या में अन्तर आ जाता है तो विविध चक्रों और ऊर्जा प्रवाहों का सामंजस्य भंग हो जाता है, परिणामस्वरूप पारिस्थितिक सन्तुलन बिगड़ जाता है।

निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पारिस्थितिक तन्त्र पर मनुष्य के प्रभाव की विवेचना करें।
उत्तर:
पारिस्थितिक तन्त्र एक स्वचालित प्रक्रिया है जिसमें मनुष्य अथवा किसी भी प्राणी की भूमिका गड़बड़ाने पर इस जटिल किन्तु संवेदनशील तन्त्र की प्रक्रिया में बाधा आ जाती है जिसके कुप्रभाव और दुष्परिणाम समस्त जीव-जगत् को भुगतने पड़ते हैं। इस जैवमण्डल के असंख्य जीवों में से एक होते हुए भी अपनी बुद्धि विज्ञान तथा तकनीकी विकास के सहारे मनुष्य पारिस्थितिक तन्त्र को अधिकाधिक प्रभावित करने की क्षमता धारण करता जा रहा है। मनुष्य द्वारा किए गए जानवरों के वर्णात्मक (Selective) शिकार से वह खाद्य शृंखला भंग हो गई है जिसमें वे जानवर प्रतियोगिता करते थे। एक खाद्य श्रृंखला भंग होने पर खाद्य जाल में कार्यरत अनेक खाद्य शृंखलाएँ बाधित होती हैं।

मनुष्य ने अपने आर्थिक लाभ और उपयोग के लिए अनेक पौधों और पशुओं को पालतू बना लिया है। इस प्रक्रिया में प्राकृतिक चयन का स्थान मानवीय चयन ने ले लिया है। हमारी फसलें और गाय, भैंस, भेड़-बकरी तथा मुर्गी जैसे पालतू पशु-पक्षी इसी पर्यावरणीय नियन्त्रण का परिणाम हैं। इस प्रक्रिया में मानव ने पौधों और प्राणियों की आनुवंशिकी (Genetics) में भी परिवर्तन कर दिए हैं ताकि नई वांछनीय विशेषताएँ आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाई जा सकें। कई बार मनुष्य द्वारा जानबूझ कर अथवा आकस्मिक ढंग से अनेक पौधों और प्राणियों को उनके मूल स्थान से हटा कर नए क्षेत्रों में बसाया गया है। इस पराए वातावरण में कई बार पौधों और प्राणियों को प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ता। परिणामस्वरूप उनकी संख्या अन्य जीवों से अधिक हो जाती है और वे पारिस्थितिक तन्त्र को भंग कर देते हैं।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन

प्रश्न 2.
पारिस्थितिक तन्त्र की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए इसके विभिन्न अंगों में पदार्थ चक्रण और ऊर्जा प्रवाह को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पारिस्थितिक तन्त्र की अवधारणा-किसी क्षेत्र के भौतिक पर्यावरण तथा उसमें रहने वाले जीवों के बीच होने वाली पारस्परिक क्रियाओं की जटिल व्यवस्था को पारिस्थितिक तन्त्र (Ecosystem) कहते हैं। पारिस्थितिक तन्त्र छोटा या बड़ा किसी भी आकार का हो सकता है। उदाहरणतः गाँव का छोटा-सा तालाब, अमेज़न का वर्षा-वन (Rain forest) जो कई देशों पर विस्तृत है, एक महासागर अथवा सारा संसार एक पारिस्थितिक तन्त्र हो सकता है। पारिस्थितिक तन्त्र के निर्माण, पुनरुत्थान और उसके जीवन-निर्वाह के लिए ऊर्जा का प्रवाह तथा पदार्थ का चक्रण अनिवार्य है।

पारिस्थितिक तन्त्र छोटा हो या बड़ा, उसकी मुख्य विशेषता होती है उसके विभिन्न अंगों में ऊर्जा का प्रवाह और पदार्थ का चक्रण (Circulation)। ऊर्जा तथा पदार्थ का उपयोग पारिस्थितिक तन्त्र के निर्माण, पुनरुत्थान और उसके जीवन निर्वाह के लिए किया जाता है।
1. पदार्थ चक्रण-सभी जीवों का निर्माण मुख्यतः तीन तत्त्वों से मिलकर हुआ है। ये तत्त्व हैं-(1) कार्बन, (2) हाइड्रोजन तथा (3) ऑक्सीजन। थोड़ी मात्रा में अन्य तत्त्वों; जैसे नाइट्रोजन, लोहा, फॉस्फोरस और मैंगनीज़ की भी आवश्यकता पड़ती है। इन सभी तत्त्वों को पोषक कहते हैं। जैवमण्डल में ये तत्त्व पौधों के द्वारा पहुँचते हैं।

पारिस्थितिक तन्त्र के विभिन्न अंगों के बीच पदार्थ चक्रीय ढंग से घूमते हैं। इन पदार्थों में तत्त्व (Elements) और यौ (Compounds) दोनों होते हैं। पदार्थ चक्रण के मार्ग स्पष्ट एवं सुसंगत होते हैं। उदाहरणतः कार्बन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और जल वायुमण्डल, स्थलमण्डल, जलमण्डल और जैवमण्डल के बीच एक प्राकृतिक व्यवस्था के तहत स्थानान्तरित होते रहते हैं। कुछ पदार्थों का चक्रण थोड़े समय में ही पूरा हो जाता है जबकि अन्य कुछ पदार्थ किसी एक रूप में लम्बे समय तक संचित पड़े रहते हैं और उनका चक्रण हज़ारों, लाखों अथवा करोड़ों वर्षों में पूरा होता है। परन्तु ये पदार्थ कभी भी पृथ्वी के बाहर नहीं जा पाते।

2. ऊर्जा प्रवाह जैसे किसी भी कार्य के लिए ऊर्जा (Energy) की आवश्यकता होती है वैसे ही पारिस्थितिक तन्त्र के विभिन्न अंग ऊर्जा के संचरण द्वारा ही कार्य करते हैं।

पारिस्थितिक तन्त्र में ऊर्जा का प्रवाह क्रमबद्ध स्तरों की एक श्रृंखला में होता है जिसे खाद्य शृंखला (Food Chain) कहते हैं। खाद्य शृंखला वास्तव में एक समुदाय में जीवित प्राणियों का ऐसा अनुक्रम (Sequence) होता है जिसमें एक प्राणी दूसरे प्राणी को खाकर खाद्य ऊर्जा का स्थानान्तरण करता है। सरल शब्दों में, खाद्य श्रृंखला “कौन किसको खाता है” (Who eats whom) की एंक सूची होती है। आइए! निम्नलिखित खाद्य शृंखला के माध्यम से ऊर्जा प्रवाह को क्रमिक ढंग से समझें-

(1) खाद्य श्रृंखला में पहले स्तर पर हरे पौधे आते हैं जिन्हें उत्पादक कहते हैं। ये पौधे प्रकाश ऊर्जा का उपयोग करके कार्बन-डाइऑक्साइड तथा जल को रासायनिक ऊर्जा में बदल देते हैं जो पौधों में कार्बोहाइड्रेट के रूप में संचित हो जाती है। ऊर्जा रूपान्तरण की यह प्रक्रिया प्रकाश-संश्लेषण (Photo-synthesis) कहलाती है जिसके अन्तर्गत जीवनदायक जैव रासायनिक अणुओं की उत्पत्ति होती है। ऐसे पौधे जो प्रकाश-संश्लेषण द्वारा अपना भोजन स्वयं अकार्बनिक पदार्थों से तैयार करते हैं, स्वपोषित (Autotroph) कहलाते हैं।

(2) इन पौधों अथवा उत्पादकों को शाकाहारी (Herbivores) प्राणी खा जाते हैं। ये प्राथमिक उपभोक्ता कहलाते हैं। कीट, चूहे, भेड़, बकरियाँ, गाय-भैंस आदि प्राथमिक उपभोक्ताओं के उदाहरण हैं।

(3) खाद्य शृंखला के तीसरे स्तर पर माँसाहारी (Carnivores) जानवर आते हैं जो प्राथमिक उपभोक्ताओं अर्थात् शाकाहारी जानवरों को खाकर जीवित रहते हैं। इन्हें गौण अथवा द्वितीयक उपभोक्ता कहते हैं। उल्ल, शेर, चीता आदि इसके उदाहरण हैं।

(4) कुछ जातियों को सर्वाहारी (Omnivores) कहते हैं क्योंकि वे शाकाहारी और माँसाहारी दोनों होते हैं। मनुष्य सर्वाहारी श्रेणी में आता है।

(5) कुछ सूक्ष्म जीव तथा जीवाणु जिन्हें अपघटक (Decomposers) कहते हैं, खाद्य श्रृंखला के सभी स्तरों से प्राप्त अवशेष या गले-सड़े जैव पदार्थ को अपना भोजना बना कर जीवित रहते हैं। ये अपघटक पारिस्थितिक तन्त्र में खनिज पोषकों के पुनर्चक्रण में सहायता करके खाद्य-शृंखला को पूरा करते हैं।

प्रश्न 3.
पारिस्थितिकी तथा पारिस्थितिक तन्त्र के बारे में विस्तृत वर्णन करें।
उत्तर:
पारिस्थितिकी (Ecology)-पारिस्थितिकी का सीधा सम्बन्ध जैविक तथा अजैविक तत्त्वों के पारस्परिक सम्बन्धों से है अर्थात् जैव समूहों एवं जीवों तथा भौतिक वातावरण के बीच जो सम्बन्ध होते हैं, उनका अध्ययन पारिस्थितिकी में किया जाता है। प्रसिद्ध जर्मन वैज्ञानिक एरंट हैकल के अनुसार, “पारिस्थितिकी ज्ञान, जिसमें जैविक तत्त्वों का अपने चारों ओर के संसार के साथ सम्बन्धों के योगफल का अध्ययन किया जाता है।”

सन् 1860 में Ernt Haeckel ने सर्वप्रथम (Ecology) पारिस्थितिकी शब्द का प्रयोग किया था, लेकिन 20वीं शताब्दी में इसका व्यापक प्रयोग पर्यावरण के सन्दर्भ में किया जाने लगा। किसी भी क्षेत्र में प्राकृतिक वातावरण का प्रभाव वहाँ की वनस्पति तथा जीव-जन्तओं पर पड़ता है, ये आपस में एक-दूसरे से प्रभावित होते हैं तथा प्रभावित करते हैं। इसलिए Kerbs ने सन 1972 में लिखा है, “पारिस्थितिकी वातावरण की उन पारस्परिक प्रतिक्रियाओं के अध्ययन का वैज्ञानिक दृष्टिकोण है जो जीव-समूहों के कल्याण, उनके वितरण को विनियमित करने, प्रचुरता पुनरुत्यति तथा विकास को नियन्त्रित करते हैं।”

पारिस्थितिक तन्त्र (Eco-System)-किसी भी क्षेत्र या प्रदेश के भौतिक वातावरण एवं जीवों के पारस्परिक सम्बन्धों का व्यवस्थित अध्ययन पारिस्थितिकी तन्त्र कहलाता है। यह एक जटिल व्यवस्था (तन्त्र) है, जिसमें दोनों के आपसी सम्बन्धों का वैज्ञानिक अध्ययन सम्मिलित है।

उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि पारिस्थितिकी तन्त्र में जैविक जगत् तथा अजैविक जगत् (Biotic and Abiotic World) की पारस्परिक प्रक्रियाओं एवं सम्बन्धों का विश्लेषण किया जाता है। जैव जगत् (Biotic World) में पशु-पक्षी, मानव, पेड़-पौधों आदि तथा अजैविक जगत् (Abiotic World) में भूमि, मिट्टी, जलवायु आदि तत्त्व सम्मिलित हैं। पारिस्थितिकी तन्त्र के विभिन्न अंग होते हैं जो एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं। उदाहरणार्थ किसी वन प्रदेश में विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे, घास, झाड़ी, लताएँ, फफूंदी, जीवाणु, पशु-पक्षी तथा बड़े-बड़े जंगली जीव होते हैं। इन सभी का आपसी सम्बन्ध होता है। पेड़-पौधे तथा घास अपने लिए मिट्टी से पोषक तत्त्व पानी, हवा आदि ग्रहण करते हैं। कुछ पौधे परजीवी होते हैं।

जंगल में रहने वाले जीव-जन्तु कुछ तो वनस्पति से भोजन प्राप्त करते हैं तथा जो माँसाहारी होते हैं, वे छोटे जीवों का शिकार करके अपना भोजन जुटाते हैं। जीव-जन्तुओं के मरने के बाद उसके अवशेषों से मिट्टी का निर्माण अथवा मिट्टी में पोषक तत्त्वों की वृद्धि होती है। यही पोषक तत्त्व वनस्पति के विकास में सहायक होते हैं और फिर जीवों का भोजन बनाते हैं अर्थात् भौतिक वातावरण तथा जैविक वातावरण का पारस्परिक घनिष्ठ सम्बन्ध है और इन सम्बन्धों का वैज्ञानिक और व्यवस्थित अध्ययन पारिस्थितिकी तन्त्र है। यह महत्त्वपूर्ण तथ्य है कि इन्हीं दोनों तत्त्वों में पोषक चक्र (Nutrient Cycle) गतिज ऊर्जा (Energy Flow) के माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा जीवन-संचार करते हैं।

प्रश्न 4.
जैव भू-रासायनिक चक्र के सम्पन्न होने के क्रमों को समझाइए।
उत्तर:
जैव भू-रासायनिक चक्र के सम्पन्न होने के क्रम-जैव भू-रासायनिक चक्र निम्नलिखित क्रम में सम्पन्न होता है-
1. पौधों के उगने-बढ़ने के लिए कुछ अजैव तत्त्व आवश्यक होते हैं। वे अजैव तत्त्व हैं कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन। थोड़ी मात्रा में अन्य तत्त्वों यथा-नाइट्रोजन, लोहा, गंधक, फॉस्फोरस और मैंगनीज की भी आवश्यकता होती है। इन सभी तत्त्वों को पोषक (Nutrients) कहा जाता है।

2. चट्टानों के अपघटन से प्राप्त अवसादों से मिट्टी बनती है जिसमें लोहा, तांबा, सोडियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज (पोषक) तत्त्व स्वतः उपलब्ध होते हैं। वर्षा जल के साथ कुछ रासायनिक पोषक-कार्बन, ऑक्सीजन और नाइट्रोजन वायुमण्डल से निकलकर मिट्टी में मिल जाते हैं।

3. मृदा और वायु से प्राप्त इन पोषक तत्त्वों को पौधे अपनी जड़ों के द्वारा घोल के रूप में प्राप्त करते हैं। सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति से हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड को ऑक्सीजन और कार्बनिक यौगिक (जैव पदार्थ) में परिवर्तित कर देते हैं।

4. पृथ्वी पर पहुँचने वाले सूर्यातप का मात्र 0.1 प्रतिशत भाग ही प्रकाश संश्लेषण में काम आता है। इसका आधे से अधिक भाग पौधों की श्वसन क्रिया में व्यय होता है और शेष ऊर्जा अस्थायी रूप से पौधों के अन्य भागों में संचित हो जाती है।

5. चट्टानों से मिट्टियों में आए कुछ रासायनिक तत्त्वों को वर्षा के जल के माध्यम से नदियाँ समुद्रों में पहुँचा देती हैं और .. वे अजैव तत्त्व जलमण्डल का अंग बन जाते हैं।

6. पौधे जिन पोषक तत्त्वों को मिट्टी से ग्रहण करते हैं वे आहार-शृंखला के माध्यम से विभिन्न पोषक तत्त्वों में स्थानांतरित होते रहते हैं। उदाहरणतः पौधों को शाकाहारी प्राणी खाते हैं। शाकाहारी प्राणियों को माँसाहारी प्राणी खाते हैं और इन दोनों को सर्वाहारी खाते हैं।

7. पौधों के सूखने और प्राणियों के मर जाने के बाद अपघटक जीव इन्हें फिर से अजैव रासायनिक तत्त्वों में बदल देते हैं अर्थात् इनका कुछ भाग गैसों के रूप में वायुमण्डल में जा मिलता है और अधिकांश भाग ह्यूमस तथा रसायनों के रूप में मिट्टी में मिल जाता है।

8. यही तत्त्व पौधों में पुनः उपयोग में आते हैं और यह जैव भू-रसायनिक चक्र अनवरत चलता रहता है। पिछले 100 करोड़ वर्षों में वायुमण्डल और जलवाष्प की संरचना में रासायनिक घटकों का सन्तुलन बिगड़ा नहीं है। रासायनिक तत्त्वों का यह सन्तुलन पौधों व प्राणी ऊतकों में होने वाले चक्रीय प्रवाह से बना हुआ है।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 15 पृथ्वी पर जीवन Read More »

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन Important Questions and Answers.

Haryana Board 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

भाग-I : सही विकल्प का चयन करें

1. महासागरों की सतह पर एक-साथ भिन्न-भिन्न लंबाई व दिशाओं वाली तरंगों के समूह को कहते हैं-
(A) स्वेल
(B) ‘सी’
(C) सर्फ
(D) बैकवाश
उत्तर:
(B) ‘सी’

2. किस महासागर में पवनों की दिशा बदलते ही धाराओं की दिशा बदल जाती है?
(A) हिंद महासागर में
(B) अंध महासागर में
(C) प्रशांत महासागर में
(D) आर्कटिक महासागर में
उत्तर:
(D) आर्कटिक महासागर में

3. तटीय भागों में टूटती हुई तरंगें कहलाती हैं-
(A) स्वेल
(B) ‘सी’
(C) सर्फ
(D) बैकवाश
उत्तर:
(C) सर्फ

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

4. क्यूरोशियो धारा उत्पन्न होती है-
(A) अटलांटिक महासागर में
(B) प्रशांत महासागर में
(C) हिंद महासागर में
(D) आर्कटिक महासागर में
उत्तर:
(B) प्रशांत महासागर में

5. सारगैसो सागर स्थित है-
(A) प्रशांत महासागर में
(B) दक्षिणी ध्रुव के पास
(C) भूमध्य सागर के पास
(D) अटलांटिक महासागर के मध्य में
उत्तर:
(D) अटलांटिक महासागर के मध्य में

6. निम्नलिखित में से कौन-सी धारा अटलांटिक महासागर में नहीं बहती?
(A) गल्फ स्ट्रीम
(B) लैब्रेडोर की धारा
(C) हंबोल्ट धारा
(D) फाकलैंड की धारा
उत्तर:
(C) हंबोल्ट धारा

7. निम्नलिखित में से कौन-सी गर्म धारा है?
(A) लैब्रेडोर की धारा
(B) फाकलैंड की धारा
(C) क्यूराइल की धारा
(D) फ्लोरिडा की धारा
उत्तर:
(D) फ्लोरिडा की धारा

8. दो लगातार शिखरों या गर्तों के बीच की दूरी कहलाती है-
(A) तरंग काल
(B) तरंग गति
(C) तरंग दैर्ध्य
(D) तरंग आवृत्ति
उत्तर:
(C) तरंग दैर्ध्य

9. निम्नलिखित में से कौन-सी समुद्री धारा ‘यूरोप का कंबल’ के उपनाम से जानी जाती है?
(A) कनारी
(B) बेंगुएला
(C) इरमिंजर
(D) गल्फ स्ट्रीम
उत्तर:
(D) गल्फ स्ट्रीम

10. कालाहारी मरुस्थल के पश्चिम में कौन-सी धारा बहती है? ।
(A) कनारी
(B) बेंगुएला
(C) इरमिंजर
(D) गल्फ स्ट्रीम
उत्तर:
(B) बेंगुएला

11. जापान व ताइवान के पूर्व में कौन-सी गर्म धारा बहती है?
(A) लैब्रेडोर की धारा
(B) क्यूरोशियो की धारा
(C) गल्फ स्ट्रीम
(D) फ्लोरिडा की धारा
उत्तर:
(B) क्यूरोशियो की धारा

12. ‘प्रणामी तरंग सिद्धांत’ निम्नलिखित में से किसकी उत्पत्ति की व्याख्या करता है?
(A) महासागरीय तरंग
(B) चक्रवात
(C) ज्वार-भाटा
(D) उपसागरीय भूकंप
उत्तर:
(C) ज्वार-भाटा

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

13. गर्म समुद्री धाराएँ
(A) ध्रुवों की ओर जाती हैं
(B) भूमध्य रेखा की ओर जाती हैं
(C) उष्ण कटिबंध की ओर जाती हैं
(D) कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच चलती हैं
उत्तर:
(A) ध्रुवों की ओर जाती हैं

14. अर्द्ध दैनिक ज्वार-भाटा प्रायः कितने समय बाद आता है?
(A) 24 घंटे बाद
(B) 12 घंटे 26 मिनट बाद
(C) 36 घंटे बाद
(D) 48 घंटे बाद
उत्तर:
(B) 12 घंटे 26 मिनट बाद

15. निम्नलिखित में से कौन-सी तीन गर्म समुद्री धाराएँ हैं?
(A) गल्फ स्ट्रीम – क्यूराइल – क्यूरोशियो
(B) क्यूरेशियो – क्यूराइल – कैलिफोर्निया
(C) क्यूरोशियो – गल्फ स्ट्रीम – मोजांबिक
(D) गल्फ स्ट्रीम – मोजांबिक – ब्राजील
उत्तर:
(D) गल्फ स्ट्रीम – मोजांबिक – ब्राजील

16. जिस द्वीप के द्वारा अगुलहास धारा दो भागों में विभक्त होती है, वह है
(A) जावा
(B) आइसलैंड
(C) क्यूबा
(D) मैडागास्कर
उत्तर:
(D) मैडागास्कर

17. गल्फ स्ट्रीम की धारा उत्पन्न होती है-
(A) बिस्के की खाड़ी में
(B) मैक्सिको की खाड़ी में
(C) हडसन की खाड़ी में
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(B) मैक्सिको की खाड़ी में

18. निम्नलिखित में से कौन समुद्री धाराओं के प्रवाहित होने का वास्तविक कारण नहीं है?
(A) पानी की लवणता में परिवर्तन
(B) पानी के ताप में परिवर्तन
(C) पानी की गहराई में परिवर्तन
(D) पानी के घनत्व में परिवर्तन
उत्तर:
(C) पानी की गहराई में परिवर्तन

19. सुनामी की उत्पत्ति किस कारणवश होती है?
(A) भूकम्प
(B) ज्वालामुखी
(C) समुद्र गर्भ में भूस्खलन
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(D) उपर्युक्त सभी

20. समुद्री धाराओं के बहने का कारण है
(A) वायुदाब और पवनें
(B) पृथ्वी का परिभ्रमण और गुरुत्वाकर्षण
(C) भूमध्यरेखीय व ध्रुवीय प्रदेशों के असमान तापमान के कारण
(D) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(D) उपर्युक्त सभी

भाग-II : एक शब्द या वाक्य में उत्तर दें

प्रश्न 1.
तरंग की गति किस सूत्र से ज्ञात की जाती है?
उत्तर:
HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन 1

प्रश्न 2.
सुनामी की उत्पत्ति किन कारणों से होती है?
उत्तर:
भूकम्प, ज्वालामुखी, समुद्र के गर्भ में भूस्खलन आदि से।

प्रश्न 3.
समुद्री धाराएँ कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर:
समुद्री धाराएँ दो प्रकार की होती हैं-

  1. गर्म धारा तथा
  2. ठण्डी धारा।

प्रश्न 4.
किस महासागर में पवनों की दिशा बदलते ही धाराओं की दिशा बदल जाती है?
उत्तर:
हिन्द महासागर में।

प्रश्न 5.
‘सी’ क्या होती है?
उत्तर:
अव्यवस्थित व अनियमित समुद्री तरंगों को ‘सी’ कहा जाता है।

प्रश्न 6.
जापान व ताइवान के पूर्व में कौन-सी गर्म धारा बहती है?
उत्तर:
क्यूरोशियो धारा।

प्रश्न 7.
अन्ध महासागर की सबसे महत्त्वपूर्ण गर्म धारा कौन-सी है?
उत्तर:
गल्फ स्ट्रीम धारा।

प्रश्न 8.
न्यू-फाऊंडलैण्ड के निकट कोहरा क्यों उत्पन्न हो जाता है?
उत्तर:
गल्फ स्ट्रीम गर्म धारा तथा लैब्रेडोर ठण्डी धारा के मिलने के कारण।

प्रश्न 9.
कालाहारी मरुस्थल के पश्चिम में कौन-सी धारा बहती है?
उत्तर:
बेंगुएला धारा।

प्रश्न 10.
दो ज्वारों के बीच में कितना समय रहता है?
उत्तर:
12 घण्टे, 26 मिनट।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

प्रश्न 11.
उष्ण धाराएँ कहाँ-से-कहाँ चलती हैं?
उत्तर:
उष्ण क्षेत्रों से ठण्डे क्षेत्रों की ओर।

प्रश्न 12.
ठण्डी धाराएँ कहाँ-से-कहाँ चलती हैं?
उत्तर:
ठण्डे क्षेत्रों से उष्ण क्षेत्रों की ओर।

प्रश्न 13.
सागर की प्रमुख समुद्री धाराएँ किन पवनों का अनुगमन करती हैं?
उत्तर:
सनातनी अथवा प्रचलित पवनों का।

आल-लघलरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
महासागरीय जल के परिसंचरण के मुख्य रूप कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  1. तरंगें
  2. धाराएँ और
  3. ज्वार-भाटा।

प्रश्न 2.
पवन द्वारा उत्पन्न तरंगें कौन-कौन सी होती हैं?
उत्तर:

  1. सी
  2. स्वेल तथा
  3. सर्फ।

प्रश्न 3.
बृहत् ज्वार कब आता है?
उत्तर:
अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन जब पृथ्वी, चन्द्रमा तथा सूर्य एक सीध में आ जाते हैं।

प्रश्न 4.
लघु ज्वार कब आता है?
उत्तर:
शुक्ल व कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन जब सूर्य तथा चन्द्रमा पृथ्वी के केन्द्र पर समकोण बनाते हैं।

प्रश्न 5.
जल तरंग के दो प्रमुख घटक अथवा भाग कौन-से होते हैं?
उत्तर:

  1. तरंग शीर्ष
  2. तरंग गर्त या द्रोणी।

प्रश्न 6.
‘सी’ क्या होती है?
उत्तर:
अव्यवस्थित व अनियमित समुद्री तरंगों को ‘सी’ कहा जाता है।

प्रश्न 7.
सर्फ किसे कहते हैं?
उत्तर:
तटीय भागों में टूटती हुई तरंगों को सर्फ कहते हैं।

प्रश्न 8.
तरंगों द्वारा कौन-कौन सी स्थलाकृतियों की रचना होती है?
उत्तर:
भृगु, वेदी, खाड़ियाँ, कन्दराएँ, पुलिन तथा लैगून इत्यादि।

प्रश्न 9.
गल्फ स्ट्रीम धारा तथा क्यूरोशियो धारा किन पवनों के प्रभाव से किस दिशा में बहती हैं?
उत्तर:
गल्फ स्ट्रीम धारा तथा क्यूरोशियो धारा पछुआ पवनों के प्रभाव से पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं।

प्रश्न 10.
न्यू-फाऊंडलैण्ड के निकट कोहरा क्यों उत्पन्न हो जाता है?
उत्तर:
गल्फ स्ट्रीम गर्म धारा तथा लैब्रेडोर ठण्डी धारा के मिलने के कारण।

प्रश्न 11.
हम्बोल्ट धारा कहाँ बहती है?
उत्तर:
दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट पर दक्षिण से उत्तर की ओर। इसे पीरुवियन ठण्डी धारा भी कहते हैं।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

प्रश्न 12.
प्रशान्त महासागर की दो ठण्डी धाराएँ कौन-सी हैं?
उत्तर:

  1. पूरू की धारा
  2. कैलीफोर्निया की धारा।

प्रश्न 13.
ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का कारण क्या है?
उत्तर:
चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति।

प्रश्न 14.
एक पिण्ड से दूसरे पिण्ड पर गुरुत्व बल की तीव्रता किन दो बातों पर निर्भर करती है?
उत्तर:

  1. उस पिण्ड का भार तथा
  2. दोनों पिण्डों के बीच की दूरी।

प्रश्न 15.
तरंगों के आकार और बल को कौन-से कारक नियन्त्रित करते हैं? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
समुद्री तरंगें जल की सतह पर पवनों के दबाव या घर्षण से उत्पन्न होती हैं। तरंगों का आकार और बल तीन कारकों पर निर्भर करता है

  1. पवन की गति
  2. पवन के बहने की अवधि और
  3. पवन के निर्विघ्न बहने की दूरी अर्थात् समुद्र का विस्तार।

प्रश्न 16.
सागरीय तरंगों के भौगोलिक महत्त्व का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
अनाच्छादन के अन्य साधनों की भाँति समुद्री तरंगें भी अपरदन और निक्षेपण कार्यों द्वारा नाना प्रकार की स्थलाकृतियाँ बनाती हैं। तरंगों द्वारा निर्मित मुख्य स्थलाकृतियाँ भृगु (Cliff), वेदी (Platform), खाड़ियाँ (Bays), कन्दराएँ (Caves), पुलिन (Beaches) तथा लैगून (Lagoons) हैं।

प्रश्न 17.
महासागरीय धाराएँ क्या होती हैं?
उत्तर:
महासागरों के एक भाग से दूसरे भाग की ओर निश्चित दिशा में बहुत दूरी तक जल के निरन्तर प्रवाह को महासागरीय धारा कहते हैं। धारा के दोनों किनारों पर तथा नीचे समुद्री जल स्थिर रहता है। वास्तव में समुद्री धाराएँ स्थल पर बहने वाली नदियों जैसी होती हैं लेकिन ये स्थलीय नदियों की अपेक्षा स्थिर और विशाल होती हैं।

प्रश्न 18.
किन-किन कारकों के सम्मिलित प्रयास से महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति होती है?
उत्तर:
महासागरीय धाराओं की उत्पत्ति में निम्नलिखित कारक सम्मिलित होते हैं-

  1. प्रचलित पवनें
  2. तापमान में भिन्नता
  3. लवणता में अन्तर
  4. वाष्पीकरण
  5. भू-घूर्णन
  6. तटों की आकृति।

प्रश्न 19.
ज्वार-भाटा दिन में दो बार क्यों आता है?
उत्तर:
एक समय में पृथ्वी के दो स्थानों पर ज्वार व दो स्थानों पर भाटा उत्पन्न होते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर लगभग 24 घण्टों में घूमकर एक चक्कर (Rotation) पूरा करती है। इससे पृथ्वी के प्रत्येक स्थान को दिन में दो बार ज्वार वाली स्थिति से व दो बार भाटा वाली स्थिति से गुज़रना पड़ता है। अतः पृथ्वी की दैनिक गति के कारण ही पृथ्वी के प्रत्येक स्थान पर एक दिन में दो बार ज्वार व दो बार भाटा अवश्य आते हैं।

प्रश्न 20.
उदावन (Swash) क्या होता है?
उत्तर:
समुद्री तरंग के टूटने पर तट की ढाल के विरुद्ध ऊपर की ओर चढ़ता हुआ विक्षुब्ध (Turbulent) जल जो बड़े आकार की तटीय अपरदन से उत्पन्न सामग्री को बहा ले जा सकता है उदावन कहलाता हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
तरंगें क्या हैं? तरंगों की विशेषताओं का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
तरंगें तरंगे महासागरीय जल की दोलायमान गति है जिसमें जल स्थिर रहता है और अपने स्थान पर ही ऊपर-नीचे और आगे-पीछे होता रहता है। तरंग एक ऊर्जा है।

तरंग की विशेषताएँ-

  1. तरंग शिखर एवं गर्त तरंग के उच्चतम और निम्नतम बिन्दुओं को क्रमशः शिखर एवं गर्त कहा जाता है।
  2. तरंग की ऊँचाई-यह एक तरंग के गर्त के अधःस्थल से शिखर के ऊपरी भाग तक की उर्ध्वाधर दूरी है।
  3. तरंग आयाम-यह तरंग की ऊँचाई का आधा होता है।
  4. तरंग काल-तरंग काल एक निश्चित बिन्दु से गुजरने वाले दो लगातार तरंग शिखरों या गर्मों के बीच समयान्तराल है।
  5. तरंगदैर्ध्य यह दो लगातार शिखरों या गर्तों के बीच की दूरी है।
  6. तरंग गति जल के माध्यम से तरंग के गति करने की दर को तरंग गति कहते हैं।
  7. तरंग आवृत्ति-यह एक सैकिण्ड के समयान्तराल में दिए गए बिन्दु से गुजरने वाली तरंगों की संख्या है।

प्रश्न 2.
समुद्री तरंगें क्या हैं? समुद्री तरंग के प्रमुख घटकों (Components) की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
समुद्री तरंगें महासागरों की सतह पर पवनों के घर्षण के प्रभाव से जल अपने ही स्थान पर एकान्तर क्रम से ऊपर-नीचे और आगे-पीछे होने लगता है, इसे समुद्री तरंगें कहते हैं।

समुद्री तरंग के प्रमुख घटक-पवन के प्रभाव से जब तरंग या लहर का जन्म होता है तो इसका कुछ भाग ऊपर उठा हुआ और कुछ भाग नीचे धंसा हुआ होता है। तरंग का ऊपर उठा हुआ भाग तरंग-श्रृंग (Crest of the wave) कहलाता है, जबकि दूसरा नीचे धंसा हुआ भाग तरंग-गर्त या द्रोणी (Trough of the wave) कहलाता है।

तरंग के एक शृंग से दूसरे शृंग तक या एक द्रोणी से दूसरी द्रोणी तक की दूरी को तरंग की लम्बाई (Wavelength) कहा जाता है। द्रोणी से शृंग तक की ऊँचाई को तरंग की ऊँचाई कहा जाता है। किसी भी निश्चित स्थान पर दो लगातार तरंगों के गुज़रने की अवधि को तरंग का आवर्त काल (Wave Period) कहा जाता है।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

प्रश्न 3.
लहरों (तरंगों) तथा धाराओं में क्या अन्तर है?
उत्तर:
लहरों (तरंगों) तथा धाराओं में निम्नलिखित अन्तर हैं-

लहरेंधाराएँ
1. इनका आकार जल की गहराई पर निर्भर करता है।1. ये जल की विशाल राशियाँ होती हैं।
2. ये अस्थायी होती हैं तथा बनती-बिगड़ती रहती हैं।2. ये स्थायी होती हैं तथा निरन्तर दिशा में चलती हैं।
3. लहरें महासागरीय जल की दोलायमान गति हैं जिसमें जल ऊपर-नीचे का स्थान छोड़कर आगे नहीं बढ़ता।3. धाराओं का जल नदी के समान है जिसमें जल अपना स्थान छोड़कर आगे बढ़ता है।
4. ये जल की ऊपरी सतह क्षेत्र तक ही सीमित हों।4. इनका प्रभाव काफी गहराई तक होता है।
5. लहरें पवनों के वेग पर निर्भर करती हैं।5. धाराएँ स्थायी पवनों के प्रभाव से निश्चित दिशा में चलती हैं।

प्रश्न 4.
ज्वार-भाटा के महत्त्व का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ज्वार-भाटा का महत्त्व निम्नलिखित प्रकार से है-
1. जब ज्वार-भाटा आता है तो उससे जल-विद्युत उत्पन्न की जा सकती है। कनाडा, फ्रांस, रूस तथा चीन में ज्वार का इस्तेमाल विद्युत शक्ति उत्पन्न करने में किया जा रहा है। एक 3 मैगावाट का विद्युत शक्ति संयंत्र
पश्चिम बंगाल में सुन्दरवन के दुर्गादुवानी में लगाया जा रहा है।

2. ज्वार-भाटा के समय समुद्रों से बहुत-सी बहुमूल्य वस्तुएँ; जैसे सीपियाँ, कोड़ियाँ आदि बाहर आ जाते हैं।

3. ज्वार-भाटा के समय लहरें बन्दरगाहों के तटीय भागों का कूड़ा-कर्कट बहाकर समुद्र में ले जाती हैं, जिससे नगर के समीपवर्ती भाग स्वच्छ हो जाते हैं।

4. ज्वार-भाटा के द्वारा नदियों के मुहाने का कीचड़ तथा तलछट साफ हो जाता है या बहाकर ले जाया जाता है, जिससे जहाज नदियों के मुहाने तक आसानी से आ और जा सकते हैं तथा व्यापार में सुविधा रहती है। माल को तट तक पहुँचाया जा सकता है तथा निर्यातक माल को आसानी से जहाजों में बाहर भेज सकते हैं।

5. समुद्रों के जल में ज्वार-भाटा की गति के कारण सागरीय जल, शुद्ध तथा स्वच्छ रहता है।

6. जब समुद्रों में ज्वार-भाटा आता है तो मछली पकड़ने वाले मछुआरे खुले सागर में मछली पकड़ने जाते हैं और ज्वार के समय आसानी से तट तक लौट आते हैं।

7. ज्वार-भाटा के कारण बन्दरगाह जम नहीं पाते तथा व्यापार के लिए खुले रहते हैं।

प्रश्न 5.
वृहत् ज्वार तथा निम्न ज्वार में क्या अन्तर है?
उत्तर:
वृहत् ज्वार तथा निम्न ज्वार में निम्नलिखित अन्तर हैं-

वृहत्त ज्वारनिम्न ज्यार
1. पूर्णमासी (Full Moon) तथा अमावस्या (New Moon) के दिन सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी के एक सीध में होने के कारण संयुक्त गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण समुद्र का जल अधिक ऊँचाई तक पहुँच जाता है, जिसे उच्च ज्वार या वृहत् ज्यार कहते हैं।1. कृष्ग तथा शुक्ल पक्ष की सप्तमी अथवा अष्टमी के दिन सूर्य तथा चन्द्रमा पृथ्वी के साथ समकोण पर स्थित होने के कारण महासागरों में ज्वार की ऊँचाई कम रह जाती है, जिसे निम्न ज्वार कहते हैं।
2. उच्च ज्वार प्रायः साधारण ज्यार की तुलना में 20% अधिक ऊँचा होता है।2. निम्न ज्वार प्रायः साधारण ज्वार की तुलना में 20% कम ऊँचा होता है।

प्रश्न 6.
महासागरीय धाराओं के जलवायु पर प्रभाव का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महासागरीय धाराओं का मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्रों की जलवायु पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है, जो निम्नलिखित है-
जलवायु पर प्रभाव – किसी भी क्षेत्र में बहने वाली धाराओं का उसके समीपवर्ती भागों पर अत्यधिक प्रभाव देखने को मिलता है। यदि गर्म जल धारा प्रवाहित होती है तो तापक्रम को बढ़ा देती है, जबकि ठण्डी धारा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहाँ का तापमान गिर जाता है। उदाहरणार्थ, ब्रिटिश द्वीप समूह का अक्षांश न्यू-फाउण्डलैण्ड के अक्षांश से अधिक है, लेकिन गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा के प्रभाव से ब्रिटिश द्वीप समूहों की जलवायु सुहावनी रहती है और यह कड़ाके की ठण्ड से बचा रहता है, जबकि न्यू-फाउण्डलैण्ड के आसपास लैब्रेडोर की ठण्डी धारा के प्रभाव के कारण तापक्रम काफी गिर जाता है और यहाँ लगभग 9 माह तक बर्फ जमी रहती है।

वर्षा की मात्रा भी जल धाराओं से प्रभावित होती है। गर्म जल धाराओं के ऊपर बहने वाली हवाएँ गर्म होती है तथा अधिक जलवाष्प ग्रहण करती हैं, जबकि इसके विपरीत ठण्डी जल धाराओं के ऊपर की वायु शुष्क तथा शीतल होने से वर्षा नहीं करती। उदाहरणार्थ, पश्चिमी यूरोप के तटवर्ती भागों में गल्फ स्ट्रीम के प्रभाव से अधिक वर्षा होती है, जबकि पश्चिमी आस्ट्रेलिया के तटों के साथ ठण्डी धाराओं के प्रभाव के कारण वर्षा भी कम होती है।

प्रश्न 7.
पवनों द्वारा उत्पन्न तीन प्रकार की समुद्री तरंगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सागरीय जल की सतह पर पवनों की रगड़ द्वारा तरंगों का निर्माण होता है। पवनें तरंगों की गति में भी संचार करती हैं। तरंगों का आकार भी पवनों की गति तथा अवधि पर निर्भर करता है। पवनों द्वारा निर्मित तरंगें तीन प्रकार की हैं-
1. सी (Sea) लहरों के अनियमित तथा अव्यस्थित रूप को ‘सी’ कहते हैं। इनका निर्माण पवनों के महासागरों पर अनियमित रूप से चलने के कारण होता है।

2. स्वेल या महातरंग (Swell) जब समुद्रों में पवन के वेग के कारण तरंगें बनती हैं और तरंगें पवनों के प्रभाव-क्षेत्र से काफी दूर चली जाती हैं तो तरंगें समान ऊँचाई तथा अवधि से आगे बढ़ती हैं, जिसे स्वेल कहते हैं।

3. सर्फ (Surf)-जब तरंगें महासागरीय भागों से समुद्र के तटवर्ती भागों की ओर आती हैं और तटीय भाग पर खड़ी चट्टानों से टकराती हैं तो ऊँचाई की ओर बढ़ती हैं और फिर टकराकर उनका श्रृंग आगे की ओर झुककर और फिर टूटकर सागर में गिर जाता है तो उसे सर्फ या फेनिल तरंग कहते हैं।

प्रश्न 8.
पवनों के अतिरिक्त अन्य कारकों द्वारा उत्पन्न समुद्री तरंगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
पवनों के अतिरिक्त अन्य कारकों द्वारा उत्पन्न समुद्री तरंगों का वर्णन निम्नलिखित प्रकार से है-
1. प्रलयकारी तरंगें (Catastrophic Waves)-इन तरंगों की उत्पत्ति ज्वालामुखी, भूकम्प या महासागरों में हुए भूस्खलन के कारण होती है, इन्हें सुनामी (Tsunami) भी कहते हैं। सुनामी जापानी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है “agreat harbour wave”।

2. तूफानी तरंगें (Stormy Waves) इनकी ऊँचाई भी अधिक होती है और ये तटीय क्षेत्रों पर भारी विनाशलीला करती हैं।

3. अन्तःतरंगें (Internal Waves) अन्तःतरंगें दो भिन्न घनत्व वाली समुद्री परतों के सीमा तल पर उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 9.
तापमान के आधार पर महासागरीय धाराओं के दो मोटे वर्ग कौन-से हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
तापमान के आधार पर महासागरीय धाराओं को दो मोटे वर्गों में रखा जाता है-
1. गर्म धाराएँ (Warm Currents) ये धाराएँ उष्ण क्षेत्रों से ठण्डे क्षेत्रों की ओर चलती हैं। ऐसी धाराएँ जो भूमध्य रेखा के निकट से ध्रुवों की ओर चलती हैं, गर्म धाराएँ कहलाती हैं।

2. ठण्डी धाराएँ (Cold Currents) ये धाराएँ ठण्डे क्षेत्रों से उष्ण क्षेत्रों की ओर चलती हैं। ऐसी धाराएँ जो उच्च अक्षांशों व ध्रुवों के निकट से भूमध्य रेखा की ओर चलती हैं, ठण्डी धाराएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 10.
महासागरीय जलधाराओं की सामान्य विशेषताएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:
महासागरीय जलधाराओं की सामान्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

  • जलधाराएँ हमेशा एक निश्चित दिशा में बहती हैं।
  • उच्च अक्षांशों में गर्म जल की धाराएँ महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर तथा ठण्डे जल की धाराएँ महाद्वीपों के पूर्वी तटों पर बहती हैं।
  • निम्न अक्षांशों में गर्म जल की धाराएँ महाद्वीपों के पूर्वी तटों पर तथा ठण्डे जल की धाराएँ महाद्वीपों के पश्चिमी तटों पर बहती हैं।
  • निम्न अक्षांशों से उच्च अक्षांशों की ओर बहने वाली धाराएँ गर्म जल की धाराएँ कहलाती हैं।
  • उच्च अक्षांशों से निम्न अक्षांशों की ओर बहने वाली धाराएँ ठण्डे जल की धाराएँ कहलाती हैं।

प्रश्न 11.
यदि महासागरीय धाराएँ न होतीं तो विश्व का क्या हुआ होता?
उत्तर:
यदि महासागरीय धाराएँ न होतीं तो विश्व की निम्नलिखित स्थिति होती-

  • तटीय प्रदेशों की वर्षा, तापमान व आर्द्रता पर किसी तरह का प्रभाव न पड़ता।
  • ऊँचे अक्षांशों में बन्दरगाहें जमीं रहतीं और अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में बाधा पहुँचती।
  • ठण्डी धाराओं के अभाव में नाशवान वस्तुओं (Perishable Goods) का समुद्री परिवहन सम्भव नहीं हो पाता।
  • विश्व-प्रसिद्ध मत्स्य ग्रहण क्षेत्र विकसित न हो पाते।
  • धाराओं के अभाव में जलयान उनका अनुसरण न कर पाते। परिणामस्वरूप समय व ईंधन की बचत न हो पाती।
  • यूरोप की जलवायु सुहावनी न होती तथा शीतोष्ण कटिबन्ध में वर्षा कम होती।
  • महाद्वीपों के पश्चिमी किनारे मरुस्थलीय न होते।

प्रश्न 12.
समुद्री धाराओं के नकारात्मक प्रभावों का संक्षिप्त उल्लेख कीजिए। अथवा धाराओं से होने वाली हानियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
समुद्री धाराओं के नकारात्मक प्रभाव या हानियाँ निम्नलिखित हैं-
1. धाराओं के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। भिन्न तापमान वाली धाराओं के मिलन-स्थल पर घना कुहासा उत्पन्न हो जाता है जो जलयानों के आवागमन को बाधित करता है।

2. ध्रवीय क्षेत्रों से आने वाली धाराएँ अपने साथ बड़ी-बड़ी हिमशैलें (Icebergs) बहा लाती हैं जिनके टकराने से बड़े-बड़े जलयान चकनाचूर हो जाते हैं। सन् 1912 में टाईटैनिक (Titanic) नामक विश्व प्रसिद्ध व उस समय का आधुनिक और सबसे बड़ा जहाज, न्यूफाऊंडलैण्ड के निकट एक हिमशैल से टकराकर 1517 सवारियों के साथ उत्तरी अन्ध महासागर की तली में जा टिका।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

प्रश्न 13.
ज्वार-भाटा कैसे उत्पन्न होते हैं?
उत्तर:
ज्वार-भाटा सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी के पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण के कारण उत्पन्न होते हैं। सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा से आकार में कई गुणा बड़ा है, परन्तु सूर्य की अपेक्षा चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण का पृथ्वी पर अधिक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि चन्द्रमा पृथ्वी के निकट है। परिभ्रमण करती हुई पृथ्वी का जो धरातलीय भाग चन्द्रमा के सामने आ जाता है, उसकी दूरी सबसे कम तथा उसके विपरीत वाला धरातलीय भाग सबसे दूर होता है। सबसे नजदीक वाले भाग का ज्वारीय उभार ऊपर होगा, इसे उच्च ज्वार कहते हैं। जिस स्थान पर जल-राशि कम रह जाती है, वहाँ जल अपने तल से नीचे चला जाता है, उसे निम्न ज्वार कहते हैं। पृथ्वी की दैनिक गति के कारण प्रत्येक स्थान पर 24 घण्टे में दो बार ज्वार-भाटा आता है।

प्रश्न 14.
ज्वार-भाटा कितने प्रकार का होता है? व्याख्या कीजिए।
अथवा
बृहत् ज्वार-भाटा और लघु ज्वार-भाटा में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
ज्वार की ऊँचाई पृथ्वी के सन्दर्भ में सूर्य और चन्द्रमा की सापेक्षिक स्थितियों के बदलने से घटती-बढ़ती रहती है। इस आधार पर ज्वार-भाटा दो प्रकार के होते हैं-
1. बहत ज्वार-भाटा (Spring Tide)-पूर्णमासी (Full Moon) और अमावस्या (New Moon) को सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी एक सीध में आ जाते हैं जिससे पृथ्वी पर चन्द्रमा तथा सूर्य के संयुक्त गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव पड़ता है। परिणामस्वरूप इन दोनों दिनों में साधारण दिनों की अपेक्षा जल का उतार-चढ़ाव अधिकतम होता है। इसे उच्च या बृहत् ज्वार-भाटा कहते हैं।

2. लघु ज्वार-भाटा (Neap Tide) शुक्ल तथा कृष्ण पक्ष की सप्तमी या अष्टमी के दिन सूर्य और चन्द्रमा पृथ्वी के केन्द्र ओं में आ जाते हैं। ऐसी स्थितियों में सर्य और चन्द्रमा के गरुत्व बल पथ्वी पर एक-दूसरे के विरुद्ध काम करते हैं। परिणामस्वरूप इन दोनों दिनों में महासागरों में जल का उतार-चढ़ाव साधारण दिनों के उतार-चढ़ाव की अपेक्षा कम होता है। इसे लघु ज्वार-भाटा कहते हैं।

प्रश्न 15.
ज्वारीय धारा (Tidal Current) क्या होती है?
उत्तर:
जब कोई खाड़ी खुले सागरों और महासागरों के साथ एक संकीर्ण मार्ग के साथ जुड़ी हुई होती है तब ज्वार के समय महासागर का जल-तल खाड़ी के जल-तल से ऊँचा हो जाता है। परिणामस्वरूप खाड़ी के संकीर्ण प्रवेश मार्ग के द्वारा एक द्रव-प्रेरित धारा (Hydraulic Current) खाड़ी में प्रवेश करती है। जब भाटा के समय समुद्र तल नीचा हो जाता है तो खाड़ी का जल-तल महासागर के जल-तल से ऊँचा बना रहता है। ऐसी दशा में एक तीव्र द्रव-प्रेरित धारा खाड़ी से समुद्र की ओर बहने लग जाती है। खाड़ी के अन्दर तथा बाहर की ओर जल के इस प्रवाह को ज्वारीय धारा कहते हैं।

प्रश्न 16.
ज्वारीय भित्ति (Tidal Bore) किसे कहते हैं? इसका क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
जब कोई ज्वारीय धारा किसी नदी के छिछले और सँकरे नदमुख (Estuary) में प्रवेश करती है तो वह नदी के विपरीत दिशा में प्रवाह से टकराती है। नदी तल के घर्षण तथा दो विपरीत प्रवाहों के टकराने से जल एक तीव्र चोंच वाली ऊँची दीवार के रूप में नदी में प्रवेश करता है। इसे ज्वारीय भित्ति कहते हैं। भारत में हुगली नदी के मुहाने पर ज्वारीय भित्तियों की उत्पत्ति एक आम बात है। ज्वारीय भित्ति प्रायः दीर्घ ज्वार के समय आती है। इन भित्तियों की ऊँचाई 4 से 50 फुट तक आंकी गई है। ज्वारीय भित्तियों से छमेरी नावों को हानि उठानी पड़ती है।

प्रश्न 17.
प्रवाह (Drift), धारा (Current) तथा विशाल धारा (Stream) में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्रवाह-जब पवन से प्रेरित होकर सागर की सतह का जल आगे की ओर बढ़ता है तो उसे प्रवाह (Drift) कहते हैं। इसकी गति और सीमा तय नहीं होती। प्रवाह की गति मन्द होती है और इसमें केवल ऊपरी सतह का जल ही गतिशील होता है; जैसे दक्षिणी अटलांटिक प्रवाह।

धारा-महासागरों के एक भाग से दूसरे भाग की ओर निश्चित दिशा में बहुत दूरी तक जल के निरन्तर प्रवाह को धारा (Current) कहते हैं। यह प्रवाह से तेज़ गति की होती है; जैसे लैब्रेडोर धारा।

विशाल धारा-जब महासागर का अत्यधिक जल स्थलीय नदियों की भाँति एक निश्चित दिशा में गतिशील होता है तो उसे विशाल धारा (Stream) कहते हैं। इसकी गति प्रवाह और धारा दोनों से अधिक होती है; जैसे गल्फ स्ट्रीम।

प्रश्न 18.
ज्वार-भाटा से होने वाली हानियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ज्वार-भाटे से निम्नलिखित हानियाँ होती हैं-

  1. ज्वार-भाटा या ज्वारीय भित्ति के कारण कई बार छोटे जहाज़ों को हानि पहुँचती है और छोटी नावें तो डूब ही जाती हैं।
  2. ज्वार से बन्दरगाहों के समीप रेत जमना (Siltation) शुरू हो जाता है जिससे जहाजों की आवाजाई में रुकावट पैदा होती है।
  3. ज्वार-भाटा डेल्टा के निर्माण में बाधा उत्पन्न करता है।
  4. ज्वार के समय मछली पकड़ने का काम बाधित होता है।
  5. ज्वार का पानी तटीय प्रदेशों में दलदल जैसी हालत पैदा कर देता है।

प्रश्न 19.
उत्तरी हिन्द महासागर में शीत एवं ग्रीष्म ऋतुओं में समुद्री जलधाराएँ अपनी दिशा क्यों बदलती हैं?
उत्तर:
उत्तरी हिन्द महासागर में शीत एवं ग्रीष्म ऋतुओं में समुद्री जलधाराएँ मानसून पवनों के कारण अपनी दिशा में परिवर्तन करती हैं। शीत ऋतु में उत्तर:पूर्व मानसून पवनों के प्रभाव के कारण उत्तरी हिन्द महासागर की मानसूनी धारा उत्तर पूर्व से भूमध्य रेखा की ओर बहने लगती है जिसे उत्तर-पूर्वी मानसून प्रवाह कहते हैं। ग्रीष्म ऋतु में मानसून की दिशा दक्षिण-पश्चिम हो जाती है जिससे भूमध्य रेखीय धारा का कुछ जल उत्तरी हिन्द महासागर में उत्तर:पूर्वी अफ्रीका तट के सहारे सोमाली की धारा के रूप में बहने लगता है।

निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जल धाराओं की उत्पत्ति के कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जल धाराओं की उत्पत्ति के निम्नलिखित कारण हैं-

  • पृथ्वी की परिभ्रमण अथवा घूर्णन गति से सम्बन्धित कारक
  • अन्तः सागरीय या महासागरों से सम्बन्धित कारक
  • बाह्य सागरों से सम्बन्धित कारक

1. पृथ्वी की परिभ्रमण अथवा घूर्णन गति से सम्बन्धित कारक-पृथ्वी के घूर्णन या गुरुत्वाकर्षण बल की धाराओं की उत्पत्ति पर प्रभाव पड़ता है। पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूम रही है। सम्पूर्ण पृथ्वी जल तथा स्थल दो मण्डलों में विभक्त होने के कारण परिभ्रमण में जलीय भाग स्थल का साथ नहीं दे पाते। अतः जल तरल होने के कारण विपरीत दिशा में पूर्व से पश्चिम की ओर गति करना आरम्भ कर देता है और उत्तरी गोलार्द्ध में धाराएँ भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर तथा ध्रुवों से भूमध्य रेखा की ओर चलने लगती हैं, अर्थात विक्षेपक बल के कारण धाराएँ दाईं ओर मुड़ जाती हैं। उदाहरणार्थ गल्फ स्ट्रीम और क्यूरोसियो की गरम जल धाराएँ भूमध्य रेखा के उत्तर में दाईं ओर (उत्तर:पूर्व) होती हैं।

2. महासागरों से सम्बन्धित कारक-अन्तः सागरीय कारकों से तात्पर्य है कि सागर से सम्बन्धित कारकों का धाराओं की उत्पत्ति पर क्या प्रभाव पड़ता है। इनमें तापक्रम की विभिन्नता, सागरीय लवणता तथा घनत्व की विभिन्नता सम्मिलित है।

(क) तापक्रम की विभिन्नता-सूर्य की किरणें पृथ्वी पर अलग-अलग अक्षांशों पर भिन्न-भिन्न कोण बनाती हैं। भूमध्य रेखा तथा कर्क और मकर रेखाओं के मध्य सूर्य की किरणें वर्ष-भर लगभग लम्बवत् चमकती हैं जिससे तापक्रम की मात्रा अधिक होती है। भूमध्य रेखा के निकटवर्ती समुद्र अधिक ताप ग्रहण करते हैं, जिससे समुद्री जल हल्का होकर ध्रुवों की ओर अधिक घनत्व वाले स्थानों की ओर अग्रसर हो जाता है। उसकी आपूर्ति के लिए ध्रुवीय क्षेत्रों से अधिक घनत्व वाला जल आ जाता है। इस प्रकार जल राशि का प्रवाह धाराओं के रूप में होने लगता है।

(ख) महासागरीय लवणता सभी समुद्रों में लवणता पाई जाती है, लेकिन लवणता की मात्रा सर्वत्र समान नहीं है। जो सागरीय भाग अधिक लवणता वाले होते हैं, उनके पानी का घनत्व भी कम होता है इसलिए अधिक खारा पानी अधिक घनत्व के कारण नीचे तथा कम खारा पानी सागर की ओर प्रवाहित होकर धाराओं को जन्म देता है। उदाहरणार्थ उत्तरी अटलांटिक महासागर का जल भूम य रेखीय समुद्रों के जल से कम खारा होता है जिसके फलस्वरूप उत्तरी अटलांटिक का जल जिब्राल्टर से होकर अधिक लवणता वाले भूमध्य सागर की ओर प्रवाहित होता है और भूमध्य सागर का जल खारा होने से नीचे बैठता है और अन्तःप्रवाह द्वारा अटलांटिक महासागर में प्रवेश करता है।

3. बाह्य सागरों से सम्बन्धित कारक महासागरों में वायुमण्डलीय बाह्य कारकों का धाराओं की उत्पत्ति पर प्रभाव पड़ता है। वायुमण्डलीय दाब, पवनें, वर्षा, वाष्पीकरण आदि का धाराओं के विकास पर प्रभाव दिखाई देता है।

(क) प्रचलित पवनें हवाओं की दिशा तथा उनके चलने से महासागरीय जल की सतह पर घर्षण (friction) से पवनें अपनी दिशा में जल का प्रवाह करती हैं अर्थात् पवनें जिस दिशा में चलती हैं समुद्री जल को उसी दिशा में धकेलती हैं। स्थायी पवनें (प्रचलित पवनें) सदैव एक ही दिशा में चलती हैं; जैसे कर्क और मकर रेखाओं के बीच व्यापारिक पवनों की दिशा पूर्व से पश्चिम होती है। इसलिए धाराएँ भी पूर्व से पश्चिम की ओर चलती हैं और शीतोष्ण कटिबन्ध में इनकी दिशा पश्चिम से पूर्व (पछुवा पवनों के अनुरूप) भी होती हैं।

(ख) वाष्पीकरण और वर्षा (Evaporation and Rainfall) वाष्पीकरण और वर्षा का धाराओं पर काफी प्रभाव पड़ता है। जिन समुद्री भागों में वाष्पीकरण अधिक होता है वहाँ वर्षा भी अधिक होती है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में वर्षा अधिक तथा वाष्पीकरण कम होता है। ऐसे महासागरों में लवणता बहुत कम पाई जाती है। ऐसे क्षेत्रों में जल का तल ऊँचा होता है और जहाँ वाष्पीकरण अधिक तथा वर्षा कम होती है, वहाँ जल का घनत्व अधिक तथा पानी का तल निम्न होता है। जल का तल ऊँचा-नीचा होने के फलस्वरूप ऊँचे तल से धाराओं का प्रवाह निम्न तल की ओर होता है। धाराएँ भूमध्य रेखीय उच्च तल से मध्य अक्षांशीय निम्न तल की ओर चलती हैं।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन

प्रश्न 2.
जल धाराओं का जलवायु तथा व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ता है? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महासागरीय धाराओं का मुख्य रूप से आसपास के क्षेत्रों की जलवायु तथा व्यापार पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। जिसका वर्णन निम्नलिखित है-
1. जलवायु पर प्रभाव (Effect on Climate) किसी भी क्षेत्र में बहने वाली धाराओं का उसके समीपवर्ती भागों पर अत्यधिक प्रभाव देखने को मिलता है। यदि गर्म जल धारा प्रवाहित होती है तो तापक्रम को बढ़ा देती है, जबकि ठण्डी धारा जिस क्षेत्र से गुजरती है वहाँ का तापमान गिर जाता है। उदाहरणार्थ, ब्रिटिश द्वीप समूह का अक्षांश न्यू-फाउण्डलैण्ड के अक्षांश से अधिक है, लेकिन गल्फ स्ट्रीम की गर्म धारा के प्रभाव से ब्रिटिश द्वीप समूहों की जलवायु सुहावनी रहती है और यह कड़ाके की ठण्ड से बचा रहता है, जबकि न्यू-फाउण्डलैण्ड के आसपास लैब्रेडोर की ठण्डी धारा के प्रभाव के कारण तापक्रम काफी गिर जाता है और यहाँ लगभग 9 माह तक बर्फ जमी रहती है।

वर्षा की मात्रा भी जल धाराओं से प्रभावित होती है। गर्म जल धाराओं के ऊपर बहने वाली हवाएँ गर्म होती हैं तथा अधिक जलवाष्प ग्रहण करती हैं, जबकि इसके विपरीत ठण्डी जल धाराओं के ऊपर की वायु शुष्क तथा शीतल होने से वर्षा नहीं करती। उदाहरणार्थ, पश्चिम यूरोप के तटवर्ती भागों में गल्फ स्ट्रीम के प्रभाव से अधिक वर्षा होती है, जबकि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तटों के साथ ठण्डी धाराओं के प्रभाव के कारण वर्षा भी कम होती है।

2. व्यापार पर प्रभाव (Effect on Trade) गर्म धाराओं के प्रभाव-क्षेत्र में आने वाले बन्दरगाह शीत ऋतु में भी जमने नहीं पाते तथा साल भर व्यापार के लिए खुले रहते हैं। जैसे पश्चिमी यूरोप के बन्दरगाहों पर गल्फ स्ट्रीम का प्रभाव रहता है, जबकि लैब्रेडोर की ठण्डी धारा के प्रभाव के कारण बन्दरगाह जम जाते हैं तथा व्यापार नहीं हो पाता। – ठण्डी तथा गर्म धाराओं के मिलने से कोहरा उत्पन्न हो जाता है, जिससे व्यापार में कठिनाइयाँ आती हैं। साथ ही इन धाराओं के आपस में मिलने से चक्रवातों की भी उत्पत्ति होती है; जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर हरीकेन (Hurricane), जापान के समीप टाइफून तथा प्रशान्त महासागर में टारनैडो (Tarnado) तूफानी चक्रवातों के कारण ही जन्म लेते हैं।

प्रश्न 3.
जल धाराओं के प्रभावों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर:
महासागरीय धाराओं के प्रभावों का वर्णन निम्नलिखित है-
(1) समुद्री धाराएँ निकटवर्ती समुद्रतटीय प्रदेशों के तापमान, आर्द्रता और वर्षा की मात्रा को प्रभावित करके वहाँ की जलवायु का स्वरूप निर्धारित करती हैं।

(2) उच्च अक्षांशों में गर्म धाराएँ सारा साल बन्दरगाहों को जमने से बचाकर अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में सहायक सिद्ध होती हैं। इसी प्रकार ठण्डी धाराएँ नाशवान वस्तुओं (Perishable goods) के समुद्री परिवहन को प्रोत्साहित करती हैं।

(3) ठण्डी धाराएँ ध्रुवीय तथा उपध्रुवीय क्षेत्रों में अपने साथ प्लवक (Plankton) नामक सूक्ष्म जीवों को बहाकर लाती है जो मछलियों का उत्तम आहार सिद्ध होता है। इसी कारण ठण्डी धाराओं के मार्ग में मछलियाँ खूब फलती-फूलती हैं।

(4) ठण्डी और गर्म धाराओं के मिलन स्थल विश्व प्रसिद्ध मत्स्य ग्रहण क्षेत्रों के रूप में विकसित हुए हैं।

(5) महासागरों के व्यावसायिक समुद्री जलमार्ग यथासम्भव समुद्री धाराओं का अनुसरण करते हैं। इससे जलयानों की गति में तीव्रता आती है और ईंधन व समय की बचत होती है।

(6) धाराओं के कुछ नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। भिन्न तापमान वाली धाराओं के मिलन-स्थल पर घना कुहासा उत्पन्न हो जाता है जो जलयानों के आवागमन को बाधित करता है। ध्रुवीय क्षेत्रों से आने वाली धाराएँ अपने साथ बड़ी-बड़ी हिमशैलें (Icebergs) बहा लाती हैं जिनके टकराने से बड़े-बड़े जलयान चकनाचूर हो जाते हैं। सन् 1912 में टाईटेनिक (Titanic) नामक विश्व प्रसिद्ध व उस समय का आधुनिक और सबसे बड़ा जहाज़, न्यू-फाऊंडलैण्ड के निकट एक हिमशैल से टकराकर 1517 सवारियों के साथ उत्तरी अन्ध महासागर की तली में जा टिका।

प्रश्न 4.
ज्वार-भाटा क्या है? इसकी उत्पत्ति के कारण व प्रकारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
ज्वार-भाटा-“सूर्य और चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति समुद्री जल को प्रतिदिन क्रमशः ऊपर-नीचे करती रहती है, ज्वार-भाटा कहलाती है।” ज्वार-भाटा के कारण समुद्रों का जल एक दिन में दो बार ऊपर चढ़ता है तथा उतरता है। ज्वार-भाटा के समय नदियों के जल-तल में परिवर्तन हो जाते हैं। जब समुद्रों में ज्वार आता है, तो नदियों के जल-तल ऊँचे हो जाते हैं तथा इसके विपरीत भाटे के समय नीचे हो जाते हैं।

ज्वार-भाटा की उत्पत्ति-ज्वार-भाटा सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी के पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण के कारण उत्पन्न होते हैं। सूर्य तथा चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण पृथ्वी का भाग उनकी ओर खिंचता है और स्थलीय भाग की अपेक्षा जलीय भाग पर गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव अधिक होता है। सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा से आकार में कई गुना अधिक बड़ा है, लेकिन सूर्य की अपेक्षा चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण का पृथ्वी पर अधिक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि चन्द्रमा पृथ्वी के निकट है।

परिभ्रमण करती हुई पृथ्वी का जो धरातलीय भाग चन्द्रमा के सामने आ जाता है, उसकी दूरी सबसे कम तथा उसके विपरीत वाला धरातलीय भाग सबसे दूर होता है। सबसे नजदीक वाले भाग का ज्वारीय उभार ऊपर होगा, जबकि पीछे वाला भाग सबसे कम गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में होता है, लेकिन इस पीछे वाले भाग में भी उच्च ज्वार की स्थिति होती है। इस प्रकार पृथ्वी का चन्द्रमा के सामने तथा पीछे (विपरीत दिशा) वाला भाग जलीय (तरल पदाथ) होने के कारण पृथ्वी के साथ गति नहीं कर पाता। यह भाग पृथ्वी की गति से पीछे रह जाता है। आगे तथा पीछे के जलीय भाग उभरी हुई या खिंची हुई अवस्था में होते हैं। यह स्थिति एक दिन में दो बार ज्वार की तथा दो बार भाटे की होती है।

ज्वार-भाटा के प्रकार-विश्व के अनेक महासागरों तथा सागरों में जो ज्वार-भाटा आते हैं, उनकी आवृत्ति तथा ऊँचाई में अन्तर देखने को मिलता है। भूमध्य रेखीय भागों के आसपास दिन में दो बार उच्च ज्वार तथा दो बार निम्न ज्वार देखने को मिलते हैं, जबकि ध्रुवीय प्रदेशों में एक ही बार उच्च तथा निम्न ज्वार देखने को मिलते हैं, इंग्लैण्ड के दक्षिणी तट पर स्थित साऊथैप्टन (Southampton) में ज्वार प्रतिदिन चार बार आता है। इसके कारण यह है कि ज्वार दो बार तो इंग्लिश चैनल से होकर और दो बार उत्तरी सागर से होकर विभिन्न अन्तरालों पर वहाँ पहुँचते हैं। यह पृथ्वी तथा चन्द्रमा की गतियों के परिणामस्वरूप है। इस प्रकार ज्वार-भाटा दो प्रकार के होते हैं

1. उच्च या वृहत् ज्वार-भाटा जब सूर्य, चन्द्रमा तथा पृथ्वी तीनों एक ही सीध में होते हैं तो उस समय उच्च या वृहत् ज्वार-भाटा आता है। ऐसी स्थिति पूर्णमासी (Full Moon) तथा अमावस्या (New Moon) के दिन होती है। इन दिनों दिन में पृथ्वी पर सूर्य तथा चन्द्रमा के गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव अधिक होता है। जब सूर्य और पृथ्वी एक ही दिशा में स्थित होते हैं, तो बीच में चन्द्रमा के आ जाने से सूर्य ग्रहण होता है और जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चन्द्रग्रहण होता है।

2. लघु ज्वार-भाटा-कृष्ण तथा शुक्ल पक्ष की सप्तमी अथवा अष्टमी के दिन सूर्य तथा चन्द्रमा पृथ्वी के साथ समकोण पर स्थित होते हैं। इस समकोण स्थिति के कारण चन्द्रमा तथा सूर्य पृथ्वी को विभिन्न दिशाओं से आकर्षित करते हैं, जिसके कारण गुरुत्वाकर्षण बल अन्य तिथियों की अपेक्षा कम रहता है और महानगरों में ज्वार की ऊँचाई भी कम रहती है जिसे लघु ज्वार कहते हैं।

प्रश्न 5.
हिन्द महासागर की धाराओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
हिन्द महासागर की धाराएँ-हिन्द महासागर में मानसूनी पवनें चला करती हैं जो छः महीने बाद अपनी दिशा बदल देती हैं। फलस्वरूप हिन्द महासागर में चलने वाली धाराएँ भी मानसून के साथ अपनी दिशा बदल देती हैं। हिन्द महासागर की धाराओं को दो श्रेणियों में विभक्त किया जा सकता है-
(क) स्थायी धाराएँ-हिन्द महासागर में विषुवत् रेखा के दक्षिण में चलने वाली धाराएँ वर्ष भर एक ही क्रम में चलती हैं, अतः इन्हें ‘स्थायी धाराएँ’ कहते हैं। इन धाराओं में दक्षिणी विषुवत रेखीय जलधारा, मोजम्बिक धारा, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की जलधारा और अगुलहास धारा मुख्य हैं।

(ख) परिवर्तनशील धाराएँ-विषुवत् रेखा के उत्तर की ओर हिन्द महासागर की समस्त धाराएँ मौसम के अनुसार अपनी दिशा और क्रम बदल देती हैं। इसलिए ये परिवर्तनशील धाराएँ कहलाती हैं। इन धाराओं की दिशा व क्रम मानसून हवाओं से प्रभावित होते हैं। अतः इन्हें मानसून प्रवाह भी कहा जाता है।
1. दक्षिणी विषुवरेखीय जलधारा-यह धारा दक्षिणी-पूर्वी व्यापारिक पवनों के प्रभाव से ऑस्ट्रेलिया के पश्चिम से पूर्व की ओर चलती है। मलागसी तट के समीप यह दक्षिण की ओर मुड़ जाती है।

2. मोजम्बिक जलधारा-यह एक गरम जल की धारा है जो अफ्रीका के पूर्वी तट और मलागसी के बीच बहती है। यह उत्तर से आकर दक्षिणी विषुवत् रेखीय धारा की दक्षिणी शाखा से मिल जाती है।

3. अगुलहास जलधारा-अफ्रीका से दक्षिण में अगुलहास अन्तरीप में पछुआ पवनों के प्रभाव द्वारा पूर्व की ओर एक धारा चलने लगती है। इसी धारा को अगुलहास की गर्म धारा कहते हैं।

4. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की धारा-अण्टार्कटिक प्रवाह की एक शाखा ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग से मुड़कर उत्तर की ओर पूर्व को ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट के साथ-साथ बहने लगती है। यही पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की ठण्डी जलधारा कहलाती है।

5. ग्रीष्मकालीन मानसून प्रवाह-ग्रीष्म ऋतु में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पवनों के प्रवाह से एशिया महाद्वीप के पश्चिमी तटों से एक उष्ण प्रवाहपूर्व की तरफ चलने लगता है। उत्तरी विषुवत् रेखीय धारा भी मानसून के प्रभाव से पूर्व की ओर बहकर मानसून प्रवाह के साथ ग्रीष्मकाल की समुद्री धाराओं का क्रम बनाती है।

HBSE 11th Class Geography Important Questions Chapter 14 महासागरीय जल संचलन Read More »