Haryana State Board HBSE 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति Textbook Exercise Questions and Answers.
Haryana Board 11th Class Geography Solutions Chapter 5 प्राकृतिक वनस्पति
HBSE 11th Class Geography प्राकृतिक वनस्पति Textbook Questions and Answers
बहुविकल्पीय प्रश्न
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-
1. चंदन वन किस तरह के वन के उदाहरण हैं?
(A) सदाबहार वन
(B) डेल्टाई वन
(C) पर्णपाती वन
(D) काँटेदार वन
उत्तर:
(C) पर्णपाती वन
2. प्रोजेक्ट टाइगर निम्नलिखित में से किस उद्देश्य से शुरू किया गया है?
(A) बाघ मारने के लिए
(B) बाघ को शिकार से बचाने के लिए
(C) बाघ को चिड़ियाघर में डालने के लिए
(D) बाघ पर फिल्म बनाने के लिए
उत्तर:
(B) बाघ को शिकार से बचाने के लिए
3. नंदा देवी जीव मंडल निचय निम्नलिखित में से किस प्रांत में स्थित है?
(A) बिहार
(B) उत्तराखण्ड
(C) उत्तर प्रदेश
(D) ओडिशा
उत्तर:
(B) उत्तराखण्ड
4. निम्नलिखित में से भारत के कितने जीव मंडल निचय यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त हैं?
(A) एक
(B) दस
(C) दो
(D) चार
उत्तर:
(D) चार
5. वन नीति के अनुसार वर्तमान में निम्नलिखित में से कितना प्रतिशत क्षेत्र, वनों के अधीन होना चाहिए?
(A) 33%
(B) 55%
(C) 44%
(D) 22%
उत्तर:
(A) 33%
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
प्रश्न 1.
प्राकृतिक वनस्पति क्या है? जलवायु की किन परिस्थितियों में उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन उगते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक वनस्पति-किसी स्थान पर मनुष्य के हस्तक्षेप के बिना अपने-आप प्राकृतिक रूप से उगने वाली वनस्पति; जैसे घास, झाड़ियाँ, वृक्ष आदि को प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं। सदाबहार वन उष्ण कटिबन्धीय जलवायु में पाए जाते हैं जहाँ वार्षिक वर्षा 200 सें०मी० से अधिक होती है तथा औसत वार्षिक तापमान 22° सेल्सियस से अधिक रहता है।
प्रश्न 2.
जलवायु की कौन-सी परिस्थितियाँ सदाबहार वन उगने के लिए अनुकूल हैं?
उत्तर:
सदाबहार वन उन प्रदेशों में पाए जाते हैं जहाँ उष्ण आर्द्र जलवायु पाई जाती है। सदाबहार वनों के लिए औसत वार्षिक वर्षा 200 सें०मी० से अधिक तथा वार्षिक तापमान 22°C होना चाहिए।
प्रश्न 3.
सामाजिक वानिकी से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
सामाजिक वानिकी पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्ध और सुरक्षा तथा ऊसर भूमि पर वनारोपण करना सामाजिक वानिकी कहलाता है। राष्ट्रीय कृषि उद्योग ने सामाजिक वानिकी को तीन वर्गों में बाँटा है-
- शहरी वानिकी
- ग्रामीण वानिकी और
- फार्म वानिकी।
प्रश्न 4.
जीव मण्डल निचय को परिभाषित करें। वन क्षेत्र और वन आवरण में क्या अंतर है?
उत्तर:
जीव मण्डल निचय या आरक्षित क्षेत्र एक विशेष प्रकार के भौमिक और पारिस्थितिक तन्त्र हैं जिन्हें यूनेस्को के मानव और जीव मण्डल प्रोग्राम के अन्तर्गत मान्यता प्राप्त है। इसमें पशुओं के संरक्षण के साथ-साथ पौधों का भी संरक्षण किया जाता है। वन क्षेत्र और वन आवरण में अन्तर-वन क्षेत्र वह क्षेत्र होता है जो वन भूमि के लिए निश्चित है तथा वन आवरण वास्तव में वह क्षेत्र होता है जो वनों से ढका हुआ है।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में दें
प्रश्न 1.
वन संरक्षण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
उत्तर:
भारत में वनों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय वन नीति बनाई गई है जिसके अन्तर्गत निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं-
- देश के 33 प्रतिशत भू-भाग पर वन लगाना जो राष्ट्रीय स्तर से 6 प्रतिशत अधिक है।
- पर्यावरण सन्तुलन बनाए रखना तथा पारिस्थितिक असन्तुलित क्षेत्रों में वन लगाना।
- देश की प्राकृतिक धरोहर, जैव-विविधता तथा आनुवंशिक मूल का संरक्षण।
- मृदा अपरदन तथा मरुस्थलीकरण को रोकना तथा बाढ़ व सूखे आदि पर नियन्त्रण रखना।
- निम्नीकृत भूमि पर सामाजिक वानिकी एवं वन-रोपण द्वारा वन आवरण का विस्तार करना।
- पेड़ लगाने को बढ़ावा देना, पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए जन-आन्दोलन चलाना।
प्रश्न 2.
वन और वन्य जीवन संरक्षण में लोगों की भागीदारी कैसे महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
मनुष्य का वन और वन्य प्राणियों से बड़ा गहरा सम्बन्ध रहा है। वन और वन्य जीवन हमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक व सामाजिक लाभ पहुंचाते हैं। वन और वन्य जीवन के संरक्षण के लिए मनुष्य की भागीदारी बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। औद्योगिक और तकनीकी विकास के कारण ही वन और वन्य जीवों की संख्या में कमी आ रही है। बहुत से वन्य प्राणियों की प्रजातियाँ विलुप्त हो रही हैं। अतः यह आवश्यक है कि मनुष्य ऐसा विकास करे जिससे वन और वन्य प्राणियों का संरक्षण हो सके। वनों के हित के लिए आन्दोलन चलाए जाएँ तथा जन-जागरूकता लाई जाए। इसी प्रकार वन्य जीवन की सुरक्षा के लिए भी संकटापन्न जातियों को संरक्षण प्रदान किया जाए। इस दिशा में मनुष्य की सहभागिता निम्नलिखित प्रकार से प्रभावी हो सकती है
- वनों को कम-से-कम साफ किया जाना चाहिए, ताकि वन्य जीवों के आवास नष्ट न हों।
- चारे, ईंधन और इमारती लकड़ी के लिए वनों से पेड़ नहीं काटने चाहिएँ।
- व्यापारिक महत्त्व के लिए जंगली जानवरों का शिकार नहीं किया जाना चाहिए।
प्राकृतिक वनस्पति HBSE 11th Class Geography Notes
→ प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation) प्राकृतिक वनस्पति उन पेड़-पौधों को कहते हैं जो लम्बे समय तक बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के उगते हैं।
→ हरा सोना (Green Gold) वृक्षों को हरा सोना कहते हैं।
→ सामाजिक वानिकी (Social Forestry) पर्यावरणीय, सामाजिक व ग्रामीण विकास में मदद के उद्देश्य से वनों का प्रबन्ध और सुरक्षा तथा ऊसर भूमि पर वृक्षारोपण करना सामाजिक वानिकी कहलाता है।
→ वन्य जीवन (Wild Life)-प्राकृतिक आवास में रहने वाले सभी जीव सामूहिक रूप से वन्य जीवन कहलाते हैं।
→ जीवमण्डल निचय (Biosphere Reserves) यह एक विशेष प्रकार का भौमिक और तटीय पारिस्थितिक तंत्र है।
→ जीवमण्डल संरक्षित क्षेत्र ऐसा क्षेत्र जिसमें पौधों व प्राणियों को उनका प्राकृतिक आवास प्रदान किया जाता है।