HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

Haryana State Board HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

HBSE 9th Class Science परमाणु एवं अणु Intext Questions and Answers
(पृष्ठ संख्या-36)
प्रश्न 1.
एक अभिक्रिया में 5.3g सोडियम कार्बोनेट एवं 6.0g एसीटिक अम्ल अभिकृतं होते हैं। 2.2g कार्बन … डाइऑक्साइड, 8.2g सोडियम एसीटिक एवं 0.9g जल उत्पाद के रूप में प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए कि यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है।
सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल → सोडियम एसीटिक + कार्बन डाइऑक्साइड + जल
हल-यहाँ पर
अभिकारकों का कुल द्रव्यमान = (सोडियम कार्बोनेट + एसीटिक अम्ल) का द्रव्यमान
= 5.3g + 6.0g = 11.3g
उत्पादों का कुल द्रव्यमान = (कार्बन डाइऑक्साइड + सोडियम एसीटिक + जल) का द्रव्यमान
= 2.2g + 8.2g + 0.9g
= 11.3g
क्योंकि अभिकारकों का कुल द्रव्यमान उत्पादों के कुल द्रव्यमान के समान है इसलिए यह परीक्षण द्रव्यमान संरक्षण नियम के अनुरूप है। उत्तर

प्रश्न 2.
हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1:8 के अनुपात में संयोग करके जल निर्मित करते हैं। 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी?
हल-यहाँ पर
हाइड्रोजन का द्रव्यमान : ऑक्सीजन का द्रव्यमान = 1:8
अतः 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग ।
करने के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का द्रव्यमान = 3g x 8 = 24g उत्तर

प्रश्न 3.
डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है?
उत्तर:
डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत का अभिग्रहीत है कि परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं, न ही उनका विनाश होता है। यह द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है।

प्रश्न 4.
डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिग्रहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है?
उत्तर:
डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत का अभिग्रहीत, किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं। यह निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

(पृष्ठ संख्या-40)
प्रश्न 1.
परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
कार्बन-12 समस्थानिक के एक परमाणु द्रव्यमान के 1/12वें भाग को मानक परमाणु द्रव्यमान इकाई के रूप में लेते हैं। कार्बन-12 समस्थानिक के एक परमाणु द्रव्यमान के सापेक्ष सभी तत्त्वों के परमाणु द्रव्यमान प्राप्त किए गए।

प्रश्न 2.
एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?
उत्तर:
परमाणु का आकार बहुत छोटा होने के कारण इसे आँखों द्वारा नहीं देखा जा सकता। इसका आकार इतना छोटा होता है कि इसकी त्रिज्या को नेनोमीटर (nm) में मापा जाता है। जहाँ 1nm = 10-9 m के बराबर होता है। अब हम आधुनिक तकनीकों की सहायता से तत्त्वों की सतहों के आवर्धित प्रतिबिंबों को दिखा सकते हैं, जिनमें उपस्थित परमाणु स्पष्ट दिखाई देते हैं।
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-1

(पृष्ठ संख्या-44)

प्रश्न 1.
निम्न के सूत्र लिखिए-
(i) सोडियम ऑक्साइड,
(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड,
(iii) सोडियम सल्फाइड,
(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड।
उत्तर:
(i) सोडियम ऑक्साइड का सूत्र
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-2
अतः सोडियम ऑक्साइड का सूत्र Na2o है।

(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड का सूत्र
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-3
अतः ऐलुमिनियम क्लोराइड का सूत्र AICl3, है।

(iii) सोडियम सल्फाइड का सूत्र
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-4
अतः सोडियम सल्फाइड का सूत्र Na2s है।

(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-5
अतः मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड का सूत्र Mg(OH)2 है।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

प्रश्न 2.
निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए
(i) AI2 (SO)3
(ii) CaCl2
(iii) K2SO4
(iv) KNO3
(v) Caco3
उत्तर

रासायनिक सूत्र यौगिक का नाम
(i) AI2 (SO)3 ऐलुमिनियम सल्फेट
(ii) CaCl2 कैल्शियम क्लोराइड
(iii) K2SO4 पोटैशियम सल्फेट
(iv) KNO3 पोटैशियम नाइट्रेट
(v) CaCO3 कैल्शियम कार्बोनेट

प्रश्न 3.
रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र उसके संघटक का प्रतीकात्मक निरूपण होता है।

प्रश्न 4.
निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं?
(1) H2S अणु एवं
(ii) \(\mathrm{PO}_4^{3-}\) आयन
उत्तर:
(i) H2S अणु में परमाणुओं की संख्या = 2 + 1 = 3
(ii) \(\mathrm{PO}_4^{3-}\) आयन में परमाणुओं की संख्या = 1 + 4 = 5

(पृष्ठ संख्या-46)

प्रश्न 1.
निम्न यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिए
H2, 02, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3, एवं CH3OH
हल-
(1) हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1u.
H2, में हाइड्रोजन के दो परमाणु हैं।
H2, का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 1 = 2u

(2) ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16u
O2 में ऑक्सीजन के दो परमाणु हैं।
O2 का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 16 = 32u

(3) क्लोरीन का परमाणु द्रव्यमान = 35.5u .
Cl2, में क्लोरीन के दो परमाणु हैं।
CI2, का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 35.5 = 71u

(4) कार्बन का परमाणु द्रव्यमान = 12u
ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16u अतः
CO2, जिसमें एक परमाणु कार्बन एवं दो परमाणु ऑक्सीजन होते हैं।
CO2, का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 12 + 2 x 16
= 12 + 32 = 44u

(5) कार्बन का परमाणु द्रव्यमान = 12u
हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1u
अतः CH4. जिसमें एक परमाणु कार्बन तथा चार परमाणु हाइड्रोजन होते हैं।
CH4, का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 12 + 4 x 1 = 12 + 4 = 16u

(6) कार्बन का परमाणु द्रव्यमान = 12u
हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = lu
अतः C2H6, जिसमें दो परमाणु कार्बन तथा छः परमाणु हाइड्रोजन के होते हैं।
C2H6 का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 12 + 6 x 1
= 24+ 6 = 30u

(7) कार्बन का परमाणु द्रव्यमान = 12u
हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1u अतः
C2H4, जिसमें दो परमाणु कार्बन तथा चार परमाणु हाइड्रोजन होते हैं।
C2H4, का आण्विक द्रव्यमान = 2 x 12 +4 x 1
= 24+4 = 28u

(8) नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 14u
हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = lu
अतः NH3, जिसमें एक परमाणु नाइट्रोजन तथा तीन परमाणु हाइड्रोजन होते हैं।
NH3, का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 14 +3 x 1
= 14+3 = 17u

(9) कार्बन का परमाणु द्रव्यमान = 12u
हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1u
ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16u
अतः CH3OH जिसमें एक परमाणु कार्बन, चार परमाणु हाइड्रोजन व एक परमाणु ऑक्सीजन हैं।
CH3OH का आण्विक द्रव्यमान = 1 x 12 + 4 x 1 + 16 x 1
= 12 + 4 + 16
= 32u

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

प्रश्न 2.
निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिएZnO, Na20 एवं K2CO3 दिया गया है
Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65u
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23u
K का परमाणु द्रव्यमान = 39u
C का परमाणु द्रव्यमान = 12u एवं
O का परमाणु द्रव्यमान = 16u है।
उत्तर:
(1) ZnO का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 1 x 65u + 1 x 16u
= 65u + 16u
81u

(2) Na2O का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x 23u + 1 x 16u
= 46u + 16u
= 62u.

(3) K2CO3 का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x 39u + 1 x 12u + 3 x 16u
= 78u + 12u + 48u = 138u

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

(पृष्ठ संख्या-48)

प्रश्न 1.
यदि कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?
हल-यहाँ पर
कार्बन का मोलर द्रव्यमान = 12g
1 मोल = 6.022 x 1023 परमाणु
अर्थात् 6.022 x 1023 परमाणु कार्बन का द्रव्यमान = 12g
1 परमाणु कार्बन का द्रव्यमान = \(\frac{12}{6.022 \times 10^{23}} \mathrm{~g}\)
= 1.993 x 10-23g उत्तर

प्रश्न 2.
किसमें अधिक परमाणु होंगे- 100g सोडियम अथवा 100g लोहा (Fe) ? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56u)
सोडियम का मोलर द्रव्यमान = 23g
1 मोल = 6.022 x 1023 परमाणु
अतः 23g सोडियम में परमाणुओं की संख्या = 6.022 x 1023
1g सोडियम में परमाणओं की संग = \(\frac{6.022 \times 10^{23}}{23}\)
100g सोडियम में परमाणुओं की संख्या = \(\frac{6.022 \times 10^{23}}{23}\) x 100
= 26.18 x 1023
लोहे का मोलर द्रव्यमान = 56g
1 मोल = 6.022 x 1023
अतः 56g लोहे में परमाणुओं की संख्या = 6.022 x 1023
1g लोहे में परमाणुओं की संख्या = \(\frac{6.022 \times 10^{23}}{23}\)
100g लोहे में परमाणओं की संख्या = \(\frac{6.022 \times 10^{23}}{23}\) x 100
= 10.75 x 1023
इस प्रकार 100g सोडियम में 100g लोहे की अपेक्षा अधिक परमाणु होंगे। उत्तर

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

HBSE 9th Class Science परमाणु एवं अणु Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
0.24g ऑक्सीजन एवं बोरॉन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096g बोरॉन एवं 0.144g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।
हल
0.24g यौगिक में बोरॉन की मात्रा = 0.096g
1g यौगिक में बोरॉन की = \(\frac{0.096}{0.24}\)g
100g यौगिक में बोरॉन की मात्रा = \(\frac{0.096}{0.24}\) x 100
= 40g
अतः यौगिक में बोरॉन की मात्रा = 40% उत्तर
0.24g यौगिक में ऑक्सीजन की मात्रा = 0.144g
1g यौगिक में ऑक्सीजन की मात्रा = \(\frac{0.144}{0.24}\)g
100g यौगिक में ऑक्सीजन की मात्रा = \(\frac{0.144}{0.24}\) x 100 = 60g
अतः यौगिक में ऑक्सीजन की मात्रा = 60% उत्तर

प्रश्न 2.
3.0g कार्बन, 8.00g ऑक्सीजन में जलकर 11.00g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00g कार्बन को 50.00g ऑक्सीजन में जलाएंगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?
उत्तर:
3.0g कार्बन, 8.00g ऑक्सीजन में जलकर 11.00g कार्बन डाइऑक्साइड निर्मित करता है तो 3.00g कार्बन को 50.00g ऑक्सीजन में जलाने पर 53.00g कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण होगा जोकि रासायनिक संयोजन के द्रव्यमान संरक्षण नियम पर आधारित है।

प्रश्न 3.
बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
परमाणुओं का वह समूह जो आयन की तरह व्यवहार करते हैं, बहुपरमाणुक आयन कहलाते हैं; जैसेबहुपरमाणुक आयन संकेत अमोनियम

बहुपरमाणुक आयन संकेत
अमोनियम \(\mathrm{NH}_4^{+}\)
हाइड्रॉक्साइड \(\mathrm{OH}^{-}\)
नाइट्रेट \(\mathrm{NO}_3^{-}\)
हाइड्रोजन कार्बोनेट \(\mathrm{HCO}_3^{-}\)
कार्बोनेट \(\mathrm{CO}_3^{2-}\)
सल्फेट \(\mathrm{SO}_4^{2-}\)
फॉस्फेट \(\mathrm{PO}_4^{3-}\)

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

प्रश्न 4.
निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए
(a) मैग्नीशियम क्लोराइड,
(b) कैल्शियम क्लोराइड,
(c) कॉपर नाइट्रेट,
(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड,
(e) कैल्शियम कार्बोनेट।
उत्तर:
(a) मैग्नीशियम क्लोराइड का सूत्र
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-9
अतः मैग्नीशियम क्लोराइड का सूत्र = MgCl2,

(b) कैल्शियम क्लोराइड का सूत्र ।
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-10
अतः कैल्शियम क्लोराइड का सूत्र = CaCl2,

(c) कॉपर नाइट्रेट का सूत्र
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-6
अतः कॉपर नाइट्रेट का सूत्र = Cu (NO3)2,

(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड का सूत्र
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-7
अतः ऐलुमिनियम क्लोराइड का सूत्र = AlCl3,

(e) कैल्शियम कार्बोनेट का सूत्र ।
HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु img-11
अतः कैल्शियम कार्बोनेट का सूत्र = Caco3,

प्रश्न 5.
निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्त्वों का नाम दीजिए
(a) बुझा हुआ चूना
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)
(d) पोटैशियम सल्फेट
उत्तर:
(a) बुझा हुआ चूना = Ca (OH)2,
अतः बुझे हुए चूने में विद्यमान तत्त्व कैल्शियम (Ca), ऑक्सीजन (O) व हाइड्रोजन (H) हैं।

(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड = HBr
अतः हाइड्रोजन ब्रोमाइड में विद्यमान तत्त्व हाइड्रोजन (H) व ब्रोमीन (Br) हैं।

(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा) = NaHCO,
अतः बेकिंग पाउडर में विद्यमान तत्त्व सोडियम (Na), हाइड्रोजन (H), कार्बन (C) तथा ऑक्सीजन (O) हैं।

(d) पोटैशियम सल्फेट = K2SO4.
अतः पोटैशियम सल्फेट में विद्यमान तत्त्व पोटैशियम (K), सल्फर (S) तथा ऑक्सीजन (O) हैं।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिए
(a) एथाइन, C2H2
(b) सल्फर अणु, S8
(c) फॉस्फोरस अणु, P4 (फॉस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCI
(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
हल-हम
जानते हैं कि C = 12, H = 1, S = 32, P = 31, CI = 35.5, N = 14, 0 = 16

(a) एथाइन (C2H2) का मोलर द्रव्यमान = 2 x 12 + 2 x 1
= 24 +2
= 26g उत्तर

(b) सल्फर अणु (S8) का मोलर द्रव्यमान = 8 x 32 = 256g उत्तर

(c) फॉस्फोरस अणु (P4) का मोलर द्रव्यमान = 4 x 31 = 124g उत्तर

(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCI) का मोलर द्रव्यमान = 1 x 1 + 1 x 35.5
= 1+ 35.5 = 36.5g उत्तर

(e) नाइट्रिक अम्ल (HNO3) का मोलर द्रव्यमान = 1 x 1 + 1 x 14 + 3 x 16
= 1 + 14 + 48
= 63g उत्तर

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

प्रश्न 7.
निम्न का द्रव्यमान क्या होगा
(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु?
(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27)?
(c) 10 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2so3) ?
हल
(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु का द्रव्यमान = 14g उत्तर
(b) 1 मोल ऐलुमिनियम परमाणु का द्रव्यमान = 27g
4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु का द्रव्यमान = 4 x 27 = 108g उत्तर
(c) 1 मोल सोडियम सल्फाइट (Na,So,)
का द्रव्यमान = 2 x 23 + 1 x 32+3 x 16
= 46 + 32+ 48
= 126g उत्तर
10 मोल सोडियम सल्फाइट (Na2so3) का द्रव्यमान = 10 x 126g
= 1260g उत्तर

प्रश्न 8.
मोल में परिवर्तित कीजिए
(a) 12g ऑक्सीजन गैस,
(b) 20g जल,
(c) 22g कार्बन डाइऑक्साइड।
हल
(a) हम जानते हैं कि 1 मोल ऑक्सीजन (O2) = 2 x 16 = 32g
अतः 32g ऑक्सीजन = 1 मोल
1g ऑक्सीजन = 1 मोल
12g ऑक्सीजन = 12 = 0.375 मोल उत्तर

(b) हम जानते हैं कि 1 मोल जल (H2O) = (2 x 1 + 1 x 16)g
= (2 + 16)g
= 18g
अतः 18g जल = 1 मोल
1g जल = \(\frac { 1 }{ 18 }\) मोल
20g जल = \(\frac { 1 }{ 18 }\) x 20 = 1.11 मोल उत्तर

(c) हम जानते हैं कि 1 मोल कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) = (1 x 12 + 2 x 16)g
= (12 + 32)g = 44g
अतः 44g कार्बन डाइऑक्साइड = 1 मोल
1g कार्बन डाइऑक्साइड = \(\frac { 1 }{ 44 }\) मोल
22g कार्बन डाइऑक्साइड = \(\frac { 1 }{ 44 }\) x 22 = 0.5 मोल उत्तर

प्रश्न 9.
निम्न का द्रव्यमान क्या होगा
(a) 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु?
(b) 0.5 मोल जल अणु?
हल
(a) 1 मोल ऑक्सीजन परमाणु का द्रव्यमान = 16g
0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु का द्रव्यमान = 16 x 0.2g
= 3.2g उत्तर

(b) 1 मोल जल अणु (H2O) का द्रव्यमान = (2 x 1 + 1 x 16)g
= (2 + 16)g = 18g
0.5 मोल जल अणु का द्रव्यमान = 0.5 x 18 = 9.0g उत्तर प्रश्न

प्रश्न 10.
16g ठोस सल्फर में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या का परिकलन कीजिए।
हल
सल्फर S8 का अणु द्रव्यमान = 8 x 32 = 256g
1 मोल = 6.022 x 1023 अणु
अतः 256g सल्फर में अणुओं की संख्या = 6.022 x 1023
1g सल्फर में अणुओं की संख्या = \(\frac{6.022 \times 10^{23}}{256}\)
16g सल्फर में अणुओं की संख्या = \(\frac{6.022 \times 10^{23}}{256}\) x 16
= 3.76 x 1022
अतः 16g ठोस सल्फर में 3.76 x 1022 अणु होंगे।

HBSE 9th Class Science Solutions Chapter 3 परमाणु एवं अणु

प्रश्न 11.
0.051g ऐलुमिनियम ऑक्साइड (AI2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या का परिकलन कीजिए।
(संकेतः किसी आयन का द्रव्यमान उतना ही होता है जितना कि उसी तत्त्व के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27u है।)
हल:
1 मोल ऐलुमिनियम ऑक्साइड (AI2O3) का द्रव्यमान = (2 x 27 + 3 x 16)g
= (54+ 48)g = 102g
102g ऐलुमिनियम ऑक्साइड = 1 मोल
0.051g ऐलुमिनियम ऑक्साइड = \(\frac { 1 }{ 102 }\) x 0.051
= 5 x 10-4 मोल
1 मोल AI2O3 में A1 आयनों की संख्या = 2 x 6.022 x 1023
5 x 10-4 मोल AI2O3 में आयनों की संख्या = 2 x 6.022 x 1023 x 5 x 10-4
= 6.022 x 1020 उत्तर

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *