HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य

Haryana State Board HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य

HBSE 8th Class Science कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य InText Questions and Answers

पहेली बूझो

(पष्ठ संख्या – 90)

प्रश्न 1.
मुर्गी का अंडा आसानी से दिखाई दे जाता है। क्या यह एकल कोशिका है अथवा कोशिकाओं का एक समूह ?
उत्तर:
मुर्गी का अंडा एक एकल कोशिका है। आकार में बड़ा होने से इसे नग्न आंखों से देखा जा सकता है।

(पृष्ठ संख्या – 92)

प्रश्न 2.
अपनी आकृति बदलने से अमीबा को क्या लाभ होता है ?
उत्तर:
अमीबा की बदलती हुई आकृति पादाभ के बनने के कारण होती है जो उसे गति प्रदान करने एवं भोजन ग्रहण करने में सहायता करता है।

(पृष्ठ संख्या – 93)

प्रश्न 3.
क्या हाथी की कोशिकाएँ चूहे की कोशिकाओं से बड़ी होती हैं ?
उत्तर:
आवश्यक नहीं है कि हाथी की कोशिकाएँ चूहे की कोशिकाओं से बहुत अधिक बड़ी हों। कोशिका के साइज का सम्बन्ध उसके प्रकार्य से है। तंत्रिका कोशिकाएँ हाथी व चूहे दोनों में ही लम्बी व शाखान्वित होती हैं। वह संदेश के स्थानान्तरण का कार्य करती हैं।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

(पृष्ठ संख्या – 94)

प्रश्न 4.
पौधों को कोशिका भित्ति की आवश्यकता क्यों होती है ?
उत्तर:
पौधों में कोशिका झिल्ली के अतिरिक्त एक बाहरी मोटी परत होती है जो कोशिका भित्ति कहलाती है। यह संरचना पौधों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। पादप कोशिकाओं को ताप में परिवर्तन, तीव्र गति से चलने वाली वायु, वायुमण्डलीय नमी इत्यादि विभिन्न परिवर्तनों से सुरक्षा की आवश्यकता होती है। वह इन परिवर्तनों से प्रभावित होते हैं क्योंकि वे चल नहीं सकते।

(पृष्ठ संख्या – 95)

प्रश्न 5.
पहेली जानना चाहती है कि क्या पौधों, जंतु और जीवाणु की कोशिका में केन्द्रक की संरचना एक समान होती है?
उत्तर:
नहीं। पौधों में कोशिका भित्ति होती है जबकि जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं होती। जीवाणु की कोशिका में केन्द्रक बहुकोशकीय जीवों की भाँति सुसंगठित नहीं होता है।

HBSE 8th Class Science कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्न कथन सत्य (T) है अथवा असत्य (F)
(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है।
(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती है।
(म) किसी जीव की मूल संरचना अंग है।
(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है।
उत्तर:
(क) एककोशिक जीव में एक ही कोशिका होती है। (T)
(ख) पेशी कोशिका शाखान्वित होती है। (F)
(म) किसी जीव की मूल संरचना अंग है। (F)
(घ) अमीबा की आकृति अनियमित होती है। (T)

प्रश्न 2.
मानव तंत्रिका कोशिका का रेखाचित्र बनाइए। तंत्रिका कोशिकाओं द्वारा क्या कार्य किया जाता है ?
HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य -1
HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य
उत्तर:
तंत्रिका कोशिका का कार्य : तंत्रिका कोशिका संदेश प्राप्त करके उसका स्थानान्तरण करती है जिसके द्वारा यह शरीर में नियंत्रण एवं समन्वयन का कार्य करती है।

प्रश्न 3.
निम्न पर संक्षिप्त नोट लिखिए –
(क) कोशिका द्रव्य
(ख) कोशिका का केन्द्रक।
उत्तर:
(क) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm) : यह कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाए जाने वाला एक जैली जैसा पदार्थ है। कोशिका द्रव्य में कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिकांग पाए जाते हैं। यह कोशिकांग माइट्रोकांड्रिया, गॉल्जीकाय, राइबोसोम आदि हैं। यह मुख्यत: C, H, O तथा N से मिलकर बना होता है। ये तत्व मुख्य रूप से रासायनिक तत्वों; जैसे – कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व जल के रूप में पाये जाते हैं।

(ख) कोशिका का केन्द्रक (Nucleus of cell) : यह कोशिका के मध्य भाग में स्थित प्रमुख गोलाकार या अण्डाकार संरचना है। यह सभी कोशिकीय गतिविधियों का नियंत्रण केन्द्र है। केन्द्रक के मुख्य अवयव हैं –
(a) क्रोमेटिन पदार्थ – यह एक धागेनुमा संरचना के रूप में पाए जाते हैं। यह आनुवंशिक पदार्थ है।
(b) केन्द्रिका – इसमें अधिकतर R.N.A. होता है। यह प्रोटीन निर्माण कार्य करती है।
केन्द्रक के कार्य- कोशिकीय कार्यों पर नियंत्रण माँ-बाप के गुणों को बच्चों में भेजना।

प्रश्न 4.
कोशिका के किस भाग में कोशिकांग पाए जाते
उत्तर:
कोशिका के कोशिकांग, कोशिका द्रव्य में पाये जाते हैं। कोशिका द्रव्य, केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के बीच पाया जाता है। प्रश्न 5. पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका के रेखाचित्र बनाकर उनमें तीन अंतर लिखिए।
उत्तर:
HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य -2

पादप कोशिका जंतु कोशिका
1. तारककाय अनुपस्थित । तारककाय उपस्थित।
2 बड़ी केन्द्रीय रिक्तिका होती है। अनेक छोटी-छोटी रिक्तिकायें होती हैं।
3. कोशिका भित्ति उपस्थित होती है। कोशिका भित्ति अनुपस्थित होती है।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 6.
यूकरियोट्स तथा प्रोकैरियोट्स में अन्तर लिखिए।
उत्तर:

यूकैरियोट्स प्रोकरियोट्स
1. इनमें सत्य केन्द्रक होता है। इनमें केन्द्राभ पाया जाता है।
2. इनमें झिल्लीयुक्त कोशिकांग पाये जाते हैं। इनमें झिल्लीयुक्त कोशिकांग नहीं होते ।
3. गुणसूत्र एक से अधिक डी.एन.ए. के बने होता है। गुणसूत्र एकल तथा डी. एन.ए, और आर.एन.ए. का बना होता है।

प्रश्न 7.
कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं ? उनका कार्य बताइए।
उत्तर:
कोशिका में क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र केन्द्रक द्रव्य में पाए जाते हैं। क्रोमोसोम के कार्य-
(1) जीन के धारक।
(2) आनुवंशिक गुणों अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानान्तरित करना।
(3) विभाजन में सहायक।

प्रश्न 8.
‘सजीवों में कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है’। समझाइए।
उत्तर:
जिस प्रकार भवन निर्माण में ईंटों का आकार व प्रकार एक समान होता है परन्तु भवनों की आकृति, डिजाइन एवं साइज अलग होते हैं। इसी तरह सभी सजीव केवल कोशिकाओं के बने होते हैं, परन्तु एक-दूसरे से भिन्न होते हैं। सभी सजीवों के शरीर का निर्माण कोशिकाओं से होता है। इस कारण कोशिका को ‘संरचनात्मक इकाई’ कहते हैं। एककोशिकीय जीवों में समस्त जैविक क्रियाओं को एक ही कोशिका सम्पन्न करती है, इसके विपरीत बहुकोशिकीय जीवों में कोशिकाएँ निश्चित कार्य को करने के लिए विशिष्टीकृत हो जाती हैं। कोशिकाएँ कोशिकांगों के कारण विशिष्ट कार्य करती हैं, इस कारण कोशिका को सजीवों की संरचनात्मक इकाई कहते हैं।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 9.
बताइए कि क्लोरोप्लास्ट अथवा हरितलवक केवल पादप कोशिकाओं में ही क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर:
क्लोरोप्लास्ट हरे रंग के वर्णक होते हैं। पौधों की पत्तियों के क्लोरोप्लास्ट में उपस्थित क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है, इस कारण हरित लवक केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं।

प्रश्न 10.
नीचे दिए गए संकेतों की सहायता से क्रॉस शब्द पहेली को पूरा कीजिए।
बाई से बाईं ओर –
4. यह कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग होता है।
3. कोशिका द्रव्य के बीच रिक्त स्थान।
1. सजीवों की मूलभूत संरचनात्मक इकाई।

ऊपर से नीचे की ओर –
2. यह प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
1. कोशिका झिल्ली और केन्द्रिका झिल्ली के बीच का पदार्थ।
HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य -3
उत्तर:
HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य -4

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

HBSE 8th Class Science पौधे एवं जंतुओं का संरक्षण Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. कोशिका की खोज की –
(अ) रॉबर्ट हुक ने
(ब) रॉबर्ट ब्राउन ने
(स) फ्लेमिंग ने
(द) जेनर ने।
उत्तर:
(अ) रॉबर्ट हुक ने

2. मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है –
(अ) तंत्रिका कोशिका
(ब) रुधिर कोशिका
(स) पेशी कोशिका
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(अ) तंत्रिका कोशिका

3. आनुवांशिक गुण को जनक से अगली पीढ़ी में ले जाने का कार्य करते हैं –
(अ) तारककाय
(ब) कोशिका झिल्ली
(स) रिक्तिका
(द) गुणसूत्र।
उत्तर:
(ब) कोशिका झिल्ली

4. हरे रंग के प्लैस्टिड्स को कहते हैं –
(अ) हरितलवक
(ब) कोशिका द्रव्य
(स) रिक्तिका
(द) केन्द्रक।
उत्तर:
(अ) हरितलवक

5. जन्तु कोशिका में अनुपस्थित होती है
(अ) प्लाज्मा झिल्ली
(ब) कोशिका भित्ति
(स) कोशिका द्रव्य
(द) केन्द्रक।
उत्तर:
(ब) कोशिका भित्ति

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

रिक्त स्थान पूर्ति

(क) ……………. ने 1665 में कॉर्क के स्लाइस का सामान्य आवर्धक यंत्र की सहायता से अध्ययन किया।
(ख) …………… संदेश प्राप्त कर उनका स्थानान्तरण करती हैं।
(ग) सजीव कोशिका के समग्र संघटक को ……………. के नाम से जाना जाता है।
(घ) हरे रंग के प्लैस्टिड्स को ……………. कहते हैं।
(ङ) पत्तियों के क्लोरोप्लास्ट में उपस्थित क्लोरोफिल . ………….. के लिए आवश्यक है।
उत्तर:
(क) रॉबर्ट हुक
(ख) तंत्रिका कोशिका
(ग) जीवद्रव्य
(घ) हरित लवक
(ङ) प्रकाश संश्लेषण।

सुमेलन

कॉलम ‘अ’ कॉलम ‘ब’
(i) अमीबा (क) जीवाणु कोशिका
(ii) सबसे छोटी (ख) शुतुर्मुर्ग का अंडा
(iii) सबसे बड़ी कोशिका (ग) केन्द्रक में धागेनुमा संरचना
(iv) गुणसूत्र (घ) एककोशिक जीव
(v) क्लोरोफिल (ङ) प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक

उत्तर:

कॉलम ‘अ’ कॉलम ‘ब’
(i) अमीबा (घ) एककोशिक जीव
(ii) सबसे छोटी (क) जीवाणु कोशिका
(iii) सबसे बड़ी कोशिका (ख) शुतुर्मुर्ग का अंडा
(iv) गुणसूत्र (ग) केन्द्रक में धागेनुमा संरचना
(v) क्लोरोफिल (ङ) प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

सत्य/असत्य कथन

(क) कोशिका मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।
(ख) प्रत्येक अंग पुनः छोटे भागों से बना होता है जिसे कोशिका कहते हैं।
(ग) क्लोरोफिल एक हरा रंजक पदार्थ है जो प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।
(घ) जंतु कोशिका में कोशिका भित्ति पायी जाती है।
उत्तर:
(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कोशिका की खोज किसने की?
उत्तर:
राबर्ट हुक ने।

प्रश्न 2.
सजीव की मूलभूत संरचनात्मक इकाई क्या है?
उत्तर:
कोशिका।

प्रश्न 3.
मुर्गी का अंडा किस प्रकार की कोशिका है?
उत्तर:
एकल कोशिका।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 4.
बहुकोशिक जीव किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक जीव कहलाते हैं।

प्रश्न 5.
एककोशिक जीव किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक कोशिका वाले जीवों को एककोशिक जीव कहते है।

प्रश्न 6.
मनुष्य के रक्त में पाई जाने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएँ किस प्रकार की संरचना रखती हैं?
उत्तर:
एक-कोशिकीय संरचना

प्रश्न 7.
मनुष्य के शरीर में एक-कोशिकीय संरचना का नाम लिखिए जो अपनी आकृति बदल सकती है।
उत्तर:
मनुष्य के रक्त में पाई जाने वाली श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC) अपनी आकृति बदल सकती हैं।

प्रश्न 8.
सबसे छोटी कोशिका का नाम क्या है? इसका साइज बताइए।
उत्तर:
जीवाणु कोशिका। साइज 0.1 – 0.5 माइक्रोमीटर।

प्रश्न 9,
सबसे बड़ी कोशिका का नाम क्या है? इसका साइज बताइए।
उत्तर:
शुतुमुर्ग का अंडा। साइज = 170 mm × 130 mm

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 10.
ऊतक किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रत्येक अंग पुनः छोटे भागों से बना होता है जिसे ऊतक कहते हैं।

प्रश्न 11.
कोशिका के मूल घटक क्या हैं?
उत्तर:
कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक।

प्रश्न 12.
केन्द्रक क्या है?
उत्तर:
कोशिका के केन्द्र में घनी एवं गोलाकार संरचना होती है, जिसे केन्द्रक कहते हैं।

प्रश्न 13.
कोशिका द्रव्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के मध्य एक जेली के समान पदार्थ होता है, जिसे कोशिका द्रव्य कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
एककोशिक जीव एवं बहुकोशिक जीव में अन्तर स्पष्ट कीजिए। किसी एक एककोशिक जीव का चित्र बनाइए।
उत्तर:

एककोशिक जीव बहुकोशिक जीव
वह जीव जिनका शरीर एक कोशिका से बना होता है, एककोशिक जीव कहलाते हैं। वह जीव जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं का बना होता है, बहुकोशिक जीव कहलाते हैं।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य -5

प्रश्न 2.
एककोशिक जीव के लक्षण लिखिए।
उत्तर:
एक कोशिक जीव जैसे अमीबा भोजन का अंतर्ग्रहण करता है तथा पचाता है और श्वसन, उत्सर्जन, वृद्धि एवं प्रजनन भी करता है। प्रश्न 3. अमीबा की आकृति अनियमित होती है। टिप्पणी कीजिए। उत्तर- अमीबा की कोई सुनिश्चित आकृति नहीं होती। यह अपनी आकृति बदलता रहता है। इसके मुख्य शरीर से बाहर की ओकर परिवर्ती लंबाई के प्रवर्ध उभरते हुए दिखाई देते हैं। इन्हें पादाभ कहते हैं। यह प्रवर्ध अमीबा की गति के समय अथवा भोजन का अधिग्रहण करते समय बनते एवं बिगड़ते रहते हैं।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 4.
कोशिका झिल्ली के कार्य बताइए।
उत्तर:
कोशिका के विभिन्न संघटक कोशिका झिल्ली द्वारा परिबद्ध होते हैं। यह झिल्ली पौधों एवं जंतुओं की कोशिका को आकृति प्रदान करती है।

प्रश्न 5.
मुर्गी का एक अंडा उबालने पर कैसा दिखाई देता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
एक सफेद पदार्थ केन्द्र के पीले भाग को घेरे हुए है। सफेद भाग ऐल्ब्यूमिन है जो उबालने पर ठोस में परिवर्तित हो जाता है। पीला भाग योक है, यह एक एकल कोशिका का भाग है। यह आवर्धक उपकरण के बिना भी देखा जा सकता है।

प्रश्न 6.
प्याज की झिल्ली की कोशिकाओं का रेखाचित्र बनाइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य -6

प्रश्न 7.
कोशिका भित्ति तथा प्लाज्मा झिल्ली में अंतर बताइये।
उत्तर:
कोशिका भित्ति –
(1) यह सैल्युलोज की बनी होती है।
(2) यह केवल कवक, जीवाणु तथा पादप कोशिकाओं में उपस्थित होती है।

प्लाज्मा झिल्ली –
(1) यह प्रोटीन की बनी होती है।
(2) यह सभी कोशिकाओं में उपस्थित होती है।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 8.
क्या होगा यदि प्लाज्मा झिल्ली फट जाए अथवा टूट जाए?
उत्तर:
प्लाज्मा झिल्ली प्रोटीन तथा लिपिड्स से बनी सजीव वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली होती है। यह कोशिका को निश्चित आकार में बनाए रखती है। इनमें पुनरुद्भवन क्षमता होती है। अतः यह टूट-फूट से होने वाली क्षति से कोशिका को बचाती है। टूटने या फटने पर इसका पुनः निर्माण हो जाता है।

प्रश्न 9.
कोशिका के मुख्य कार्य क्या हैं ?
उत्तर:
(1) यह ऊर्जा उत्पन्न करने में सहायक है।
(2) यह पदाथों के स्रावण में सहायता करती है।
(3) यह पाचन में सहायता करती है।
(4) यह आवश्यक पदार्थो के संश्लेषण में सहायता करती है।

प्रश्न 10.
कोशिका भित्ति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। उत्तर- पौधों में कोशिका झिल्ली के अतिरिक्त एक बाहरी मोटी परत होती है जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं। कोशिका झिल्ली को आबद्ध करने वाली यह अतिरिक्त संरचना पौधों की कोशिकाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 11.
मनुष्य की गाल (कपोल) कोशिकाओं का चित्र बनाइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य -7

प्रश्न 12.
जीन क्या है? इसका कार्य बताइए।
उत्तर:
जीन सजीव में आनुवांशिक की इकाई है। यह जनक से संतति को आनुवांशिक लक्षण के स्थानांतरण का नियंत्रण करते हैं।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 13.
निम्नलिखित शब्दों को स्पष्ट कीजिए
(क) जीवद्रव्य
(ख) हरितलवक
उत्तर:
(क) जीवद्रव्य: सजीव कोशिका के समग्न संघटक को जीवद्रव्य के नाम से जाना जाता है। इसमें कोशिका द्रव्य और केन्द्रिका द्रव्य दोनों सम्मिलित होते हैं। जीवद्रव्य कोशिका का जीवित पदार्थ कहलाता है।

(ख) हरितलवक: पौधों की पत्ती की कोशिकाओं में उपस्थित हरे रंग के प्लैस्टिड्स को हरितलवक (क्लोरोप्लास्ट) कहते हैं। वे पत्तियों को हरा रंग प्रदान करते हैं। पत्तियों के हरितलवक में उपस्थित क्लोरोफिल प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कोशिका की संरचना का वर्णन करो।
उत्तर- कोशिका की संरचना (Structure ofacell): कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई है। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए इसके कई घटक होते हैं। मुख्य रूप से कोशिका के तीन भाग होते हैं – (1) कोशिका झिल्ली (Cell Membrane) :
इसे प्लाज्मा झिल्ली भी कहा जाता है। यह लचकीली और पतली झिल्ली होती है। पादप कोशिकाओं में इसके ऊपर एक और परत उपस्थित होती है, जबकि जंतु कोशिका में यह सबसे बाहरी परत बनाती है।
कोशिका झिल्ली के कार्य –
(अ) यह भीतरी भागों की सुरक्षा करती है।
(ब) यह कोशिका को आकार देती है।
(स) यह पदार्थों का काशिका में आवागमन नियमित करती है।

(2) केन्द्रक : कोशिका के मध्य में पाई जाने वाली गोलाकार या वृत्ताकार संरचना जो कोशिका का नियंत्रण केन्द्र है, केन्द्रक कहलाता है।
केन्द्रक के भाग –
(क) केन्द्रिका झिल्ली : यह सरंध्र झिल्ली है, जो कोशिका द्रव्य को केन्द्रक के घटक से अलग करती है।
(ख) केन्द्रिका द्रव्य : केन्द्रक में पाए जाने वाला द्रव्य – केन्द्रिका द्रव्य कहलाता है।
(ग) केन्द्रिका : केन्द्रक में पाई जाने वाली न्यूक्लीय प्रोटीन, आर. एन. ए. की बनी गोलाकार संरचना केन्द्रिका कहलाती है।
(घ) क्रोमैटिन पदार्थ : कोशिका द्रव्य में धागे जैसी संरचनाओं का जाल-सा होता है, यह क्रोमोसोम का एक रूप है, इसमें जीन्स उपस्थित होते हैं।
केन्द्रक के कार्य : क्रोमैटिन पदार्थ अनुवशिक गुणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाता है। इसमें सभी मूल क्रियाओं की जानकारी होती है।

(3) कोशिका द्रव्य : कोशिका झिल्ली के भीतर जैली जैसा द्रव्य पाया जाता है। इसमें छोटी-छोटी संरचनाएँ पाई जाती हैं जो विभिन्न कार्य करने में सहायक होती हैं। इन संरचनाओं को कोशिकांग कहते हैं।

HBSE 8th Class Science Solutions Chapter 8 कोशिका - संरचना एवं प्रकार्य

प्रश्न 2.
कोशिका अंगकों के नाम तथा कार्य बताइये?
उत्तर:
(1) प्लाज्मा झिल्ली : यह कोशिका में पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है।
(2) माइटोकॉण्ड्यिा : यह भोज्य पदार्थों के जैव रासायनिक ऑक्सीकरण से युक्त ऊर्जा को ए, टी. पी. में संचित करता है। ए, टी. पी. को गतिज ऊर्जा जैविक क्रियाओं में प्रयुक्त होती है।
(3) लाइसोसोम : यह बाह्य तथा अन्त:कोशिकीय पदाथों का पाचन करते हैं। क्षतिग्रस्त कोशिका को नष्ट कर देते हैं।
(4) कोशिका भित्ति : यह पादप कोशिका की सुरक्षा करती है।
(5) राइबोसोम्स : यह प्रोटीन संश्लेषण करती है।

कोशिका – संरचना एवं प्रकार्य Class 8 HBSE Notes in Hindi

→ कोशिका (Cell) – सजीव की संरचनात्मक, क्रियात्मक एवं आनुवंशिक इकाई।

→ ऊतक (Tissue) – कोशिकाओं का समूह, जो एक ही प्रकार के कार्य करता है।

→ आभासी पॉव (Pseudopodia) – यह अमीबा की अंगुलियों जैसी असमान आभासी संरचनाएँ हैं।

→ कोशिका झिल्ली – कोशिका झिल्ली एक कोशिका को दुसरी कोशिका एवं घेरे हये माध्यम से अलग करती है। यह सरंध्र होती है तथा विभिन्न पदार्थों का कोशिका में आवागमन का नियमन करती है।

→ जीवद्रव्य (Protoplasm) – केन्द्रक और कोशिका झिल्ली के बीच पाए जाने वाला द्रव्य, जीवद्रव्य कहलाता है।

→ अंगक (Organcells) – ये सूक्ष्म संरचनाएँ जीवद्रव्य में पाई जाती हैं।

→ कोशिका भित्ति (CellWall) – पौधों में कोशिका झिल्ली के अतिरिक्त एक बाहरी मोटी परत।

→ केन्द्रक (Nucleus) – कोशिका के केन्द्र में घनी एवं गोलाकार संरचना।

→ गुणसूत्र (Chromosomes) – केन्द्रक में उपस्थित धागे के समान संरचनाएँ।

→ धानी (Vacuole) – अंगक जो द्रव्य से भरे होते हैं।

→ वर्णक (Plastids) – छोटी रंगदार संरचनाएँ जो केवल पौधों में पाई जाती हैं।

→ जीन (Gene) – क्रोमोसोम पर उपस्थित बिन्दु जैसी इकाइयाँ जो गुणों की आनुवांशिकता की उत्तरदायी हैं।

→ लाइसोसोम (Lysosome) – छोटी, गोलाकार, एकहरी झिल्ली द्वारा आवरित संरचना।

→ गॉल्जी उपकरण (GolgiApparatus) – यह चिकनी सपाट झिल्ली द्वारा सीमित थैलियों द्वारा बना होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *