HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

HBSE 6th Class Science हमारे चारों ओर के परिवर्तन InText Questions and Answers

पहेली/बूझो

प्रश्न 1.
बूझो ने प्रायः देखा है कि सड़क बनाने वाले। सड़क की मरम्मत करने के लिए एक काले रंग के पदार्थ को गर्म करते हैं। बूझो जानना चाहता है कि काले पदार्थ को गर्म करने पर हुआ परिवर्तन क्या उत्क्रमणीय है ?
उत्तर:
नहीं, इसे उत्क्रमित नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 2.
पहेली जानना चाहती है कि क्या आपने कभी लुहार को औजार बनाते हुए देखा है? लोहे के टुकड़े को लुहार किस प्रकार विभिन्न औजारों में परिवर्तित करता है। लोहे के टुकड़े को तब तक गर्म करते हैं जब तक लाल न हो जाए। जब वह मुलायम हो जाता है तब उसको पीटकर इच्छानुसार औजार का आकार दिया जाता है। गर्म करने पर लोहे में क्या परिवर्तन हुआ?
उत्तर:
लोहे के टुकड़े में गर्म करने पर प्रसार हुआ।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

HBSE 6th Class Science हमारे चारों ओर के परिवर्तन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लम्बाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर:
हाँ, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है। हम अपनी पोशाक को पुनः वापस उसी स्थिति में ला सकते हैं।

प्रश्न 2.
अकस्मात् आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे। क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है ?
उत्तर:
नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है। टूटे हुए खिलौने को वापस नहीं जोड़ा जा सकता है।

प्रश्न 3.
नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?
परिवर्तन – उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरना – …………..
2. आइसक्रीम का पिघलना – …………..
3. चीनी का जल में घुलना – …………..
4. खाना पकाना – …………..
5. आम का पकना – …………..
6. दूध का दही में जमना – …………..
उत्तर:
परिवर्तन – उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरना – नहीं
2. आइसक्रीम का पिघलना – हाँ
3. चीनी का जल में घुलना – हाँ
4. खाना पकाना – नहीं
5. आम का पकना – नहीं
6. दूध का दही में जमना – नहीं

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 4.
चित्रकारी करने पर ड्राइंगशीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
यदि ड्राइंगशीट पर चित्रकारी पेंसिल से की गई है तो इसे उत्क्रमित किया जा सकता है। यदि चित्रकारी रंगों से की गई है तो उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कुछ परिवर्तन जो उत्क्रमित कुछ परिवर्तन जो उत्क्रमित किए जा सकते हैं। नहीं किए जा सकते हैं

कुछछ परिवर्तन जो उत्क्रमित किए जा सकते हैं कुछ परिवर्तन जो उत्क्रमित नहीं किए जा सकते हैं
उदाहरण उदाहरण
1. बर्फ का पिघ्यलना 1. मोमबत्ती का जलना
2. जल का वाष्प में बदलना 2. दूध का दही बनना
3. कागज को मोड़कर हवाई जहाज बनाना 3. आम का पकना

प्रश्न 6.
टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते
उत्तर:
नहीं, POP में हुये परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 7.
रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो खुले मैदान मरखा हड्था, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?
उत्तर:
नहीं, सीमेंट में हुए परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं कर सकते हैं।

HBSE 6th Class Science हमारे चारों ओर के परिवर्तन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. परिवर्तन है-
(क) फूल खिलना
(ख) कपड़े सूखना
(ग) पेड़ से पत्ती गिरना
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

2. गुब्बारे में फेंक से हवा भरने पर इसका होता है
(क) संकुचन
(ख) संघनन
(ग) प्रसार
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग) प्रसार

3. परिवर्तन होते हैं
(क) एक प्रकार के
(ख) दो प्रकार के
(ग) तीन प्रकार के
(घ) चार प्रकार के
उत्तर:
(ख) दो प्रकार के

4. मोमबत्ती का जलना परिवर्तन है
(क) उत्क्रमित होने वाला
(ख) उत्क्रमित न होने वाला
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ख) उत्क्रमित न होने वाला

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. पेंसिल को बार-बार उपयोग करने पर इसके …………………., …………………. में परिवर्तन हो जाता है।
2. जब हम किसी धातु की वस्तु को गर्म करते हैं तो इसका …………………. हो जाता है।
3. …………………. करने पर द्रव जल में परिवर्तित हो जाता है।
4. मोमबत्ती को थोड़ी देर जल जाने के पश्चात उसकी …………………. में परिवर्तन होता है।
उत्तर:
1. आकार, आमाप
2. प्रसार
3. ठंडा
4. लम्बाई।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए

कॉलम ‘A’ (प्रक्रम) कॉलम ‘B’ (परिवर्तन)
1. गुब्बारे में अत्यधिक हवा भरना (i) द्रव में बदलना
2. बर्फ को गर्म करना (ii) छोटा आकार होना
3. चॉक स्टिक को घिसना (iii) रोटी बनना
4. आटे की लोई को बेलना (iv) फट जाता है।

उत्तर:

कॉलम ‘A’ (प्रक्रम) कॉलम ‘B’ (परिवर्तन)
1. गुब्बारे में अत्यधिक हवा भरना (iv) फट जाता है।
2. बर्फ को गर्म करना (i) द्रव में बदलना
3. चॉक स्टिक को घिसना (ii) छोटा आकार होना
4. आटे की लोई को बेलना (iii) रोटी बनना

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

1. कागज को मोड़कर कई आकारों में बदल सकते हैं।
2. आटे को गूंथकर इससे पुन: आटा नहीं बनाया जा सकता।
3. जली हुई मोमबत्ती से पुनः नई मोमबत्ती बना सकते हैं।
4. बर्फ को पिघलाकर पानी बनाया जा सकता है।
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गुब्बारे में हवा भरने पर उसमें क्या परिवर्तन होते हैं? (क्रिया कलाप)
उत्तर:
आकार एवं आमाप में परिवर्तन हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
कागज को मोड़कर आप क्या बना सकते हैं? (कोई दो) (क्रिया कलाप)
उत्तर:

  • जहाज
  • नाव।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 3.
गुब्बारे में हवा भरकर फुलाना, कागज से नाव बनाना, गुंधे आटे से लोई बनाना आदि में एक जैसा क्या है?
उत्तर:
सभी में परिवर्तन होते हैं और सभी को अपनी पूर्व स्थिति में लाया जा सकता है।

प्रश्न 4.
जब हम किसी धातु को गर्म करते हैं तो क्या होता है ? (क्रिया कलाप)
उत्तर:
धातु में प्रसार होता है।

प्रश्न 5.
दो उत्क्रमित किए जा सकने वाले परिवर्तन लिखिए।
उत्तर:

  • पानी से बर्फ बनना।
  • दूध को गर्म करना।

प्रश्न 6.
क्या सभी परिवर्तनों को उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, सभी परिवर्तनों को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता। कुछ परिवर्तन उत्क्रमित करने योग्य नहीं होते।

प्रश्न 7.
ठंडा करने पर कुछ वस्तुएँ छोटी हो जाती हैं। इसे क्या कहते हैं?
उत्तर:
संकुचन।

प्रश्न 8.
ऐसे दो परिवर्तनों के नाम लिखिए, जो उत्क्रमित नहीं किए जा सकते।
उत्तर:
1. आम का पकना
2. दूध का दही में जमना।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 9.
दो प्राकृतिक परिवर्तनों के नाम लिखिए जो आपके आस-पास होते हैं।
उत्तर:
1. बादलों का बनना
2. गीले कपड़े का सूखना।

प्रश्न 10.
मोमबत्ती जल रही है। क्या इसमें कोई परिवर्तन हो रहा है ?
उत्तर:
हाँ, मोमबत्ती के जलने से परिवर्तन हो रहा है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अपने घर पर बनने वाले पकवानों को देखिए। इनमें होने वाले कोई दो ऐसे परिवर्तन बताइए जिन्हें उत्क्रमित किया जा सके।
उत्तर:
(1) गुंथे आटे की लोई से रोटी और रोटी से लोई बनायी जा सकती है (रोटी को बिना सुखाए या सेंककर)।
(2) चीनी से शर्बत तथा वाष्पन करके चीनी।

प्रश्न 2.
गर्म करने पर किसी वस्तु का प्रसार होता है। इस परिवर्तन का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
लकड़ी के पहिए पर लोहे की रिम को कसने के लिए, रिम को गर्म किया जाता है, जिससे रिम में प्रसार हो जाता है। अब इसे लकड़ी के पहिए पर चढ़ाकर ठंडा पानी डाल दिया जाता है जिससे रिम संकुचित होकर पहिए पर कस जाती है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन -1
चित्र: धातु रिम जड़ित बैलगाड़ी का पहिया

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 3.
जल को गर्म तथा ठंडा करने पर इसमें किस प्रकार के परिवर्तन होते हैं? समझाइये।
उत्तर:
जब हम जल को तीव्र गर्म करते हैं तो यह उबलने लगता है और अधिक गर्म करने पर जल वाष्प में बदलने लगता है। यदि वाष्प को ठंडा किया जाता है तो यह जल में बदल जाती है। यदि इसे अत्यधिक ठंडा किया जाता है तो यह बर्फ बन जाता है।

प्रश्न 4.
उत्क्रमित न होने वाले परिवर्तन के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए।
उत्तर:
एक छोटी मोमबत्ती लेकर उसकी लम्बाई नाप लीजिए। अब इसे सही जगह रखाकर जलाएँ। कुछ देर बाद मोमबत्ती को बुझा दें तथा पुनः उसकी लम्बाई मापें। हम देखते हैं कि मोमबत्ती छोटी हो गई है जिसे पुनः पूरा नहीं किया जा सकता।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन -2
चित्र : मोमबत्ती का जलना

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से उत्क्रमित होने वाले तथा उत्क्रमित न होने वाले परिवर्तन छाँटिए-
लकड़ी का जलना, लोहे में जंग लगना, चीनी का पानी में घुलना, कपड़े का गीला होना, POP का जमना, कागज का जहाज बनाना।
उत्तर:

उत्क्रमित किए जाने वाले परिवर्तन उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तन
(i) चीनी का पानी में घुलना (i) लकड़ी का जलना
(ii) कपड़े का गीला होना (ii) लोहे में जंग लगना
(iii) कागज का जहाज बनाना (iii) POP का जमना

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 6.
वाष्यन तथा गलन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
वाष्पन- पानी का उबलकर वाष्प के रूप में परिवर्तन होना वाष्पन कहलाता है।
गलन- किसी ठोस पदार्थ को गर्म करने पर उसका पिघलना गलन कहलाता है।

प्रश्न 7.
कॉलम I तथा कॉलम II का मिलान कीजिए-

कॉलमा I कॉलम II
(क) किसी चीज का द्रव में बदलना जब उसे गर्म किया जाए (i) वाष्पन
(ख) ठंडी करने पर धातु का संकुचित होना (ii) प्रसार
(ग) मूल पदार्थ और अवस्था की पुनः प्राप्ति (iii) गलन
(घ) आकार में विस्तार (iv) संकुचन
(छ) जल का वाष्प में परिवर्तन (v) उत्क्रमण

उत्तर:

कॉलमा I कॉलम II
(क) किसी चीज का द्रव में बदलना जब उसे गर्म किया जाए (iii) गलन
(ख) ठंडी करने पर धातु का संकुचित होना (iv) संकुचन
(ग) मूल पदार्थ और अवस्था की पुनः प्राप्ति (v) उत्क्रमण
(घ) आकार में विस्तार (i) वाष्पन
(छ) जल का वाष्प में परिवर्तन (ii) प्रसार

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आपके आस-पास होने वाले कुछ परिवर्तनों की सूची बनाइए तथा लिखिए कि उन्हें उत्क्रमित किया जा सकता है या नहीं। (क्रिया कलाप)
उत्तर:
सारणी-कुछ सामान्य परिवर्तन

परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है
1. कच्चे अण्डे से उबला हुआ अंडा नहीं
2. गाढ़े घोल से इडली नहीं
3. गीले कपड़े से सूखे कपड़े हाँ
4. ऊन के धागे से बुना हुआ स्वेटर हाँ
5. अनाज से बनाया गया आटा नहीं
6. ठंडे दूध से गर्म दूध हाँ
7. सीधी डोरी से कुंडलित डोरी नहीं
8. कली से फूल नहीं
9. दूध से पनीर नहीं
10. गाय के गोबर से बायोगैस हाँ
11. खिंचे रबड़ से सामान्य साइज का रबड़ हाँ
12. जमी हुई आइसक्रीम से पिघली हुई आइसक्रीम हाँ

प्रश्न 2.
लकड़ी के हत्थे लगाने से पहले औजार प्रायः गर्म किए जाते हैं। उदाहरण सहित कारण लिखिए।
उत्तर:
लोहे के बने कुछ औजारों; जैसे-हथौड़ा, फावड़ा, कुदाल, खुरपी, बेलचा आदि में लकड़ी के हत्थे लगाए जाते हैं। औजारों में लकड़ी का हत्था सही तरह से कसने के लिए इन्हें पहले गर्म किया जाता है। गर्म करने पर औजारों के इन भागों का प्रसार हो जाता है जिनमें हत्था फँसाना है। ऐसा करने से लकड़ी का हत्था उसमें प्रवेश कर जाता है। परन्तु हत्था फँसाने के तुरन्त बाद पानी में डालकर इन्हें ठण्डा कर लिया जाता है जिससे औजारों के वलय में संकुचन होकर हत्था औजारों में ठीक से फैंस जाता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन -3
चित्र : लकड़ी के हत्थे लगाने से पहले औजार प्रायः गर्म किए जाते हैं

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 हमारे चारों ओर के परिवर्तन

प्रश्न 3.
प्राकृतिक तथा कृत्रिम परिवर्तनों के पाँच-पाँच उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

प्राकृतिक परिवर्तन कृत्रिम परिवर्तन
(i) बादल बनना (i) आटे से लोई बनाना
(ii) पौधों की लम्बाई बढ़ना (ii) उबालने पर अण्डे का जमना
(iii) पहाड़ों पर बर्फ पिघलना (iii) ध से दही बनना
(iv) कली का पुष्प में बदलना (iv) कपड़े को गीला करना
(v) फलों का पकना। (v) मोमबत्ती जलाना।

 हमारे चारों ओर के परिवर्तन Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ हमारे आस-पास अनेक परिवर्तन अपने आप होते रहते हैं।
→ पौधों पर नयी-नयी पत्तियाँ आती हैं, ये रंग बदलती हैं, पुष्प खिलते हैं तथा मुरझा जाते हैं। बादल बनते हैं, वर्षा होती है, मिट्टी गीली होती है और सूख जाती है। हवाएँ चलती हैं, नदियाँ बहती हैं आदि अनेक परिवर्तन हैं, जो स्वयं होते रहते हैं।
→ हमारे आस-पास होने वाले परिवर्तनों को दो वर्गों में बाँटा जा सकता है-

  • परिवर्तन जिन्हें उत्क्रमित किया जा सकता है।
  • परिवर्तन जिन्हें उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

→ पदार्थों को गर्म करके या किसी अन्य पदार्थ के साथ मिश्रित करके उनमें परिवर्तन लाए जा सकते हैं।
→ पदार्थ को गर्म करके प्रसार और संकुचन के परिवर्तन का उपयोग लोहे के रिम को लकड़ी के पहिए पर कसने के लिए होता है।
→ परिवर्तन – परिवर्तन का अर्थ है बदलाव अर्थात् किसी प्रक्रम का नतीजा मूल पदार्थ से अलग होना।
→ प्रसार – आकार में बढ़ोत्तरी अथवा प्रसार।
→ संकुचन – सिकुड़ने की क्रिया या छोटे होने की क्रिया।
→ वाष्यन – जल की उसकी गैस अवस्था में बदलाव होने की क्रिया।
→ गलन – किसी भी वस्तु का द्रव में बदलना जब उसे गर्म किया जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *