HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल

HBSE 6th Class Science जल InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो जिज्ञासु है कि क्या हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध होता है। क्या ऐसे भी क्षेत्र हैं जहाँ के लोगों को उचित मात्रा में जल नहीं मिलता है? वे अपना काम कैसे चलाते हैं?
उत्तर:
हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों को समान मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता है। राजस्थान जैसे क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध नहीं होता है। वे अपना काम जल का उचित संग्रहण (भण्डारण) करक चलाते हैं।

प्रश्न 2.
बूझो चाहता है कि आप अपने जीवन में किसी ऐसे दिन की कल्पना करें जिस दिन जल की आपूर्ति टोटियों द्वारा नहीं हो रही हो। अतः आपको स्वयं बहुत दूर से जल लाना पड़ता है। तब क्या आप जल की उतनी ही मात्रा का उपयोग करेंगे जितनी अन्य दिनों में करते है?
उत्तर:
निश्चित रूप से हम ऐसे दिनों में जल की उतनी मात्रा का उपयोग नहीं करेंगे जितनी हम अन्य दिनों में करते हैं।

प्रश्न 3.
बूझो वाष्पोत्सर्जन के विषय में पढ़ता रहा है। उसने स्वयं से पूछा-एक किलोग्राम गेहूँ देने वाले, गेहूँ के पौधों से वाष्पोत्सर्जन द्वारा कितने जल की क्षति होती है? उसने पता लगाया कि यह क्षति लगभग 500 लीटर है जो कि अनुमानतः बड़े आकार की 25 बाल्टियों में भरे जल के बराबर है। क्या अब आप यह कल्पना कर सकते हैं कि वनों, फसलों तथा घास के मैदानों द्वारा कुल मिलाकर जल की कितनी मात्रा की क्षति होती है ?
उत्तर:
घास के मैदानों, फसलों एवं वनों से हजारों टन पानी की क्षति होती है।

प्रश्न 4.
पहेली ने सर्दियों में प्रातःकाल घास की पत्तियों पर ओस की बूंदें देखी हैं। क्या आपने भी कभी शीत ऋतु में प्रातःकाल पत्तियों या धातु के पृष्ठों जैसे लोहे की ग्रिल तथा दरवाजों पर इसी प्रकार की ओस की बूंदें देखी हैं ? क्या यह भी संघनन के कारण है? क्या आपने गर्मियों में भी प्रातः काल ऐसा होते देखा है?
उत्तर:

  1. हाँ, संघनन के कारण ऐसा होता है।
  2. गर्मियों में भी कभी-कभी प्रात:काल ऐसा होता है।

प्रश्न 5.
सर्दियों में प्रातःकाल धरती के पास बूझो ने कोहरा देखा है। वह विचार कर रहा है कि क्या यह भी ठंडी धरती के पास जलवाष्प का संघनन है। आप क्या सोचते हैं ?
उत्तर;
हाँ, यह भी ठण्डी धरती के पास का जलवाष्प का संघनन है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

HBSE 6th Class Science जल Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
नीचे दिये गये स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जल को वाष्प में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ………………. कहते हैं।
(ख) जलवाष्य को जल में परिवर्तित करने के प्रक्रम को ………………. कहते है।
(ग) एक वर्ष या इससे अधिक समय तक वर्षा न होना उस क्षेत्र में ………………. लाता है।
(घ) अत्यधिक वर्षा से ………………. आती है।
उत्तर:
(क) वाष्पन
(ख) संघनन
(ग) सूखा
(घ) बाढ़।

प्रश्न 2.
नीचे लिखे में से प्रत्येक का क्या यह वाष्यन अथवा संघनन के कारण से है-
(क) ठंडे जल से भरे गिलास की बाहरी सतह पर जल की बूंदों का दिखना।
(ख) गीले कपड़ों पर इस्वी करने पर भाप का ऊपर उठना।
(ग) सर्दियों में प्रातःकाल कोहरे का दिखना।
(घ) गीले कपड़े से पोंछने के बाद श्यामपट्ट कुछ समय बाद सूख जाता है।
(ङ) गर्म छड़ के ऊपर जल छिड़कने से भाप का ऊपर उठना।
उत्तर:
(क) संघनन
(ख) वाष्पन
(ग) संघनन
(घ) वाष्पन
(ङ) वाष्पन।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य हैं ?
(क) वायु में जलवाष्य केवल मानसून के समय में उपस्थित रहती हैं।
(ख) जल महासागरों, नदियों तथा झीलों से वाष्पित होकर वायु में मिलता है परन्तु भूमि से वाष्पित नहीं होता।
(ग) जल के जलवाष्प में परिवर्तन की प्रक्रिया वाष्यन कहलाती है।
(घ) जल का वाष्पन केवल सूर्य के प्रकाश में ही होता
(ङ) वायु की ऊपरी परतों में, जहाँ यह और अधिक ठण्डी होती है, जलवाष्य संघनित होकर छोटी-छोटी जलकणिकाएँ बनाती है।
उत्तर:
(क) असत्य
(खा) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य
(ङ) सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 4.
मान लीजिए कि आप अपनी स्कूल यूनिफार्म को वर्षा वाले दिन शीघ्र सुखाना चाहते हैं। क्या इसे किसी अँगीठी या हीटर के पास फैलाने पर इस कार्य में सहायता मिलेगी? यदि हाँ, तो कैसे ?
उत्तर:
हाँ, गीले कपड़े को अँगीठी या हीटर के पास ले जाकर सुखाने में सहायता मिलेगी क्योंकि अंगीठी या हीटर के आस-पास अधिक गर्मी (ऊष्मा) से कपड़े से वाष्पन अधिक होगा और वह शीघ्र सूखेगा।

प्रश्न 5.
एक जल की ठंडी बोतल रेफ्रिजरेटर से निकालिए और इसें मेज पर रखिए। कुछ समय पश्चात् आप इसके चारों ओर जल की छोटी-छोटी बूंदें देखेंगे। करण बताओ?
उत्तर:
ठंडी बोतल की बाहरी सतह भी ठंडी होती है जिससे बाहरी सतह के आस-पास की वायु – ठंडी हो जाती है। ऐसा होने से वायु में उपस्थित जलवाष्प का संघनन हो जाता है और इसकी छोटी-छोटी बूंदें बोतल पर जम जाती हैं।

प्रश्न 6.
चश्मों के लेंस साफ करने के लिए लोग उस पर हूँक मारते हैं तो लेंस भीग जाते हैं। लेंस क्यों भीग जाते है? समझाइए।
उत्तर:
मुँह से निकलने वाली वायु नम होती है जो लेंसों पर संघनित हो जाती है जिससे लेंस भीग जाते हैं।

प्रश्न 7.
बादल कैसे बनते हैं ?
उत्तर:
महासागरों, नदियों एवं तालाबों से जल का लगातार वाष्पन होता रहता है। इसके अतिरिक्त पौधे भी जल का वाष्प के रूप में उत्सर्जन (वाष्पोत्सर्जन) करते हैं। यह जल वायु में मिश्रित होता रहता है। जब जलवाष्प पृथ्वी से अधिक ऊँचाई पर पहुँचती है तो यह ठंडी होने लगती है क्योंकि पृथ्वी से ऊपर की ओर जाने पर ताप कम होता जाता है। अधिक ऊँचाई पर जलवाष्प संघनित होकर धुंभा जैसा रूप बना लेती हैं जिन्हें बादल कहते हैं। जब ये बादल अधिक ठण्डे होने लगते हैं तो जल की बूंदें बनने लगती हैं और वर्षा के रूप में पृथ्वी पर पुनः आ जाती है।

प्रश्न 8.
सूखा कब पड़ता है ?
उत्तर:
यदि किसी क्षेत्र में एक वर्ष या उससे भी अधिक समय तक वर्षा न हो तो वाष्पन एवं वाष्पोत्सर्जन द्वारा मृदा से लगातार जल की हानि होती रहती है क्योंकि यह वर्षा द्वारा वापस नहीं लाया जा रहा है। इसलिए मृदा जलविहीन होने लगती है। उस क्षेत्र के तालाबों और कुओं में जल का स्तर गिर जाता है। उनमें से कुछ सूख भी जाते हैं। भौम जल की भी कमी हो जाती है। इससे सूखा पड़ सकता है।

HBSE 6th Class Science जल Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. कौन सा जल पीने योग्य नहीं होता है?
(क) नदियों का
(ख) कुएँ का
(ग) झील का
(घ) समुद्र का
उत्तर:
(घ) समुद्र का

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

2. पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है?
(क) \(\frac{1}{3}\) भाग
(ख) \(\frac{2}{3}\) भाग
(ग) \(\frac{1}{2}\) भाग
(घ) \(\frac{5}{2}\) भाग
उत्तर:
(ख) \(\frac{2}{3}\) भाग

3. जल को धूप में रखने पर वह वाष्य के रूप में उड़ने लगता है, यह प्रक्रम कहलाता है
(क) वाष्पन
(ख) वाष्पोत्सर्जन
(ग) संघनन
(घ) निष्कासन
उत्तर:
(क) वाष्पन

4. भूमि के अन्दर पाया जाने वाला जल कहलाता है
(क) सतह जल
(ख) बंधित जल
(ग) भौम जल
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) भौम जल

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. ……………….. और ……………….. के जल में बहुत से लवण घुले होते हैं जिससे जल खारा होता है।
2. ……………….. अपने साथ लवणों का बहन नहीं करती है।
3. जलवाष्य के ……………….. के कारण बादलों से जल की बूंदों का निर्माण होता है।
4. वर्षा का जल एकत्र करने को ……………….. कहते हैं।
उत्तर:
1. समुद्र, महासागरों
2. जलवाष्प
3. संघनन
4. वर्षा जल संग्रहण।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. वाष्पन (i) वर्षा न होना
2. अतिवृष्टि (ii) जल का जमना
3. ओला (iii) जल का गैस में बदलना
4. सूखा (iv) बाढ़ आना

उत्तर:

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. वाष्पन (ii) जल का जमना
2. अतिवृष्टि (iv) बाढ़ आना
3. ओला (iii) जल का गैस में बदलना
4. सूखा (i) वर्षा न होना

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

(i) वर्षा होना, जल चक्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कारक
(ii) वाष्पन एवं वाष्पोत्सर्जन का जल चक्र में कोई महत्व नहीं है।
(iii) जलवाष्प के संघनन के फलस्वरूप वर्षा होती है।
(iv) लम्बे समय तक वर्षा न होने के कारण सूखा पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जल किन-किन रूपों में पाया जाता है ?
उत्तर:
तीन रूपों में बर्फ, जल तथा जलवाष्प।

प्रश्न 2.
पृथ्वी का कितना भाग जल से घिरा हुआ है ?
उत्तर:
पृथ्वी का 2/3 भाग जल से घिरा हुआ है।

प्रश्न 3.
आपको पीने के लिए जल कहाँ से प्राप्त होता है?
उत्तर:
कुंओं, नदियों एवं नलकूपों से।

प्रश्न 4.
दो प्लेटों में जल लेकर एक को धूप में तथा दूसरी को छाया में रखा जाता है। कौन सी प्लेट का जल पहले गायब होगा? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
धूप में रखी गई प्लेट का जल पहले गायब होगा।

प्रश्न 5.
प्लेट का जल क्यों गायब हुआ? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सूर्य के प्रकाश से जल गर्म होकर वाष्पीकृत होता है जिससे वह गायब हो जाता है।

प्रश्न 6.
जल के वाष्पीकरण और वाष्पोत्सर्जन के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सूर्य का प्रकाश।

प्रश्न 7.
समुद्र एवं सागरों का पानी पीने योग्य क्यों नहीं होता है?
उत्तर:
समुद्र एवं महासागरों के पानी में अत्यधिक लवण घुले होने के कारण यह खारा होता है।

प्रश्न 8.
पौधों द्वारा जल की क्षति को क्या कहते हैं ?
उत्तर:
बाष्पोत्सर्जन।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 9.
गीले कपड़ों को धूप में सुखाने पर इनका जल कहाँ गायब हो जाता है?
उत्तर:
गर्मी के कारण जल वाष्प बनकर उड़ जाता है।

प्रश्न 10.
जल कणिका किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी बूंदें बना लेती हैं, इन्हें जल कणिका कहते हैं।

प्रश्न 11.
पृथ्वी पर सर्वाधिक जल कहाँ उपस्थित है ?
उत्तर:
महासागरों में।

प्रश्न 12.
यदि भारी वर्षा हो तो क्या होगा?
उत्तर:
बाढ़ आने की सम्भावना बढ़ जाएगी।

प्रश्न 13.
क्या हम जल का संरक्षण कर सकते हैं ? किसी एक विधि का नाम लिखिए।
उत्तर:
हाँ, तालाब बनाकर।

प्रश्न 14.
‘जल की बचत’ विषय पर अपने स्वयं के कुछ नारे लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  1. जल ही जीवन है।
  2. जल अनमोल है।
  3. जल बचाओ, जीवन बचाओ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वर्षा जल संग्रहण की दो विधियाँ लिखिए।
उत्तर:
गौ जल संग्रहण की दो विधियाँ निम्न प्रकार हैं-
(1) छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण-इस विधि में भवनों की छत पर एकत्रित वर्षा के जल को भण्डारण टैंकों में पाइपों द्वारा पहुँचाया जाता है।
(2) जलाशय बनाना व्यर्थ बहते पानी को नालियों द्वारा तालाबों में एकत्र किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
संघनन की क्रिया को दर्शाने के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए।
उत्तर:
क्रियाकलाप-जल से आधा भरा गिलास लीजिए। गिलास को बाहर से सूखे कपड़े से पॉछिए। जल में कुछ बर्फ डालिए। एक या दो मिनट तक प्रतीक्षा कीजिए। गिलास के बाहरी पृष्ठ में होने वाले परिवर्तनों का प्रेक्षण कीजिए।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल -1
चित्र : बर्फ व जल से भरे गिलास के बाहरी पृष्ठ पर प्रकट जल की बूंदें
हम देखते हैं कि गिलास की बाहरी सतह पर कुछ बूंदें एकत्र हो जाती हैं। ऐसा संघनन की क्रिया के फलस्वरूप हुआ है। बर्फ युक्त जल से गिलास के बाहर की हवा ठण्डी होकर संघनित होकर गिलास की सतह पर जम जाती है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 3.
जल के चार प्रमुख उपयोग लिखिए।
उत्तर:
जल के उपयोग-

  1. जल पीने में उपयोग होता है।
  2. जल का उपयोग, नहाने, कपड़े धोने में होता है।
  3. जल फसलों एवं पौधों की सिंचाई के लिए उपयोग होता है।
  4. बहुत से जीव जन्तु-जल के अन्दर रहते हैं।

प्रश्न 4.
धूप में फैलाने पर गीले कपड़े कैसे सूख जाते हैं?
उत्तर:
गीले कपड़ों को धूप में फैलाकर डालने से उनसे वाष्पन होने लगता है। कपड़ों में उपस्थित जल गर्मी पाकर वाष्प में बदलकर उड़ जाता है और कपड़े सूख जाते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल -1HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 14 जल -2

प्रश्न 5.
तीन क्रियाकलापों की सूची बनाइए, जिससे आप जल बचा सकते हैं। प्रत्येक क्रियाकलाप को कैसे करेंगे, इसका उल्लेख कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:

  1. बुश करते समय हमें नल बन्द कर देना चाहिए।
  2. हमें नहाने के लिए टब के स्थान पर बाल्टी का प्रयोग करना चाहिए।
  3. नलों की टोटियों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी परिवार द्वारा एक दिन में उपयोग होने वाले जल की मात्रा का अनुमान लगाकर सारणी में लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
किसी परिवार द्वारा एक दिन में उपयोग होने वाले जल की मात्रा का अनुमान

क्रियाकलाप उपयोग हुए जल की मात्रा
1. पीने में 1/2 बाल्टी
2. ब्रुश करने में 1/2 बाल्टी
3. नहाने में 4 बाल्टी
4, बर्तन साफ करने में 2 बाल्टी
5. कपड़े धोने में 6 बाल्टी
6. शौचालय में 4 बाल्टी
7. फर्श साफ करने में 5 बाल्टी
8. कोई अन्य 2 बाल्टी
परिवार में एक दिन में उपयोग जल की कुल मात्रा 24 बाल्टी

प्रश्न 2.
जल चक्र किसे कहते हैं? आरेख बनाकर वर्णन कीजिए।
उत्तर-
जल चक्र:
जल का विभिन्न रूपों में बदलते हुए एक स्थान से अन्य स्थान पर पहुँचना तथा पुन: उसी स्थान पर लौटना जल चक्र कहलाता है। महासागर, समुद्र, नदियाँ, झीलें, तालाब आदि जल के प्रमुख स्रोत हैं। इसके अतिरिक्त जल की कुछ मात्रा मृदा में भी उपस्थित होती है। सूर्य की गर्मी से जल सतह से जलवाष्प के रूप में उड़ता है तथा पौधों द्वारा वाष्पोत्सर्जन द्वारा भी जल उड़ता है। यह जल बादलों का निर्माण करता है। बादल हवा द्वारा उड़ाकर एक स्थान से दूसरे स्थानों पर ले जाये जाते हैं। बादलों के बरसने पर जल पुन: पृथ्वी पर आ जाता है। कुछ जलवाष्प पहाड़ों पर बर्फ के रूप में गिरती है, जो पिघलकर जल बनाती है। जो नदियों में बहकर पुनः समुद्रों में पहुँच जाता है। वर्षा का कुछ जल पुनः जमीन में चला जाता है। इस प्रकार जल का चक्रण होता रहता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 14 जल

प्रश्न 3.
जल संग्रहण क्या है ? यह क्यों आवश्यक है? जल संग्रहण की एक विधि लिखिए।
उत्तर:
जल संग्रहण : आज के समय में जल का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे पेयजल की दिन-प्रतिदिन कमी होती जा रही है, अत: जल को भविष्य के लिए बचाना अति आवश्यक है। वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भण्डारण करना ही वर्षा जल संग्रहण कहलाता है।

जल संग्रहण की आवश्यकता : हमारे देश में मुख्यतः मानसूनी वर्षा होती है अर्थात् वर्षभर वर्षा समान नहीं होती। वर्षा का अधिकांश जल नदियों से बहकर सागरों में चला जाता है, जो पीने योग्य नहीं रहता है। इस वर्षा जल को एकत्र करके वर्षभर सूखे की समस्या से बचा जा सकता है। जल संग्रहण करके सिंचाई की जा सकती है तथा वर्षभर पीने के पानी की व्यवस्था की जा सकती है। जल संग्रहण की विधि

छत के ऊपर वर्षा जल संग्रहण : इस विधि में भवनों की छत पर एकत्रित वर्षा के जल को भण्डारण टैंक में पाइपों द्वारा पहुँचाया जाता है। इस जल में छत पर उपस्थित मिट्टी के कण हो सकते हैं जिन्हें उपयोग करने से पहले निस्पंदित करना आवश्यक होता है।

जल Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ जल जीवन के लिए अति आवश्यक है। जल का उपयोग केवल दैनिक कार्यों के लिए ही नहीं वरन् बहुत-सी वस्तुओं के उत्पादन के लिए भी होता है।
→ तालाब, नदी, कुएँ, झरने आदि जल के स्रोत हैं।
→ पृथ्वी का 2/3 भाग जल से घिरा हुआ है। इस जल का अधिकांश भाग समुद्रों और महासागरों में है।
→ गर्म करने पर या सूर्य की गर्मी से जल वाष्प में परिवर्तित होकर वायु में मिलता रहता है। इस प्रकार बनी जलवाष्प वायु का एक भाग बन जाती है।
→ वायु में वाष्पन और वाष्पोत्सर्जन से जलवाष्प मिलती रहती है।
→ जलवाष्प वायु में संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूंदें बनाती है जो बादल जैसे दिखाई देते हैं। बहुत-सी छोटी जल की बूंदें परस्पर मिलकर वर्षा, हिम अथवा ओले के रूप में गिरती हैं।
→ वर्षा का जल या बर्फ के पिघलने से बहता हुआ जल झीलों, तालाबों तथा नदियों को भर देता है। इस जल का कुछ भाग वाष्पन तथा वाष्पोत्सर्जन द्वारा वापस वायु में चला जाता है। शेष जल धीरे-धीरे भूमि के नीचे रिसता रहता है। इस जल का अधिकांश भाग हमें भूमिगत जल के रूप में उपलब्ध रहता है।
→ महासागरों तथा जलीय भागों के बीच जल के चक्रण को जल चक्र कहते हैं।
→ अत्यधिक वर्षा होने से बाढ़ आ जाती है जबकि लम्बे समय तक वर्षा न होने से सूखा पड़ सकता है।
→ पृथ्वी पर उपयोग करने योग्य जल की मात्रा सीमित है इसलिए जल के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता है।
→ वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भण्डारण करके बाद में प्रयोग करना, वर्षा जल संग्रहण कहलाता है। वर्षा जल संग्रहण का मूलमंत्र यह है कि जल जहाँ गिरे वहीं एकत्र कीजिए।
→ जल वाष्प – जल का गैसीय रूप जल वाष्य कहलाता है। वाष्यन-जल का वाष्प में परिवर्तित होना वाष्पन कहलाता है।
→ संघनन – जल वाष्प के द्रव की बूंदों में बदलने की क्रिया को संघनन कहते हैं।
→ बादल – जल वाष्प वायु में संघनित होकर छोटी-छोटी जल बूंदें बनाती है जो बादल जैसी दिखाई देती है।
→ सूखा – किसी क्षेत्र में लम्बे समय तक वर्षा न होने पर सूखा पड़ सकता है।
→ वर्षा जल संग्रहण – वर्षा के जल को एकत्र करना और उसका भण्डारण करके बाद में प्रयोग करने को वर्षा जल संग्रहण कहते हैं।
→ जल चक्र – महासागरों तथा जलीय भागों के बीच जल के चक्रण को जल चक्र कहते हैं।
→ ओला – जल वाष्प का संघनन होकर पानी की बूंदें बन जाती हैं, जब ये बूंदें जमकर बर्फ की गोलियाँ बनकर जमीन पर गिरती हैं तो इन्हें ओला कहते हैं।
→ बाढ़ – अत्यधिक वर्षा से नदियों, झीलों तथा तालाबों का जल स्तर बढ़ जाता है और बाढ़ आ जाती है।
→ महासागर – जल का प्रमुख स्रोत जिसके जल में बहुत से लवण घुले होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *