HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

Haryana State Board HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

HBSE 6th Class Science चुंबकों द्वारा मनोरंजन InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
बूझो आपसे यह प्रश्न पूछना चाहता है। एक दर्जी कमीज में बटन टाँक रहा था। उसके हाथ से सुई फिसल कर फर्श पर गिर गई। क्या आप सुई ढूँढने में दर्जी की सहायता कर सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, हम चुम्बक की सहायता से सुई को ढूंढ सकते हैं क्योंकि लोहे की बनी सुई चुम्बक पर चिपक जाएगी।

प्रश्न 2.
पहेली के पास आपके लिए एक समस्या है। आपको दो समान छड़ें दी गई हैं, जिन्हें देखने से प्रतीत होता है कि वे लोहे की बनी हुई हैं। उनमें से एक चुम्बक है जबकि दूसरी लोहे की साधारण छड़ है। आप कैसे ज्ञात करेंगे कि इनमें से कौन-सी छड़ चुम्बक है?
उत्तर:
लोहे की छड़ में धूव नहीं होते, अत: सभी जगह समान आकर्षण होगा। चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं जहाँ सबसे अधिक आकर्षण होता है। इस प्रकार हम ज्ञात कर सकते है कि कौन-सी छड़ चुम्बक है।

प्रश्न 3.
आपके विद्यालय का मुख्य द्वार आपकी कक्षा से किस दिशा में स्थित है?
उत्तर:
विद्यार्थी अपने विद्यालय की स्थिति के अनुसार उत्तर लिखें।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

HBSE 6th Class Science चुंबकों द्वारा मनोरंजन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कृत्रिम चुम्बक विभिन्न आकार के बनाए जाते हैं, जैसे …………………. तथा ………….।
(ख) जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, वे ………… कहलाते हैं।
(ग) कागज एक …………… पदार्थ नहीं है।
(घ) प्राचीन काल में लोग दिशा ज्ञात करने के लिए …………… का टुकड़ा लटकाते थे।
(ङ) चुम्बक के सदैव ………….. ध्रुव होते हैं।
उत्तर:
(क) नाल चुम्बक, बेलनाकार चुम्बक,छड़चुम्बक।
(ख) चुम्बकीय
(ग) चुम्बकीय
(घ) चुम्बक
(ङ) दो।

प्रश्न 2.
बताइए निम्न कथन सही है अथवा गलत
(क) बेलनाकार चुम्बक में केवल एक ध्रुव होता है।
(ख) कृत्रिम चुम्बक का आविष्कार यूनान में हुआ था।
(ग) चुम्बक के समान ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
(घ) लोहे का बुरादा छड़ चुम्बक के समीप लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता है।
(ङ) छड़ चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा को दर्शाता है।
(च) किसी स्थान पर पूर्व-पश्चिम दिशा ज्ञात करने के लिए कम्पास का उपयोग किया जा सकता है।
(छ) रबड़ एक चुम्बकीय पदार्थ है।
उत्तर:
(क) गलत
(खा) गलत
(ग) सही
(घ) गलत
(ङ) सही
(च) सही
(छ) गलत।

प्रश्न 3.
यह देखा गया है कि पेंसिल छीलक (शार्पनर) यद्यपि प्लास्टिक का बना होता है, फिर भी यह चुम्बक के दोनों ध्रुवों से चिपकता है। उस पदार्थ का नाम बताइए जिसका उपयोग इसके किसी भाग के बनाने में किया गया है।
उत्तर:
पेंसिल छीलक में ब्लेड लोहे का बना होता है और जब वह चुम्बक के सम्पर्क में आता है तो लोहा चुम्बक से चिपक जाता है।

प्रश्न 4.
एक चुम्बक के एक ध्रुव को दूसरे चुम्बक के ध्रुव के समीप लाने की विभिन्न स्थितियाँ कॉलम 1 में दर्शाई गई हैं। कॉलम 2 में प्रत्येक स्थिति के परिणाम को दर्शाया गया है। रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

कॉलम – 1 कॉलम – 2
N – N _
N – _ आकर्षण
S – N _
_ – S प्रतिकर्षण

उत्तर:

कॉलम-1 कॉलम-2
N – N प्रतिकर्षण
N – S आकर्षण
S – N आकर्षण
S – S प्रतिकर्षण

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 5.
चुम्बक के कोई दो गुण लिखिए।
उत्तर:
चम्बक के गुण:
1. चुम्बक लोहा, निकिल, कोबाल्ट जैसे कुछ पदार्थों को आकर्षित करता है।
2. चुम्बक को स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर यह सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में रुकता है।

प्रश्न 6.
छड़ चुम्बक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं?
उत्तर:
छड़ चुम्बक के ध्रुव उसके दोनों सिरों के नजदीक

प्रश्न 7.
छड़ चुम्बक पर धुवों की पहचान का कोई चिह्न नहीं है। आप कैसे ज्ञात करोगे कि किस सिरे के समीप उत्तरी ध्रुव स्थित है?
उत्तर:
छड़ चुम्बक के बीचों-बीच एक धागा बांधकर इसे लटकाने पर यह उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है। जो सिरा उत्तर में ठहरता है वह उत्तरी ध्रुव तथा जो सिरा दक्षिण की ओर होता है वह दक्षिणी ध्रुव कहलाता है।

प्रश्न 8.
आपको एक लोहे की पत्ती दी गई है। आप इसे चुम्बक कैसे बनाएँगे?
उत्तर:
सबसे पहले लोहे की पत्ती को मेज पर रखते हैं। अब एक छड़ चुम्बक का कोई एक ध्रुव लोहे की पत्ती के एक सिरे पर रखिए। चुम्बक को बिना हटाए इसे पत्ती के दूसरे सिरे तक ले जाइए। इस प्रक्रिया को लगभग 30-40 बार दोहराइए। इस प्रकार लोहे की पत्ती को चुम्बक बनाया जा सकता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -1

प्रश्न 9.
दिशा निर्धारण में कम्पास का किस प्रकार प्रयोग होता है?
उत्तर:
कम्पास की सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है। सुई नोंक वाला सिरा उत्तर की ओर तथा इसके पीछे का सिरा दक्षिण दिशा बताता है। उत्तर-दक्षिण दिशाओं को जानकर पूर्व-पश्चिम दिशाओं का ज्ञान किया जा सकता है।

प्रश्न 10.
पानी के टब में तैरती एक खिलौना नाव के समीप विभिन्न दिशाओं से एक चुम्बक लाया गया। प्रत्येक स्थिति में प्रेक्षित प्रभाव कॉलम 1 में तथा सम्भावित कारण कॉलम 2 में दिये गये हैं। कॉलम 1 में दिये गये कथनों का मिलान कॉलम 2 में दिये गये कथनों से कीजिए।

कॉलम – 1 कॉलम – 2
1. नाव चुम्बक की ओर आकर्षित हो जाती है। (क) नाव में चुम्बक लगा है जिसका उत्तरी धूव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
2. नाव चुम्बक से प्रभावित नहीं होती। (ख) नाव में चुम्बक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
3. यदि चुम्बक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक के समीप आती है। (ग) नाव की लम्बाई के अनुदिश एक छोटा चुम्बक लगाया गया है।
4. जब उत्तरी ध्रुव नाव के अन भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक से दूर चली जाती है। (घ) नाव चुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।
5. नाव बिना दिशा बदले तैरती है। (ङ) नाव अचुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।

उत्तर:

कॉलम – 1 कॉलम – 2
1. नाव चुम्बक की ओर आकर्षित हो जाती है। (घ) नाव चुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।
2. नाव चुम्बक से प्रभावित नहीं होती। (ङ) नाव अचुम्बकीय पदार्थ से निर्मित है।
3. यदि चुम्बक का उत्तरी ध्रुव नाव के अग्र भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक के समीप आती है। (ख) नाव में चुम्बक लगा है जिसका दक्षिणी ध्रुव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
4. जब उत्तरी ध्रुव नाव के अन भाग के समीप लाया जाता है तो नाव चुम्बक से दूर चली जाती है। (क) नाव में चुम्बक लगा है जिसका उत्तरी धूव, नाव के अग्र भाग की ओर है।
5. नाव बिना दिशा बदले तैरती है। (ग) नाव की लम्बाई के अनुदिश एक छोटा चुम्बक लगाया गया है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

HBSE 6th Class Science चुंबकों द्वारा मनोरंजन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

1. लोहे की वस्तुओं को अपनी ओर खींचने वाले पत्थर को क्या नाम दिया गया?
(क) मेग्नस
(ख) मेग्नेटाइट
(ग) हेमेटाइट
(घ) पाइराइट
(घ) पादार
उत्तर:
(ख) मेग्नेटाइट

2. वे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, कहलाते हैं-
(क) चुम्बकीय पदार्थ
(ख) अचुम्बकीय पदार्थ
(ग) प्रतिकर्षी पदार्थ
(घ) आकर्षी पदार्थ
उत्तर:
(क) चुम्बकीय पदार्थ

3. चुम्बक के ध्रुव होते हैं-
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर:
(ख) दो

4. चुम्बक अपना गुण खो देता है-
(क) गर्म करने पर
(ख) पीटने पर
(ग) ऊँचाई से गिराने पर
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. लोहे के टुकड़े से चुम्बक बनाने की विधि का अविष्कार हुआ, इन्हें …………….. कहते हैं।
2. जो पदार्थ चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होते, वे …………….. कहलाते हैं।
3. चुम्बक के …………….. इसके सिरों के नजदीक होते हैं।
4. …………….. सामान्यतः काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है।
उत्तर:
1. कृत्रिक चुम्बक
2. अचुम्बकीय
3. ध्रुव
4. कंपास।

III. सुमेलन : कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. मैग्नस (i) पत्थर का नाम
2. मेग्नीशिया (ii) एक स्थान का नाम
3. मेग्नेटाइट (iii) गड़रिया का नाम
4. दिक्सूची (iv) कंपास का नाम

उत्तर:

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
1. मैग्नस (iii) गड़रिया का नाम
2. मेग्नीशिया (ii) एक स्थान का नाम
3. मेग्नेटाइट (i) पत्थर का नाम
4. दिक्सूची (iv) कंपास का नाम

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कधन छोटिए

(i) निकिल, कोबाल्ट एवं लोहा चुम्बकीय पदार्थ हैं।
(ii) छड़ चुम्बक को बीच से धागे द्वारा स्वतंत्र लटकाने पर इसके सिरे पूर्व-परिचम की ओर ठहरते हैं।
(iii) चुम्बक के दो ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव होते हैं।
(iv) दो चुम्बकों के विपरीत ध्रुवों में आकर्षण होता है।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3, सत्य
4. सत्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कबाड़ के ढेर से लोहे के टुकड़ों का चयन किसके द्वारा किया जा सकता है।
उत्तर:
चुम्बक द्वारा।

प्रश्न 2.
चुम्बक किस प्रकार की वस्तुओं को अपनी ओर खीचती हैं? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
लोहा, निकिल और कोबाल्ट से बनी वस्तुओं को।

प्रश्न 3.
चुम्बक के प्रभाव वाले किसी सेल का नाम बताइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
पेपर क्लिप को हवा में लटकाना।

प्रश्न 4.
एक प्राकृतिक चुम्बक का नाम लिखिए।
उत्तर:
मैग्नेटाइट एक प्राकृतिक चुम्बक है।

प्रश्न 5.
मेग्नस छड़ी के सिरे पर क्या लगा होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
चुम्बक।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 6.
छड़ चुम्बक का वह सिरा जो लटकाने पर उत्तर की ओर ठहरता है, क्या कहलाता है?
उत्तर:
उत्तरी धूव।

प्रश्न 7.
ऐसे पदार्थ जो चुम्बक से आकर्षित नहीं होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
अनुचुम्बकीय पदार्थ ।

प्रश्न 8.
ऐसे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, क्या कहलाते हैं?
उत्तर:
चुम्बकीय पदार्थ।

प्रश्न 9.
चुम्बक की खोज किसने की?
उत्तर:
मैग्नस ने।

प्रश्न 10.
क्या होता है जब छड़ चुम्बक को लोहे के बुरादे से होकर निकाला जाता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
छड़ चुम्बक के दोनों सिरों पर लोहे का बुरादा समान रूप से चिपक जाता है।

प्रश्न 11.
दो ऐसे उपकरणों का नाम लिखिए जिनमें ‘चुम्बक पाया जाता है?
उत्तर:
(i) विद्युत घंटी
(ii) क्रेन।

प्रश्न 12.
पिन धारक में चुम्बक का क्या कार्य है?
उत्तर:
पिने पिन धारक के मुंह पर आ जाती हैं जिससे इन्हें उठाने में सरलता होती है।

प्रश्न 13.
कृत्रिम चुम्बक किस पदार्थ से बनाए जाते हैं?
उत्तर:
लोहे से।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 14.
मिट्टी चुम्बकीय पदार्थ है या अनुचुम्बकीय ?
उत्तर:
अनुचुम्बकीय।

प्रश्न 15.
क्या होता है यदि चुम्बक को गर्म किया जाए या हथौड़े से पीटा जाए?
उत्तर:
चुम्बक अपना गुण खो देता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रेखांकित शब्दों को वाक्य के अनुसार शुद्ध कीजिए
(क) कागज एक चुम्बकीय पदार्थ है।
(ख) एनास्टिक एक चुम्बकीय पदार्थ है।
(ग) कृत्रिम चुम्बक का आविष्कार इंग्लैण्ड में हुआ।
(घ) चुम्बक का एक धुव होता है।
उत्तर:
(क) अनुचुम्बकीय
(ख) लोहा
(ग) यूनान
(घ) दो।

प्रश्न 2.
एक सरल कम्पास बनाने के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
क्रियाकलाप:
छड़ चुम्बक के उपयोग से लोहे की सुई को चुम्बकित कीजिए। अब इसे किसी छोटी कॉर्क अथवा फोम के टुकड़े में निविष्ट कीजिए। इसे पानी से भरे प्याले अथवा टब में तैराइए। यह सुनिश्चित कीजिए कि सुई पानी को न छुए। अब आपकी कम्पास कार्य करने के लिए तैयार है। तैरती कॉर्क पर लगी सुई की दिशा नोट कीजिए। सुई लगी कॉर्क को विभिन्न दिशाओं में घुमाइए। जब बिना घुमाए कॉर्क तैरने लगे तो सुई की दिशा पुनः नोट कीजिए। कॉर्क का घूमना बंद होने पर सुई सदैव एक ही दिशा दर्शाती
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -2

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 3.
(a) आप रेत से लोहे के बुरादे को किस प्रकार अलग करेंगे।
(b) कुछ स्थानों का भ्रमण कर चुम्बक की सहायता से विभिन्न स्थानों की मिट्टी में लोहे की वस्तुओं (पिन, नट-बोल्ट, कील, लोहे का बुरादा) की संख्या की तुलना कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
(a) मिश्रण से होकर बार-बार चुम्बक गुजार ने पर लोहे का बुरादा चुम्बक से चिपक जाता है।
(b)

स्थान लोहे की वस्तुओं की संख्या
1. अपने घर के सामने की थोड़ी सी वस्तुएं, पिन, नट, कील
2. कार मैकेनिक की दुकान के सामने की मिट्टी बहुत सी वस्तुएं, लोहे का बुरादा, कील, नट, बोल्ट आदि।
3. खेत की मिट्टी बिल्कुल नहीं

प्रश्न 4.
एक कागज की शीट पर लोहे का बुरादा फैलाइए। इस शीट के ऊपर एक छड़ चुम्बक रखिए। आप क्या देखते है? क्या लोहे का बुरादा चुम्बक के सभी स्थानों पर एक समान रूप से चिपकता है? क्या आप चुम्बक के किसी भाग में किसी अन्य भाग से अधिक लोहे का बुरादा चिपका हुआ देखते हैं ?
उत्तर:
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -3
1. चुम्बक लोहे के बुरादे को अपनी ओर खींचती है।
2. बुरादा चुम्बक पर समान रूप से नहीं चिपकता।
3. चुम्बक के सिरों पर बुरादा अधिक चिपकता है।

प्रश्न 5.
चुम्बकों का रख-रखाव कैसे किया जाता है?
उत्तर:
चुम्बकों को कभी भी पीटना या गर्म नहीं करना चाहिए। इससे चुम्बक अपना चुम्बकत्व खो देती है।
छड़ चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए उनके जोड़ों के असमान ध्रुवों को पास-पास रखा जाना चाहिए। इन चुम्बकों को लकड़ी के टुकड़ों HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -4

प्रश्न 6.
कम्पास क्या होता है? इसका चित्र बनाइए।
उत्तर:
कम्पास (दिक्सूचक) काँच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है जिसमें एक चुम्बकीय सुई अपनी धुरी पर स्वतंत्रतापूर्वक घूमती है। यह सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है। इसकी नोंक उत्तर दिशा को तथा पीछे की ओर का भाग दक्षिण दिशा को दर्शाता है। इसका प्रयोग दिशा का ज्ञान करने के लिए किया जाता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -5

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 7.
चुम्बक का प्रभाव दाने के लिए एक क्रियाकलाप कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
क्रियाकलाप:
प्लास्टिक अथवा कागज का एक प्याला लीजिए। इसे एक स्टैंड पर शिकंजे (क्लैम्प) की सहायता से कस दीजिए। जैसा कि चित्र में दर्शाया गया है। प्याले के अंदर एक चुम्बक रखिए तथा इसे कागज से ढंक दीजिए, जिससे कि चुम्बक दिखाई न दे। लोहे के बने एक क्लिप को एक धागे से बाँधिए। धागे के दूसरे सिरे को स्टैण्ड के आधार के साथ बाँध दीजिए। (ध्यान रखें, धागे की लम्बाई को पर्याप्त छोटा रखना यहाँ एक युक्ति है।) क्लिप को प्याले के आधार के समीप लाइए। क्लिप बिना किसी सहारे के एक पतंग की भाँति हवा में रुका रहता है।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -6

प्रश्न 8.
एक कम्पास का उपयोग करके, अपने कमरे की खिड़की तथा अपने घर या अपनी कक्षा के प्रवेश द्वार के खुलने की दिशा ज्ञात कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
कम्पास का उपयोग करके हमने ज्ञात किया कि हमारे कमरे की खिड़की और हमारे घर का प्रवेश द्वार उत्तर दिशा की ओर खुलते हैं जबकि हमारी कक्षा का प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा में खलता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 9.
समान माप के दो एक जैसे छड़ चुम्बकों को एक-दसरे के ऊपर इस प्रकार रखने का प्रयत्न कीजिए कि एक चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दूसरे के उत्तरी ध्रुव पर हो। अवलोकन कीजिए क्या होता है और अपने प्रेक्षणों को अपनी नोटबुक में लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
जब हम समान माप के दो एक जैसे छड़ चुम्बकों को एक-दूसरे के ऊपर इस प्रकार रखते हैं कि एक चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दुसरे चुम्बक के उत्तरी ध्रुव पर हो तो दोनों चम्बक एक-दूसरे से प्रतिकर्षित होते हैं। दो असमान धूव प्रतिकर्षित होते हैं तथा दो समान ध्रुव आकर्षित होते हैं। यह चुम्बक का गुण है।

प्रश्न 10.
बढ़ई के काम करते समय फर्श पर बहुत-सा लकड़ी का छीलन फैल जाता है तथा कुछ लोहे की कीलें एवं पेंच भी इनके साथ मिल जाते हैं। हाथों से ढूंढने में उसका बहुमूल्य समय नष्ट किये बिना आप कीलों तथा पेंचों को बुरादे तथा छीलन से पृथक् करने में उसकी सहायता कैसे करेंगे? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
यदि बढ़ई चुम्बक का उपयोग करेगा तो लोहे के बने कील एवं पेंच चुम्बक से चिपक जायेंगे।

प्रश्न 11.
आप एक बुद्धिमान गुड़िया बना सकते हैं, जो अपनी पसंद का वस्तुएं चुनती है। एक गुड़िया लाजिए तथा इसके हाथ में एक छोटा चुम्बक बांध दीजिए। इस हाथ को दस्ताने से छुपा दीजिए, जिससे कि चुम्बक दिखाई न दे। अब आपकी बुद्धिमान गुड़िया तैयार है। अपने मित्रों से विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ गुड़िया के हाथ के पास लाने को कहिए। वस्तु के पदार्थ की जानकारी से आप पहले ही यह बता सकते हो कि गुड़िया इस वस्तु को पकड़ेगी या नहीं। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
जब हम एक छोटा चुम्बक गुड़िया के दस्ताने में छिपा देते हैं तो वह स्वाभाविक रूप से लोहे, कोबाल्ट या निकिल से बनी वस्तुओं को अपनी ओर खींचती है। वास्तव में यह मजेदार खेल है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मान लीजिए आप मेग्नस की भाँति मेग्नस छड़ी बनाकर भ्रमण पर निकले हैं। चुम्बक द्वारा आकर्षित होने वाली वस्तुओं की सूची बनाइए। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
सारणी : चुम्बक द्वारा आकर्षित होने वाली वस्तुओं का पता लगाना

वस्तु का नाम पदार्थ जिसकी वस्तु बनी है (कपड़ा/प्लास्टिक/एल्युमिनियम/ लकड़ी/काँच/लोहा/ अन्य कोई) मैग्नस छड़ी/चुम्बक द्वारा आकर्षित (हाँ/नही)
1. लोहे की गेंद लोहा हाँ
2. स्केल प्लास्टिक नहीं
3. जूता चमड़ा नहीं
4. कील लोहा हाँ
5. चाकू लोहा हाँ
6. कुर्सी लकड़ी नहीं
7. चॉक चॉक नहीं
8. डस्टर लकड़ी नहीं
9. केंची लोहा हाँ
10. मृर्ति निकिल हाँ

प्रश्न 2.
“स्वतन्त्रतापूर्वक लटका चुम्बक सदैव एक ही दिशा में आकर रुकता है।” एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइए।
उत्तर:
क्रियाकलाप:
एक छड़ चुम्बक लेते हैं। इसके एक सिरे पर पहचान के लिए एक चिन्ह बना देते हैं। अब एक धागे को चुम्बक के मध्य बिन्दु से बाँधते हैं जिससे कि इसे एक लकड़ी के स्टैण्ड पर चित्रानुसार लटकाया जा सके। यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि चुम्बक प्रत्येक दिशा में स्वतन्त्रतापूर्वक घूम सके। इसे विराम अवस्था में आने देते हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -7
चुम्बक की विराम अवस्था में इसके दोनों सिरों की स्थिति दर्शाने के लिए धरती पर दो बिन्दु चिन्हित कीजिए। इन बिन्दुओं को एक रेखा से मिलाइए। यह रेखा उस दिशा को दर्शाती है, जिस दिशा में चुम्बक अपनी विरामावस्था की स्थिति में आकर रुकता है। अब चुम्बक के एक सिरे को आराम से धक्का देकर घुमाइए तथा इसे विरामावस्था में आने दीजिए। विरामावस्था में इसके सिरों की स्थिति को दोबारा चिन्हित कीजिए। हम देखते हैं कि चुम्बक पुन: अपनी पहली स्थिति में आकर ही रुकता है। चुम्बक को एक दूसरी दिशा में घुमाइए तथा इसके विराम में आने की दिशा नोट कीजिए।

चुम्बक पुनः अपनी पुरानी स्थिति में आकर रुकता है। इससे स्पष्ट है कि स्वतंत्रतापूर्वक लटका चुम्बक सदैव एक ही दिशा में आकर रुकता है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन

प्रश्न 3.
क्या चुम्बक के असमान धुव आकर्षित होते हैं और समान धुव प्रतिकर्षित होते हैं। इसे समझाने के लिए एक खेल-खेल में क्रियाकलाप कीजिए।
उत्तर:
क्रियाकलाप दो छोटी खिलौना कारें लीजिए तथा उन पर A एवं B अंकित कीजिए। प्रत्येक कार के ऊपर लम्बाई के अनुदिश रबड़ बैण्ड से एक चुम्बक लगाइए। कार A में चुम्बक का उत्तरी ध्रुव अग्रभाग की ओर रखिए। कार B में चुम्बक विपरीत दिशा में रखिए। अब दोनों कारों को एक-दूसरे के समीप रखिए। आकर्षण एवं प्रतिकर्षण के प्रेक्षण निम्न तालिका में प्रस्तुत हैं।
HBSE 6th Class Science Solutions Chapter 13 चुंबकों द्वारा मनोरंजन -8

तालिका

कारों की स्थिति कारें कैसे चलती हैं? एक-दूसरे की ओर/एक-दूसरे से दूर/बिल्कुल नहीं
1. कार A का अग्र भाग कार B के अग्र भाग की ओर एक-दूसरे से दूर
2. कार A क पश्च भाग कार B के अग्र भाग की ओर एक-दूसरे की ओर
3. कार A को कार B के पीछे रखने पर एक-दूसरे की ओर
4 कार B का पश्च भाग कार A के पश्च भाग की ओर एक-दूसरे से दूर

चुंबकों द्वारा मनोरंजन Class 6 HBSE Notes in Hindi

→ प्राकृतिक चुम्बक प्राचीन यूनान में मेग्नस नामक एक गड़रिये द्वारा खोजा गया।
→ मैग्नेटाइट एक प्राकृतिक चुम्बक है।
→ ऐसे पदार्थ जो लोहे से बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं, चुम्बक कहलाते हैं।
→ ऐसे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, चुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं। जैसे-लोहा, निकिल एवं कोबाल्ट।
→ ऐसे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित नहीं होते हैं, अनुचुम्बकीय पदार्थ कहलाते हैं।
→ चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं-उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव। स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर चुम्बक सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में आकर रुकता है।
→ चुम्बक का उपयोग दिशा-निर्धारण के लिए होता है। चुम्बक के उत्तर-दक्षिण में ठहरने के कारण एक युक्ति का विकास किया गया। यह युक्ति कम्पास कहलाती है।
→ कम्पास सामान्यतः कांच के ढक्कन वाली एक छोटी डिब्बी होती है जिसमें एक चुम्बकीय सुई डिब्बी के अन्दर लगी होती है। यह अपने अक्ष पर स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है। विरामावस्था में सुई का तीर वाला सिरा उत्तर की ओर तथा पिछला भाग दक्षिण की ओर ठहरता है।
→ दो चुम्बकों के असमान ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं जबकि समान ध्रुवों में परस्पर प्रतिकर्षण होता है।
→ यदि चुम्बक को गर्म किया जाए व हथौड़े से पीटा जाए या ऊँचाई से गिराया जाए तो वह अपने गुण खो देता है।
→ चुम्बक – जिन पदार्थों में लोहे से बनी वस्तुओं को आकर्षित करने का गुण पाया जाता है, चुम्बक कहलाते हैं।
→ मैग्नेटाइट – एक प्राकृतिक चुम्बक जिसमें लोहा होता है।
→ उत्तरी ध्रुव – चुम्बक का उत्तर दिशा की ओर निर्देशित होने वाला सिरा उत्तरी ध्रुव कहलाता है।
→ दक्षिणी धूव – चुम्बक का दक्षिण दिशा की ओर निर्देशित होने वाला सिरा दक्षिणी ध्रुव कहलाता है।
→ कम्पास (द्विक्सूचक) – यह एक उपकरण है जो दिशा का निर्धारण करता है। इसमें लगी सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *