HBSE 8th Class Hindi Vyakaran काल

Haryana State Board HBSE 8th Class Hindi Solutions Hindi Vyakaran kaal काल Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 8th Class Hindi Vyakaran काल

क्रिया किस समय हुई, इसका बोध कराने का काम काल करता है। हम कह सकते हैं :

क्रिया के जिस रूप से काम के होने के समय का बोध होता है, उसे काल कहते हैं।

काल के भेद (Kinds of Tense) :
काल के मुख्य रूप से तीन भेद हैं-
1. वर्तमान काल (Present Tense)
2. भूतकाल (Past Tense)
3. भविष्यत काल (Future Tense)

1. वर्तमान काल (Present Tense) : क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि काम अभी चल रहा है, वर्तमान काल कहलाता है।
जैसे-
वह पढ़ रहा है।
रवि खाना खाता है।

वर्तमान काल के तीन उपभेद हैं :
(क) सामान्य वर्तमान (Present Indefinite) : इसमें क्रिया का वर्तमान काल में सामान्य रूप से होने का पता चलता है।
जैसे- बच्चा दूध पीता है।
(ख) अपूर्ण वर्तमान (Present Continuous) : क्रिया के जिस रूप से जाना जाए कि काम अभी चल रहा है, अपूर्ण वर्तमान काल कहलाता है,
जैसे- नीलिमा पढ़ रही है।
(ग) संदिग्ध वर्तमान (Present Doubtful) : क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान काल के होने में संदेह का बोध हो, संदिग्ध वर्तमान काल कहलाता है।
जैसे- राधा आती होगी।

HBSE 8th Class Hindi Vyakaran काल

2. भूतकाल (Past Tense) : क्रिया के जिस रूप से बीते हुए समय का बोध हो, वह भूतकाल कहलाता है। जैसे
तुमने पुस्तक पढ़ी।

भूतकाल के छ: उपभेद हैं :
(क) सामान्य भूत (Past Indefinite) : इसमें बीते हुए समय की क्रिया का सामान्य रूप होता है।
जैसे- मैं गया। रवि ने पत्र पढ़ा।

(ख) आसन्न भूत (Recent Past) : इसमें यह जाना जाता है कि काम भूतकाल में आरंभ होकर अभी-अभी समाप्त हुआ है।
जैसे-
मैंने अपना पाठ याद कर लिया है।
लड़कों ने फल खाए हैं।

(ग) पूर्ण भूत (Past Perfect) : इसमें यह पता चलता है कि काम भूतकाल में पूरा हो चुका था।
जैसे- मैंने पत्र लिखा था।

(घ) अपूर्ण भूत (Past Continuous) : जहां बीते हुए समय में चल रहा काम अभी पूरा नहीं हुआ हो, वहां अपूर्ण भूतकाल होता है।
जैसे- मोहन पुस्तक पढ़ रहा था।

(ङ) संदिग्ध भूत (Past Doubtful) : जहां बीते हुए समय में काम के बारे में संदेह हो, वहां संदिग्ध भूतकाल होगा।
जैसे- वह घर गया होगा।

(च) हेतुहेतुमद्भूत (Past Conditional) : जहां भूतकाल की एक क्रिया दूसरे पर आश्रित हो, वहां हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है।
जैसे- यदि वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।

HBSE 8th Class Hindi Vyakaran काल

3. भविष्यत् काल (Future Tense) : क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय का बोध हो, उसे भविष्यत्काल कहते हैं।
मैं कल मुम्बई जाऊँगा।

भविष्यत् काल के दो उपभेद हैं :
(क) सामान्य भविष्यत् (Future Indefinite) : आने वाले काल की क्रिया के सामान्य रूप को सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं।
जैसे- हम खेलने जाएंगे।

(ख) संभाव्य भविष्यत् (Future Doubtful) : जहां आने वाले समय में कार्य के होने की संभावना हो, वहाँ संभाव्य ‘भविष्यत् काल होता है।
जैसे- शायद आज वर्षा हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *