HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Haryana State Board HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Textbook Exercise Questions and Answers.

Haryana Board 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

HBSE 7th Class Science भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन InText Questions and Answers

बूझो/पहेली

प्रश्न 1.
अध्याय 1 में हमने पढ़ा कि पादप (पौधे) अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण नामक प्रक्रम द्वारा स्वयं बनाते हैं। क्या हम प्रकाश संश्लेषण को रासायनिक परिवर्तन कह सकते हैं ?
उत्तर:
हाँ। क्योंकि इसमें भी नये पदार्थ बनते हैं।

प्रश्न 2.
पहेली ने कहा पाचन भी एक रासायनिक परिवर्तन है ?
उत्तर:
हाँ। क्योंकि इसमें पदार्थों के रासायनिक गुण परिवर्तित हो जाते हैं।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

HBSE 7th Class Science भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रक्रमों के अन्तर्गत होने वाले परिवर्तनों को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिए
(क) प्रकाश संश्लेषण
(ख) जल में शक्कर को घोलना
(ग) कोयले को जलाना
(घ) मोम को पिघलाना
(च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना
(छ) भोजन का पाचन।
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन – (क) प्रकाश संश्लेषण, (ग) कोयले को जलाना, (छ) भोजन का पाचन ।
भौतिक परिवर्तन – (ख) जल में शक्कर को घोलना, (घ) मोम को पिघलाना, (च) ऐलुमिनियम के टुकड़े को पीटकर उसका पतला पत्र (फॉइल) बनाना।

प्रश्न 2.
बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं अथवा असत्य। यदि कथन असत्य हो तो,अपनी अभ्यास पुस्तिका में उसे सही करके लिखिए
(क) लकड़ी के लढे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य/असत्य)
(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन (सत्य/असत्य)
(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है। (सत्य/असत्य)
(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं। (सत्य/असत्य)
(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(क) असत्य – क्योंकि लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक भौतिक परिवर्तन है।
(ख) असत्य – क्योंकि पत्तियों से खाद बनना एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) सत्य – क्योंकि जस्ता जंग का प्रतिरोधी है।
(घ) असत्य – क्योंकि लोहा और जंग अलग-अलग पदार्थ हैं।
(च) सत्य – क्योंकि रासायनिक परिवर्तनों में नए पदार्थ बनते है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए
(क) जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ………………. के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।
(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ………………. है।
(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है ………………. और ………………. हैं।
(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल ………………. गुणों में परिवर्तन होता है।
(च) ऐसे परिवर्तन जिनमें नये पदार्थ बनते हैं, ………………. परिवर्तन कहलाते हैं।
उत्तर:
(क) कैल्सियम कार्बोनेट ।
(ख) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट।
(ग) पेंटिंग और यशद्-लेपन।
(घ) भौतिक।
(च) रासायनिक।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 4.
जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइए।
उत्तर:
नींबू के रस में सिट्रिक अम्ल होने के कारण जब खाने का सोडा इसमें मिलाया जाता है तो बुलबुले उठते हैं। यहाँ कार्बन डाइऑक्साइड गैस निर्मुक्त होती है। यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 5.
जब कोई मोमबत्ती जलती है, तो भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं। इन परिवर्तनों की पहचान कीजिए। ऐसे ही किसी ज्ञात प्रक्रम का एक और उदाहरण दीजिए, जिसमें भौतिक और रासायनिक परिवर्तन दोनों होते हैं।
उत्तर:
किसी मोमबत्ती के जलाने पर पहले मोमबत्ती पिघलती है फिर वाष्पीकृत होती है तथा बाद में जलती है। मोम का पिघलना भौतिक परिवर्तन कहलाता है जब तक कि उस पिघले मोम से कोई नयी वस्तु न बने। मोमबत्ती की भाप जलने पर धुओं और कार्बन डाइऑक्साइड दो नये पदार्थ बनते हैं। अत: यह एक रासायनिक प्रक्रम है।
उदाहरण शुष्क सेल की सहायता से टार्च के बल्ब को जलाना भौतिक तथा रासायनिक दोनों प्रक्रियाओं का उदाहरण है। इस प्रक्रम में बल्ब का जलना भौतिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता। सेल से धारा का उत्पन्न होना रासायनिक परिवर्तन है। इस परिवर्तन में सेल के भीतर स्थित रसायन अन्य पदार्थों में परिवर्तित हो जाते हैं। अत: नये पदार्थों के बनने के कारण यह एक रासायनिक प्रक्रिया है।

प्रश्न 6.
आप यह कैसे दिखायेंगे कि दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है?
उत्तर:
दूध का स्वाद मीठा होता है। जब इसमें खट्टा पदार्थ (जामन) डाला जाता है तो कुछ घण्टे बाद यह दही में परिवर्तित हो जाता है। अर्थात् दूध से एक नया पदार्थ दही बनता है। दही को पुनः दूध में नहीं बदला जा सकता। इसलिए यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 7.
समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है?
उत्तर:
(1) लकड़ी जलने पर भस्म (राख) तथा धुआँ दो अलग पदार्थ बनते हैं। इसलिए यह एक रासायनिक परिवर्तन है।
(2) लकड़ी के लढे को छोटे टुकड़ों में काटना एक भौतिक प्रक्रिया है, क्योंकि इसमें लकड़ी के गुणधर्म में कोई परिवर्तन नहीं होता है। इसलिए लकड़ी का जलना तथा कटना दो भिन्न-भिन्न परिवर्तन हैं।

प्रश्न 8.
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल कैसे बनाते हैं, इसका वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किसी बीकर में लगभग एक कप जल लेकर उसमें तनु सल्फ्यूरिक अम्ल की कुछ बूंदें मिलाते हैं। अब जल को गर्म करते हैं। जब जल उबलना आरम्भ कर दे तो इसमें धीरे-धीरे कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखते हैं जब तक उसमें कॉपर सल्फेट घोलना मुश्किल हो जाए। विलयन को फिल्टर पेपर की सहायता से छान लेते हैं और इसे ठंडा होने देते है। ठंडा होते समय इससे किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करते हैं। कुछ समय बाद हमें कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल दिखाई देते हैं।

प्रश्न 9.
समझाइए कि लोहे के गेट को पेण्ट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है ?
उत्तर:
लोहा जब नमी एवं वायु के सम्पर्क में आता है तो इस पर गेरुई रंग की जंग लग जाती है। पेण्टं लोहे को हवा तथा नमी के सम्पर्क में नहीं आने देता अत: पेण्ट लोहे को जंग लगने से बचाता है।

प्रश्न 10.
समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है?
उत्तर:
(i) समुद्रतटीय क्षेत्रों में हवा में नमी की मात्रा अधिक होती है।
(ii) रेगिस्तान में जल की कमी के कारण वायु शुष्क होती है। इसलिए समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में अधिक जंग लगती है।

प्रश्न 11.
हम रसोई में जिस गैस का उपयोग करते हैं, वह द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) कहलाती है। सिलिंडर में LPG द्रव के रूप में होती है। सिलिंडर से बाहर आते ही यह गैस में परिवर्तित हो जाती है (परिवर्तन A); फिर यही गैस जलती है (परिवर्तन B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से सम्बन्धित हैं। सही कथन का चयन कीजिए।
(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं
उत्तर:
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 12.
अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)। फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है (परिवर्तन-B)। निम्नलिखित कथन इन परिवर्तनों से सम्बन्धित हैं। सही कथन चुनिए।
(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है।
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।
(घ) इनमें से कोई प्रक्रम रासायनिक परिवर्तन नहीं है।
उत्तर:
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं।

HBSE 7th Class Science भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Important Questions and Answers

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए

1. निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन है?
(क) जल का बर्फ बनना
(ख) गीले कपड़े का सूखना
(ग) नमक को पानी में घोलना
(घ) ये सभी।
उत्तर:
(घ) ये सभी।

2. निम्नलिखित में से कौन-सा रासायनिक परिवर्तन है?
(क) चाय पत्ती से चाय बनाना
(ख) दही को मथकर मक्खन बनाना
(ग) फलों का पकना
(घ) ये सभी
उत्तर:
(घ) ये सभी

3. जंग लगने के लिए आवश्यक परिस्थिति/परिस्थितियाँ हैं
(क) केवल नमी
(ख) केवल वायु
(ग) नमी व वायु दोनों
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) नमी व वायु दोनों

4. मैग्नीशिमय रिबन को वायु में जलाने पर बनता है
(क) Mg
(ख) MgO
(ग) MgSO4
(घ) [Mg (OH)2]
उत्तर:
(ख) MgO

5. फेरस सल्फेट विलयन का रंग होता है
(क) हरा
(ख) नीला
(ग) सफेद
(घ) पीला
उत्तर:
(क) हरा

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

II. रिक्त स्थान

निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए
1. रासायनिक परिवर्तन को ………… भी कहते हैं।
2. जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो चूने के पानी का रंग ……………….. हो जाता है।
3. पटाखों का विस्फोट एक ………… परिवर्तन है।
4. जंग लगने के लिए ………… और ………… दोनों की उपस्थिति अनिवार्य है।
उत्तर:
1. रासायनिक अभिक्रिया,
2. दूधिया,
3. रासायनिक,
4. ऑक्सीजन, जल।

III. सुमेलन

कॉलम A तथा कॉलम B के शब्दों का मिलान कीजिए

कॉलम A कॉलम B
1. भोजन का विकृत होना (a) भौतिक परिवर्तन
2. बर्फ का पिघलना (b) आयरन ऑक्साइड
3. जंग (c) रासायनिक परिवर्तन
4. यशद लेपन (d) जंग रोधन

उत्तर:

कॉलम A कॉलम B
1. भोजन का विकृत होना (c) रासायनिक परिवर्तन
2. बर्फ का पिघलना (a) भौतिक परिवर्तन
3. जंग (b) आयरन ऑक्साइड
4. यशद लेपन (d) जंग रोधन

V. सत्य/असत्य

निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए
1. रासायनिक परिवर्तन में ऊष्मा उत्पन्न या अवशोषित हो सकती है।
2. भौतिक परिवर्तन में रासायनिक गुणों में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
3. मैग्नीशियम रिबन का जलना एक भौतिक परिवर्तन है।
4. कटे हुए सेब का कुछ समय बाद भूरा होना एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर:
1. सत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

अतिलयु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कागज का फाड़ा जाना रासायनिक परिवर्तन है या भौतिक, क्यों ? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन, क्योंकि इसमें कागज के रासायनिक गुणों में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

प्रश्न 2.
चॉक को चूर्ण में पानी मिलाकर क्या इससे पुन: चॉक बनाया जा सकता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
नहीं, चौक के चूर्ण से पुन: चाक नहीं बनाया जा सकता।

प्रश्न 3.
एक पात्र में थोड़ा-सा जल लेकर उसे उबालिए। क्या आपको जल की सतह से भाप निकलती दिखाई देती है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
हाँ, जल की सतह से भाप निकलती दिखाई देती है।

प्रश्न 4.
उबलते हुए जल से कुछ दूरी पर भाप के ऊपर किसी बर्तन को उलटा करके रखिए। बर्तन की भीतरी सतह को देखिए। क्या आपको वहाँ जल की कोई बूंद दिखाई देती है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
हाँ, उल्टे रखे बर्तन के भीतर पानी की बूंदें दिखाई देती हैं।

प्रश्न 5.
क्रिस्टलीकरण भौतिक परिवर्तन के अन्तर्गत क्यों रखा जाता है?
उत्तर:
क्योंकि इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता।

प्रश्न 6.
लोहे में जंग लगना एक रासायनिक परिवर्तन क्यों है ?
उत्तर:
जंग लगने के दौरान लोहा आयरन ऑक्साइड बनाता है इसीलिए जंग लगना एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 7.
मोमबत्ती का जलना एक रासायनिक परिवर्तन क्यों है ?
उत्तर:
क्योंकि मोमबत्ती को जलने के बाद पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 8.
आरी में ब्लेड के अगले भाग को स्टोव की ज्वाला में रखने पर क्या होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
ज्वाला वाले भाग का रंग लाल हो जाता है और ठंडा होने पर पुनः वैसा ही हो जाता है।

प्रश्न 9,
मैग्नीशियम फीते को साफ करके ज्वाला में जलाने पर क्या होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
यह तीव्र प्रकाश के साथ जलती है तथा अन्त में भस्म (राख) बचती है।

प्रश्न 10.
मैग्नीशियम के फीते को जलना कैसा परिवर्तन है? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन।।

प्रश्न 11.
कोई विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है? यह विलयन कैसा है। अम्लीय/क्षारीय। (क्रियाकलाप)
उत्तर:
क्षारीय।

प्रश्न 12.
जब भोजन सामग्री बासी हो जाती है अथवा सड़-गल जाती है, तो उसमें से दुर्गन्ध आने लगती है। क्या इस परिवर्तन को रासायनिक परिवर्तन कह सकते हैं ?
उत्तर:
हाँ, क्योंकि रंग तथा गन्ध में परिवर्तन होना रासायनिक परिवर्तन कहलाता है।

प्रश्न 13.
पादप अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण द्वारा बनाते हैं ? क्या हम इस प्रक्रम को रासायनिक परिवर्तन कह सकते हैं, क्यों?
उत्तर:
हाँ, क्योंकि प्रकाश संश्लेषण में नये पदार्थ बनते

प्रश्न 14.
नीला थोथा के जलीय विलयन में कुछ बूंदें सल्फ्यूरिक अम्ल की डालने के पश्चात् इस विलयन में लोहे की एक कील डाल दी गई। कुछ समय पश्चात कील और विलयन का रंग कैसा हो जाएगा? (क्रियाकलाप)
उत्तर:
विलयन नीले से रंगहीन तथा कील पर भूरी परत चढ़ जाती है।

प्रश्न 15.
यशद्-लेपन क्या है?
उत्तर:
धातुओं को जंग से बचाने के लिए परत चढ़ाने की प्रक्रिया।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 16.
रासायनिक परिवर्तन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
वह परिवर्तन जिसमें एक अथवा एक से अधिक नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

प्रश्न 17.
पटाखों का विस्फोट एक रासायनिक परिवर्तन क्यों है ?
उत्तर:
विस्फोट से, ऊष्मा, ध्वनि, प्रकाश व गैसें उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 18.
जल का जल वाष्य में बदलना तथा जल वाष्प का पुनः जल में या बर्फ में बदलना कौन-सा परिवर्तन है ?
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन।

प्रश्न 19.
किसी रासायनिक परिवर्तन का समीकरण लिखिए।
उत्तर:
HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन -1

प्रश्न 20.
अम्ल का प्रयोग करते समय सावधानी क्यों बरतनी चाहिए?
उत्तर:
अम्ल हानिकारक होते हैं। त्वचा पर पड़ने पर ये जला सकते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन छाँटिए लकड़ी का जलना, मिट्टी को पानी में घोलना, कागज का जलना, चीनी को पीसना, चाय बनाना, दही से मक्खन बनाना।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन : मिट्टी को पानी में घोलना, चीनी को पीसना।
रासायनिक परिवर्तन : लकड़ी का जलना, कागज का जलना, चाय बनाना, दही से मक्खन बनाना।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 2.
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों में अन्तर
Table 3

प्रश्न 3.
किसी रासायनिक परिवर्तन को समीकरण सहित समझाइए।
उत्तर:
(i) जब किसी परखनली में ऐसीटिक अम्ल तथा सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट मिलाया जाता है तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती है। समीकरण
सिरका (ऐसीटिक अम्ल) + खाने का सोडा (सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट) → कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) + अन्य पदार्थ।

(ii) जब CO, गैस को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है तो चूने का पानी दूधिया हो जाता है। समीकरण
CO2 + चूने का पानी [Ca(OH)2] → कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO3) + जल।
उपरोक्त दोनों क्रियाएँ रासायनिक परिवर्तन हैं।

प्रश्न 4.
रासायनिक परिवर्तन में नये उत्पादों के अतिरिक्त सम्भव घटनाओं को लिखिए।
उत्तर:
(i) ऊष्मा, प्रकाश अथवा किसी अन्य विकिरण का निर्मुक्त होना।
(ii) ध्वनि का उत्पन्न होना।
(iii) रंग में परिवर्तन ।
(iv) किसी गैस का बनना।

प्रश्न 5.
क्या होता है? जब- (क्रियाकलाप)
(क) सिरका विलयन में एक चुटकी खाने का सोडा डाला जाता है।
(ख) CO2 गैस को चूने के पानी में गुजारा जाता है।
(ग) सिरके की खाने के सोडे से क्रिया कराने पर कौनसा नया पदार्थ बनता है।
उत्तर:
(क) बुद बुदाहट के साथ CO2 गैस निकलती
(ख) चूने के पानी को दूधिया कर देती है। (ग) कैल्सियम कार्बोनेट।

दीर्य उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आपके आस-पास होने वाले दस भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तनों की सूची बनाइए।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन – रासायनिक परिवर्तन
(1) पंखे का चलना। – (1) फूल खिलना।
(2) बल्ब का जलना। – (2) आटा गूंथना।
(3) बर्फ का पिघलना। – (3) लकड़ी का जलना।
(4) रेडियो का बजना। – (4) दूध से दही बनना।
(5) दिन और रात का होना। – (5) चाय बनाना।
(6) बिजली का चमकना। – (6) कैरोसिन का जलना।
(7) भाप का बनना। – (7) अम्ल में क्षार मिलाना।
(8) कपड़े का सूखना। – (8) पेट्रोल का इंजन में जलना।
(9) पेन से कागज पर लिखना। – (9) खाने में सूक्ष्म जीव लगना।
(10) काँच का टूटना। – (10) CO2 को चूने के पानी में घोलना।

HBSE 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 2.
निम्नलिखित को समझाइए
(a) ओजोन का निर्माण एवं विघटन भौतिक परिवर्तन है।
(b) मैग्नीशियम फीते का जलना रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर:
(a) ओजोन का निर्माण एवं विघटन भौतिक परिवर्तन है ओजोन का निर्माण ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं के मिलने से होता है। जब इसका विघटन होता है तो ऑक्सीजन के परमाणु मुक्त हो जाते हैं। अत: यह भौतिक परिवर्तन है। ओजोन परत हमारे वायुमण्डल में स्थित होती है। यह परत हमें सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाती है। यह परत इन हानिकारक किरणों को अवशोषित कर लेती है।

(b) जब मैग्नीशियम के फीते को आग की लौ के सम्पर्क में लाया जाता है तो यह श्वेत प्रकाश के साथ जलने लगता है और अन्त में एक प्रकार की भस्म शेष रह जाती है।
यह भस्म मैग्नीशियम ऑक्साइड होती है।

जब मैग्नीशियम ऑक्साइड की क्रिया जल से कराई जाती है तो मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड बनता है।

हाइड्रॉक्साइड) उपरोक्त दोनों क्रियाओं में नये पदार्थ बनते हैं। अत: यह रासायनिक परिवर्तन है।

भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Class 7 HBSE Notes in Hindi

→ भौतिक परिवर्तन – वह परिवर्तन जिससे पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन होता है, रासायनिक गुणों में नहीं भौतिक परिवर्तन कहलाता है।
→ रासायनिक परिवर्तन – वह परिवर्तन जिससे एक या एक से अधिक नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है।
→ रासायनिक अभिक्रिया – वह अभिक्रिया जिसके द्वारा रासायनिक परिवर्तन से नये पदार्थ बनते हैं।
→ भस्म – मैग्नीशियम रिबन को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाने के पश्चात् बचा शेष पदार्थ।
→ जंग लगना – नमी के प्रभाव से लोहे पर गेरुई रंग की परत बनना जंग लगना कहलाती है।
→ यशद्-लेपन – लोहे पर जिंक की एक पतली परत चढ़ाने की प्रक्रिया को यशद्-लेपन कहते हैं।
→ क्रिस्टलीकरण – किसी पदार्थ के उसके विलयन से क्रिस्टल प्राप्त करने की प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है।
→ शक्कर का विलयन बनाना एक परिवर्तन है, दूध से दही जमना भी एक परिवर्तन है, इसी प्रकार दूध का खट्टा होना भी एक परिवर्तन है।
→ पदार्थ के आकार, आमाप, रंग और अवस्था जैसे गुण उसके भौतिक गुण कहलाते हैं।
→ वह परिवर्तन जिसमें किसी पदार्थ के भौतिक गुणों में परिवर्तन तो होता है, किन्तु कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।
→ भौतिक परिवर्तन सामान्यतया उत्क्रमणीय होता है।
→ कागज के टुकड़े करना, जल का वाष्प बनना आदि भौतिक परिवर्तन है।
→ लोहे के टुकड़े को खुले में छोड़ देने पर उसके ऊपर भूरे रंग की एक पर्त जम जाती है, यह पदार्थ जंग है और इसे जंग लगना कहते हैं।
→ जब मैग्नीशियम के तार को ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है तो चमकदार श्वेत प्रकाश के साथ यह जलने लगता है तथा मैग्नीशियम ऑक्साइड शेष बचता है।
→ मैग्नीशियम ऑक्साइड को जल में घोलने पर मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड बनता है।
→ वह परिवर्तन जिसमें एक अथवा एक-से अधिक नए पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है।
→ लोहे में जंग लगना, प्रकाश संश्लेषण तथा भोजन का पाचन, रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण हैं।
→ लोहे को जंग से बचाने के लिए उस पर एक प्रकार की जिंक की पतली परत चढ़ाना यशद्-लेपन (गैल्वेनाइजेशन) कहलाता है। विज्ञान ।
→ स्टेनलेस स्टील लोहे में कार्बन और क्रोमियम, निकिल तथा मैंगनीज जैसी धातुओं को मिलाकर बनाया जाता है। इससे जंग नहीं लगती।
→ किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़ी आमाप के क्रिस्टल उनके विलयन से प्राप्त किये जा सकते हैं। यह प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *